Media24Media.com: काउंसलिंग

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label काउंसलिंग. Show all posts
Showing posts with label काउंसलिंग. Show all posts

युक्तियुक्तकरण से शिक्षक विहीन शालाओं में अब फैलेगा ज्ञान का उजियारा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। रायगढ़ जिले के शिक्षक विहीन एवं एकल शिक्षिकीय शालाओं के लिए युक्तियुक्तकरण का कदम दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रही है। दूरस्थ अंचलों में शिक्षक विहीन और एकल शिक्षकीय शाला होने से बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा था। वह अब युक्तियुक्तकरण से दूर होने जा रहा है। रायगढ़ जिले के 21 शिक्षक विहीन और 267 एकल शिक्षिकीय स्कूलों को अब शिक्षक मिल चुके हैं। इससे इन शालाओं में शैक्षणिक वातावरण बेहतर होगा।

राज्य शासन के दिशा-निर्देश में जिले में अतिशेष शिक्षकों के काउंसलिंग की प्रक्रिया पूर्ण होने पश्चात अब जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में मौजूद शिक्षक विहीन और एकल शिक्षकीय विद्यालयों को नए शिक्षक मिल चुके है। इससे अब न केवल इन क्षेत्रों के स्कूलों को नए शिक्षक मिले है बल्कि विद्यार्थियों के लिए गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा भी सुनिश्चित हुई है। रायगढ़ जिले के अंतिम छोर धरमजयगढ़ विकासखंड के कुम्हीचुंआ के प्राथमिक शाला में 105 विद्यार्थी हैं, यह स्कूल शिक्षक विहीन था। लेकिन अब युक्तियुक्तकरण से यहां के विद्यार्थियों को 4 नए शिक्षक मिल गए हैं। इस बारे में सचिव श्री ईश्वर डनसेना ने बताया कि सरपंच एवं ग्रामीणों द्वारा बच्चों के भविष्य को देखते हुए शिक्षकों की मांग रखी गई थी। सुदूर क्षेत्र के बच्चों को पढ़ाई में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वर्तमान में शिक्षक नहीं होने से कक्षा पहली से पांचवीं तक के बच्चों का भविष्य अधर में था। लेकिन आज युक्तियुक्तकरण के माध्यम से शाला को शिक्षक मिलने से बच्चों के भविष्य को आशा की एक नई किरण दिखने लगी है।

जिले के विकासखण्ड तमनार के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोलम एक एकल शिक्षकीय शाला है जहां विद्यार्थियों की दर्ज संख्या 112 है।  गांव के सरपंच गंगाराम पोर्ते कहते है कि शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एकल शिक्षकीय होने से बच्चों को पढ़ाई में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। एक शिक्षक के भरोसे पूरे स्कूल का संचालन हो रहा था। उन्होंने बताया कि यहां लगभग दस गांव से बच्चे शिक्षा प्राप्त करने आते है। शिक्षकों की कमी से यहां स्कूल में पढ़ाई-लिखाई काफी प्रभावित हो रही थी। लेकिन आज युक्तियुक्तकरण से शाला को 02 शिक्षक और मिले है। इससे बच्चों की पढ़ाई बेहतर होगी।

युक्तियुक्तकरण से पहले जिले के मैदानी इलाकों के स्कूलों में दर्ज संख्या के मान से अधिक शिक्षक कार्यरत थे और वहीं दूरस्थ ग्रामीण एवं पहाड़ी क्षेत्र के स्कूलों में विद्यार्थियों की दर्ज संख्या के मान से शिक्षक कार्यरत नहीं होने के कारण शिक्षक, छात्र-छात्राओं के अध्यापन कार्य में जो असंतुलन की स्थिति निर्मित थी। संसाधनों के इस असंतुलित वितरण से कई विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई पर काफी नकारात्मक असर पड़ रहा था। विषय शिक्षकों की उपलब्धता नहीं होने से छात्रों को गणित और विज्ञान जैसे विषयों पर पकड़ बनाने में दिक्कत होती थी। उच्च शिक्षा के लिए इन संकायों में प्रवेश लेने की इच्छा से रुचि होने के बाद भी वंचित होना पड़ता था। जिसे युक्तियुक्तकरण के माध्यम से दूर करने का कार्य किया गया है। जिले में 21 स्कूल जहां शिक्षक ही नहीं थे वहां अब शिक्षकों की पदस्थापना हो चुकी है। वहीं 267 एकल शिक्षकीय स्कूलों में अन्य शिक्षकों की पोस्टिंग की गई है। इससे स्कूलों का संचालन अब बेहतर तरीके से हो पाएगा।

