Media24Media.com: कांग्रेस विधायक

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label कांग्रेस विधायक. Show all posts
Showing posts with label कांग्रेस विधायक. Show all posts

हाईकोर्ट ने खारिज की कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की अग्रिम जमात याचिका, कोल घोटाले में हैं आरोपी

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। भिलाई के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की अग्रिम जमानत याचिका बिलासपुर हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। जस्टिस एनके व्यास ने ईडी में दर्ज एफआईआर पर लगी याचिका में दोनों पक्षों को सुनने के बाद जमानत नहीं देने का फैसला किया है।


कोल लेवी मामले में ईडी के प्रतिवेदन के आधार पर ईओडब्ल्यू में भी देवेंद्र सहित 30 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। अग्रिम राहत की कोशिश में देवेंद्र थे जो हाइकोर्ट ने उन्हें नहीं दी।

ईडी की गिरफ्तारी से बचने देवेंद्र ने कोर्ट की शरण ली थी। लगातार सुनवाई हुई। पिछली सुनवाई में ईडी ने अग्रिम जमानत का विरोध किया था, जिस पर आज फैसला आया है।

ये बनाये गए हैं कोल स्कैम के आरोपी

बहुचर्चित कोल लेवी घोटाला मामले में आईएएस रानू साहू, निखिल चंद्राकर के अलावा विनोद तिवारी, देवेंद्र यादव, चंद्रदेव राय, आरपी सिंह, रोशन सिंह, पीयूष साहू, नवनीत तिवारी, मनीष उपाध्याय, नारायण साहू आरोपी बनाए गए हैं। नारायण साहू और पीयूष साहू दोनों ही सूर्यकांत तिवारी के स्टाफ हैं। रानू साहू और निखिल चंद्राकर के अलावा इनमें से किसी एक को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है। खबर है कि इन्हें पकड़ा जा सकता है। हालांकि इन आरोपियों के वकीलों ने जमानत हासिल करने की कोशिश शुरू कर दी है।

पूर्व मंत्री कवासी लखमा को आया हार्ट अटैक, मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री कवासी लखमा का हाल-चाल जानने सूबे के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा MMI हॉस्पिटल पहुंचे। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने अस्पताल पहुंच कर उनका हाल-चाल जाना और डॉक्टर से समुचित जानकारी प्राप्त ली। साथ ही उन्होंने उनके बेहतर इलाज के लिए भी डॉक्टरों से चर्चा की है।


गौरतलब है कि विधानसभा में बजट सत्र पर चर्चा के दौरान अचानक कांग्रेस विधायक कवासी लखमा का स्वास्थ्य खराब हुआ, अधिकारी उन्हें लेकर एमएमआई हॉस्पिटल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ा था। इस दौरान सबके पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी उनका हाल चाल जाना और जल्द ही स्वस्थ होने की कामना की।


कोयला घोटाला मामले में हाईकोर्ट का विधायक देवेंद्र यादव पर बड़ा एक्शन

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोयला घोटाला मामले में रायपुर कोर्ट में आज सुनवाई हुई. कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव समेत 9 लोग कोर्ट में हाजिर नहीं हुए. तीसरी बार कोर्ट ने देवेंद्र यादव समेत 9 लोगों को कोर्ट में हाजिर होने का नोटिस जारी किया था पर कोई नहीं आए। कोयला घोटाला मामले की सुनवाई सुनवाई विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में हुई।


जेल में बंद आरोपियों के जेल से कोर्ट नहीं आने पर ईडी के वकील ने आपत्ति जताई. आपत्ति के बाद जेलर को कोर्ट में तलब कर जज ने फटकार लगाई. आनन-फानन में जेल प्रशासन ने लंच के बाद वीडियो कॉन्फ़्रेंस के जरिए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 6 जनवरी तय की है।

कांग्रेस विधायक को कोर्ट ने सुनाई 1 साल की सजा, जानें क्या है पूरा मामला

No comments Document Thumbnail

जयपुर : राजस्थान के कोटपुतली बहरोड़ जिले की बहरोड़ एसीजेएम-3 कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में चाकसू विधायक वेदप्रकाश सोलंकी को एक साल की सजा और 55 लाख रुपये का जुर्माना की सजा सुनाई है। इसमें 54 लाख रुपये परिवादी मोहर सिंह यादव को दिए जायेंगे, जबकि एक लाख का जुर्माना कोर्ट में जमा होगा।


