Media24Media.com: खाद्य मंत्री अमरजीत भगत

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label खाद्य मंत्री अमरजीत भगत. Show all posts
Showing posts with label खाद्य मंत्री अमरजीत भगत. Show all posts

कांग्रेस को मिली बड़ी हार, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत 17600 वोट से हारे

No comments Document Thumbnail

CG Assembly Election : छत्तीसगढ़ में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत चुनाव हार गए हैं। उनको भाजपा प्रत्याशी और पूर्व सैनिक रामकुमार टोप्पो ने उन्हें 17600 वोटों से करारी शिकस्त दी है। वहीं 5 मंत्री अभी पीछे चल रहे हैं।


कांग्रेस के खाते में कांकेर की भानुप्रतापपुर, धरमजयगढ़, खरसिया और खुज्जी की सीटें गई हैं। दूसरी ओर भाजपा 12 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है।

कांग्रेस की ओर से खरसिया से से मंत्री उमेश पटेल, धरमजयगढ़ से लालजीत सिंह राठिया, सरायपाली से चातुरीनंद और खुज्जी से भोला राम साव ने जीते हैं। वहीं भाजपा से पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव, बिलासपुर से अमर अग्रवाल, सरगुजा के लुंड्रा में प्रबोध मिंज, प्रेमनगर से भूलन सिंह मराबी, जशपुर से विष्णु देव साय, कांकेर से आशाराम नेताम, बसना से संपत अग्रवाल, रायपुर के अभनपुर से इंद्र कुमार साहू व धरसींवा से अनुज शर्मा को जीत मिली है।

अभनपुर सीट से हारने के बाद विधायक और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने ईवीएम पर संदेह जताया है। उनके अलावा एक और विधायक की हार हुई है। डिप्टी सीएम सिंहदेव और 6 मंत्री पिछड़ गए हैं। फिलहाल मतों की गिनती अभी जारी है। वहीं भाजपा ने 4 सांसदों को टिकट दिया था। इनमें विजय बघेल पीछे चल रहे हैं।


लापरवाही बरतने वाले PDS दुकान संचालकों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश, शिकायत मिलने पर जारी होगी नोटिस

No comments Document Thumbnail

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने गुरूवार को उच्च विश्रामगृह में आयोजित बैठक में PDS संचालन की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी को समय पर राशन उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। इस प्राथमिकता को जो भी PDS दुकान संचालक लापरवाही करते हुए कम करने की कोशिश करता है उस पर तत्काल कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि PDS दुकान के संबंध में लोगों से शिकायत मिलने पर नोटिस जारी करें। इसके बाद भी कार्यप्रणाली मे सुधार नहीं लाने वाले दुकान संचालकों को बदलने की कार्रवाई करें।


खाद्य मंत्री ने विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को पेंशन प्रदान करने और जनपदों में लंबित राशन कार्ड की आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश खाद्य अधिकारी को देते हुए कहा कि जनपदों में लंबित राशन कार्ड के आवेदनों पर कार्रवाई करते हुए जनपदवार राशन कार्ड बनाने अभियान चलाएं। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के नवनिर्माण कार्य में शेष बचे कार्य को शीघ्र पूरा करने और पुल के दोनों ओर के सड़क को जोड़ने के निर्देश दिए। 

मैदानी अमलों पर मॉनिटरिंग करने के निर्देश

इसी तरह अंबिकापुर नगर निगम में बारिश के पानी से जाम नालियों की साफ सफाई और सड़कों का मरम्मत कार्य शीघ्रता से करने को कहा। उन्होंने किसानों को यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती न हो इसके लिए मैदानी अमलों पर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। बैठक में कमिश्नर जी. किंडो, मुख्य वन संरक्षक अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, कलेक्टर संजीव कुमार झा, पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले, सीईओ जिला पंचायत  विनय कुमार लंगेह, पार्षद दीपक मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

खाद्य मंत्री भगत ने किया सरगुजा के धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

No comments Document Thumbnail

सरगुजा: खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने गुरुवार को सरगुजा जिले के दरिमा, करजी और कर्रा धान उपार्जन केंद्रों (Amarjeet bhagat visit Paddy purchase center)का निरीक्षण किया। साथ ही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शासन द्वारा धान खरीदी केंद्रों के लिए निर्धारित 34 चेक पॉइंट का मिलान किसानों के सामने कराया और अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्धारित बिंदुओं के मुताबिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसानों को धान बेचने में कोई असुविधा नही होनी चाहिए।





मंत्री ने की किसानों ने बातचीत





मंत्री भगत ने समिति प्रबंधकों से समिति में पंजीकृत किसानों की संख्या, कुल रकबा, नमी मापक यंत्र, कम्प्यूटर सिस्टम की उपलब्धता सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने धान बेचने आए किसानों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनी । इस दौरान किसानों ने मंत्री को धान बेचने में किसी तरह की समस्या नहीं होना बताया।





यह भी पढ़ें : – छत्तीसगढ़ में बढ़ी एमएसपी पर धान बेचने वाले किसानों की संख्या, इस साल 98 प्रतिशत से पार पहुंचने की उम्मीद





मंत्री ने किसानों से खरीदे गए धान के थप्पी का भी निरीक्षण किया। साथ ही शुरू से ही व्यवस्थित तरीके से चबूतरे में रखने और बारदानों की स्टैकिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीडीएस दुकानों से बारदाने का संग्रहण तेजी से करें।





मंत्री भगत ने अधिकारियों को दिए निर्देश





मंत्री भगत ने निरीक्षण (Amarjeet bhagat visit Paddy purchase center) के दौरान कहा कि नए बारदाने की कमी की समस्या जल्द दूर की जाएगी. साथ ही उन्होंने कोरोना महामारी से बचाव के लिए सैनिटाइजर, मास्क और सोशल डिस्टेसिंग का पालन अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए।





यह भी पढ़ें : – छत्तीसगढ़ लघु वनोपजों के संग्रहण में देश में पहले नम्बर पर : राज्य में अब 31 लघु वनोपजों की समर्थन मूल्य पर खरीदी





बता दें कि छत्तीसगढ़ में बीते एक दिसंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो चुकी हैं। राज्य में इस साल धान बेचने के लिए 21 लाख 29 हजार 764 किसानों ने पंजीयन कराया है, जिनके द्वारा बोये गए धान का रकबा 27 लाख 59 हजार 385 हेक्टेयर से भी ज्यादा है, जिसके बाद यह आकड़ा इस बार 98 प्रतिशत से भी पार पहुंचने की उम्मीद है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.