24 जुलाई को रोजगार मेला, 'रायगढ़ रोजगार मितान' पोर्टल पर होगा पंजीयन

No comments Document Thumbnail

रायगढ़। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के प्रयासों से जिले के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने लगातार कार्य किया जा रहा है। रोजगार मेले और काउंसलिंग शिविरों के जरिए आवेदकों को कंपनी में जॉब के लिए सीधे अप्लाई करने का मौका मिल रहा है। बीते माहों में लगाए गए रोजगार मेलों से विभिन्न कंपनियों ने जिले के युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार प्रदान किया है। इसी कड़ी में आगामी 24 जुलाई को पुन: एक रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें शामिल होने वाले आवेदकों की पंजीयन सुविधा के लिए कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर इस बार जिला प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। 
                   

इस दफे रायगढ़ रोजगार मितान वेबसाइट और एप के माध्यम से पंजीयन करना होगा। जिससे मेला स्थल पर रजिस्ट्रेशन के लिए लगने वाली लंबी कतार से आवेदकों को मुक्ति मिलेगी और वे सीधे रिक्रूटमेंट की प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। इससे उनके समय की भी बचत होगी। रोजगार मेले में ऑनलाइन पंजीयन के लिए रायगढ़ रोजगार मितान पोर्टल बनाया गया है। इसमें पंजीयन के लिए आवेदक को https://raigarhrozgarmitan.in/ पोर्टल में जाना होगा। वहां तीन लाइन वाले मेनू बटन पर क्लिक करने पर एक ड्रॉप डाउन मेनू खुलेगा। जिसमें रजिस्ट्रेशन का विकल्प दिया होगा।

इसे क्लिक करने पर एक नया पेज खुलेगा। जिसमें आवेदक को अपना मोबाइल नंबर डालना होगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए इस नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। जिसे इंटर करने पर एक नया पेज ओपन होगा। यहां आवेदक के बारे में बेसिक जानकारी जैसे नाम, नंबर, ईमेल आईडी, शैक्षणिक योग्यता डालनी होगी। इस पंजीयन प्रोसेस से रायगढ़ रोजगार मितान पोर्टल में आवेदक का अकाउंट बन जायेगा। जिसे लॉग इन करने के लिए पासवर्ड भी इसी पेज में बनाया जा सकेगा। इसके पश्चात आवेदक को जॉब कैटेगरी चुनना होगा, जिसके लिए वह आवेदन करना चाहता है। इसमें एक से अधिक कैटेगरी के जॉब चुने जा सकते हैं।

प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं रायगढ़ रोजगार मितान एप

जिला प्रशासन द्वारा पंजीयन की प्रक्रिया को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए एप भी बनवाया गया है। इसके प्ले स्टोर में जाकर 'Raigarh Rozgar Mitan'' टाइप करना होगा। अथवा https://shorturl.at/adptM  इस लिंक को क्लिक करके एप डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें मोबाइल नंबर के जरिए ओटीपी प्राप्त कर पंजीयन किया जा सकता है। क्यूआर कोड स्कैन कर भी 'रायगढ़ रोजगार मितान पोर्टल' और एप पर पहुंच सकते हैं।

ऑनलाइन पंजीयन, एप के माध्यम से भी होगा रजिस्ट्रेशनपोर्टल में रजिस्ट्रेशन पर बनेगा आवेदक का प्रोफाइल, मेले में शामिल होने बार बार नही करवाना होगा पंजीयन युवाओं को रोजगार मेले से जुड़ी जानकारियां उपलब्ध कराने जिला प्रशासन द्वारा रायगढ़ 'रोजगार मितान' वेबपोर्टल बनाया गया है। पोर्टल में पंजीयन करने पर आवेदक का एक प्रोफाइल तैयार हो जाएगा। जिसमें उसकी बेसिक जानकारी और शैक्षणिक योग्यता की जानकारी दर्ज रहेगी। इसका लाभ यह होगा कि आवेदक को रोजगार मेले में शामिल होने के लिए बार बार पंजीयन करवाने की जरूरत नहीं होगी। वह मेले के रजिस्ट्रेशन काउंटर में जाकर अपनी जानकारी देकर सीधे भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेगा।

