Media24Media.com: खल्लारी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label खल्लारी. Show all posts
Showing posts with label खल्लारी. Show all posts

खल्लारी को राष्ट्रीय पर्यटन स्थलों को सूची में शामिल करने की मांग, प्रबुद्धजनों की हुई चिंतन बैठक

No comments Document Thumbnail

 महासमुन्द । जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल खल्लारी में प्रबुद्धजनों की चिंतन बैठक हुई। अलग -अलग वर्ग के लोगों की 'खल्लारी सतसंग' उद्देश्यपूर्ण और उपयोगी साबित हुआ। विभिन्न पहलुओं पर चिंतन करने के बाद उपस्थितजनों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि खल्लारी के सभी पूजास्थलों का दस्तावेजीकरण किया जाए। आगामी खल्लारी मेला के पहले इसे प्रकाशित किया जाए और उद्देश्य की पूर्ति के लिए एक समिति पंजीकृत कराई जाए। खल्लारी को राष्ट्रीय पर्यटन स्थलों को सूची में शामिल करने भारत सरकार को स्मरण पत्र भेजा जाना चाहिए। इसे प्रधानमंत्री प्रसाद योजना में शामिल करने की पुरजोर मांग करने का निर्णय लिया है। क्षेत्र के शैक्षणिक विकास के लिए केंद्रीय शिक्षण संस्थानों की स्थापना खल्लारी में करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रबुद्धजनों ने जनप्रतिनिधियों से भी इस दिशा में कारगर उपाय करने का आग्रह किया है।


पूर्वान्ह 11 बजे खल्लारी पहुंचे और भक्त शिरोमणि देवपाल मोची द्वारा निर्मित नारायण (जगन्नाथ) मंदिर और खल्लारी माता मंदिर में पूजा-अर्चना किया । तत्पश्चात ऐतिहासिक नगरी के पुरा वैभव और सामाजिक संदेश को राष्ट्र व्यापी प्रचार-प्रसार की कार्ययोजना पर घनाराम साहू के संयोजन में विचार-विमर्श प्रारंभ हुआ । सर्व श्री आशीष सिंह ठाकुर साहित्यकार, अधिवक्ता चंद्रहास कश्यप, मनीराम साहू , इंजीनियर नारायण साहू, बुद्धेश्वर सोनवानी, खिलावन मेहरा, राजू मिर्धा, संतराम भारती, कामता प्रसाद मिरी, शत्रुघ्न अजगले, सेवाराम साहू, बेदनाथ मेहरा, चमन लाल साहू, विष्णु साहू, देवक राम साहू, तोष राम साहू इत्यादि ने सार्थक सुझाव दिए। संचालन युगल किशोर साहू ने किया ।


गुहा निषाद जयंती एंव मड़ई मेला डूमरपाली के कार्यक्रम मेँ शामिल होंगें प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डूमरपाली में प्रति वर्ष की भाती इस वर्ष भी गुहा निषाद जयंती मड़ई मेला कार्यक्रम 19 जनवरी दिन गुरुवार को आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासमुंद के जिला प्रभारी मंत्री माननीय ताम्रध्वज साहू जी रहेंगे।  माननीय मंत्री जी को आमंत्रण करने के लिए संसदीय सचिव विधायक माननीय दुवारिकाधीस यादव जी के सहमति से छत्तीसगढ निषाद समाज महासमुंद के महासचिव नंद कुमार निषाद सरपंच डुमरपाली के साथ किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवानंद निर्मलकर ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष सेवाराम साहू,  महामंत्री मोहन कुलदीप, पोटिया सरपंच प्रतिनिधि दुवारिका सिन्हा ने माननीय मंत्री जी को आमंत्रण करने के लिए उनके गृह निवास दुर्ग जा कर आमंत्रण कियेँ गए है।

जिस आमंत्रण को स्वीकार करते हुए मंत्री जी ने कार्यक्रम में आने की सहमति दी है। 19 जनवरी गुहा निषाद जयंती मड़ई मेला कार्यक्रम के अध्यक्षता छत्तीसगढ निषाद समाज के प्रदेश अध्यक्ष माननीय कुंवर सिंग निषाद जी संसदीय सचिव छत्तीसगढ शासन, विधायक गुण्डरदेही करेंगे। साथ ही विशेष अतिथि माननीय दुवारिकाधिस यादव जी संसदीय सचिव विधायक खल्लारी, माननीय एम आर निषाद जी अध्यक्ष मछुआ कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ शासन (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त)  श्रीमती सीमा देवानंद निर्मलकर जिला पंचायत सदस्य महासमुंद, माननीय मोहित ध्रुव जी सदस्य आदिवासी मध्य विकास प्राधिकरण, तेजन चंद्राकर जी ढेलू निषाद जी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष महासमुंद ग्रामीण, 

