Media24Media.com: कांग्रेस नेता

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label कांग्रेस नेता. Show all posts
Showing posts with label कांग्रेस नेता. Show all posts

जिला पंचायत क्षेत्र क्र.-3 से नीलिमा ने की कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने की मांग

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद । बावनकेरा के पूर्व सरपंच श्रीमती नीलिमा द्रोण चंद्राकर ने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-3 से प्रत्याशी बनाए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डाॅ. श्रीमती रश्मि चंद्राकर व वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के समक्ष अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। उक्ताशय का आवेदन उन्होंने जिला कांग्रेस भवन में जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर को साैंपी।


उल्लेखनीय है कि श्रीमती नीलिमा चंद्राकर के पति द्रोण चंद्राकर झलप-पटेवा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता हैं। बावनकेरा पंचायत का वे उपसरपंच भी रह चुके हैं। महासमुंद विधानसभा के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3 से कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने पर श्रीमती चंद्राकर अपनी जीत तय मानकर चल रही हैं।

दावेदारी हेतु आवेदन साैंपने के दाैरान जिलाध्यक्ष डाॅ. रश्मि चंद्राकर, राज्य जीव जंतु बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष आलोक चंद्राकर, द्रोण चंद्राकर, सुनील चंद्राकर, ममता चंद्राकर, विनोद युगर आदि माैजूद थे।

ईडी की रडार पर अब कांग्रेस नेता सुशील ओझा, घर पर ED की दबिश, सुबह से चल रही पूछताछ

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । पूर्व मंत्री कवासी लखमा के घर सहित कांग्रेस नेता के ठिकानों पर भी ईडी ने दबिश दी है। राजधानी में ईडी की टीम कांग्रेस नेता सुशील ओझा के ठिकानों पर भी पहुंची और जांच शुरू की। हालांकि सुशील ओझा फिलहाल रायपुर में नहीं हैं, वो 1 जनवरी को रायपुर लौटेंगे। सुशील ओझा को कवासी लखमा का करीबी कहा जाता है। इधर, 12 अफसरों की टीम जिला पंचायत अध्यक्ष हरिश कवासी के घर मौजूद है।



जानकारी के मुताबिक ईडी की टीम परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है। घर के सभी सदस्यों के मोबाइल जब्त कर लिये गये हैं। महिलाओं से भी पूछताछ चल रही है। इधर, कांग्रेस नेताओं के घर छापेमारी पर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। कवासी लखमा के करीबियों के ठिकानों पर ईडी की जांच पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कांग्रेस पर कटाक्ष किया है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में ED जांच कर रही है। ED ने ACB में FIR दर्ज कराई है। दर्ज FIR में 2 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले की बात कही गई है। ED ने अपनी जांच में पाया कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में कई नेता और अफसर अवैध सिंडिकेट के जरिए घोटाले को अंजाम दे रहे थे।

रिपोर्ट्स ये पूरा सिंडिकेट सरकार के इशारों पर ही चलता रहा। तत्कालीन आबकारी मंत्री कवासी लखमा को भी इसकी जानकारी थी और कथित तौर पर कमीशन का बड़ा हिस्सा आबकारी मंत्री कवासी लखमा के पास भी जाता था।

कांग्रेस नेताओं ने धरना देकर सीमेंट के दाम बढ़ने पर जताया विरोध

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद ।  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष  दीपक बैज के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद द्वारा छत्तीसगढ़ के भाजपा सरकार के द्वारा प्रति बोरा सीमेंट में ₹50 बढ़ाए जाने की विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। पहले केंद्र के मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ में निर्मित सीमेंट की कीमतों में 28% जीएसटी लगाकर एक बोरा में लगभग 72 रुपए की टैक्स वसूली आम नागरिकों से कर रही थी। जबकि सीमेंट का कच्चा माल छत्तीसगढ़ का,सीमेंट की फैक्ट्री छत्तीसगढ़ का,काम करने वाली मजदूर छत्तीसगढ़ का फिर भी वर्तमान में छत्तीसगढ़ में 28% जीएसटी के साथ 210 रुपए प्रतिबोरा के दर पर सीमेंट का मूल निर्धारण किया गया है। जिसमें 72 रुपए की वसूली जीएसटी के रूप में किया जा रहा है ।




