Media24Media.com: केंद्रीय

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label केंद्रीय. Show all posts
Showing posts with label केंद्रीय. Show all posts

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ संवाद किया

No comments Document Thumbnail

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ संवाद किया। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्य मंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, केन्द्रीय गृह सचिव, आसूचना ब्यूरो के निदेशक, बीएसएफ के महानिदेशक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि आज यहाँ उपस्थित केंद्रीय सुरक्षा बलों, कोबरा टीम, छत्तीसगढ़ पुलिस बल और डीआरजी के साहस, शौर्य, बलिदान और समर्पण को नमन करता हूँ। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि सुरक्षा बल के जवान अपने शौर्य और परिश्रम से ही नक्सलियों के साथ मुठभेड़ को सफल बनाते हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि सुरक्षा बलों ने जिस शौर्य, धैर्य और समर्पण के साथ  माओवादियों के बनाये अड्डों को तहस-नहस किया है, उसने विश्व के सभी सुरक्षा बलों को आश्चर्यचकित कर दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे मालूम है कि सेना के जवान जो तय करते हैं, वो हासिल करते हैं। सुरक्षा बलों के इसी भरोसे से मैं देश में 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे का ऐलान करता हूं।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि नक्सलवाद गरीब आदिवासी क्षेत्र के लिए बड़ी विभीषिका रही है, जिससे पिछले 35 साल में लगभग 40 हजार लोगों की मौत हुई है या फिर वो अपाहिज होकर जीवन व्यतीत कर रहे हैं ।नक्सलवादी हिंसा ने गरीब आदिवासी तक खाना, बिजली, शिक्षा, घर, शौचालय और पीने का शुद्ध पानी जैसे मूलभूत सुविधाओं को नहीं पहुंचने दिया और उद्योग को तो भूल ही जाइए। इतने लंबे वर्षों तक इतना बड़ा क्षेत्र गुलामी के कालखंड में जीने को मजबूर रहा। इसका मूल कारण नक्सलवाद है।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि मुझे आज आनंद है कि आज जिस क्षेत्र से नक्सलवाद खत्म होता है, वहां हमारी सरकार अनाज, स्वास्थ्य सुविधा, शिक्षा, बिजली, घर, शौचालय और पीने का शुद्ध पानी पहुंचाकर लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ रही है। उन्होंने कहा कि जब बच्चा हाथ में बंदूक की जगह पेंसिल पकड़कर क, , ग लिखता है, तो न सिर्फ एक क्षेत्र का बल्कि पूरे देश का भविष्य संवरता है। यह क्षण जल्द ही आने वाला है।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में जब 31 मार्च, 2026 को देश नक्सलवाद से मुक्त होगा, वो क्षण आजादी के बाद का सबसे महत्वपूर्ण क्षणों में से एक होगा।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि जब नक्सलवाद के खात्मे का इतिहास लिखा जायेगा, उसमे सुरक्षा बलों के जवानों का त्याग, बलिदान और परिश्रम स्वर्णिम अक्षरों से अंकित होगा।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में लियोर ओयना’ - नक्सलियों द्वारा आदिवासियों के भीषण संहार और बस्तर को बचाने के  प्रयासों पर लिखित पुस्तक का लोकार्पण भी किया। नक्सलियों ने जिन मासूम, निहत्थे लोगों को अपनी हिंसा का शिकार बनाया है, उनकी पीड़ा समझने में यह पुस्तक सहायक होनेवाली है। यह पुस्तक ह्यूमन राईट के नाम पर नक्सलियों से संवेदना दिखाने वालों के आँखों के आगे से पर्दा हटाने और उन्हें एक्सपोज करने में भी उपयोगी सिद्ध होगी।

ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के निर्माण की योजना पर अमल शीघ्र : सीएम चौहान

