Media24Media.com: गौरेला न्यूज

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label गौरेला न्यूज. Show all posts
Showing posts with label गौरेला न्यूज. Show all posts

हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत, 2 दिन के अंदर मौत की दूसरी घटना

No comments Document Thumbnail

आबादी बढ़ने की वजह से भी जंगलों में अतिक्रमण बढ़ने लगे हैं। जंगल की पूरी संरचना प्रभावित हो रही है। जंगलों में बांस और फलदार वृक्ष भी कम हो रहे हैं। अपने निवास स्थान की कमी और पेट भरने के लिए हाथी इन्सानी बस्तियों का रुख कर रहे हैं। सिमटते जंगल से हाथी और मनुष्य के बीच द्वंद्व (Elephant attack in Chhattisgarh) की स्थिति बनी हुई है। हर दूसरे दिन गजराज के हमले से इंसानों की मौत की खबर सामने आते रहती है। 

ताजा मामला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही का है, जहां हाथियों का उत्पात जारी है। हाथियों ने फिर एक ग्रामीण को कुचलकर मार डाला। दो दिन में ये दूसरी मौत है। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को अलर्ट किया है, जिनके मकान कच्चे बने हैं, उन्हें वन विभाग की टीम ने अपने वाहनों से दूसरी जगह शिफ्ट कराया है। बताया जा रहा है कि हाथियों के दल ने मध्य प्रदेश से जिले में प्रवेश किया है। जानकारी के मुताबिक मरवाही रेंज के कटारा गांव में तीन हाथियों के दल ने डेरा डाला हुआ है। 

गांव खाली कराने के लिए मुनादी

इसी बीच हाथियों ने स्थानीय ग्रामीण रामधुन गोंड (उम्र 45) को कुचल दिया, जिससे रामधुन की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन हाथियों को भगाने में नाकामयाब रही। इसके बाद गांव में मुनादी करा कर लोगों को अलर्ट कराया गया। साथ ही सभी को निकाल कर पक्के भवन में शिफ्ट किया गया है। कच्चे मकानों वाले ग्रामीणों को गांव खाली करने के लिए मुनादी कराई गई। 

MP के अनूपपुर से पहुंचा है दल

मरवाही रेंज में MP के अनूपपुर जिले से तीन हाथियों का दल अलग-अलग गांवों के पास डेरा डाले हुए हैं। बताया जा रहा है कि हाथी लौट गए थे, लेकिन दो दिन से फिर गांव में पहुंचे हुए हैं। एक दिन पहले भी हाथी ने मालाडांड़ गांव में दो लोगों को कुचल दिया था। इसमें एक की मौत हो गई थी, जबकि दूसरा घयल है। इसके बाद लोगों में वन को लेकर आक्रोश बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि न तो सुरक्षा के उपाय किए जा रहे हैं, न ही ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।

हाथी से सामना होने पर ढलान की ओर दौड़े

अगर हाथी से सामना हो जाए तो तुरंत उसके लिए रास्ता छोड़े, पहाड़ी स्थानों में सामना होने की स्तिथि मे पहाड़ी की ढलान की ओर दौड़े ऊपर की ओर नहीं क्योंकि हाथी ढलान में तेज गति से नहीं उतर सकता, लेकिन चढाई चढ़ने में वह दक्ष होता है, सीधे न दौड़ कर आड़े तिरछे दौड़े, कुछ दूर दौड़ने के बाद गमछा, पगड़ी, टोपी और अन्य कोई वस्त्र फेक दे, ताकि कुछ समय तक हाथी उसमें उलझा रह सके और आपको सुरक्षित स्थान पर जाने का समय मिल जाए।

बड़ी खबर: सड़ी गली हालत में मिली 11 साल के बच्चे की लाश, 10 दिन से लापता था बच्चा

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के सारबहारा के बहेलिया टोला मुरूम खदान में एक 11 साल के बच्चे की हत्या कर दी गई है। हत्यारे ने बच्चे का सिर धड़ से अलग कर दिया और उसके पैर भी काट डाले थे। बच्चे का सिर शव से करीब 20 मीटर दूर पड़ा मिला। पुलिस ने सड़ी-गली हालत में बुधवार दोपहर मुरुम खदान के पास से उसकी लाश बरामद किया है। बच्चा 10 दिन से लापता था। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है।  बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर को कुछ लोगों को बदबू आई तो वे खदान के पास देखने गए। वहां सड़क से करीब 150 मीटर दूर बच्चे का सिर कटा शव पड़ा था। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। 


बच्चे का सिर मिलने पर शव की शिनाख्त कराई गई तो उसकी पहचान बहेलिया टोला के देवेंद्र पाव दद्दू के रूप में हुई है। जो ए वन टेलर्स के मुर्गी फार्म में साफ-सफाई और मुर्गियों को दाना देने का काम करता था। जहां मुर्गी फार्म के संचालक ने देवेंद्र दद्दू के पिता ज्ञान सिंह पाल को बताया कि तुम्हारा लड़का 2 दिन से काम पर नहीं आ रहा है। जिसे देख पिता ने अपने लापता पुत्र की खोजबीन शुरू की आसपास परिवार और रिश्तेदारों में पता करने पर भी अचानक लापता लड़के का कोई पता नहीं चला परिवार काफी दिनों से अपने गुमशुदा बेटे की खोजबीन कर रहा इस गुमशुदगी के मामले में पिछले कई दिनों से बच्चे के लापता होने के बाद भी परिवार और पोल्ट्री संचालक ने किसी भी प्रकार की गुमशुदगी दर्ज गौरेला थाने में नहीं कराई गई थी। फिलहाल बच्चे की हत्या के पीछे का कोई कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।


बच्चे की हत्या के बाद पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। मां और बहन सदमे में है। बेहद गरीब परिवार से आने वाले बच्चे की इतनी बुरी तरह से हत्या करना किसी की समझ में नहीं आ रहा है। वहीं गौरेला थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद हत्या कैसे की गई, यह जानकारी मिल सकती है। फिलहाल एक नाबालिग को संदेह के आधार पर पकड़ा है। परिवार वालों ने रोते हुए बताया कि क्या दुश्मनी थी जो 11 साल के मासूम को मार दिया।

गौरेला थाना प्रभारी ने दी जानकारी

गौरेला थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि अज्ञात शव की सूचना मिलने पर पुलिस मौके वारदात पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में कर मार्ग कायम कर पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमॉर्टम के भेज दिया गया है। पता चला कि मामले में 11 साल का देवेंद्र सिंग पाव काफी दिनों से गायब है। जिसकी गुमशुदगी की कोई सूचना गौरेला थाने में नही दी गई है, लेकिन इस हत्या के मामले में एक नाबालिक संदेश को पकड़ संदेही से पूछताछ की जा रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.