एसीजेएम कोर्ट बहरोड़ के न्यायाधीश निखिल सिंह ने चेक बाउंस मामले में दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद बुधवार को इस पर अपना फैसला सुनाया। परिवादी के वकील भूप्रेंद्र प्रजापत ने बताया की मोहर सिंह यादव रिटायर्ड पीटीआई की ओर से 2015 में 35 लाख रुपये चाकसू के विधायक वेद प्रकाश सोलंकी को जयपुर में किसी जमीन के पेटे दिए गए थे। लेकिन वेद प्रकाश सोलंकी ने उनको जयपुर में ना तो कोई प्लॉट दिलाया और ना ही उनकी रकम लौटाई।

उसके बाद सोलंकी ने मोहर सिंह यादव को एक चेक दिया था। वह चेक बैंक में लगाने के बाद बाउंस हो गया। इसके बाद पीड़ित मोहर सिंह यादव ने कोर्ट की शरण ली थी। कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए आज फैसला सुनाया है। इसमें कोर्ट ने विधायक वेद प्रकाश सोलंकी को एक साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उन पर 55 लाख रुपये के आर्थिक दंड भी लगाया गया है।

CG ELECTION NEWS: कांग्रेस के इन विधायकों की टिकट खतरे में !

No comments Document Thumbnail

आनंद राम पत्रकारश्री.

रायपुर (छत्तीसगढ़). निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के चार दिन बाद भी छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ दल कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं कर पायी है। पेंच, पसंद-नापसंद और गुटीय समर्थन में फंसा हुआ है। ऐसे में सोशल मीडिया और कुछ न्यूज़ पोर्टल में 23 वर्तमान विधायकों की सूची तैर रही है, जिनकी टिकट विभिन्न कारणों से खतरे में बताई जा रही है। सर्वे रिपोर्ट, मीडिया रिपोर्ट, गुप्तवार्ता रिपोर्ट, संगठन की रिपोर्ट इन विधायकों के खिलाफ है। इनके जीतने की संभावना कम बताई जा रही है। इसलिए सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस कोई भी रिस्क नहीं लेना चाह रही है। भाजपा के तर्ज पर ही उम्मीदवारों के खिलाफ एन्टी इनकम्बेंसी रोकने 'नए चेहरों' पर कांग्रेस दांव खेल सकती है। इस सूची में अनेक ऐसे नाम भी हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री का बहुत करीबी माना जाता है। लेकिन, सर्वे रिपोर्ट और हाई कमान के फरमान के आगे मुख्यमंत्री भी नतमस्तक बताए जा रहे हैं। बहरहाल, कांग्रेस नेताओं की धड़कनें बढ़ी हुई है। कांग्रेस में टिकट को 'पहली जीत' माना जाता है। वर्तमान विधायक भी टिकट की उम्मीद में एड़ी-चोटी का जोर लगाकर शाम-दाम-दंड-भेद सभी पैतरा आजमाने से नहीं चूक रहे हैं। जब तक उम्मीदवारों की अधिकृत घोषणा नहीं हो जाती है, तरह-तरह के अटकलों की चर्चा राजनीतिक गलियारे में लाजिमी है। अब, जब उम्मीदवारों के लिए एक-एक दिन भारी पड़ रहा है, टिकट पर सबकी निगाहें टिकी हुई है।




सूत्रों के अनुसार कांग्रेस अपने 23 विधायकों की टिकट काटने जा रही है। जो पिछले चुनाव में 'परिवर्तन की लहर' में चुनाव जीतने में कामयाब हो गए थे। इस बार जमीनी स्तर पर इनकी स्थिति कथित तौर पर ठीक नहीं है। जिन 23  विधायकों की टिकिट कटने की संभावनाएं जताई जा रही है, उनमें अनेक ऐसे नाम भी हैं जो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गुड बुक में है। फिर भी हाई कमान इन्हें टिकट देने के पक्ष में नहीं हैं।

