Media24Media.com: केरल क्राइम न्यूज

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label केरल क्राइम न्यूज. Show all posts
Showing posts with label केरल क्राइम न्यूज. Show all posts

4 साल में 44 लोगों ने नाबालिग से की हैवानियत, 32 अलग-अलग केस दर्ज

No comments Document Thumbnail

केरल के मलप्पुरम (Malappuram in Kerala) से एक चौंकाने वाली शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां निर्भया केंद्र पर काउंसलिंग (Counseling) के दौरान 17 वर्षीय पीड़िता ने जो बयान दिया वह सुनकर पुलिस अधिकारियों के पैरों तले जमीन खिसक गई। बयान के मुताबिक नाबालिक लड़की से बीते चार साल में 44 अलग-अलग लोगों ने यौन उत्पीड़न (girl sexually abused) किया। पूछताछ और प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में 32 अलग-अलग केस दर्ज किए हैं। आज नाबालिग की उम्र 17 साल है यानी 13 साल की उम्र से ही वो दरिंदगी का शिकार (Girl Sexually Abused in Kerala) हो रही थी।









पुलिस के मुताबिक केरल के मलप्पुरम (Kerala Latest News) जिले के पांडिक्कड़ (Pandikkad) इलाके में एक 17 साल की नाबालिग से 44 लोगों ने यौन उत्पीड़न (girl sexually abused) किया है। इसके साथ रेप और छेड़छाड़ की घटनाएं हुईं। और यह सिलसिला 32 बार से ज्यादा हुआ। पुलिस ने इस मामले में अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के लिए यह मामला चौंकाने वाला है। अपने आप में इस तरह का यह पहला मामला है।





कोचिंग जा रही 10वीं की छात्रा से बंदूक की नोक पर 5 युवकों ने किया गैंगरेप, अगवा कर दिया वारदात को अंजाम





जानकारी के मुताबिक पीड़िता के साथ 13 साल की उम्र से उत्पीड़न (Harassment) हो रहा है। पहली घटना सन 2016 में हुई थी और 2017 में भी उसे इसी दर्द से गुजरना पड़ा। फिर उसे होम में रखा गया और करीब एक साल पहले वह अपनी मां के पास आई थी। होम से निकलने के बाद वह लापता थी और दिसंबर में उसे पलक्कड़ में देखा गया। जहां से पुलिस उसे लेकर निर्भया केंद्र आ गई। इस दौरान नियमित प्रक्रिया के तहत उसकी काउंसलिंग शुरू की गई। यहां जो उसने खुलासा किया वह दिल दहला देने वाला था।





पीड़िता ने दिया 44 आरोपियों के खिलाफ बयान (girl sexually abused)





पुलिस ने बताया कि आरोपियों में से एक भी रिश्तेदार नहीं है, हालांकि पुलिस ने कानूनी कारणों से आरोपियों के नाम भी नहीं बताए हैं, इससे पीड़िता की पहचान भी जाहिर हो सकती है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने सभी 44 आरोपियों के खिलाफ बयान दिया है।


Honor killing : धारदार हथियार से हमला कर दामाद को उतारा मौत के घाट, दो गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

देश में क्राइम लगातार (Crime in increasing in india) बढ़ते जा रहे है। रोजाना देश के अलग-अलग हिस्सों से हत्या, लूटपाट रेप और चोरी की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला केरल के पालक्काड़ जिले का है, जहां एक 27 साल के युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई है।





Crime : दुल्‍हन बन चुकी गर्लफ्रेंड को लेने उसके घर पहुंचा प्रेमी, गंवानी पड़ी जान





जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम अनीष है, जिसकी तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। पुलिस के मुताबिक ये मामला ऑनर किलिंग (Honor killing in Kerala) का है। आरोप है कि अनीष की हत्या उसके ससुर और पत्नी के चाचा ने मिलकर की है। यह पूरी घटना थेनकुरुस्सी की है। पुलिस ने अनीष की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी के पिता प्रभुकुमार और चाचा सुरेश को गिरफ्तार कर लिया है।





पुलिस ने दी जानकारी





पुलिस के मुताबिक अनीष पिछले काफी दिनों से एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में रह रहा था। लड़की अमीर घर की है। तीन महीने पहले ही दोनों ने शादी की थी, जबकि लड़की के माता-पिता उसकी शादी का लगातार विरोध कर रहे थे।इस वजह से पिछले काफी दिनों से दोनों पक्षों के बीच तनाव भी चल रहा था। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में हस्तक्षेप किया और लड़की के मां-बाप मान गए। हालांकि ऐसा लग रहा है कि लड़की के परिवार वालों की तरफ से आगे भी लड़के वालों को धमकी मिल रही थी। जिसके बाद शुक्रवार को अनीष कहीं से वापस घर आ रहा था, तभी उसपर धारदार हथियार से हमला किया गया। बाद में अस्पताल ले जाते समय अनीष की मौत हो गई।





Crime : पति-पत्नी में विवाद के कारण 8 साल के बच्चे की हत्या, जांच में जुटी पुलिस





पुलिस के मुताबिक फिलहाल अनीष की पत्नी के पिता प्रभुकुमार और चाचा सुरेश को कस्टडी में ले लिया गया है। पुलिस के मुताबिक चश्मदीद ने भी प्रभुकुमार और चाचा सुरेश की हमलावर के तौर पर पहचान की है।





लगातार बढ़ रहे अपराध





बता दें कि देश में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। 23 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के देवरिया में विवाहित गर्लफ्रेंड (married girlfriend) को लेने उसके ससुराल पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों सहित प्रेमिका के पति और ससुराल वालों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार ( Murder of married girlfriend’s lover) दिया। इस मामले में बनकटा पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.