छत्तीसगढ़ का सीमेंट उड़ीसा एवं अन्य राज्यों में 150 से ₹180 तक मिल रही है और वही सीमेंट उत्पादक राज्य छत्तीसगढ़ में 260 की सीमेंट में मिल रही थी। जिसे 50 रुपिया की बढ़ोतरी करके छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा 310 रुपए किया गया है। मतलब 28% जीएसटी की द्वारा अब प्रति बोरा 87 रुपए आम नागरिकों के जब से लूट मचाने की कोशिश की जा रही है
।

छत्तीसगढ़ के समस्त संसाधन में बीजेपी पार्टी के व्यापारी वर्गों का कब्जा करवाया जा रहा है। मात्र 9 माह में ही बीजेपी के साय सरकार ने अरबो रुपए ब्याज में उधार ले रखा है और अब सीमेंट की रेट को 260 से बढ़कर 310 रुपए प्रति क्विंटल मतलब ₹50 की लूट प्रति बोरा आम जनता के जब से की जा रही है । जिसकी विरोध में कांग्रेस पार्टी  ने हल्ला बोल दिया है एवं छत्तीसगढ़ की भोली भाली जनता को लूटने की कोशिश जो भाजपा सरकार कर रही है। उसका विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।


जिसमे डॉ.रश्मि चंद्राकर के नेतृत्व में कांग्रेस ने महासमुंद जिला मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें डॉ. रश्मि चंद्राकर जिला अध्यक्ष,खिलावन बघेल शहर अध्यक्ष, ढेलु निषाद ग्रामीण अध्यक्ष,खिलावन साहू ग्रामीण अध्यक्ष,रवि निषाद बागबाहरा अध्यक्ष,प्रभारी महामंत्री सुनील शर्मा,संजय शर्मा, लक्ष्मी देवांगन,सुश्री दुर्गा सागर महिला जिलाध्यक्ष,दाऊलाल चंद्राकर,मनोजकांत साहू,प्रदीप चंद्राकर,गुरमीत चावला,डॉ.तरुण साहू,निर्मल जैन,निखिलकांत साहू,शहबाज राजवानी,जावेद चौहान,सुनील चंद्राकर,राजू साहू,तुलसी साहू,मोती साहू,लीलू साहू,नितेंद्र बैनर्जी,सुरेंद्र ठाकुर,मनोहर ठाकुर,बसंत चंद्राकर,दशरथ पुरैना,राजेश सोनी,श्रीमती ममता चंद्राकर,सोनम रामटेके,रीमा यादव,बलदाऊ बान्दे,सन्नी महानंद,पुनाराम घृतलहरे,चंदूलाल साहू,हरीश कुमार,गणेश राम,भानु सोनी एवं अन्य नेतागण मौजूद रहे।

Chhattisgarh : कांग्रेस नेता ने पत्नी और दो बेटों संग की आत्महत्या, इलाके में मचा हड़कंप

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से दिल दहला देने वाली ख़बर आ रही है, बताया जा रहा है कि यहां कांग्रेस नेता ने अपने पत्नी और दो बेटों सहित जहर सेवन कर खुदकुशी कर लिया, इस घटना के बाद पुरे इलाके में सनसनी है।


जानकारी के मुताबिक पूरा मामला कोतवाली थाना इलाके के बोंगापार की बताई जा रही है,जहां के रहने वाले कांग्रेस नेता पंचराम यादव ने अपने पत्नी और दो बेटों संग जहर सेवन कर लिया,जिन्हें गंभीर हालत में जांजगीर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया था, बताया जा रहा है कि बिलासपुर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान चारों की मौत हो गई।

कांग्रेस नेता ने अपने परिवार संग इतना बड़ा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है, पर कहा जा रहा है कि व्यापार में नुकसान होने की वजह से वह कर्ज से परेशान थे, इधर सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

कांग्रेस नेता शशि थरूर के पीए पर सोने की तस्करी का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 कांग्रेस नेता और केरल की तिरुवनंतपुरम सीट से मौजूदा सांसद शशि थरूर के पर्सनल असिस्टेंट शिव कुमार प्रसाद को दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया है। शिवकुमार एयरपोर्ट में अपने किसी आदमी से विदेश से लाए गोल्ड का हैंड ओवर ले रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 


जानकारी के मुताबिक, शशि थरूर के असिस्टेंट के पास से जो सोना बरामद किया गया है उसकी कीमत लगभग 30 लाख रुपये के करीब है। ये भी पता लगा है कि वह दुबई से आ रहा था। अब कस्टम अधिकारियों ने उससे पूछताछ की है। जानकारी के मुताबिक उससे पूछा गया है कि इस सोने का स्त्रोत क्या है। वह इस सोने को भारत लेकर क्यों आ रहा था।