वेकेंसी आने पर पंजीकृत आवेदकों को मिलेगा नोटिफिकेशन, डैशबोर्ड से भी कर सकेंगे चेक

ऑनलाइन पंजीयन का एक फायदा यह भी होगा कि रोजगार मेला आयोजन पर उसमें शामिल वेकेंसी अथवा जॉब कैटेगरी के आवेदकों को उसका नोटिफिकेशन उनके फोन पर मिलेगा। जिसमें किसी भी तरह की वेकेंसी आने पर या रोजगार मेला आयोजन या उससे संबंधित योग्यता रखने वाले अथवा उस जॉब कैटेगरी के आवेदकों को मेले के वेकेंसी के बारे में सूचना चली जायेगी। जिसकी पूरी डिटेल वे पोर्टल पर लॉगिन कर कैंडिडेट डैशबोर्ड से भी देख सकेंगे।

व्हाट्सएप से भी मिलेगी सूचना, हेल्प लाइन नंबर भी जारी

जॉब नोटिफिकेशन के लिए पंजीकृत आवेदकों को व्हाट्सएप के माध्यम से भी सूचना मिलेगी। रजिस्ट्रेशन के समय कैंडिडेट को अपना यह नंबर दर्ज करना होगा। इसके साथ ही रोजगार मेले या रोजगार मितान पोर्टल से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए +91-9399983879 नंबर जारी किया गया है।

शिक्षक सीधी भर्ती : ऑनलाईन काउंसलिंग प्रक्रिया से

No comments Document Thumbnail

रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत बस्तर एवं सरगुजा संभाग में रिक्त सहायक शिक्षक, शिक्षक एवं व्याख्याता के 12 हजार 489 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया के अंतर्गत ऑनलाईन काउंसलिंग के माध्यम से अभ्यर्थियों को उनकी चयन की प्राथमिकता के अनुसार शालाओं का आबंटन करने का प्रावधान किया गया है। ऑनलाईन काउंसलिंग प्रारंभ होने की सूचना स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in पर तथा समाचार पत्रों के माध्यम से दी जाएगी। 
               

इसके साथ ही ऑनलाईन काउंसलिंग के लिए व्यापम की मेरिट अनुसार सूची भी स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। चिप्स द्वारा (व्यापम फार्म अनुसार) संबंधित के मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से सूचना दी जाएगी।ऑनलाईन काउंसलिंग में भाग लेने के लिए काउंसलिंग के पूर्व सभी अभ्यर्थियों को व्यापम पोर्टल पर बनाए गए अपने प्रोफाइल का आधार वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी व्यापम पोर्टल पर बनाए गए अपने आईडी, पासवर्ड से लोक शिक्षण संचालनालय के ऑनलाईन काउंसलिंग पोर्टल पर लॉगिन कर सकेंगे। लॉगिन करने पर स्क्रीन पर डेस बोर्ड दिखेगा, जिसमें अभ्यर्थी द्वारा दिए गए भर्ती परीक्षाओं सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याता की जानकारी होगी।

ऑनलाईन काउंसलिंग की सूचना मिलेगी स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर

सर्वप्रथम व्याख्याता पद की ऑनलाईन काउंसलिंग प्रारंभ की जाएगी। केवल प्रारंभिक रूप से चयनित अभ्यर्थी ही ऑनलाईन काउंसलिंग में भाग ले पाएंगे। अभ्यर्थी द्वारा पोर्टल पर साइन इन करने पर दस्तावेज सत्यापन का राउण्ड, प्रीफेंस फिलिंग विडों, प्रीफेंस स्टेटस, एक्शन प्रदर्शित होगा। राउण्ड का आशय दस्तावेज सत्यापन का चरण, प्रीफेंस फिलिंग विडों में ऑनलाईन काउंसलिंग खुले रहने की अवधि, प्रीफेंस स्टेटस में अभ्यर्थी द्वारा अब तक चयन किए गए शालाओं की सूची होगी तथा एक्शन में जाकर अभ्यर्थी अपने पसंद की शालाओं का चयन कर सकेंगे।

