Media24Media.com: खनिज विभाग

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label खनिज विभाग. Show all posts
Showing posts with label खनिज विभाग. Show all posts

कोयला के अवैध परिवहन के मामले में ट्रैक्टर जब्त

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में अवैध कोयला परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्टर के निर्देश और पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में खनिज विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम लगातार कार्रवाई कर रही है।

खनिज अधिकारी दयानंद तिग्गा ने बताया कि पोड़ी-चिरमिरी क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान ग्राम चिताझोर में एक ट्रैक्टर को रोका गया। यह महिंद्रा 275 डीआई लाल रंग का ट्रैक्टर रेत से भरा हुआ नजर आ रहा था, लेकिन जांच करने पर ट्रॉली के भीतर रेत की आड़ में कोयला छिपाकर रखा गया था। जांच के दौरान ट्रैक्टर का चालक मौके से फरार हो गया। ट्रैक्टर को तत्काल जब्त कर पोड़ी थाना के सुपुर्द कर दिया गया है।

गौरतलब है कि खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम कोयले के अवैध कारोबार पर लगातार कार्रवाई कर रही है। हाल ही में की गई छापेमारी में लगभग 20 टन कोयला जब्त किया गया था। संबंधित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस मामले में पुलिस ने भी प्रकरण दर्ज किया है।

अवैध उत्खनन पर कसा शिकंजा, एक चैन माउंटेन मशीन एवं एक हाइवा जब्त

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार बिलासपुर जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध सतत निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज विभाग द्वारा आज गनियारी, कोटा, करही कछार, छतौना, सोढाखुर्द, रतनपुर, कछार एवं अन्य क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया गया।


जांच के दौरान करही कछार क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन में लगी एक चैन माउंटेन मशीन को ज़ब्त कर सील कर दिया गया है। ग्राम सोढाखुर्द क्षेत्र में बिना किसी वैध दस्तावेज, अनुमति या सहमति पत्र के लगभग 150 ट्रिप हाइवा रेत का अवैध भंडारण पाया गया, जिसे हरी ओम शर्मा, निवासी बिलासपुर के कब्जे से ज़ब्त किया गया।

उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत छतौना के सरपंच, उप सरपंच एवं सरपंच प्रतिनिधि द्वारा ज़ब्त रेत को सुपुर्दगी में लेने तथा मौका पंचनामा में हस्ताक्षर करने से इंकार किया गया। ऐसी स्थिति में नियमानुसार ज़ब्त रेत को भूमि स्वामी मनोहर सिंह राज, निवासी सोढाखुर्द को सुपुर्द किया गया। इसके अतिरिक्त ग्राम कछार में मुरुम का अवैध परिवहन करते हुए एक हाइवा वाहन पकड़ा गया, जिसे थाना कोनी के सुपुदर्गी में रखा गया है।

खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के कई मामले में अर्थदंड अधिरोपित

No comments Document Thumbnail

रायपुर। सूरजपुर जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा उत्खनन वाले ईलाकों में सतत् निगरानी की जा रही है। विशेष रूप से पुल-पुलिया व एनीकट के आसपास अवैध खनिज उत्खनन पर कड़ी निगाह रखी जा रही है।

खनिज विभाग की टीम ने रामानुजनगर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत मदनेश्वरपुर एवं पवनपुर में अवैध रूप से खनिज मिट्टी के उत्खनन के दो मामलों में कार्यवाही करते हुए 1,23,450 रुपये का अर्थदंड वसूला। इसी क्रम में, 06 मार्च को वाहनों की जांच के दौरान प्रेमनगर जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम ब्रम्हपुर में खनिज मिट्टी के एक मामले में 14,596 रुपये तथा 07 मार्च को ग्राम नमदगिरी एवं छठ घाट सूरजपुर में खनिज ईंट के अवैध परिवहन के दो मामलों में 27,350 रुपये का अर्थदंड लगाया गया। इन तीनों मामलों में कुल 41,946 रुपये का जुर्माना वसूल कर खनिज मद में जमा कराया गया।

