Media24Media.com: गोली मारकर हत्या

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label गोली मारकर हत्या. Show all posts
Showing posts with label गोली मारकर हत्या. Show all posts

बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, 2 गिरफ्तार, NCP अजित गुट के थे नेता

No comments Document Thumbnail

Baba Siddique Shot Dead : एनसीपी अजित पवार गुट के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई. बाबा सिद्दीकी को तीन गोली लगी थी, जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर बांद्रा खेरवाड़ी सिगनल के पास उनपर गोलीबारी हुई थी. लीलावती अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया. बाबा सिद्दीकी महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा नाम हैं. वे तीन बार विधायक रहे हैं.


बांद्रा ईस्ट में बाबा सिद्दीकी पर फायरिंग की गई, जो कि निर्मल नगर पुलिस स्टेशन अंतर्गत की घटना बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही मुंबई क्राइम ब्रांच की टीमें स्पॉट पर पहुंच गई हैं. वहीं इस मामले में दो शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया गया है. शूटर्स ने सिद्दीकी पर छह राउंड फायरिंग की, जिसमें तीन गोलियां उन्हें लगीं.

बाबा सीद्दीकी की मौत की खबर के बाद बॉलीवुड नेता सलमान खान भी लीलावती अस्पताल पहुंच रहे हैं. बता दें कि सलमान खान और बाबा सीद्दीकी दोस्त रहे हैं.

वहीं बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद शिवसेना (यूबीटी) ने हमला बोला है. पार्टी प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि अगर हमारे शहर मुंबई में पूर्व विधायक सुरक्षित नहीं हैं, अगर सरकार के नेता सुरक्षित नहीं हैं, तो यह सरकार आम लोगों की सुरक्षा कैसे करेगी? अगर वे अपने विधायकों और पूर्व मंत्रियों को सुरक्षित नहीं रख सकते हैं, तो गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस को इस्तीफा दे देना चाहिए."

लगी थी चार गोलियां
बाबा सिद्दकी पर जिस पिस्तौल से हमला किया गया था. मुंबई पुलिस ने उसे जब्त कर लिया है. बाबा सिद्दीकी पर गोली चलाने के लिए 9.9 एमएम की पिस्तौल का इस्तेमाल किया था. बांद्रा पुलिस सूत्र ने बताया की शूटर्स ने कुल 6 राउंड फायरिंग की है. जिसमें से चार गोली बाबा सिद्दीकी को लगी.

बताया जा रहा है कि पकड़े गए दोनों आरोपी सुपारी किलर हैं. उन्हें ज्यादा कुछ पता नहीं है. उन्हें सिर्फ टारगेट बताया गया था. यही वजह है कि हत्या का मकसद पता नहीं चल पाया है. पुलिस तीसरे की तलाश मे जुटी है. सूत्रों के मुताबिक क्राइम क्राइम ब्रांच दो एंगल से जांच कर रहा है. एक बांद्रा में एसआरए विवाद से संबंधित है और दूसरा लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ा है, क्योंकि वह सलमान खान के करीबी माने जाते हैं.

 

छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, घर में घुसकर दिया घटना को अंजाम दिया

No comments Document Thumbnail

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. चौकी जिले के औंधी क्षेत्र के नक्सल प्रभावित ग्राम सरखेड़ा में शुक्रवार की देर शाम भाजपा नेता बिरजूराम तारम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हथियारों से लैस कुछ लोगों ने बिरजूराम के घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया। घटना के पीछे नक्सलियों के होने की बात कही जा रही है। हालांकि इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है।


बताया जा रहा कि भाजपा नेता बिरझू तारम की हत्या घर में घुसकर उन्हें गोली मारकर की गई है. उसे दो से तीन गोलियां मारी गई है. बता दें कि पूर्व में नक्सलियों ने दी हत्या की चेतावनी दी थी. भाजपा नेता की हत्या के बाद औंधी इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.

पुलिस को शक, नक्सलियों ने की है हत्या 

भाजपा नेता की हत्या की खबर मिलते ही औंधी थाना टीआई देवेंद्र कुमार दर्रो अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस को घटनास्थल से खोखा भी मिला है. पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड को नक्सलियों द्वारा अंजाम दिए जाने की आशंका है.  

ACP ने पत्नी और भतीजे को गोली मार मौत के घाट उतारा, फिर खुद दे दी जान

No comments Document Thumbnail

 पुणे: पुणे से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें भरत गायकवाड नाम के एक एसीपी ने अपनी पत्नी और भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद फिर खुद को भी गोली मार लिया. जानकारी के मुताबिक, एसीपी भरत गायकवाड वर्तमान में अमरावती में कार्यरत थे. इस घटना से पहले वो अपने घर पुणे आए हुए थे. उन्होंने देर रात को अचानक पत्नी और भतीजे को गोली मार दी.


रिवॉल्वर से पहले पत्नी मोनी को गोली मारी

चतु श्रृंगी पुलिस का कहना है कि यह घटना सोमवार को सुबह करीब 3.30 बजे 57 वर्षीय एसीपी भरत गायकवाड़ के बानेर इलाके में स्थित उनके घर पर हुई है. पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे एसीपी ने कथित तौर पर सबसे पहले अपनी पत्नी के सिर में गोली मारी. इसके बाद गोली की आवाज सुनकर उनका बेटा और भतीजा दौड़कर आया और दरवाजा खोला. जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला एसीपी ने अपने भतीजे पर गोली चला दी, जो सीने में लगी. उसके बाद गायकवाड़ ने खुद को सिर में गोली मार ली. इस दौरान तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस के मुताबिक, अन्य दो मृतकों की पहचान एसीपी भरत गायकवाड़ की पत्नी मोनी गायकवाड़ (44) और भतीजे दीपक (35) के रूप में हुई है. हालांकि, हत्या और उसके बाद आत्महत्या के सही कारण का अभी पता नही चल पाया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

छत्तीसगढ़ में भाजपा जिला उपाध्यक्ष की नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या की

No comments Document Thumbnail

रायपुर  नारायणपुर के भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू को शुक्रवार की रात लगभग 8 बजे घर में घुसकर नक्सलियों ने उनके सर में गोली मार दी. भाजपा नेता अपने घर में बैठकर टीवी देख रहे थे. घटना के बाद सागर साहू को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई.


पुलिस के अनुसार रात आठ बजे घर में घुसकर दो नक्सलियों ने 25 वर्षों से भाजपा से जुड़े जिला उपाध्यक्ष सागर साहू को गोली मार दी. उनका घर छोटेडोंगर पुलिस (Police) थाने महज 50 मीटर की दूरी पर है. घटना के बाद आनन-फानन में सागर साहू को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. जहां उन्होंने अंतिम सांस ली.

एक हफ्ते के भीतर ये दूसरे भाजपा नेता कीहत्या  है. सागर साहू से पहले भाजपा नेता नीलकंठ को भी एक सप्ताह पहले नक्सलियों ने गोली मार दी थी. पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने इस घटना को लेकर गृहमंत्री से बात की. उन्होंने जिला पुलिस  अधीक्षक पुष्कर शर्मा से घटना के बारे में फोन कर जानकारी ली है.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.