इस मामले पर शशि थरूर ने कहा कि अभी मैं धर्मशाला में हूं। मुझे अपने स्टाफ के एक पूर्व सदस्य से जुड़ी एक घटना के बारे में सुनकर झटका लगा है। थरूर ने बताया कि पकड़ा गया शख्स हवाईअड्डे की सुविधा सहायता के मामले में उन्हें पार्ट टाइम मदद कर रहा था। 

थरूर ने बताया है कि संबंधित व्यक्ति 72 वर्षीय सेवानिवृत्त शख्स है जिसका बार-बार डायलिसिस होता है। उसे अनुकंपा के आधार पर पार्ट टाइम आधार पर रखा गया था। थरूर ने कहा कि मैं मामले की जांच के लिए कोई भी आवश्यक कार्रवाई करने के अधिकारियों के प्रयासों में उनका पूरा समर्थन करता हूं। कानून को अपना काम करना चाहिए। 


CG Election 2023 : विधायक के चुनाव हारने से खुश कांग्रेस नेता ने कटवाई अपनी चोटी

No comments Document Thumbnail

 CG Election 2023 :  छत्तीसगढ़ में 75 सीटों का दावा करने वाली कांग्रेस की विधानसभा चुनाव 2023 में करारी हार हुई है. इस हार के बाद अब कई तरह के दावे किए जा रहे हैं, उनमें से एक है कि कांग्रेस ने ही कांग्रेस को हराने में बड़ी भूमिका अदा की है.


इन दावों को बल इसलिए भी मिलता है क्योंकि समय-समय पर कांग्रेस से नाराज पार्टी के नेताओं का दर्द सामने आते रहता है.ऐसा ही दर्द दुर्ग शहर विधानसभा के एक कांग्रेस कार्यकर्ता का भी था.जिन्होंने अरुण वोरा के हारने की कामना की थी.इसके लिए जनाब ने अपनी चोटी दांव पर लगाई थी.

कांग्रेस के दिग्गज नेता मदन जैन पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा के सबसे करीबी माने जाते थे. लेकिन इस चुनाव में मदन जैन ने अरुण वोरा पर कई आरोप लगाए. कांग्रेस पार्टी के प्रति अपने जीवन के 52 साल समर्पित करने वाले मदन जैन का कहना है कि विधायक ने उन्हें कांग्रेसी नहीं होने की बात कही. इस बात से नाराज मदन जैन ने कसम खाई कि विधानसभा चुनाव में अरुण वोरा की हार निश्चित है.उनके हारने के बाद वे अपनी चोटी कटाएंगे. आखिरकार मदन जैन की बात सही निकली अरुण वोरा चुनाव हार गए, जिसके बाद मदन जैन ने अपनी चोटी कटवाई.


बृहस्पति सिंह को तत्काल पार्टी से निष्कासित किया जाए : कन्हैया अग्रवाल

No comments Document Thumbnail

 Brihaspat Singh Big Statement on TS Singh :  कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल और जागेश्वर राजपूत ने पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह को कांग्रेस से तत्काल प्रभाव से निष्कासित करने की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा और पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव के खिलाफ लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए । 


उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को कमजोर करने का काम पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने ही प्रारंभ किया था जब उन्होंने प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री टी एस सिंहदेव पर हत्या के हत्या का आरोप लगाया था , गंभीर आरोप लगाने के बावजूद बृहस्पति सिंह पर कार्यवाही नहीं किए जाने के कारण कांग्रेस में अनुशासनहीनता और असंतोष लगातार बढ़ा । 

बृहस्पति सिंह पर कार्रवाई नहीं किए जाने का ही परिणाम है कि आज बृहस्पति सिंह ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव छत्तीसगढ़ की प्रभारी कुमारी शैलजा पर भी झूठे और मनगढ़ंत गंभीर आरोप लगाए हैं ऐसे में तत्काल कार्रवाई नहीं किए जाने से अनुशासनहीनता लगातार और बढ़ेगी । कांग्रेस नेताओं ने बृहस्पति सिंह पर कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल एवं प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र लिखा है ।


कांग्रेस नेता का दावा! एग्जिट पोल पर यकीन नहीं, सभी राज्यों में सरकार बना रहे हम

No comments Document Thumbnail

 नई दिल्ली: तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान खत्म होने के साथ ही पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए और एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए जिसमें दो राज्यों छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में कांग्रेस और अन्य दो राज्यों मध्य प्रदेश और राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिलते हुए दिखाया गया. वहीं मिजोरम पर किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा. इसको लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं लगातार आ रही हैं.