इसके अलावा, रामानुजनगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत नकना में अवैध रूप से खनिज मिट्टी का उत्खनन कर ईंट निर्माण का मामला पकड़ा गया। इस मामले में टीपनारायण साहू, ठाकुरदयाल साहू, प्रवीण साहू एवं प्रमोद कुमार राजवाड़े के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर भट्ठे को जब्त कर लिया गया है। साथ ही, मौके पर ईंट पकाने के लिए डंप किए गए खनिज कोयले के वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए संबंधित व्यक्तियों को नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

खनिज विभाग की टीम की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन संलिप्त एक पनडुब्बी नुमा मशीन व चेन माउन्टेन, दो हाईवा तथा तीन ट्रैक्टर जब्त

No comments Document Thumbnail

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में रायपुर जिले में गौण खनिजों के उत्खनन एवं अवैध परिवहन के मामले में कार्रवाई का सिलसिला लगातार  जारी है। उप संचालक खनिज के.के. गोलघाटे के निर्देशन में खनिज अधिकारियों की टीम अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश देकर अवैध उत्खनन एवं परिहवन में संलिप्त लोगों के विरूद्ध कार्रवाई कर रही है।

खनिज विभाग के सुपरवाइजर सुनीलदत्त शर्मा एवं उनकी टीम ने बीते दिनों आरंग इलाके के ग्राम गुदगुदा में रेत अवैध खनन में संलिप्त पनडुब्बी नुमा मशीन, एक चेन माउन्टेन और एक हाईवा को मौके से जप्त कर थाना आरंग के सुपुर्द करने की कार्रवाई की। इससे पूर्व इस टीम ने रेत के अवैध परिवहन कर रहे तीन ट्रैक्टर एवं एक हाईवा को आरंग के समीप ग्राम कुरूद से जब्त कर थाना गिद्धपुरी को सुपुर्द किया। इस कार्रवाई में सुपरवाइजर बेलचंदन, डी के साहू व सैनिक रूपेश चंद्राकर, राजू बर्मन, गोलू वर्मा, केदार वर्मा, लुकेश वर्मा, प्रेम कुर्रे एवं पुलिस के जवानों का सहयोग रहा।

महासमुंद : रेत खदान का संचालन 16 अक्टूबर से प्रारम्भ, अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण से कुल 35 लाख 40 हजार से अधिक की राजस्व वसूली

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। जिले में खनिज विभाग द्वारा निविदा के माध्यम से 08 रेत खदानों का आबंटन किया गया था। जिसमें बरबसपुर रेत घाट तथा बड़गांव रेत घाट का संचालन मानसून अवधि के पूर्व किया जा रहा था। पर्यावरण विभाग के गाईड लाईन के अनुसार मानसून अवधि के पश्चात् दिनांक 16 अक्टूबर से 04 अन्य रेत खदान क्रमशः लाफिनखुर्द, लामीसरार, मुडियाडीह, बल्दीडीह का संचालन किया जाएगा। ग्राम मुरकी में आबंटित रेत खदान पर्यावरण सम्मति हेतु प्रक्रिया धीन है। रेत भंडारण हेतु ग्राम बरबसपुर 04 भंडारण अनुज्ञप्ति एवं ग्राम बिरकोनी 05 भंडारण अनुज्ञप्ति स्वीकृत किया गया है। महासमुंद जिले में कुल 17 अस्थायी भंडारण अनुज्ञा स्वीकृत किया गया है।