अभ्यर्थियों को व्यापम पोर्टल पर बनाए गए प्रोफाइल का आधार वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य

एक्शन में फिल प्रीफ में इंटर करने पर अभ्यर्थी के स्क्रीन पर दूसरा विंडो खुलेगा जिसमें अभ्यर्थी का फोटो, प्रोफाइल आईडी, रजिस्ट्रेशन नंबर, नाम, प्राप्तांक आदि की जानकारी प्रदर्शित होगी। इसके नीचे दिए गए दो बॉक्स में से प्रथम बॉक्स में सेलेक्ट योर प्रायोरिटी के अंतर्गत जिला एवं ब्लॉक का नाम तथा पदांकन हेतु उपलब्ध विद्यालयों की सूची उपलब्ध होगी। इस सूची से अभ्यर्थी अपनी पसंद की शालाओं का चयन करेंगे, जो द्वितीय बॉक्स में योर सेलेक्टेड प्रायोरिटी के अंतर्गत प्रदर्शित होगी। अभ्यर्थी इसमें सूचीबद्ध शालाओं की सूची में शालाओं का क्रम अपनी पसंद अनुसार ऊपर-नीचे कर सकते हैं। अभ्यर्थियों से अपेक्षा की गई है कि वह सेलेक्ट योर प्रायोरिटी में दी गई शालाओं की सूची से अधिकतम या समस्त शालाओं को चयनित करें।

काउंसलिंग के अंतिम दिवस के पूर्व अभ्यर्थी चयनित विकल्पों में बदलाव कर सकेंगे

यदि अभ्यर्थी द्वारा कुछ विद्यालयों का चयन नहीं किया जाता है तो, अभ्यर्थियों द्वारा चयनित विद्यालयों के अगले क्रम पर चयन से शेष रह गये स्कूलों को सॉफ्टवेयर द्वारा पोर्टल में दर्शित सूची अनुसार क्रमशः स्वतः क्रम आबंटित कर दिया जाएगा। अगले विंडो पर अभ्यर्थी का विवरण सहित उसके द्वारा चयनित शालाओं की सूची प्रदर्शित होगी, जिसमें प्रायोरिटी अपडेटेड ऑन अंकित होगा। अभ्यर्थी अपने चयनित शाला का प्रिंट आउट भी ले सकते हैं। काउंसलिंग के अंतिम दिवस के पूर्व अभ्यर्थी अपने चयनित विकल्पों में बदलाव कर सकते हैं, अंतिम दिवस पोर्टल स्वतः लॉक हो जाएगा। यदि कोई अभ्यर्थी स्कूल शिक्षा विभाग के पोर्टल पर लागिन नहीं करता है तथा अपने चयन हेतु शालाओं को प्राथमिकता क्रम प्रदान नहीं करता है, तो ऐसी स्थिति में सॉफ्टवेयर द्वारा उसे स्वतः रेन्डमली स्कूल आबंटित कर दिया जाएगा।

काउंसलिंग के प्रथम चरण पूर्ण होने पर अभ्यर्थी के लॉगिन पर विद्यालय का आबंटन प्रदर्शित होगा, जिसमें उसे आबंटित स्कूल का नाम, यूडाइस कोड, जिला एवं ब्लॉक का नाम अंकित होगा। अभ्यर्थी को इस आबंटन को स्वीकार करना अनिवार्य होगा, अन्यथा वह चयन प्रक्रिया से बाहर हो जाएगा। आबंटन स्वीकार करने पर दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रण पत्र प्रदर्शित होगा, जिसका अभ्यर्थी प्रिंटआउट ले सकेंगे। इस पत्र में दस्तावेज सत्यापन हेतु अंतिम तिथि तथा स्थल जहां उपस्थित होना है, उसका विवरण दर्ज रहेगा। दस्तावेज सत्यापन का कार्यालयीन समय एवं दिवस में किया जाएगा।

