Media24Media.com: कवर्धा लेटेस्ट न्यूज

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label कवर्धा लेटेस्ट न्यूज. Show all posts
Showing posts with label कवर्धा लेटेस्ट न्यूज. Show all posts

रोजगार गारंटी योजना से बैगा आदिवासियों तक पहुंचा विकास का रास्ता, लॉकडाउन में रोजगार और आवागमन की समस्या का हुआ समाधान

No comments Document Thumbnail

कहते हैं सड़कों का निर्माण विकास के पहिया को तेजी से आगे बढ़ाता है जो आसपास के क्षेत्रों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होता। विकास की मूलभूत सुविधाओं के लिए सबसे जरूरी शर्त है सतत आवागमन की सुविधा। मैदानी क्षेत्रों में तो या सुविधा आसानी से उपलब्ध होती है, लेकिन जब बात होती है जंगल और पहाड़ी क्षेत्रों की तो सड़कों का महत्व और अधिक बढ़ जाता है, क्योंकि पहाड़ी क्षेत्रों में निवास करने वाले लोग आवागमन के लिए जंगलों का सहारा लेते हुए पथरीले और टेढ़े-मेढ़े गड्ढों के साथ जोखिम से भरे पहाड़ों के बीच से आना-जाना करते हैं, जो उनके लिए बहुत कष्टप्रद होता है।





वैवाहिक कार्यक्रमों में बैंड पार्टी को मिली अनुमति, करना होगा नियमों का पालन





पहाड़ी क्षेत्रों में निवास करने वाले बैगा बहुल गांव भेलकी और अधचरा के निवासियों के लिए भी पहाड़ों के बीच से घाट कटिंग कर सड़क बनाने की मांग अत्यंत महत्वपूर्ण थी, जिसे महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना ने पूरा किया है। घाट कटिंग हो जाने से पहाड़ों के बीच बैगा आदिवासियों को आवागमन की सुविधा प्राप्त होने के साथ आसपास के लगभग 400 से अधिक की आबादी को सीधे लाभ होगा। 









140 परिवारों को बड़ी मात्रा में रोजगार का अवसर





बात हो रही है कवर्धा जिले के सुदूर वनांचल ग्राम भेलकी और अधचरा की जो कि विकासखंड पंडरिया का वनांचल गांव है, यहां विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा आदिवासी निवासरत है। वैश्विक महामारी कोरोना के लॉकडाउन में घाट कटिंग कार्य के साथ भेलकी और अधचरा के ग्रामीणों को रोजगार का अवसर मिला और साथ में साकार हुआ बरसों पुराना सपना। वित्तीय वर्ष 2020-21 में यहां कार्य 18 लाख 17 हजार रुपए की लागत से स्वीकृत हुआ। इस कार्य में दो गांव के 140 परिवारों को बड़ी मात्रा में रोजगार का अवसर मिला।





गांव के बाहर काम का नहीं था कोई साधन





लॉकडाउन के दौरान सब कुछ बंद था और गांव के बाहर काम का कोई साधन नहीं था। इस विकट परिस्थिति में ग्रामीणों के लिए रोजगार गारंटी योजना से घाट कटिंग का कार्य सहारा बनकर उभरा। साथ ही इन्हें आने जाने के लिए पथरीले रास्ते की जगह सुगम सड़क मिल गई है। 18 लाख 17 हजार रूपए से बन रहे इस घाट कटिंग और सड़क निर्माण कार्य की लंबाई 2 किलोमीटर है जो ग्राम पंचायत भेलकी में स्वीकृत हुआ है।





रेत माफिया पर नकेल कसने जिला प्रशासन ने बनाई दो टीम





अप्रैल महीने से शुरू हुए इस कार्य मे अब तक औसतन 180 पंजीकृत मजदूर प्रतिदिन काम कर रहे हैं, जिनमे 5952 का मानव दिवस रोजगार का सृजन किया जा चुका है। इस कार्य से ग्रामीणों को 10 लाख 19 हजार रुपये का मजदूरी भुगतान मिला है जो उन्हें सीधे तौर पर आर्थिक संबल देगा। 11 सप्ताह तक चला यह कार्य अब लगभग पूर्ण होने की स्थिति में है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय दयाराम के. ने बताया कि अधचरा गांव है नीचे की ओर है, जहां 93 परिवार रहते है।





बलौदाबाजार : खाद के स्टॉक में मिली गड़बड़ी, समिति प्रबंधकों को नोटिस जारी





गांव के लोगों को मुख्यमार्ग तक आने के लिए  2 किलोमीटर पैदल गढ्ढे युक्त पथरीले पगडंडी से जाना पडता था, जिसकी चौड़ाई बहुत कम थी। इससे आवागमन बहुत मुश्किल था। मुख्य मार्ग पर ग्राम भाकूर स्थित है। घाट कटिंग होकर सड़क बन जाने से अधचरा और भाकुर दोनों गांव जुड़ जाएंगे और दोनों गांव के निवासियों को आने-जाने में सहुलियत होगी। यह काम बहुत जल्द पूर्ण हो जाएगा। इस कार्य को करने में 140 परिवारों को रोजगार मिला है। 