खनिज अधिकारी सनत साहू ने बताया कि खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन परिवहन एवं भंडारण करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में अवैध खनिज अवैध उत्खनन के कुल 07 प्रकरणों में कुल राशि 10 लाख 26 हजार 500 रुपए एवं अवैध परिवहन के कुल 85 प्रकरणों में कुल राशि 14 लाख 85 हजार 486 रुपए तथा अवैध भंडारण के कुल 14 प्रकरणों में 10 लाख 28 हजार 250 अर्थदण्ड राशि वसूल की गई है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में माह सितम्बर तक अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण से कुल राशि 35 लाख 40 हजार 236 रुपए राजस्व की वसूली की गई है। ग्राम बिरकोनी में श्री दामोदर चंद्राकर स्वीकृत भंडारण अनुज्ञप्ति को छ०ग० खनिज नियम 2009 (परिवहन, उत्खनन एवं भंडारण) के तहत नियमों के उल्लंघन पर निरस्त किया गया।

महासमुंद : रेत का अवैध परिवहन करते 05 ट्रेक्टर पकड़ाए

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। जिले में रेत के अवैध परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम के लिए संचालित जांच-पड़ताल अभियान के तहत खनिज विभाग की टीम ने 5 ट्रेक्टर पकड़े। इन ट्रेक्टरों से रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा था। ट्रेक्टरों को जब्त कर लिया गया है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम ने ग्राम कनेकेरा भलेसर में रेत का अवैध परिवहन करते हुए 05 ट्रेक्टर वाहन को जब्त कर थाना सिटी कोतवाली की अभिरक्षा में सुपुर्द कर दिया है।

खनिज विभाग द्वारा रेत भंडारण में छत्तीसगढ़ खनिज (खनन, परिवहन एवं भंडारण) नियम 2009 के उल्लंघन पर स्वीकृत तीन भंडारण अनुज्ञप्तियों को निरस्त करने के साथ ही प्रतिभूति राशि कुल एक लाख 50 हजार रूपए को राजसात किए जाने की कार्यवाही की है। खनिज विभाग द्वारा स्वीकृत भंडारण अनुज्ञप्ति भण्डार नियमों के उल्लंघन पर 6 अनुज्ञप्तिधारियों के ऊपर शास्ति आरोपित कर उनसे कुल 4 लाख 13 हजार रुपए की राशि जमा कराई गई है।

खनिज संसाधनों की उपलब्धता और खनन गतिविधियों में देश का अग्रणी राज्य है छत्तीसगढ़: केंद्रीय खनिज सचिव

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : केंद्रीय खनिज सचिव  व्ही.एल. कान्ता राव की अध्यक्षता में कल नवा रायपुर अटल नगर के न्यू सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व, पर्यावरण तथा खनिज विभाग के सचिव और खनिज विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित बैठक में प्रदेश के उद्योगों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा कर प्रदेश में खनन गतिविधियों की समीक्षा की गई।


बैठक में खनिज विभाग के सचिव  पी.दयानंद ने प्रदेश में खनिज साधन विभाग द्वारा संचालित गतिविधियों और कार्यों के बारे में बिन्दुवार जानकारी दी। इस दौरान छत्तीसगढ़ के राजस्व सचिव  अविनाश चंपावत, पर्यावरण विभाग की सचिव आर. संगीता, खनिज विभाग के संचालक  सुनील जैन, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के अधिकारी सहित विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधि तथा संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

केन्द्रीय सचिव  राव ने औद्योगिक इकाईयों के प्रतिनिधियों से चर्चा कर प्रदेश में खनन तथा खनिज उद्योगों की गतिविधियों और कार्याें की जानकारी ली और उनकी समस्याएं भी सुनी। उन्होंने औद्योगिक इकाईयों के प्रतिनिधियों से उत्खनन कार्य को अधिक बेहतर बनाने और माईनिंग गतिविधियों के सुगम संचालन के संबंध में उनके सुझाव लिये। केन्द्रीय सचिव  राव ने कहा कि उत्खनन क्षेत्र में ग्रीन माईनिंग की नवीन तकनीक का उपयोग किया जाना चाहिए।

उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि खनन और खनिज उद्योगों में ग्रीन एनर्जी का उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने खनिज संसाधनों का जीडीपी में वर्तमान में दो प्रतिशत की भागीदारी को बढ़ाने पर बल दिया। केन्द्रीय खनिज सचिव ने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज संसाधनों की उपलब्धता और खनन गतिविधियों में देश का अग्रणी राज्य है। खनन गतिविधियों में प्रदेश को और आगे लेकर जाना है, जो आर्थिक दृष्टि से भी देश और प्रदेश के लिए समान रूप से महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने क्रिटिकल मिनरल्स की प्रोसेसिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने का सुझाव दिया।

बैठक में औद्योगिक प्रतिनिधियों ने भूमि संबंधी, खनिज लौह अयस्क की कमी, वन एवं पर्यावरण स्वीकृति के लिए सिंगल विन्डो प्रणाली की जरूरत बताई। केन्द्रीय सचिव श्री राव ने कहा कि स्वीकृत खदानों को जल्द से जल्द ऑपरेशनल बनाने के लिए बिडर्स और संबंधित विभागों के बीच अधिक समन्वय से काम किया जाना चाहिए।

इसके लिए उन्होंने खनिज साधन विभाग के सचिव की अध्यक्षता में ऐसे समस्त विभागों के सचिवों, जिनसे स्टेकहोल्डर्स को सहमतियां लेनी होती है, की माईनिंग रिव्यू कमिटी गठित की जाए। साथ ही समय-समय पर बैठक आयोजित कर स्वीकृत ब्लाकों में खनन संबंधी गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा करने को कहा।

केन्द्रीय सचिव ने खनिज साधन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ऐसी खदाने जो बंद हो चुकी हैं उनमें अवैध उत्खनन न हो, बंद खदानों में यदि खनिज है तो उनमें खनन के लिए जरूरी प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ उन चुनिंदा राज्यों में शामिल है, जहां डीएमएफ का ऑनलाईन पोर्टल संचालित है।

Chhattisgarh : अवैध खनन रोकने गई खनिज विभाग की टीम पर हमला, जान बचाकर भागे टीम के सदस्‍य

No comments Document Thumbnail

 रायपुर :  छत्‍तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां रेत घाट में अवैध रूप से खनन कर रहे माफियाओं को रोकने गई खनिज विभाग की टीम पर हमला कर दिया गया। टीम के सदस्‍यों को जान बचाकर भागना पड़ा।


दरअसल, यह घटना पांडुका स्थित कुटैना रेत घाट की है। जानकारी के अनुसार रेत घाट में अवैध रूप से खनन कर रहे माफियाओं को रोकने गई खनिज अधिकारियों की टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में विभाग की गाड़ियां क्षतिग्रस्‍त हो गई।

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने हाउस के आदमी कहकर खनिज अधिकारियों और उनकी टीम से मारपीट की। वहीं हमलावरों ने टीम पर हमला कर विभाग की गाड़ी के शीशें तोड़ दिए। ऐसे में टीम के सदस्‍यों को मौके से जान बचाकर भागना पड़ा।

इधर, प्रशासन द्वारा कुटैना रेत घाट को स्वीकृति नहीं दी गई है। वहीं रेत घाट में लंबे समय से अवैध तरीके से खनन जारी था। शिकायत मिलने पर खनिज विभाग की टीम रेत घाट में अवैध खनन बंद कराने पहुंचे थी। इसी दौरान वहां मौजूद रेत माफिया ने खनिज विभाग की टीम पर हमला कर दिया।

इस हमले में पीड़ित खनिज अधिकारी का कहना है कि जिले के बड़े अधिकारियों से चर्चा के बाद हमलावरों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई जाएगी।