इन विधायकों की टिकट कट सकती है


1.विनय जायसवाल, मनेंद्रगढ़

2.गुरुदयाल बंजारे, नवागढ़

3.शकुंतला साहू, कसडोल

4.चंद्रदेव राय,बिलाईगढ

5.राजमन बेंजाम, चित्रकोट

6 ममता चंद्राकर, पंडरिया

7.शिशुपाल शोरी, कांकेर

8.रश्मि सिंह, तखतपुर

9.प्रेमसाय टेकाम, प्रतापपुर

10.कुलदीप जुनेजा, रायपुर उत्तर

11. भुनेश्वर बघेल, डोंगरगढ़

12. रेखचंद जैन, जगदलपुर

13. वृहस्पत सिंह, रामानुजगंज  

14 किस्मतलाल नंद, सरायपाली

15. प्रकाश नायक, रायगढ़

16. देहुती कर्मा, दंतेवाड़ा

17. मोहित केरकेट्टा, पाली तानखार

18 विनोद चंद्राकर, महासमुंद  

19. रामपुकर सिंह,पत्थलगांव

20. खेलसाय सिंह, प्रेमनगर

 21. यू डी मिंज, कुनकुरी

22. कुंवर निषाद, गुंडरदेही

23. चक्रधर सिदार, लैलूंगा.


 15 अक्टूबर को सूची जारी होने की संभावना 

 
इस सूची में तीन नाम ऐसे हैं, जिनकी टिकट कटने और मिलने के बीच 50:50 का अनुपात बताया जाता है। इनमें रेखचंद जैन जगदलपुर, वृहस्पत सिंह रामानुजगंज और विनोद चंद्राकर महासमुंद का नाम शामिल है। शेष बीस विधायकों की टिकट कटना लगभग तय माना जा रहा है। फिर भी ये सभी विधायक अपनी उम्मीदवारी के लिए पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। (डिस्क्लेमर:-मीडिया24मीडिया ऐसे किसी अटकलों की पुष्टि नहीं करता है।) राजनीतिक गलियारों और संगठन के पदाधिकारियों से चर्चा पर आधारित इस सूची में कुछ ऐसे नाम नहीं दिख रहे हैं, जिन पर गम्भीर आरोप भी लगे हैं। उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही अटकलबाजी पर 15 अक्टूबर को विराम लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

कांग्रेस विधायक को मारा चाकू, खुज्जी MLA छन्नी साहू पर हमला, कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं

No comments Document Thumbnail

राजनादगांव। जिले में कार्यक्रम के दौरान खुज्जी की कांग्रेस महिला विधायक छन्नी साहू पर चाकू से हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि एक कार्यक्रम में शामिल होने जोधारा गांव पहुंची छन्नी साहू इस हमले में मामूली रूप से घायल हुई हैं।


गले में अड़ाया चाकू तब मचा हड़कंप

बता दें कि विधायक छन्नी साहू एक सामुदायिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में जोधारा गांव गई हुई थी। जहां नशे में धुत्त युवक पीछे से आया औैर विधायक के बाल खींचकर गले में चाकू अड़ा दिया। इस दौरान आसपास लोगों ने बीच-बचाव किया, जिससे विधायक छन्नी साहू की कलाई में कट लग गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम खेमचंद बताया जा रहा है। अभी तक इस मामले में विधायक ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराया है।

इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगा है। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम के दौरान वहां कोई पुलिस कर्मी मौजूद नहीं था।

Rahul Gandhi को लड़कियों की कमी नहीं, 50 साल की बूढ़ी महिला को क्यों देंगे 'फ्लाइंग किस'?- कांग्रेस विधायक

No comments Document Thumbnail

पटना । संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को कथित रूप से फ्लाइंग किस देने के विवाद में अब नया विवाद जुड़ गया है। बिहार से कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि राहुल गांधी के पास फ्लाइंग किस देने के लिए लड़कियों की कमी नहीं है। अगर उन्हें किसी को फ्लाइंग किस देना होगा तो वह स्मृति ईरानी जैसी 50 साल की किसी बूढ़ी को क्यों देंगे?


नवादा जिले की हिसुआ सीट से कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने कहा, ”हमारे राहुल जी के पास लड़कियों की कमी नहीं है। अगर उनको फ्लाइंग किस देना होगा तो किसी लड़की को देंगे, 50 साल के बूढ़ी को क्या फ्लाइंग किस देंगे। यह सब आरोप निराधार है .