कवर्धा : करेंट लगने से मादा तेंदुए की मौत, एक आरोपी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

कवर्धा जिले के सहसपुर लोहारा परिक्षेत्र के भठेला टोला परिसर में मृत अवस्था में मिली तेंदुआ की मौत बिजली करेंट लगने से हुई है। बिजली करंट लगाने के लिए GI तार का उपयोग किया था। वनविभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में पशु चिकित्सक- विशेषज्ञों की टीम के द्वारा पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। साथ ही एस.ओ.पी. का पालन करते हुए दाह संस्कार किया गया।





यह भी पढे़ं:- 2 तेंदुए की खाल के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, उज्जवला होम मामले में पूछताछ जारी





मंगलवार 16 फरवरी को मुखबिरी तंत्र की सूचना के आधार पर तथा स्निफर डॉग स्क्वायड की मदद से वन विभाग और पुलिस विभाग की टीम बनाकर सर्च वारंट जारी कर संभावित संदिग्ध अपराधी के घर छापा मारा गया। छापा में वन्यप्राणी अपराध में उपयोग हुई सामग्री प्राप्त हुई। संदिग्ध अपराधी से पूछताछ की जा रही है।





15 फरवरी की घटना





वनमण्डलाधिकारी दिलराज प्रभाकर ने बताया की सोमवार 15 फरवरी को उप वन मंडल अधिकारी सहसपुर लोहारा के द्वारा वन मंडल अधिकारी कवर्धा को दूरभाष पर सूचना दी गई कि सहसपुर लोहारा परिक्षेत्र के भठेला टोला परिसर के कक्ष क्रमांक 305 में एक तेंदुआ मृतक अवस्था में मिला है। वन मंडल अधिकारी, उप वन मंडल अधिकारी, परिक्षेत्र अधिकारी, संबंधित वन अमला और पशु चिकित्सक तत्काल मौका स्थल पर रवाना हुए।





यह भी पढ़ें: सामाजिक कुरीतियों को रोकने में सामूहिक विवाह की है महत्वपूर्ण भूमिका : मंत्री टेकाम





मौका पर जाकर देखा कि मादा तेंदुआ, जिसकी उम्र लगभग 2 से 3 साल रही होगी, जी आई तार के करंट की चपेट में आने से मरी है। घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को वन मंडल अधिकारी द्वारा दी गई। अचानकमार टाइगर रिजर्व से स्निफर डॉग स्क्वायड को भेजने के लिए संपर्क किया गया और लिखित में भी सूचित किया गया।





संदिग्ध आरोपी के घर छापेमारी





अज्ञात आरोपी के नाम से FIR जारी किया गया। सूर्यास्त नजदीक होने के कारण पोस्टमार्टम की कार्रवाई नहीं की गई। शव की सुरक्षा के समुचित उपाय किए गए। आरोपी की खोज के लिए रात्रि गश्त और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। 16 फरवरी को मुखबिरी तंत्र की सूचना के आधार पर और स्निफर डॉग स्क्वायड की मदद से वन विभाग और पुलिस विभाग की टीम बनाकर सर्च वारंट जारी कर संभावित संदिग्ध अपराधी के घर छापेमारी की।





यह भी पढ़ें: शादी की पहली ही रात दूल्हा और दुल्हन के बीच हुई मारपीट, थाने पहुंचा केस





छापा में वन्यप्राणी अपराध में उपयोग हुई सामग्री प्राप्त हुई। संदिग्ध आरोपी से पूछताछ की जा रही है। साथ ही पशु चिकित्सक विशेषज्ञों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई और एस.ओ.पी. का पालन करते हुए दाह संस्कार किया गया।





यह भी पढ़ें : - जंगल सफारी और नए वन्य जीवों से होगा गुलजार, मिली शासन से स्वीकृति





पोस्टमार्टम और दाह संस्कार के समय मुख्य वन संरक्षक, दुर्ग वन वृत्त, दुर्ग मौका पर उपलब्ध थे। मृत वन्य प्राणी मादा तेंदुआ का सैंपल कलेक्शन फॉरेंसिक लैबोरेट्री में पुष्टि के लिए भेजने के लिए किया गया। वन्य प्राणी मादा तेंदुआ के शिकार के संबंध में संदिग्ध अपराधी और उनके बताऐ साक्ष्य के आधार पर अन्य अपराधियों से संबंधित जांच वन विभाग की टीम द्वारा की जा रही है।





तत्परता से कार्रवाई





मृत मादा तेंदुआ जो शेड्यूल 1, वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972, में आता है के अवैध शिकार में संलिप्त संदिग्ध आरोपी को पकड़ने में पुलिस-वन अमला, मुखबिर तंत्र और स्निफर डॉग की मदद से तत्परता से कार्रवाई की गई।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.