व्याख्याता पद के लिए नियुक्तिकर्ता प्राधिकारी- संचालक लोक शिक्षण संचालनालय, शिक्षक पद के लिए नियुक्तिकर्ता प्राधिकारी-संबंधित संयुक्त संचालक एवं सहायक शिक्षक पद के लिए नियुक्तिकर्ता प्राधिकारी-संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी हैं। अभ्यर्थी निर्धारित समयावधि में नियुक्तिकर्ता प्राधिकारी के कार्यालय में उपस्थित होकर दस्तावेज सत्यापन कराएंगे। पात्र-अपात्र की जानकारी सत्यापनकर्ता प्राधिकारी द्वारा भरकर अपलोड की जाएगी, जिसे अभ्यर्थी अपने लॉगिन पर देख सकेंगे, जो अभ्यर्थी अपात्र होंगे उनका अपात्रता संबंधी पत्र सत्यापनकर्ता अधिकारी के हस्ताक्षर सहित प्रिंट होगा, जिसमें अपात्र होने का कारण दर्शाया जाएगा। अपात्र अभ्यर्थी अपात्र होने के 7 दिवस के भीतर दावा आपत्ति संचालक लोक शिक्षण को प्रस्तुत कर सकेंगे। जो अभ्यर्थी पात्र होंगे उन्हें पत्र दिया जाएगा, जिसमें उल्लेखित होगा कि दस्तावेज सत्यापित कर लिया गया है।

संभाग के सहायक शिक्षक एल.बी से शिक्षक पद पर पदोन्नति के लिए काउंसलिंग 17 से 21 मई तक जे. एन. पाण्डेय स्कूल में

No comments Document Thumbnail

रायपुर। रायपुर संभाग के सहायक शिक्षक एल.बी से शिक्षक पद पर पदोन्नति के लिए काउंसलिंग 17 मई से 21 मई तक होगी। यह काउंसलिंग शासकीय प्रोफेसर जे.एन. पाण्डेय (उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम ) बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक शाला रायपुर में दो पाली प्रथम पाली सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी। काउंसलिंग में वरिष्ठता के आधार पर शिक्षकों का पदांकन किया जाएगा।

संभागीय संयुक्त संचालक लोक शिक्षक रायपुर ने काउंसलिंग में समस्त शिक्षकों से कहा है कि वे निर्धारित तिथि अनुसार काउंसलिंग प्रारंभ होने के 45 मिनट पूर्व स्थल पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें। शिक्षक पद के रिक्त विद्यालयों की सूची काउंसलिंग स्थल पर प्रदर्शित तथा काउंसलिंग स्थल पर बाहर चस्पा की जाएगी।

संभागीय संयुक्त संचालक लोक शिक्षक रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार काउंसलिंग के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ई-संवर्ग में 17 और 18 मई को विषय-अंग्रेजी, 19 मई को गणित, 20 मई को विज्ञान, हिन्दी और उर्दू विषय की काउंसलिंग की जाएगी। इसी प्रकार टी-संवर्ग में  21 मई को अंग्रेजी, गणित, कला, हिन्दी और विज्ञान विषय की काउंसलिंग होगी।

स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार संभाग स्तरीय सहायक शिक्षक एल.बी से शिक्षक के पद पर पदोन्नत शिक्षकों को ओपन काउंसलिंग के माध्यम से स्कूलों में पदांकित किया जाएगा। काउंसलिंग में सर्वप्रथम महिला दिव्यांग शिक्षकों को प्राथमिकता दी जाएगी उसके बाद पुरूष दिव्यांग शिक्षकों को प्राथमिकता मिलेगी। गंभीर बीमारी सेे पीड़ित महिला-पुरूष को प्राथमिकता दी जाएगी। बीमारी के संबंध में प्रमाण पत्र एवं मेडिकल से संबंधित दस्तावेज की प्रति अनिवार्य रूप से लाना होगा।

एविएशन के क्षेत्र में छात्राओं के लिए हैं बहुत से अवसर

No comments Document Thumbnail

रायपुर। एविएशन के क्षेत्र में बहुत से मौके और अवसर हैं छात्राएं इस क्षेत्र में अपना कैरियर चुन सकती हैं। राजधानी रायपुर के शासकीय डी. बी. गर्ल्स कॉलेज रायपुर में एविएशन के क्षेत्र में छात्राओं को कैरियर चयन और मार्गदर्शन देने के लिए कल सेमिनार का आयोजन कैरियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल तथा आई.क्यू.ए.सी. के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।



इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ एविएशन की स्पीकर ने छात्राओं को एविएशन में रोजगार की संभावनाओं, व्यक्तित्व विकास, संप्रेषण कौशल और ग्राउंड जॉब, तकनीकी जॉब व अन्य अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने इस क्षेत्र में चयन में आने वाली मुश्किलों पर भी बात की। उन्होंने सभी एयरलाइंस के बारे में विस्तार से बताया। इस क्षेत्र में कम उम्र से ही आय की शुरुआत के बारे में बताया। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रश्न किए और अपनी शंकाएं रखीं।


सेमिनार में राधा यादव, सुभाष चौरे और सौरभ दुबे ने अपने इंस्टिट्यूट में संचालित विभिन्न कोर्स के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि छात्राएं बी.ए. इन ट्रैवल एंड टूरिज्म, बी.कॉम. इन लॉजिस्टिक एंड कार्गाे, बी.बी.ए. एविएशन के साथ-साथ एयरपोर्ट ग्राउंड मैनेजमेंट, डिप्लोमा इन ट्रैवल टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी के साथ-साथ एडवांस डिप्लोमा इन एयरलाइंस, केबिन क्रू की पढ़ाई व प्रशिक्षण भी ले सकती हैं। यहां ऐड ऑन कोर्सेज इन एविएशन भी चलाया जाता है। शासकीय डी. बी गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्य डॉ किरण गजपाल ने सेमिनार में कहा कि छात्राओं को एवियेशन इंडस्ट्री की जानकारी देने से उनका कमर्शियल इंडस्ट्री वैल्यू भी बढ़ता है जो कि आने वाले समय में छात्राओं को कैरियर बनाने में सहायता देगा।

इस अवसर पर कैरियर एवं काउंसलिंग प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. वासु वर्मा, आई.क्यू.ए.सी. प्रभारी डॉ. उषा किरण अग्रवाल, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. श्रद्धा गिरोलकर एवं कैरियर गाइडेंस सेल की डॉ.रागिनी पांडे, डॉ.रमा सरोजिनी, डॉ. रेखा दीवान, डॉ. कल्पना मिश्रा, डॉ. गौतमी भतपहरी, डॉ रितु मारवाह, के साथ-साथ वरिष्ठ  प्राध्यापक डॉ प्रीति शर्मा, डॉ शंपा चौबे, डॉ. अनुभा झा, डॉ. नंदा गुरवारा, प्रमिला नागवंशी, ज्योति मिश्रा एवं महाविद्यालय के प्राध्यापक गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कल्पना मिश्रा ने किया। अंत में डॉ रेखा दीवान ने आभार व्यक्त किया। सेमिनार में बड़ी संख्या में छात्राएं शामिल हुईं।

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर विशेष निराशा को करें बाय, खुशहाल जिंदगी को बोलें हाय

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मानसिक तनाव में आकर दो बार जीवन समाप्त करने की कोशिश करने वाले रमेश (बदला हुआ नाम ) 35 वर्ष कहते हैं, “मैं इस कदर तनाव में आ गया था कि जीने की इच्छा ही खत्म हो गई थी। मैंने दो बार खुद को समाप्त करने की कोशिश करी। लेकिन दोनों ही बार मुझे परिवार द्वारा बचा लिया गया।“ जिला चिकित्सालय के स्पर्श क्लिनिक में काउंसलिंग के लिए आए रमेश को अब पहले से बहुत बेहतर लगता है जीवन जीने का मजा आ रहा है छोटी सी समस्या विकराल रूप धारण कर लेती है तो जीवन समाप्ति ही एक विकल्प दिखने लगता है लेकिन ऐसा नहीं है समस्या कितनी भी बड़ी हो उस को खत्म किया जा सकता है, क्योंकि समस्या अपने साथ समाधान भी लाती है। ‘’ऐसा रमेश ने बताया’’