बिहार के नवादा के हिसुआ से विधायक नीतू सिंह ने कहा कि ये किस का मामला नहीं है. केन्द्रीय मंत्री स्मृति इरानी को लेकर भी उन्होने विवादित बयान दिया. उन्होने कहा कि केंद्रीय मंत्री स्मृति रानी अपना देखें, जिस सहेली ने उनको संरक्षण दिया और मदद की, उसी के पति को भगाकर उन्होंने शादी कर ली

नीतू सिंह ने कहा कि उन्होने भी वीडियो देखा है जिसमें ऐसा कुछ नजर नहीं आ रहा है. ऐसा आरोप लगाते हुए स्मृति इरानी और दूसरी बीजेपी की महिला सांसदों को शर्म आनी चाहिए. वीडियो में उन्होने राहुल गांधी को स्पीकर की ओर इशारा करते हुए देखा लेकिन स्मृति इरानी को कैसे समझ आ गया कि फ्लाइंग किस उनकी ओर था

 

भाजपा की रैली में लगे कांग्रेस विधायक के नारे, हुई किरकिरी

No comments Document Thumbnail

भिलाई। 2 दिन पहले जिला भाजपा द्वारा अपने घेराव कार्यक्रम के तहत भिलाई शहर विधायक देवेंद्र यादव के निवास का घेराव करने के लिए रैली प्रदर्शन कार्यक्रम किया गया था। 


जहां भिलाई भाजपा के लोग के रैली की शक्ल में भिलाई सिविक सेंटर स्थित परिवार चौक से होते हुए भिलाई विधायक निवास का घेराव करने के लिए जा रहे थे तब वे कांग्रेस पार्टी सहित राज्य सरकार के मुर्दाबाद मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। 

इसी बीच से देवेंद्र यादव मुर्दाबाद मुर्दाबाद के नारे लगाने के लिए कहा गया तो देवेंद्र यादव जिंदाबाद जिंदाबाद जोरदार आवाज में नारे लगा दिए जिसके बाद यह वीडियो पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है और सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है अब इसे मानवीय भूल कहे या समूह में होने वाली गलती लेकिन भाजपाइयों से एक बड़ी गलती तो हो गई है और लोगों को कहीं ना कहीं चर्चा के साथ हंसने को मजबूर भी कर रही है।


CG BIG NEWS : मंत्री बने मरकाम, राज्यपाल ने दिलाई शपथ, सीएम समेत सभी मंत्री रहे मौजूद

No comments Document Thumbnail

रायपुर। कांग्रेस विधायक मोहन मरकाम ने मंत्री पद की शपथ ली. जोधपुर सूट पहनकर समारोह में पत्नी और बच्चों के साथ पहुंचे मोहन मरकाम को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंद्र ने मंत्री पद की शपथ दिलाई।


समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, मंत्री जयसिंह अग्रवाल, रविंद्र चौबे, कवासी लखमा, अनिला भेड़िया, पूर्व सांसद नंदकुमार साय, वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा सहित कई विधायक मौजूद थे. शपथ लेने के बाद मरकाम ने मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ मंत्रियों से आशीर्वाद लिया. मरकाम को आदिम जाति कल्याण विभाग सौंपने की चर्चा चल रही है.

https://www.youtube.com/live/NgkRPg4XYA4?feature=share

विधानसभा चुनाव से चार महीना पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर बदलाव के बाद अब भूपेश मंत्रिमंडल में बदलाव होने जा रहा है। तेजी से घटे राजनीतिक घटनाक्रम में दीपक बैज के प्रदेश अध्यक्ष बनने के 12 घंटे के अंदर ही प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह से इस्तीफा ले लिया गया।

प्रेमसाय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि मंत्रिमंडल में किसे शामिल करना है और किसे बाहर करना है, यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार होता है। उनसे इस्तीफा मांगा गया और उन्होंने प्रक्रिया के तहत इस्तीफा दे दिया है।

इससे पहले गुरुवार दोपहर में मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री बघेल ने संकेत दिया था कि कुछ और बदलाव हो सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा था कि कहा कि संगठन में लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारी मिलती रहती है। मोहन मरकाम का कार्यकाल समाप्त हो चुका था।

रायपुर महाअधिवेशन में पारित हुआ था कि 50 प्रतिशत पद पर 50 साल के कम उम्र वालों को जगह मिलनी चाहिए। हमारे यहां से शुरुआत हो रही है, दीपक बैज अभी मुश्किल से 42 वर्ष के हैं। नौजवान को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान सौंपी गई है। आगामी चुनाव में इसका अच्छा प्रभाव पड़ेगा।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.