अवैध परिवहन करने पर अर्थदण्ड 2 लाख 96 हजार 660 रूपए की वसूली

No comments Document Thumbnail

राजनांदगांव। खनिज विभाग द्वारा जिले में अवैध परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। खनिज विभाग द्वारा खनिज नियम खान एवं खनिज विकास विनियमन अधिनियम 1957 की धारा 21 के अंतर्गत 23 नवम्बर से 6 दिसम्बर तक 13 अवैध परिवहन करते हुए खनिज रेत, चूनापत्थर, मुरूम व ईट मिट्टी का परिवहन कर रहे वाहनों पर कार्रवाई की गई। अवैध परिवहन पर कुल अर्थदण्ड 2 लाख 96 हजार 660 रूपए वसूल किया गया है और कार्रवाई की जा रही है।

खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अवैध खनिज परिवहन करते हुए वाहन चालक निलाबंर से 5 टन गिटटी जप्त की गई और 13 हजार 900 रूपए अर्थदण्ड वसूली की गई। इसी तरह वाहन चालक ललित नेता से 20 टन गिटटी जप्त और 27 हजार 600 रूपए अर्थदण्ड, वाहन चालक चतुर निषाद से 20 टन गिटटी जप्त और 27 हजार 600 रूपए अर्थदण्ड, वाहन चालक रूपेन्द्र साहू से 20 टन गिटटी जप्त और 27 हजार 600 रूपए अर्थदण्ड, वाहन चालक भैयाराम से 17 टन गिटटी जप्त और 26 हजार 460 रूपए अर्थदण्ड,

वाहन चालक कृष्णा से 12 घन मीटर रेत जप्त एवं 22 हजार 400 रूपए अर्थदण्ड, वाहन चालक कोमलचंद से 12 घन मीटर रेत जप्त एवं 22 हजार 400 रूपए अर्थदण्ड, वाहन चालक डोमन लाल से 12 घन मीटर मुरूम जप्त एवं 2 हजार 240 रूपए अर्थदण्ड, वाहन चालक प्रेमलाल साहू से 4 घन मीटर रेत जप्त एवं 15 हजार 800 रूपए अर्थदण्ड, वाहन चालक हेमू निर्मलकर से 20 घन मीटर रेत जप्त और 29 हजार रूपए अर्थदण्ड, वाहन चालक मिथलेश कुमार से 20 टन चूना पत्थर जप्त और 27 हजार 600 रूपए अर्थदण्ड, वाहन चालक लघुराम रावटे से 20 टन चूना पत्थर जप्त और 27 हजार 600 रूपए अर्थदण्ड, वाहन चालक रितेश उईके से 17 टन चूना पत्थर जप्त और 26 हजार 460 रूपए अर्थदण्ड वसूला गया।

महासमुंद : गौण खनिज साधारण रेत उत्खनन पट्टा आबंटन की नीलामी 16 से 22 सितम्बर तक

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। खनिज विभाग महासमुंद द्वारा छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत उत्खनन एवं व्यवसाय नियम, 2019 के नियम-6 के तहत नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) के माध्यम से रेत खदान समूहों के अंतर्गत रेत उत्खनन पट्टा आबंटन किया जाना है, जिसके लिए अर्हता प्राप्त बोलीदार नीलामी में भाग ले सकते है।

नीलामी हेतु बोली प्रारम्भ करने की प्रारम्भिक तिथि 16 सितम्बर तथा अंतिम बोली तिथि 22 सितम्बर 2023 है। इच्छुक बोलीदार खदानों के आबंटन के लिए निविदा की नियम एवं शर्तों की विस्तृत जानकारी जिले के वेबसाइट www.mahsamund.gov.in, विभागीय वेबसाइट www.chhattisgarhmines.gov.in तथा कार्यालय कलेक्टर खनिज शाखा, संबंधित ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, जिला पंचायत महासमुंद के सूचना पटल से प्राप्त कर सकते है।

