Media24Media.com: गंधेश्वर

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label गंधेश्वर. Show all posts
Showing posts with label गंधेश्वर. Show all posts

श्रावण महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर खुशी से थिरके सांसद व तेलघानी विकास बोर्ड अध्यक्ष

No comments Document Thumbnail

रायपुर। महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू व छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) संदीप साहू  ऐतिहासिक पर्यटन व छत्तीसगढ़ के प्राचीन स्थलों सिरपुर धाम पहुंचकर भगवान गंधेश्वर महादेव का दर्शन कर प्रदेश की समृद्धि की कामना की। साथ ही महासमुंद जिलाध्यक्ष धरमदास साहू व उनके कार्यकारणियों के नेतृत्व में बोल बम सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रावण महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर ख़ुशी से थिरक उठे।



 इस अवसर पर तेलघानी विकास बोर्ड अध्यक्ष संदीप साहू ने कहा कि - भगवान भोलेनाथ सभी श्रद्धालओं की मनोकामना  पूर्ण करें। बोल बम सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रावण महोत्सव  कार्यक्रम के लिए पूरी टीम को बधाई व शुभकामनाए देता हूं। ऐसे ही मन लगाकर सेवा में लगे रहे और  सभी अपने कार्यों को निरंतर  करते रहें।

 इस अवसर पर साहू समाज़ महासमुंद के जिला अध्यक्ष धरम दास साहू, युवा प्रकोष्ठ, रायपुर संभाग के अध्यक्ष पवन साहू,  साहू समाज़ महासमुंद युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आनंद साहू, पफुल्ल साहू,  दिवाकर साहू,  दिलीप साहू ,  रामेश्वर साहू,  उमेश साहू,  युवराज साहू,  हिमांशु साहू,  सागर साहू,  पवन  साहू, धनेन्द्र साहू,  तुषार साहू सहित समाजिकगण उपस्थित रहे।

सिरपुर : गंधेश्वर नाथ का हुआ सहस्त्र जलधारा अभिषेक

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। सिरपुर स्थित गंधेश्वर महादेव का बोल बम सेवा समिति के तत्वावधान में सहस्त्रधारा अभिषेक किया गया। मुख्य यजमान के रूप में जिला पंचायत के सभापति अमर अरुण चंद्राकर के परिजन अरुण चंद्राकर किशोर चंद्राकर मौजूद थे। मंदिर के गर्भगृह में दो पंडितों रिकेश दुबे, मासूम पांडे व मंदिर के पुजारी धर्मेंद्र गिरी अमन गिरी गोस्वामी ने नमक चमक विधि से यह पूजन संपन्न कराया। सबसे पहले मां गंगा की पूजा अर्चना की गई ,पश्चात महानदी से मंदिर परिसर तक श्रद्धालुओं ने मानव श्रृंखला बनाई और भोलेनाथ का अभिषेक किया।


जलधारा वाले पात्र में
1008 छिद्र होते हैं जिसके कारण इसे सहस्त्र जलधारा अभिषेक कहा जाता है। अभिषेक के दौरान मंदिर परिसर बोल बम के जयघोष से गुंजित होता रहा, इसी तरह ढोल की भी व्यवस्था की गई थी। जिसमें समिति के सदस्य व श्रद्धालु थिरकते रहे। बता दें यहां प्रतिवर्ष बोल बम सेवा समिति द्वारा सावन माह के अंतिम शुक्रवार को यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जिसमें आसपास के ग्रामीण व श्रद्धालु उपस्थित होकर भोलेनाथ को मानव श्रृंखला  बना कर जल अर्पित करते हैं।एक तरफ से बाल्टी में जल आता है तो दूसरी ओर से खाली बाल्टी पुनः नदी में भेजी जाती है इस प्रकार यह श्रृंखला अभिषेक के दौरान शतत चलते रहता है।

पिछले 2 वर्षों से मुख्य जजमान के रूप में अमर अरुण चंद्राकर के परिजन ही शामिल होते रहे हैं अभिषेक के बाद उपस्थित जनों को प्रसाद का वितरण किया गया। यहां भंडारे की भी व्यवस्था की गई थी जिसमें सैकड़ों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दाऊ लाल चंद्राकर नुकेश चंद्राकर, बाबूलाल साहू, सुंदर साहू, थनवार यादव, ईश्वर साहू, निहाल सोनकर, जय पवार, निखिल चंद्राकर, कौशल्या चंद्राकर ,लता चंद्राकर, हर्षा चंद्राकर, द्वारिका साहू, शशिभूषण पटेल, गिरधारी पटेल, पितांबर पटेल ,रामबारी पटेल, मोती राम चौधरी, लक्की टावरी, रेवाराम सेन, दीपक सोनी आदि उपस्थित थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.