No comments Document Thumbnail

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की वर्चुअल उपस्थिति में आज केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा एलायंस एयर कंपनी की दो उड़ानों जबलपुर-इंदौर-जबलपुर और इंदौर- ग्वालियर-इंदौर का झंडी दिखा कर शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश, देश के मध्य में होने से किसी भी हिस्से में तेज गति से पहुँचने की स्थिति में है। इस भोगौलिक अनुकूलता से उद्योग और पर्यटन के क्षेत्र की संभावनाओं को साकार करना आसान है।



प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नागरिक उड्डयन मंत्री सिंधिया एयर कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत हैं। प्रधानमंत्री मोदी गत 17 सितम्बर को कूनो पालपुर राष्ट्रीय उद्यान में दूसरे महाद्वीप से लाए गए चीतों के प्रवेश का शुभ कार्य कर चुके हैं। पर्यटन विकास में इसका विशेष महत्व है। मध्यप्रदेश टाइगर और लेपर्ड स्टेट बनने के बाद चीता स्टेट भी बन गया है। मध्य़प्रदेश में हवाई सेवाओं का विस्तार पर्यटन के विकास में सहायक होगा। मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि इन्दौर के निकट देवास जिले के चाचौड़ा ग्राम में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का निर्माण प्रस्तावित है। 

इसके लिए भूमि का चिन्हांकन भी हो गया है। इस योजना पर जल्दी ही अमल किया जाएगा। साथ ही प्रदेश में रीवा और उज्जैन की एयर स्ट्रिप की लम्बाई बढ़ाने का कार्य भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आज एलायंस एयर द्वारा जबलपुर-ग्वालियर और इन्दौर के निवासियों को नई विमान सेवाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। मध्यप्रदेश सरकार एयर कनेक्विविटी विस्तार योजनाओं में पूर्ण सहयोग देगी। मुख्यमंत्री चौहान ने नई विमान सेवाओं की शुरुआत कर नागरिकों को बधाई दी।

प्रदेश के विकास की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि स्वच्छता में वेस्ट जोन में मध्यप्रदेश के अव्वल आने, इन्दौर के निरंतर छठवीं बार देश के स्वच्छतम शहर का खिताब प्राप्त करने के साथ ही चारों दिशाओं में प्रगति के प्रयास हो रहे हैं। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मध्यप्रदेश में प्रगति के लिए मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में अनूठा कार्य हो रहा है। पहली बार एक ही दिन में प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों इन्दौर-जबलपुर और ग्वालियर को हवाई सेवाओं से जोड़ने का कार्य हो रहा है। 

प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों का आगमन एक विशेष उपलब्धि है। ग्वालियर अंचल में एलीवेटेड रोड और अन्य विकास कार्यों के लिए स्वीकृतियाँ मिली हैं। मध्यप्रदेश से एयर ट्रेफिक मूवमेंट्स की संख्या बढ़ रही है। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल वी.के. सिंह, सांसद राकेश सिंह, प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, सांसद शंकर लालवानी, विवेक तन्खा, पूर्व मंत्री महेन्द्र हार्डिया, सुदर्शन गुप्ता और अन्य जन-प्रतिनिधि विभिन्न स्थान से कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के मामले में राजनीति न करें : खूबा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। केंद्रीय रसायन और उर्वरक राज्यमंत्री भगवंत खूबा ने कहा है कि केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ सरकार को मांग के अनुरूप खाद की आपूर्ति कर दी है। उन्होंने कहा कि देश के किसी भी किसान को खाद की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। 



आज रायपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए खूबा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के मामले में राजनीति न करें। दुनियाभर में विभिन्न कारणों से खाद की कीमतों में पांच गुना बढ़ोत्तरी हुई है। लेकिन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों की समस्याओं को देखते हुए खाद की सब्सिडी बढ़ा दी है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल परियोजना की स्वीकृति में आंशिक संशोधन करते हुए, ऑप्शन-1 के अनुसार क्रियान्वयन की स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह देश और प्रदेश दोनोें के हित में होगा। मुख्यमंत्री ने रेल मंत्रालय के 28 जून 2021 के पत्र का उल्लेख करते हुए कहा है कि मेेरे द्वारा 23 मार्च 2022 के माध्यम से परीक्षण/सर्वे रिपोर्ट में वर्णित ऑप्शन-1 के क्रियान्वयन हेतु राज्य सरकार की सहमति प्रदान करते हुए