सोने एवं हीरे के खनिज ब्लाकों के आबंटन के लिए खनिज विभाग का ई-टेंडर जारी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। खनिज विभाग द्वारा राज्य में 3 प्रीशियस मिनरल ब्लाक्स की नीलामी के माध्यम से आबंटन के लिए ई-टेंडर जारी कर दिया गया है। जीएसआई (जियोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया) द्वारा किये गये प्रारंभिक सर्वे में इन ब्लाक में गोल्ड और डायमंड की संभावना बताई गई है। इसके लिए ई-नीलामी से आबंटन हेतु 6 जुलाई 2023 को एमएसटीसी पोर्टल में एनआईटी जारी किया गया है।

भौमिकी एवं खनिकर्म के संयुक्त संचालक अनुराग दीवान ने बताया कि विश्व में प्रीशियस मिनरल्स की माँग तेजी से बढ़ी है। इस तथ्य को दृष्टिगत रखते हुए इन खनिजों के विकास के परिप्रेक्ष्य में इसकी आपूर्ति सुनिश्चित किये जाने हेतु विभाग द्वारा प्राथमिकतापूर्ण कार्यवाही की जा रही है। राज्य द्वारा 3 प्रीशियस मिनरल ब्लॉक्स को नीलामी के माध्यम से आबंटन हेतु रखा है। इनमें जिला महासमुन्द अंतर्गत बसना-2 डायमण्ड ब्लॉक, रकबा 2500 हेक्टेयर, जिला महासमुन्द अंतर्गत चनत-जोगीदादर गोल्ड एंड एसोसियेटेड मिनरल्स ब्लॉक, रकबा 176 हेक्टेयर तथा जिला कांकेर अंतर्गत तुमरीसुर-गरदा 2 गोल्ड ब्लॉक, रकबा 240 हेक्टेयर को आबंटन हेतु रखा गया है।

सफल बोलीदार द्वारा क्षेत्र में प्रथमतः विस्तृत पूर्वेक्षण का कार्य किया जाएगा। इसके उपरांत खनिज भण्डार प्रमाणित होने पर खनिपट्टा प्राप्त किया जाकर खनन संक्रिया प्रारंभ की जावेगी। दीवान ने बताया कि टेण्डर डाक्यूमेंट क्रय किये जाने की अंतिम तिथि शुक्रवार, दिनांक 18 अगस्त 2023 है तथा बिड जमा करने की अंतिम तिथि दिनांक 21 अगस्त 2023, सोमवार दोपहर 3 बजे तक है।

बेरोज़गारी भत्ता योजना बेरोज़गारी भत्ता पात्र लाभार्थी युवाओं के लिए रोज़गार, स्वरोज़गार तथा प्रशिक्षण मेला 28 को

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। बेरोज़गारी भत्ता योजना के तहत ज़िले के शिक्षित बेरोज़गार पात्र लाभार्थी युवाओं के लिए इसी माह 28 जून को महासमुंद के शंकराचार्य भवन में रोज़गार, स्वरोज़गार तथा प्रशिक्षण हेतु रोज़गार मेला का आयोजन किया जा रहा है।

कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देश पर उप संचालक रोज़गार ने ज़िले के सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद और नगरपालिका अधिकारियों को पत्र जारी कर बेरोज़गारी भत्ता योजना के तहत शिक्षित बेरोज़गार पात्र लाभार्थी युवाओं अवगत कराने कहा गया है। जिले में 4325 शिक्षित बेरोज़गार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता उपलब्ध कराया गया है।


गौण खनिज के अवैध परिवहन के मामले में कार्यवाही

No comments Document Thumbnail

जगदलपुर। कलेक्टर चंदन कुमार द्वारा दिए गए गौण खनिजों के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के निर्देश पर कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को खनिज विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए तीन ट्रैक्टर, तीन टिप्पर और एक हाईवा को जब्त करते हुए पुलिस के सुपुर्द कर दिया।