रवि निषाद जी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बागबाहरा ग्रामीण, थान सिंग दीवान जी जनपद सदस्य बागबाहरा रहेंगे। दोपहर मानसमंडली टोनाटार रोमित ध्रुव जी एंव मानसमंडली राजहंस मानस परिवार सोनसाय अंबागढ़ चौकी जिला राजनादगांव, की प्रस्तुति होगी रात्रि कार्यक्रम साराबोंग नाच पार्टी का कार्यक्रम रखा गया है, जिससे यह कार्यक्रम में महासचिव नंद कुमार निषाद ने समाज के लोगो को कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है। 

भेंट-मुलाकात : मुख्यमंत्री ने खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के लिए 29 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान की कड़ी में इन दिनों महासमुंद जिला के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने बुधवार को जिले के खल्लारी विधानसभा का दौरा किया और 29 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री बघेल ने ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात कर उनसे बातचीत की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शासकीय योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की जानकारी ली तो वहीं ग्रामीणों की आवश्यकता और समस्याओं को भी सुना। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने आज शाम बागबाहरा स्थित रेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के लिए 29 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।



इस अवसर पर प्रदेश के गृहमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू, खल्लारी विधायक व संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री बघेल द्वारा आज खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के लिए 29 करोड़ 26 लाख 5 हजार रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। इसमें 25 करोड़ 4 लाख 84 हजार रुपए के 41 विकास कार्यों का भूमिपूजन व शिलान्यास तथा 4 करोड़ 21 लाख 21 हजार रुपए के 23 नवीन सड़क निर्माण, पुल-पुलिया और तेन्दूकोना में नवीन महाविद्यालय भवन निर्माण, कसेकेरा और नवाडीह खुर्द में हाईस्कूल भवन निर्माण,

बागबाहरा में नवीन विश्राम गृह निर्माण आदि कार्यों का भूमिपूजन किया गया। वहीं लोकार्पण कार्यों में रंगमंच, सांस्कृतिक भवन निर्माण, सी.सी. रोड आदि कार्य शामिल रहे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बघेल द्वारा बीते 4 मई से आमजनों से सीधे संवाद स्थापित करने के लिए प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान में मुख्यमंत्री जिन क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं, वहां जनआकांक्षाओं के अनुरूप व क्षेत्र की आवश्यकता के अनुसार विकास कार्यों की सौगात भी दे रहे हैं।

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम : महासमुंद जिले में 14 दिसम्बर को

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान की अगली कड़ी में 14 दिसंबर को महासमुंद जिले के खल्लारी विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आमजनों से संपर्क और संवाद के साथ भेंट-मुलाकात करते हुए शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे। वहीं आमजनता की समस्याओं पर उनसे सीधे बातचीत करेंगे साथ ही विभिन्न संगठनों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को जानेंगे। गौरतलब है कि भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आमजनता को प्रदेश के मुखिया से सीधे बातचीत करने का अवसर मिलता है।



निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 14 दिसम्बर को पूर्वान्ह 11.30 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बगारपाली के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 12.05 बजे से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री तहसील पिथौरा अंतर्गत बगारपाली हेलीपेड से दोपहर 1.40 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा बागबाहरा तहसील के ग्राम एम.के.बाहरा के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 2.35 बजे से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में ग्रामीणों से रूबरू होंगे। मुख्यमंत्री ग्राम एम.के.बाहरा से शाम 4.10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर हेलीपेड बागबाहरा के लिए प्रस्थान करेंगे और शाम 6.30 बजे सेे बागबाहरा में विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से भेंट करेंगे। वे 14 दिसम्बर को रात्रि विश्राम बागबाहरा में करेंगे।


पत्नी को पहाड़ी से नीचे धकेलकर रची सेल्फी लेते गिरने की झूठी कहानी, आरोपी पति गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। खल्लारी थाना में 7 नवंबर को विरेन्द्र चक्रधारी पिता विष्णु चक्रधारी (30 वर्ष) कुम्हार पारा महासमुन्द ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 11 बजे उसकी बहन चित्ररेखा अपने पति सोनूराम चक्रधारी एवं भांजी के साथ तीनों मोटर सायकल से खल्लारी दर्शन करने पहाड़ी पर गए थे। दोपहर 3 बजे बहन दमाद सोनूराम चक्रधारी मोबाइल फोन से बताया कि चित्ररेखा चक्रधारी खल्लारी मंदिर के पहाडी से गिर गई है, ढूंढने से नही मिल रही है। बताने पर विरेन्द्र अपने साथी रतन चक्रधारी के साथ खल्लारी मंदिर पहाडी जाकर देखा कि पहाडी के चटटान के पास खाई में इसकी बहन चित्ररेखा मृत अवस्था में पडी थी। इसकी रिपोर्ट पर थाना खल्लारी  मे मर्ग कायम कर  जांच की जा रही थी।  



पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी भोजराम पटेल (IPS) ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती मंजूलता बाज और थाना खल्लारी व सायबर सेल की टीम को घटनास्थल पहुंचकर बारिकी से जॉच करने  निर्देशित किया। टीम के द्वारा घटनास्थल की बारिकी से निरीक्षण किया गया। घटना स्थल एवं शव निरीक्षण करने पर घटना संदेहास्पद प्रतीत होने लगा। पुलिस टीम के द्वारा मृतिका की मौत के संबंध में मृतिका के पति व मृतिका के परिजनों से छोटी-छोटी जानकारी एकत्र कर जॉच करना प्रारंभ की गई। साथ ही साथ जिला अस्पताल से मृतिका के मृत्यु का संक्षिप्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त किया गया। जिसमें डाक्टर के द्वारा मृतिका की मौत गिरने से एवं पसलियोें व हड्डी टुटने से मौत होना लेख किया गया। जिस पर धारा 302 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी पति ने धक्का देकर पत्नी की हत्या की है।

सायबर सेल की टीम व थाना खल्लारी पुलिस की टीम घटनास्थल  पहुचकर घटना निरीक्षण कर मृतक के बारे में अलग-अलग टीम गठित कर छोटी सी छोटी जानकारी, प्रेम प्रसंग एवं मृतक के निजी जीवन के संबंध में जानकारी एकत्र किया गया। जॉच के दौरान पता चला कि 7 नवंबर को मृतिका चित्ररेखा, पति सोनूराम चक्रधारी तथा भांजी के साथ भीमखोज स्थित खल्लारी मंदिर में दर्शन करने गए थे। पूछताछ में बयान में भिन्नता पाए जाने पर संदेह बढ़ता गया। मृतिका के पति द्वारा मंदिर दर्शन कर कुछ सीढ़ी नीचे उतरना तथा भीम पाव पहाडी तरफ जाना, मृतिका सेल्फी फोटो खिचते समय पैर फिसल जाने से खाई में गिरकर मृतिका के मृत्यु हो जाना बताया गया। मृतिका के भांजी कथन में खल्लारी मंदिर पहाड के उपर मंदिर दर्शन कर कुछ सीढ़ी नीचे आना बताई तथा मृतिका के पति द्वारा पुनः मंदिर पहाड़ के उपर भीम पाव पहाडी तरफ घुमने जाना बताया।

मृतिका द्वारा पैर में दर्द होना तथा दुबारा सीढ़ी उपर जाने से इंकार करने पर मृतिका को उसके पति द्वारा जबरस्ती हाथ खींचकर उपर ले जाना बताई। पूछताछ पर दोनो के कथनों में विरोधाभाष होने से पुलिस द्वारा मृतिका के पति पर संदेह होने लगा। टीम के द्वारा मृतिका के पति सोनूराम चक्रधारी से बारिकी से पूछताछ किया गया, जो संदेही सोनूराम द्वारा पुलिस टीम को गोलमोल जवाब दिया गया। बाद में सख्ती से पूछताछ करने पर बताया कि वह मृतिका चित्ररेखा के चरित्र पर संदेह करता था इसलिए 6 नवंबर को मृतिका के माईका कुम्हारपारा महासमुन्द में छठ्ठी कार्यक्रम में दोनो सम्मिलित हुए तथा दुसरे दिन सुबह मृतिका को अपने रास्ते से हटाने पूर्व नियोजित अनुसार 7 नवंबर को भीमखोज स्थित खल्लारी मंदिर दर्शन करने घुमाने ले जाना, 

मंदिर दर्शन पश्चात् सेल्फी फोटो खिचवाने के बहाने भीम पाव पहाडी खाई तरफ ले जाना। सेल्फी फोटो खिचते समय मौका पाकर अपनी पत्नि चित्ररेखा को पहाड उपर से जोर से धक्का देकर खाई में ढकेल देना बताया। जिससे चित्ररेखा की खाई में गिरने से मृत्यु हो जाना, पुलिस के समक्ष कथित तौर पर अपराध करना स्वीकार किया इस कार्रवाई में थाना प्रभारी खल्लारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, सायबर सेल प्रभारी संजय सिंह राजपूत, सउनि. प्रकाश नंद, प्रआर. हरीप सोना आर. कामता आवडे, सौरभ तोमर, छत्रपाल सिन्हा, महेन्द्र यादव, विजय साहू, गणेशु बंजारे तथा थाना खल्लारी व सायबर सेल की टीम की भूमिका रही।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.