Media24Media.com: कोरोना का कहर

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label कोरोना का कहर. Show all posts
Showing posts with label कोरोना का कहर. Show all posts

छत्तीसगढ़ में कोरोना बना काल, आज मिले 135 नए मरीज, 1 की मौत

No comments Document Thumbnail

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते आंकड़ों ने एक बार फिर से लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश भर में 135 मरीज मिले हैं और एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1841 हो गई है और औसत पॉजिटिविटी दर 9.55 प्रतिशत पहुंच गई है। हालांकि राजधानी रायपुर में राहत की खबर है । इसमें सबसे ज्यादा मरीज राजधानी रायपुर में मिले हैं। वही 1 ने अपनी जान गवा दी है।


देखें जिलेवार आंकड़े

 

प्रदेश में कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं ये बड़ी चिंता की बात है - CM भूपेश

No comments Document Thumbnail

रायपुर । छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़े आंकड़ों ने सरकार को चिंता में डाल दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी कोरोना के बढ़े आंकड़ों को चिंता जताते हुए जरूरी कदम उठाने और सतकर्ता की बात कही है।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना के मद्देनजर पूछे गये सवाल पर कहा कि ये बहुत चिंता की बात है कि प्रदेश में कोरोना के आंकड़े बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं ये बड़ी चिंता की बात है। पिछले दिनों चीफ सिकरेट्री ने सभी एसपी-कलेक्टरों को निर्देश दिया था । अब उस निर्देशों को कड़ाई से पालन करने की जरूरत है। बाहर से आने वाले लोगों की टेस्टिंग भी जरूरी है, वहीं भीड़ भाड़ वाले इलाकों में जाने के लिए जो प्रोटोकॉल है, उसका पालन करना भी बेहद जरूरी है। नहीं तो और भी तेजी से फैल सकता है।

प्रदेश में कोरोना का संक्रमण दर 14 के करीब पहुंचा

छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण स्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। प्रदेश में आज पॉजेटिविटी रेट 13.78 हो गयी। कुल 1517 कोरोना सैंपल में से 209 पॉजेटिव मरीज मिले हैं। आज प्रदेश में कोरोना के 22 जिलों में मरीज मिले हैं। आज दुर्ग में 38 और गरियाबंद में 29 मरीज मिले हैं। महासमुंद में 17, रायपुर में 11, कोंडगांव में 11 और बिलासपुर में 19 मरीज मिले हैं। कोरोना से आज फिर एक मौत हुई है। आज बलौदाबाजार में कोरोना संक्रमित की मौत हुई है।लगातार स्कूली बच्चे और शिक्षकों के भी कोरोना पॉजेटिव होने की खबर है। बड़ी संख्या में छात्रावास में रहने वाले बच्चे कोरोना की चपेट में आए हैं। पिछले तीन दिनों प्रदेश में 80 से ज्यादा स्कूली बच्चे कोरोना संक्रमित हुए हैं। वहीं शिक्षक के भी कोरोना पॉजेटिव होने की जानकारी मिल रही है।

छत्तीसगढ़ में हुआ कोरोना विस्फोट - पद्रेश में 50 छात्र-छात्राएं मिले कोरोना पॉजिटिव

No comments Document Thumbnail

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ रहा है। स्कूली बच्चे अब बड़ी संख्या में इसके चपेट में आने लगे हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित है, वहीं धमतरी बीजापुर के बाद महासमुंद और गरियाबंद में कोरोना विस्फोट हुआ है। यहाँ महासमुंद में 11 छात्राएं और अधीक्षक कोरोना पॉजिटिव पायी गयी है। तो वहीं गरियाबंद में एक साथ 39 छात्र-छात्राएं कोरोना पॉजिटिव मिला है।


जानकारी के मुताबिक कस्तूरबा गांधी विद्यालय लाखागढ़ पिथौरा में 11 छात्राएं और अधीक्षक कोरोना पॉजिटिव मिली है। फिर हाल सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। जिन्हें ऐहतियातन के तौर पर होम आइसोलेशन में रखा गया है। जहाँ सभी का इलाज चल रहा है।

इधर कोरोना विस्फोट होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है। वहीं अन्य छात्राओं का टेस्टिंग किया जा रहा है। साथ ही कोरोना पॉजिटिव मिले लोगों का ट्रेवल हिस्ट्री और कांटेक्ट ट्रेसिंग भी किया जा रहा है। बता दे की जिले में अब कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 53 पर पहुँच गयी है। बता दे की प्रदेश में कल कोरोना के 370 नये मरीज की पहचान की गयी है। वहीं दो लोगों की मौत भी हुई है।

वहीं गरियाबंद में भी बड़ी संख्या में एक साथ 39 छात्र छात्राएं कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिसमें से 24 छात्र मैनपुर में मिले हैं, तो वही 15 छात्र हरदीभाटा में कोरोना संकर्मित पाया गया है। अब गरियाबंद प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 45 हो गई है। तो वहीं कोरोना पॉजिटिव विद्यार्थियों का अलग से कमरे में रखा गया है। जिसकी देखरेख की जा रही है। एक साथ 39 कोरोना पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर है। सबसे बड़ी चिंताजनक बात यह है की ज्यादातर संक्रमित 6वीं से 8वीं कक्षा के विद्यार्थी हैं. इन छात्राओं में सर्दी, खासी और बुखार के समान्य लक्षण भी पाए गए हैं।


छत्तीसगढ़ में फिर तेज हुई कोरोना की रफ्तार, एक दिन में मिले इतने पॉजिटिव

No comments Document Thumbnail

रायपुर। प्रदेशभर में कोरोना की रफ़्तार धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है, वही दूसरी तरफ धमतरी जिलें ने आज कोरोना के 17 मरीज़, और दुर्ग में कोरोना के 10 मरीज़ सामने आये है। वही बात की जाए बिलासपुर में 7 मरीज़ और कांकेर में 3 मरीज़ और महासमुंद और सरगुजा में 1-1 मरीज़ मिले और बाकी जिलों में कोरोना के एक भी मरीज़ों की पुष्टि नहीं हुई है। छत्तीसगढ़ प्रशासन इस बार कोरोना से लड़ने के लिए पहले ही कई तरह की तैयारियां कर रहा है।


जिले में कोरोना की रफ़्तार बढ़ती जा रही है आपको बता दें कि शहर के आदर्श नगर में एक दंपत्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। ये दंपत्ति कुछ दिनों पहले केरल से लौटे हैं जिसके चलते उनका कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया। तत्काल दंपत्ति को प्राथमिक इलाज के लिए क्वारंटाइन करके रखा गया है। वही दूसरी तरफ कांकेर के कोयलीबेड़ा क्षेत्र में भी एक कोविड का मरीज मिला है। इस तरह से कांकेर जिले में तीन एक्टिव केस आज मिले है। इस मामलें की जिला स्वास्थ्य अधिकारी अविनाश खरे ने पुष्टि की है।





Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.