Media24Media.com: एशिया कप

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label एशिया कप. Show all posts
Showing posts with label एशिया कप. Show all posts

India vs Pakistan: क्या होगा अगर रिजर्व डे पर भी होती है बारिश? जानिए क्या है नियम

No comments Document Thumbnail

India vs Pakistan: बारिश के चलते भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप 2023 सुपर फोर मैच को रिजर्व डे के लिए शिफ्ट कर दिया गया है. खेल वहीं से शुरू होगा जहां रविवार को छोड़ा गया है. भारत का स्कोर 24.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 147 रन है.


खेल अपने नियमित समय दोपहर 3 बजे फिर से शुरू होगा. अगर रिजर्व डे पर भी बारिश होती है, तो अंपायर प्रति पक्ष 20-20 ओवर का मुकाबला कराकर परिणाम निकालने की कोशिश करेंगे. रविवार की तरह, बारिश होने की स्थिति में खेल शुरू होने को रात 12 बजे तक बढ़ाया जा सकता है.

श्रीलंका के कोलंबो में पिछले काफी दिनों से लगातार बारिश का सिलसिला जारी देखने को मिला है. ऐसे में इस मुकाबले में भी बारिश का खतरा मंडरा रहा था और इसी कारण फाइनल के अलावा एसीसी ने इस मुकाबले के लिए भी रिजर्व-डे रखने का फैसला किया. इससे पहले जब ग्रुप स्टेज में भारत-पाकिस्तान ने मुकाबला कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में खेला था तो वह बारिश की वजह से रद्द हो गया था.


Asia Cup Super 4 : भारत-पाक मैच में बारिश फिर खराब करेगी खेल? जानें मौसम अपडेट

No comments Document Thumbnail

 Asia Cup Super 4  : भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप के सुपर 4 स्टेज का मुकाबला आज खेला जाएगा। इस मैच के लिए भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी जमकर तैयारियां कर रहे हैं। दोनों टीमों के बीच यह मैच कोलंबो में खेला जाएगा। इस मैच में बारिश होने का पूरी संभावना जताई जा रही है। आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज का मैच भी बारिश के कारण रद कर दिया गया था, लेकिन इसी बीच फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। वेदर रिपोर्ट के अनुसार इस मैच में भी बारिश खलल डाल सकती है।


भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले एक्यूवेदर और गूगल वेदर के रिपोर्ट पर एक नजर डालें तो रविवार को कोलंबो में बारिश की संभावना 90% तक है। अब आप यह सोच रहे होंगे कि इसमें भला कौन की गुड न्यूज हो सकती है। दरअसल इस मैच से पहले कोलंबो में बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच मैच खेला गया। इस मैच वाले दिन भी बारिश की संभावना 90% तक जताई गई थी, लेकिन इन सब के उलट बारिश ने मैच में न के बराबर खलल डाला और पूरा मैच खेला गया। फैंस ऐसा ही कुछ भारत बनाम पाकिस्तान मैच में भी उम्मीद कर सकते हैं। वहीं इस मैच के लिए एक रिजर्व डे भी रखा गया है। जिसके तहत मैच अगर 10 सितंबर को नहीं खेला जा सका तो 11 सितंबर को इस मैच के बचा हुआ खेल खेला जाएगा।

भारत की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज। 

पाकिस्तान की प्लेइंग 11

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), फखर जमां, इमाम उल हक, आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फहीम असरफ, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी और हारिस रउफ। 


Asia Cup 2023 : Team India का ऐलान, राहुल-श्रेयस की एंट्री, तिलक वर्मा को भी जगह

No comments Document Thumbnail

Asia Cup 2023 : भारत ने आगामी एशिया कप के लिए अपनी बहुप्रतीक्षित 17 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टूर्नामेंट 30 अगस्त को शुरू होने वाला है, जिसमें पाकिस्तान का सामना नेपाल से होगा, जबकि भारत अपने अभियान की शुरुआत 2 सितंबर को कैंडी में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ करेगा।


जहां तक ​​टीम की बात है, तो आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में अपनी फिटनेस साबित करने के बाद जसप्रीत बुमराह की बहुप्रतीक्षित वापसी हुई है। इस बीच, केएल राहुल भी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान लगी चोट से उबरकर टीम में वापस आ गए हैं। यह पिछले कुछ समय में नामित सबसे मजबूत भारतीय टीम है और यह भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छी खबर है क्योंकि वनडे विश्व कप केवल 40 दिन दूर है।

श्रेयस अय्यर की भी वापसी हुई है। हालांकि वह कितने फिट है इसको लेकर बसमंजस बना हुआ है। हार्दिक पंड्या को उपकप्तान बनाया गया है।

एशिया कप 2023 के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा। 

Asia Cup 2023: एशिया कप के लिए कब घोषित होगी भारतीय टीम

No comments Document Thumbnail

Asia Cup 2023 : एशिया कप 2023 का पहला मैच पाकिस्तान और नेपाल के बीच 30 अगस्त को खेला जाएगा। पाकिस्तान और नेपाल ने टूर्नामेंट के लिए टीम घोषित कर दी है। बांग्लादेश ने भी खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। लेकिन भारत ने अभी तक टीम घोषित नहीं की है। अब टीम इंडिया जल्द ही खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर सकता है। उम्मीद है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड 20 अगस्त को टीम इंडिया की घोषणा करेगा. अभी तक जसप्रीत बुमराह की वजह से भारतीय टीम की घोषणा नहीं हो सकी है।



भारतीय टीम जल्द ही खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर सकती है । सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीसीसीआई 20 अगस्त को टीम की घोषणा कर सकती है। टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल की टीमें घोषित हो चुकी हैं। लेकिन जसप्रीत बुमराह की वजह से भारतीय टीम का एलान नहीं हो सका है। सलेक्शन कमेटी बुमराह की फिटनेस देखना चाहती है। बुमराह को आयरलैंड दौरे के लिए कप्तान बनाया गया है। अगर वे फिट रहे तो एशिया कप में जगह बना सकते हैं। 

बुमराह चोट की वजह से टीम इंडिया से बाहर थे। लेकिन अब वे फिट हो चुके हैं। उन्हें आयरलैंड के खिलाफ 18 अगस्त से शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का कप्तान बनाया गया है। टीम इंडिया का मैनेजमेंट बुमराह को एशिया कप के साथ-साथ विश्व कप 2023 के लिए भी तैयार करना चाहता है। इसी वजह से उन्हें पूरा वक्त दिया जा रहा है। एशिया कप 2023 में पाकिस्तान की टीम बाबर आजम की कप्तानी में खेलेगी। वहीं बांग्लादेश की कप्तानी शाकिब अल हसन करेंगे. नेपाल ने रोहित पौडेल को कप्तानी सौंपी है. वहीं भारत ने अभी टीम घोषित नहीं की है. भारत के साथ-साथ अफगानिस्तान और श्रीलंका के खिलाड़ियों की भी लिस्ट जारी नहीं हो सकी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.