एग्जिट पोल के नतीजों पर कांग्रेस सांसद और दिग्गज नेता प्रमोद तिवारी का कहना है कि वो इन एग्जिट पोल के नतीजों पर विश्वास नहीं करते, उन्हें खुद पर भरोसा है और कांग्रेस सभी राज्यों में सरकार बना रही है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने अपना मत रखा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा.

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘चार राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में हम सरकार बनाने जा रहे हैं. मिजोरम में हमारे बिना कोई सरकार नहीं बनती. वहां हम गठबंधन की सरकार बनाएंगे. जहां तक एग्जिट पोल की बात है तो कोई भी सर्वे एक दूसरे से मिलता जुलता नहीं होता. मैं सर्वे पर विश्वास नहीं करता क्योंकि हर जगह सर्वे अलग-अलग होता है. मुझे खुद पर भरोसा है, हम 4 राज्यों में सरकार बनाएंगे.”

इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से वादाखिलाफी की है. जो वादे उन्होंने जनता से किए उन्हें पूरा नहीं किया है. हम अपने बूते पर सरकार बना रहे हैं. ये सर्वे ही एक दूसरे की काट कर रहे हैं तो हम तो विश्वास नहीं करते इन पर. मैं अपने अनुभव से बता रहा हूं कि 4 राज्यों में कांग्रेस अपने बूते पर सरकार बनाएगी.”


कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, गोरेलाल बर्मन जोगी कांग्रेस में शामिल

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस नेता गोरेलाल बर्मन कांग्रेस से इस्तीफा देकर जोगी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. जेसीसीजे प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने उन्हें पामगढ़ से जेसीसीजे का प्रत्याशी भी बनाया है. जोगी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई और जेसीसीजे का गमछा पहनाकर अपनी पार्टी में प्रवेश कराया.


पामगढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी गोरेलाल बर्मन पिछले चुनाव में बहुत ही कम मार्जिन से चुनाव हार गए थे. उसके बाद फिर से मजबूती से दावेदारी कर रहे थे, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने टिकट काट के महिला प्रत्याशी शेषराज हरबंश को चुनाव मैदान में उतारा है. गोरेलाल बर्मन पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर नाराज चल रहे थे हैं. अपने समर्थकों के साथ दिल्ली एवं रायपुर राजधानी में शक्ति प्रदर्शन भी कर चुके थे.

कांग्रेस को बड़ा झटका, कद्दावर नेताने दिया पद से इस्तीफा, बोले समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं

No comments Document Thumbnail

रायपुर :प्रदेश के कांग्रेस नेता और सिंधी अकादमी के डायरेक्टर अर्जुन वासवानी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका कहना है कि पार्टी की ओर से समाज की उपेक्षा हुई है, इसलिए उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है। रायपुर उत्तर से कुलदीप जुनेजा को टिकट देने के बाद से ही इस सीट से सिंधी समाज का विरोध भी देखने को मिल रहा है। बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सभी 90 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं।


बता दें कि, अर्जुन वासवानी रायपुर उत्तर से टिकट की दावेदारी कर रहे थे, मगर पार्टी ने मौजूदा विधायक कुलदीप जुनेजा को फिर प्रत्याशी बना दिया। इस बार रायपुर उत्तर से सिंधी समाज से प्रत्याशी तय करने के लिए कांग्रेस नेताओं पर दबाव था। पार्षद अजीत कुकरेजा का नाम भी पैनल में था। लेकिन, प्रदेश से सिंधी समाज से एक भी प्रत्याशी नहीं बनाए जाने पर सिंधी नेताओं में काफी नाराजगी है।


CG NEWS : कांग्रेस नेता की पत्नी की सड़क हादसे में मौत, टायर फटने के बाद वैन से टकराई कार

No comments Document Thumbnail

रायपुर । भाटापारा मंडी पूर्व उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता रमेश यदु की पत्नी की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतिका का नाम सोनी कृष्णा यदु था। घटना सिमगा क्षेत्र की है।