खनिज विभाग के उप संचालक एसएस नाग ने बताया कि यह कार्यवाही पुराना पुल जगदलपुर, बंडाजी, भानपुरी और कोड़ेनार में रेत, चूनापत्थर का अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर प्रकरण दर्ज किया गया। पकड़े गए सभी वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया है। कार्यवाही जिला खनिज जांच दल के खनि निरिक्षक मिदुल गुहा, खनि सिपाही डिकेश्वर खरे द्वारा किया गया।


मुख्यमंत्री कार्यालय की उपसचिव सौम्या चौरसिया न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ के खनिज विभाग से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रायपुर की विशेष अदालत ने मुख्यमंत्री कार्यालय की उपसचिव सौम्या चौरसिया को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया है। उन्हें अब उन्नीस दिसंबर को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद ईडी की टीम ने सौम्या चौरसिया को रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया।



गौरतलब है कि ईडी ने बीते ग्यारह अक्टूबर को प्रदेश के कई अधिकारियों और कारोबारियों के ठिकानों पर छापा मारा था। प्रारंभिक जांच और पूछताछ के बाद तेरह अक्टूबर को इस मामले में छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोसाइटी-चिप्स के तत्कालीन सीईओ समीर विश्नोई, कोयला कारोबारी सुनील अग्रवाल और लक्ष्मीकांत तिवारी को गिरफ्तार किया था। वहीं, इसी मामले में उनतीस अक्टूबर को एक अन्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी ने अदालत के समक्ष समर्पण कर दिया था। ये सभी आरोपी वर्तमान में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं। वहीं, दो दिसंबर को राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया गया।

रेत के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई अनवरत जारी

No comments Document Thumbnail

सूरजपुर। खनिज विभाग की रेत के अवैध परिवहन पर कार्रवाई अनवरत जारी है जिला प्रशासन रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन को लेकर कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए हैं। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम सुबह ही नहीं रात में भी सड़कों पर गश्त कर रेत के अवैध परिवहन को रोकने सख़्ती दिखा रही है इसी तारतम्य में प्रतापपुर मार्ग पर देर शाम रेत का अवैध परिवहन कर रहे दो वाहनों को पकड़ा है और इनके ऊपर जुर्माने की कार्रवाई की गई है। विभाग ने दोनों वाहनों पर सवा लाख रुपए का जुर्माना निर्धारित किया है।



खनिज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रतापपुर मार्ग पर रेत के अवैध परिवहन को लेकर शिकायतें मिली थी जिस पर विभाग की टीम ने इस मार्ग पर गश्त में तेजीपन दिखाना प्रारंभ किया तो दो ऐसे ट्रक पकड़ में आए जो रेत का अवैध परिवहन कर रहे थे विभाग ने दोनों वाहनों को पुलिस की मदद से पकड़ कर वाहन मालिकों पर करीब एक लाख पंद्रह हजार का जुर्माना तय किया और वाहनों को चंदोरा पुलिस के हवाले कर दिया है। खनिज अधिकारी संदीप नायक ने बताया कि विभाग रेत अवैध उत्खनन व परिवहन को लेकर बेहद गंभीर है जिला प्रशासन व पुलिस की मदद से लगातार कार्रवाई की जा रही है। बारिश के इस मौसम में रेत के उत्खनन पर पूर्णता प्रतिबंध लगा हुआ है ऐसे में सिर्फ भंडारण केंद्र से ही रेत का परिवहन किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि नियम विरुद्ध रेत या अन्य खनिज संपदा की उत्खनन व परिवहन पर विभाग कार्रवाई के लिए तैयार रहता है। क्षेत्र में विभाग लगातार गस्त भी कर रही हैं और वाहनों की जांच पड़ताल की जा रही है इसी तारतम्य में बुधवार को प्रतापपुर मार्ग पर दो वाहन ऐसे पकड़ाए हैं। जो रेत का अवैध परिवहन कर रहे थे जिन पर जुर्माने की कार्रवाई की गई है। दोनों वाहनों पर1,14,095/- जुर्माना तय किया गया है, यह कार्रवाई देर शाम की गई है। ज्ञात हो कि हाल ही में खनिज विभाग ने इससे पूर्व भी इसी मार्ग पर आधी रात को रेत के अवैध परिवहन करते दो वाहनों पर कार्रवाई की थी।

रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन, 40 वाहनों से साढ़े 9 लाख का जुर्माना वसूल

No comments Document Thumbnail

सूरजपुर। कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा के निर्देशन में रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन को लेकर खनिज विभाग की सख्ती लगातार जारी है।पिछले दो महीनों में ऐसे 40 वाहनो को जप्त करते हुए वाहन मालिकों से करीब साढ़े नौ लाख रुपए का जुर्माना वसूल किया गया है।बारिश के इस मौसम में नदी,नालों से रेत का उत्खनन प्रतिबंध है विभाग से अनुमति प्राप्त भंडारण केंद्रों से ही रेत की आपूर्ति की जा सकती है,ऐसे में अवैध रूप से उत्खनन व परिवहन करते पाए जाने वाले वाहनों पर कार्यवाही की गई है।



खनिज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले जून माह से विभाग की टीम लगातार क्षेत्रों में भ्रमण कर रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन पर कार्रवाई कर रही है अब तक की कार्रवाई में 40 ऐसे वाहन पकड़ में आए जो नियमों का उल्लंघन करते पाए गए हैं जिन पर विभाग ने अलग-अलग कार्रवाई कर करीब साढ़े नौ लाख की जुर्माना वसूल किया है इस कार्रवाई में अवैध भंडारण,क्षमता से अधिक रेत परिवहन किए जाने की भी कार्यवाही शामिल है।

खनिज अधिकारी संदीप नायक के अनुसार बारिश के मौसम में नियमानुसार नदी नालों से रेत की निकासी प्रतिबंधित है बावजूद कई जगह से शिकायतें मिलने पर विभाग ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की है।विभाग की टीम राजस्व व पुलिस विभाग के सहयोग से लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर अवैध परिवहन करने वाले वाहनों की जांच पड़ताल कर रही है। 

नियम विरुद्ध रेत परिवहन किए जाने वाले वाहन मालिकों पर प्रकरण दर्ज कर जुर्माने की कार्रवाई की जा रही हैं।जून माह से 8 अगस्त तक 40 वाहनों पर जुर्माने की कार्रवाई करते हुए अर्थदण्ड राशि रुपये 9 लाख 49 हजार नौ सौ पनचानवें रुपए जमा करवाया गया है। नायक के अनुसार विभाग की यह कार्रवाई निरंतर जारी है जहां से भी शिकायतें मिल रही है विभाग फौरन कार्रवाई कर रही है और क्षेत्र में विभागीय टीम सघन भ्रमण कर अवैध उत्खनन व परिवहन पर नजरें रखी हुई।

आधी रात को विभाग की कार्रवाईदो वाहन मालिको पर 78 हजार का जुर्माना

पिछले दिनों शिकायतें मिल रही थी कि भैयाथान से प्रतापपुर मार्ग पर कुछ वाहने रात के अंधेरों में रेत का अवैध परिवहन कर रहे हैं जिसको विभाग ने संज्ञान में लेते हुए स्वयं खनिज अधिकारी व राजस्व विभाग की टीम ने इस मार्ग पर जांच पड़ताल का दायरा बढ़ाया तो रविवार को दो ऐसे वाहन पकड़ में आए जो नियम विरुद्ध रेत का परिवहन कर रहे थे जिन पर कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को जप्त कर पुलिस चौकी चेंद्रा के सुपुर्द किया गया और दोनों वाहन मालिको पर करीब 78000 रू. की अर्थदंड आरोपित किया गया है। खनिज विभाग की इस कार्रवाई से अवैध उत्खनन व परिवहन में लिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने यह कार्रवाई आधी रात को की है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.