संशोधित एलाइमेंट अनुसार परियोजनास्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया गया था। किन्तु, इस विषय में भारत सरकार की ओर से सकारात्मक कार्यवाही किए जाने का संदेश/पत्राचार राज्य सरकार को अब तक प्राप्त नहीं हुआ है। केन्द्रीय रेल मंत्री को मुख्यमंत्री बघेल ने पत्र में आगे लिखा है कि आपके ध्यान में इस तथ्य को भी लाना चाहूंगा कि वर्ष 2015 में दक्षिण-पूर्ण मध्य रेलवे के द्वारा कराए गए सर्वे का एलाइमेंट भी ऑप्शन-1 के ही अनुरूप रहा है। यहां यह लेख करना प्रासंगिक है कि, चूंकि उपरोक्त परियोजना पब्लिक प्रायवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) अंतर्गत क्रियान्वित की जानी है

अतएव परियोजना की व्यवहारिकता समग्रता पर आधारित होना अपेक्षित है। यह भी कि फिजिबिलिटी रिपोर्ट अनुसार एलाइमेंट में उपरोक्त संशोधन उपरांत लागत पर भी परियोजना व्यवहारिक पायी गई है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की ओर से पुनः केन्द्रीय रेल मंत्री से अनुरोध किया है कि कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल परियोजना की स्वीकृति में आंशिक संशोधन करते हुए, ऑप्शन-1 के अनुसार क्रियान्वयन की स्वीकृति प्रदान की जाए।

महारत्न कंपनी सेल पूरी क्षमता के साथ कर रही उत्पादन

No comments Document Thumbnail

भिलाई। केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा है कि महारत्न कंपनी सेल पूरी क्षमता के साथ उत्पादन कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वर्ष दो हजार तीस के लक्ष्य तीन सौ मिलियन टन उत्पादन को जरूर पूरा करेंगे। इसके लिए सरकार रेलवे, ट्रांसपोर्ट और आधुनिकीकरण में मदद करेगी। आज भिलाई प्रवास के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए कुलस्ते ने प्लांट में हो रहे हादसों के सवाल पर कहा कि पुरानी मशीनरी के कारण उत्पादन प्रभावित हो रहा है और हादसे भी हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुरानी मशीनरी को जल्द ही बदला जाएगा।



केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने आज बिलासपुर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों का योगदान विषय पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने में और देश की संस्कृति को बचाने में जनजातीय समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जनजातीय समाज के हजारों लोगों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की आजादी का मार्ग प्रशस्त किया। बिरसा मुंडा, वीरनारायण सिंह, गुंडाधुर, तिलका मांझी जैसे अनगिनत बलिदान इसके जीवंत उदाहरण हैं।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य अरूण दिवाकरनाथ वाजपेयी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को रेखांकित किया। इससे पहले, केंद्रीय राज्यमंत्री ने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि लोगों के घरों तक नल से जल पहुंचाने के काम में छत्तीसगढ़ काफी पीछे है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यों में अभी तक राष्ट्रीय औसत बावन प्रतिशत से अधिक है। लेकिन, छत्तीसगढ़ में इसका आधा काम ही हुआ है।

दोष सिद्धि के मामले में एनआईए ने चौरानवे प्रतिशत से अधिक सफलता हासिल की : शाह

No comments Document Thumbnail

रायपुर। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि केन्द्र और छत्तीसगढ़ सरकार मिलकर वामपंथी उग्रवाद को खत्म करने में जरूर सफल होंगे। शाह ने आज अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान नवा रायपुर स्थित राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण-एनआईए के शाखा कार्यालय भवन के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि दोष सिद्धि के मामले में एनआईए ने चौरानवे प्रतिशत से अधिक सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि अब तक अट्ठारह राज्यों में एनआईए के कार्यालय खुल चुके हैं और अगले साल मई से पहले एनआईए के कार्यालय सभी राज्यों में खोल दिए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विगत तीन वर्षों में एनआईए ने काफी विस्तार किया है। 


समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि वामपंथी उग्रवाद से हमारे कई जवान शहीद हुए हैं और जनहानि भी हुई है। लेकिन
, आज वामपंथी उग्रवाद पर काफी हद तक लगाम लगाई जा चुकी है। इसके लिए राज्य पुलिस और केंद्रीय बल धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही हम छत्तीसगढ़ से वामपंथी उग्रवाद को खत्म करने में सफल होंगे। बघेल ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ में एनआईए का कार्यालय भवन खुलने से अपराधों की रोकथाम में मदद मिलेगी।

 मोदी एट द रेट ट्वेंटी’’-संगोष्ठी में शरीक

अपने रायपुर प्रवास के दौरान शाह पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में ‘‘मोदी एट द रेट ट्वेंटी’’ किताब को लेकर आयोजित संगोष्ठी में भी शामिल हुए। मुख्य वक्ता के रूप में सेमीनार को संबोधित करते हुए शाह नेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मोदी जी के जीवन का मूलमंत्र राष्ट्र प्रथम है। 

शाह ने कहा कि मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीति को दरकिनार करते हुए प्रदर्शन आधारित राजनीति को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने देश के लोगों के मन में लोकतंत्र के प्रति आस्था फिर से जगाई है। शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में हासिल की गई उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि  मोदी ने देश में गरीबों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का काम किया है। वे मेक इन इंडिया कार्यक्रम की मदद से भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयत्नशील हैं। 

 नक्सली हिंसा की घटनाओं में आई कमी

वामपंथी उग्रवाद का जिक्र करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि बीते आठ वर्षों के दौरान नक्सली हिंसा की घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आई है और अब यह देश के सिर्फ कुछ जिलों में ही सिमटकर रह गया है। इस कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने दिया। कार्यक्रम को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता, बुद्धिजीवी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर छत्तीसगढ़ में विविध आयोजन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस है। वर्ष उन्नीस सौ सैंतालीस में भारत के विभाजन के पीड़ितों की स्मृति में यह दिवस मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। मोदी ने ट्विटर पर उन सब लोगों की मजबूती और धैर्य की प्रशंसा की है, जिन्होंने इतिहास के उस दर्दनाक दौर का सामना किया। इधर, छत्तीसगढ़ में भी इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।



भारतीय जनता पार्टी ने राजधानी रायपुर में विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी लगाई है, जिसका उद्घाटन भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और शदाणी दरबार के संत युधिष्ठिर लाल महाराज ने किया। उधर, भारतीय रेलवे में भी आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीनों रेलमंडलों - बिलासपुर, रायपुर और नागपुर के बाईस महत्वपूर्ण स्टेशनों सहित सत्ताईस स्थानों पर ऐतिहासिक तथ्यों को दर्शाने वाली फोटो प्रदर्शनी लगाई गई है।

 हर घर तिरंगा-विभाजन विभीषिका आयोजन

केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री रेणुका सिंह के मुख्य आतिथ्य में स्वतंत्रता सेनानी राजमोहिनी देवी के पैतृक गांव गोविंदपुर में हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया गया। सहकारी विपणन विकास संघ-ट्राईफेड, सूचना और प्रसारण मंत्रालय और क्षेत्रीय कार्यालय अंबिकापुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में रेणुका सिंह तिरंगा रैली के साथ पहुंची। इस अवसर पर उन्होंने राजमोहिनी देवी के स्मारक स्थल पर जाकर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों का सम्मान किया गया। वहीं, सूचना और प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय कांकेर द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा रैली निकाली गई। रैली को कांकेर सांसद मोहन मंडावी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.