जानकारी के मुताबिक, भाटापारा निवासी सोनी कृष्णा यदु परिवार के चार लोगों के साथ कहीं जा रही थी। इस दौरान सिमगा थाना क्षेत्र के बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाइवे के बनसाकरा के पास उनकी कार का टायर अचानक फट गया। जिसके बाद कार अनियंत्रित होते हुए सामने से आ रही सर्विस वैन से टकरा गई।

हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल पांच लोगों को कार से बाहर निकाला गया। हादसे में सोनी कृष्णा यदु की मौत हो गई। पुलिस मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।

देश बचाने की लड़ाई लड़ रहे राहुल गांधी : अग्नि चंद्राकर

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद। मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाई जाने का स्वागत करते हुए छग राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम अध्यक्ष व पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर ने कहा है कि जीत हमेशा सत्य की ही होती है।


 

वरिष्ठ कांग्रेस नेता चंद्राकर ने जारी बयान में कहा है कि मोदी सत्ता देश की तमाम संवैधानिक संस्थाओं को खत्म कर देना चाहती है या अपने राजनीतिक एजेंडे की पूर्ति का साधन बना लेना चाहती है। आम जनता की तकलीफों से इनका कोई सरोकार नहीं, बल्कि समुदायों में नफरत का जहर बोकर वोटों की फसल काटना और सत्ता पर कब्जा रखते हुए चंद पूंजीपतियों के हाथों देश की सारी संपत्तियों को बेचकर देश को आर्थिक गुलामी की ओर धकेलना ही इनका मकसद है।

राहुल गांधी देश को बचाने के लिए लड़ रहे हैं, संविधान को बचाने के लिए लड़ रहे हैं, लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ रहे हैं। देश की आम जनता की आवाज उठा रहे हैं। लेकिन अहंकार से ग्रस्त मोदी सत्ता हर उस आवाज को दबा देना चाहती है, जो उसे आइना दिखाती हो, सच बताती हो।

इस मोदी सत्ता को केवल झूठ पसंद है, नफरत पसंद है। सच की आवाज, देश की आवाज, राहुल गांधी की आवाज को रोकने के लिए क्या क्या नहीं किया गया। अब संसद में राहुल गांधी की आवाज के साथ वे सवाल फिर से गूंजेंगे, जिनका जवाब देने से मोदी सत्ता भाग रही है।

कांग्रेस नेता की पत्नी के खिलाफ 23 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला, जुर्म दर्ज

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : राजधानी के बसंत कृपा सहकारी गृह निर्माण समिति मर्यादित समिति के खाते से लाखों रुपए गबन करने का मामला सामने आया है. समिति के सदस्यों ने डीडी नगर थाना में समिति की अध्यक्ष अलका सिंह बैस और उनके पति कांग्रेस नेता राकेश सिंह बैस के खिलाफ 23 लाख रुपए गबन करने की शिकायत डीडीनगर थाने में की है. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में जांच शुरु कर दी है. आपको बता दें कि कांग्रेस नेता राकेश सिंह पहले से ही ठगी के मामले में जेल काट रहा है.


ये है धोखाधड़ी का पूरा मामला

शिकायकर्ता महेश कुमार अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि वो सेंचुरी कॉलोनी, बसंत कृपा सहकारी गृह निर्माण समिति मर्यादित, डीडीयू नगर रायपुर रहते हैं. वे बंसत कृपा सहकारी गृह निर्माण समिति मर्यादित समिति के निर्वाचित संचालक सदस्य हैं. हमारी सोसाइटी बसंत कृपा गृह निर्माण समिति मर्यादित रायपुर (रजि. नं. 126 ) का बैक खाता क्रं. 01820100002948 यूको बैंक मुख्य शाखा रायपुर में है. सोसायटी के संचालक मंडल ने 14 अप्रैल 2020 की सभा में इस बैंक खाते के संचालन के लिए अध्यक्ष अलका सिंह बैस, उपाध्यक्षा मनोज तिवारी एंव संचालक जितेन्द्र साहू में से किन्ही दो के हस्ताक्षर किए जाने के निर्णय सदस्यों के विरोध के बाद हुआ. इस दस्तावेज को बैंक में जमा कर दिया गया है.

