Media24Media.com: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल. Show all posts
Showing posts with label केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल. Show all posts

चरौदा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन तीन को, स्वस्थ शरीर सबसे बड़ा धन है - डाक्टर इंदु वशिष्ठ

No comments Document Thumbnail

 आरंग। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल केंप भिलाई के चिकित्सा शाखा द्वारा आसपास के स्कूलों गांवो में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।जिसके लिए बुधवार को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरौदा में शिक्षकों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने संबंधी रूपरेखा बनाई गई।


इस मौके पर सीआरपीएफ कैंप स्वास्थ्य शाखा के नोडल अधिकारी डाक्टर इंदु वशिष्ठ ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा जीवन में सबसे बड़ा धन स्वस्थ शरीर है। स्वस्थ मन में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। इसलिए हमें साफ सफाई व अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की चिकित्सा शाखा द्वारा केंप के आसपास के स्कूलों व ग्रामों में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार जाएगा।


उन्होंने तीन फरवरी को चरौदा में आयोजित स्वास्थ्य संबंधी शिविर में अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य जांच व उपचार कराने अपील की है।इस अवसर पर संकुल समन्वयक जीतेंद्र शुक्ला, सीआरपीएफ कैंप स्वास्थ्य शाखा भिलाई से डाक्टर मोहित सहित बड़ी संख्या में बच्चो व शिक्षक-शिक्षिकागण उपस्थित थे।

25 मार्च को बस्तर का दौरा करेंगे गृहमंत्री अमित शाह, दौरे से पहले अलर्ट

No comments Document Thumbnail

रायपुर । लंबे समय से छत्तीसगढ़  के बस्तर में नक्सल फ्रंट पर सेवाएं दे रहे सीआरपीएफ जवानों के लिए 25 मार्च खास दिन होगा। 84वें स्थापना दिवस पर पहली बार बस्तर में बड़ा आयोजन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल करने जा रही है। इस आयोजन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) शामिल होंगे। उनके अतिरिक्त सीआरपीएफ के डेढ़ हजार से अधिक वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल रहेंगे। सुबह 9 बजे शुरू होकर ढाई घंटे तक चलने वाले इस आयोजन का आकर्षण परेड और डॉग शो रहेगा।


इस विशाल सैन्य बल की अब तक राइजिंग सेरेमनी देश  की राजधानी नई दिल्ली में होती रही है। पहली बार बस्तर में इतना बड़ा आयोजन कर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल अपनी ताकत का प्रदर्शन करना चाहता है। संभाग के नक्सल प्रभावित इलाके तक आकर केंद्रीय गृहमंत्री संभवतः यह संदेश देना चाहते हैं कि केंद्र की भाजपा सरकार माओवादी मामलों को लेकर संजीदा है। करनपुर में अभी से तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं, ताकि आयोजन को भव्यता प्रदान की जा सके।

सुरक्षा के लिहाज से बस्तर पुलिस  के अधिकारी भी तैयारी में जुटे हैं। हालांकि कोबरा बटालियन के करनपुर स्थित विशाल सेटअप और इसके आसपास के इलाके में माओवादियों की उपस्थिति के प्रमाण नहीं मिलते हैं, लेकिन चूंकि देश के कद्दावर नेता का प्रवास होना है। इस लिहाज से किसी भी तरह की चूक की गुंजाइश न रह जाए, इस बात को ध्यान में रखते हुए बस्तर पुलिस पूरी एक्सरसाइज कर रही है। हालांकि सुरक्षा की कमान सीआरपीएफ के कमांडेंट बस्तर के अफसरों के हाथ रहेगी।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.