रमेश कहते हैं: ’’मैं अपनी प्रतिष्ठा को लेकर इतना ज्यादा तनाव में आ गया था कि मुझे लग रहा था कि मैं अपने जीवन को समाप्त कर लूं इसके लिए मैंने दो असफल प्रयास भी किये लेकिन जब मैं स्पर्श क्लीनिक में आया और यहां पर मेरी काउंसलिंग की गई तो मुझे समझ आ गया था, कि जीवन में तनाव को बाय करना ही होगा तभी खुशहाल जिंदगी को हाय किया जा सकता है।’’

 आगे रमेश बताते हैं: “स्पर्श क्लिनिक में नियमित रूप से जिस प्रकार मेरी काउंसलिंग की गई और मेरे परिवार वालों को भी समझाया गया और उन्होंने भी मेरी घर पर नियमित देखभाल के साथ मेरे अंदर बदलाव लाने का भरपूर प्रयास किया। परामर्शदाता कुछ देर के लिए परामर्श दे सकता है लेकिन परिवार ही व्यक्ति को जीवन जीने और जीने में मदद करने का सहारा होता है। हम अपनी समस्या को अपने परिवार के बीच नहीं रखते हैं। बहुत सी समस्याओं को हम अपनी प्रतिष्ठा का विषय बना लेते हैं। जबकि ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए जीवन को बिंदास तरीके से जीना चाहिए जहां समस्या आती है वहीं समाधान भी आता है , अगर प्रतिष्ठा गिरती है तो प्रतिष्ठा को उठाया भी जा सकता है ,  हमें अपने कार्य में बदलाव लाना चाहिए जिससे समस्या हल हो।

स्पर्श क्लीनिक रायपुर की साइकोलॉजिस्ट एवं परामर्शदात्री ममता गिरी गोस्वामी कहती है: “रमेश दो-तीन सालों से तनाव में रहते थे। आर्थिक तंगी, पारिवारिक रिश्तों में तनाव, घरेलू रिश्तो में अनबन की वजह से वह तनाव में आ गए थे। उन्हें नींद और खाने-पीने में समस्या थी। नींद कम आती थी खाना पीना भी उनका बहुत कम हो गया था , उनका मन उदास निराश रहने लगा।  कोई काम में मन नहीं लगता था।  कभी-कभी आत्महत्या के विचार मन में आते थे। 

शराब सिगरेट तंबाकू का सेवन अत्यधिक मात्रा में करना शुरू कर दिया था। इसकी वजह से घर में झगड़े होते रहते हैं और उससे वह तनाव में आकर आत्महत्या के बारे में सोचने लगते थे। वह आत्महत्या के दो असफल प्रयास कर चुके थे। अपनी इस परेशानी की वजह से वह हेल्थ वेलनेस सेंटर गए वहां उन्होंने बात की वहां की मितानिन के माध्यम से अपने इलाज के लिए जिला चिकित्सालय के स्पर्श क्लिनिक पहुंचे जहाँ उनका उपचार किया गया।“

 आगे ममता ने बताया: “रमेश की काउंसलिंग करने से यह पता चला कि उसके परिवार में किसी को भी इसी तरह की मानसिक परेशानी का इतिहास नहीं है वह संयुक्त परिवार से हैं और अपने सभी घर के सदस्यों के साथ उनके रिश्ते अच्छे हैं लेकिन पत्नी के साथ थोड़ी अनबन रहती है। हमने उनका सुसाइड एसेसमेंट किया। इसके बाद उनका उपचार शुरू किया गया ।

 साइकोलॉजिस्ट एवं परामर्शदात्री गोस्वामी कहती है, ‘’उपचार के अलावा हमने रमेश को सेफ्टी बिहेवियर्स के बारे में मानसिक रूप से शिक्षित किया। रमेश और उसके परिवार को की सपोर्टिव काउंसलिंग की गई और उनकी प्रॉब्लम को समझा उन्हें यहां पर आने के लिए अपना उपचार कराने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्हें प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल के बारे में बताया समझाया और उन्हें पॉजिटिव हेल्थ हैबिट्स रखने के लिए बताया गया। जिसका परिणाम यह हुआ कि आज रमेश पहले से कहीं बेहतर है और उनके अंदर एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार शुरू हो गया है और वह समझ गए हैं जीवन जीने में संघर्ष और तनाव आते जाते रहते हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.