शिकायकर्ता महेश कुमार अग्रवाल ने पुलिस को बताया, संचालक मंडल के निर्णय के विरूद्ध कुटरचना द्वारा सोसाइटी के बैंक खाते से लगभग 23 लाख रुपए निकालकर राकेश सिंह बैस और ओमनारायण पांडेय को दी गई. इस राशि को निकालने के लिए फर्जी दस्तावेज भी लगाए गए हैं. मामले में समिति की अध्यक्ष अलका सिंह बैस और उनके पति राकेश सिंह बैस के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है. समिति के सदस्यों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.

डीडी नगर थाने का पुराना अपराधी है राकेश बैस

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे राकेश बैस और उसके पीए ओम नारायण को पुलिस ने बीते 25 अप्रैल को गिरफ्तार किया था. राकेश डीडी नगर थाने का पुराना अपराधी है. उसके खिलाफ हत्या का प्रयास वसूली जैसे 10 मामले दर्ज हैं. अप्रैल में वह जवान रामनारायण राजपूत और परिचितों से नौकरी लगाने के नाम पर 35 लाख ठगने के आरोप में गिरफ्तार हुआ था. उसने मंत्रालय और सरकार में ऊपर तक पहुंच बताकर यह वसूली की थी. उसने मंडी निरीक्षक उपनिरीक्षक, खाद्य निरीक्षक की नौकरी लगाने का झांसा दिया था. पीड़ित रामनारायण स्वयं पुलिस जवान है इसलिए राकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की हिम्मत दिखाई थी.

BIG NEWS : छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले संगठन और सरकार में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट

No comments Document Thumbnail

रायपुर। प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल समेत कई दिग्गज मंत्री और कांग्रेस नेता दिल्ली प्रवास पर है। प्रदेश के दिग्गज नेताओं के अचानक दिल्ली जानें को लेकर कई तरह की राजनीतिक चर्चाएं हो रही है। इसी बीच कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला का बयान सामने आया है।सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं का दिल्ली प्रवास एक सामान्य सांगठनिक गतिविधियों का हिस्सा है। प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं। 


इसे लेकर भी लगातार चर्चा होती रहती है। उन्होंने कहा कि भारत सत्याग्रह पूरे देशभर में चलाया जा रहा है। आज के प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ में भी भारत सत्याग्रह को लेकर चर्चा होगी। आज की चर्चा में कर्नाटक चुनाव में छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओ की भूमिका सुनिश्चित होगी।

बता दें कि, प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री शिव कुमार डहरिया और विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत समेत कई दिग्गज नेता दिल्ली प्रवास पर है। जानकारी के लिए बता दें कि सीएम भूपेश बघेल कल राहुल गांधी के साथ सूरत गए थे। यहां राहुल गांधी ने मानहानि मामले में मिली सजा को चुनौती दी थी।


ED के छापे दूसरे दिन भी जारी, महापौर , शराब और होटल कारोबारी समेत कई ठिकानों में ED का छापा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय की एक बड़ी छापेमारी की कार्यवाही बुधवार को फिर हुई है। आज सुबह ईडी की टीम ने प्रदेश के शराब कारोबारी, आईएएस और कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर दबिश दी है। मंगलवार को भी सूबे के तकरीबन आधा दर्जन ठिकानों में ED की टीम ने छापेमारी की थी।


मिली जानकारी के मुताबिक ED की टीम ने एक आईएस, शराब कारोबारी अमोलक सिंह भाटिया, रायपुर नगर निगम के महापौर एज़ाज़ ढेबर, होटल कारोबारी अनवर ढेबर और कांग्रेस नेता पप्पू बंसल के ठिकानों में दबिश दी है। इसके अलावा दुर्ग के होटल कारोबारी विनोद बिहारी के घर भी ईडी ने दबिश दी है। विनोद के सूबे में कई बड़े नेताओं से सियासी संबंध है।

इसके पहले मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छत्तीसगढ़ के बड़े उद्योगपति के ठिकानों पर छापेमारी की थी। जिसमें रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़ और भिलाई में आज भी कार्यवाही जारी है।

बता दें कि एक दिन पहले ही सीएम भूपेश बघेल ने इस बात को लेकर नाराजगी जताई थी कि मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और कर्नाटक जैसे राज्य जहां भाजपा की सरकार है, वहां ईडी क्यों छापे नहीं मारती? महाराष्ट्र में जब शिवसेना कांग्रेस की सरकार थी, तब ईडी के छापे पड़ रहे थे, लेकिन जैसे ही विधायकों की खरीद फरोख्त हुई और सरकार बदली, वहां छापे बंद हो गए. सीएम इससे पहले भी ईडी छापों को लेकर यह कहते रहे हैं कि चुनाव आते आते तक छापे पड़ते रहेंगे.


महाधिवेशन में भाग लेने रायपुर जा रहे पवन खेड़ा को रोका गया, कांग्रेस नेताओं किया विरोध-प्रदर्शन

No comments Document Thumbnail

दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता पवन खेड़ा को रायपुर जाने वाली एक फ्लाइट में सवार होने से रोक दिया। रायपुर में शुक्रवार से कांग्रेस पार्टी का महाधिवेशन होने वाला है। घटनाक्रम को देखते हुए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजधानी में आईजीआई हवाईअड्डे के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी। कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि, 'पहले छत्तीसगढ़ में नेताओं के यहां ED को भेजा गया। अब, कांग्रेस अधिवेशन में भाग लेने जा रहे पवन खेड़ा को फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया गया। ये तानाशाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी... हम लड़ेंगे और जीतेंगे।


कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के सत्र को बाधित करने का यह प्रयास है, ठीक वैसे ही जैसे ईडी का छापा सोमवार को मारा गया था। कांग्रेस ने ट्वीट कर बताया कि आज इंडिगो की फ्लाइट 6E-204 से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिल्ली से रायपुर जा रहे थे। सभी फ्लाइट में बैठ चुके थे, उसी वक्त हमारे नेता पवन खेड़ा को फ्लाइट से उतरने को कहा गया। ये तानाशाही रवैया है। तानाशाह ने अधिवेशन से पहले ED के छापे मरवाए और अब इस तरह की हरकत पर उतर आया। दरअसल, कांग्रेस का छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कल से अधिवेशन शुरू होने जा रहा है।

कांग्रेस ने दावा किया है कि पवन खेड़ा को दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस ने हिरासत में लेने की कोशिश की। खेड़ा दिल्ली से रायपुर जा रही फ्लाइट में बैठने वाले थे। लेकिन उन्हें रायपुर जाने से रोका गया। पवन खेड़ा ने बताया कि, मुझे कहा गया कि आपके सामान को लेकर कुछ समस्या है, जबकि मेरे पास केवल एक हैंडबैग है। जब फ्लाइट से नीचे आया तो बताया गया कि आप नहीं जा सकते हैं। फिर कहा गया- आपसे DCP मिलेंगे। मैं काफी देर से इंतजार कर रहा हूं। नियम, कानून और कारणों का कुछ अता-पता नहीं है।

इस घटना को लेकर कांग्रेस के नेताओं ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि जिस तरह से पवन खेड़ा जी को झूठ बोलकर फ्लाइट से नीचे उतारा गया और अब ये डी-प्लेन करने की बात कह रहे हैं। यह पूरी तरह से नियम-कानून, संविधान के खिलाफ है। वहीं रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि, "आज हम सभी इंडिगो की फ्लाइट से रायपुर जा रहे थे, तभी हमारे साथी जी को झूठ बोलकर फ्लाइट से उतार दिया गया। पुलिस ने हमें बताया कि असम पुलिस ने FIR दर्ज की है। लेकिन पुलिस के पास किसी भी प्रकार का कोई लिखित गिरफ्तारी आर्डर नहीं है।"

4 करोड़ के लिए कांग्रेस नेता के नाबालिग बेटे की हत्या

No comments Document Thumbnail

इंदौर। कांग्रेस नेता के 6 साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारों ने अपहरण के बाद 4 करोड़ रूपए की फिरौती मांगी थी। ये मामला इंदौर के पास महू के किशनगंज थाने का है।


पुलिस के अनुसार, ग्राम पिगडंबर के कांग्रेस नेता विजेंद्र सिंह चौहान के भाई जितेंद्र सिंह चौहान के छोटे बेटे हरशु की हत्या कर दी गई। आरोपितों ने बेटे के ऐवज में चार करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। हरषु के पिता का खदान का काम है। पुलिस के अनुसार परिवार के लोगों ने ही अपहरण किया था।

पुलिस को बलवाड़ा के पास बाई ग्राम में बच्चे का शव मिला है।

पुलिस ने जब छानबिन शुरू की तो उसे रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज मिले, जिसमें वह जाता हुआ दिखाई दे रहा था। साथ ही पुलिस को एक कार के भी फुटेज मिले थे। खरगोन और किशनगंज पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस तमाम सिरे खोजने का प्रयास कर रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.