Media24Media.com: उम्मीदवार

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label उम्मीदवार. Show all posts
Showing posts with label उम्मीदवार. Show all posts

छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन : पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 223 उम्मीदवार मैदान में, 40.78 लाख से अधिक मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का इस्तेमाल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा आम निर्वाचन के लिए पहले चरण में 7 नवम्बर को 20 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। इनमें से दस विधानसभा क्षेत्रों में सवेरे सात बजे से दोपहर तीन बजे तक तथा दस विधानसभा क्षेत्रों में सवेरे आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। पहले चरण में मतदान वाले 20 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 223 उम्मीदवार मैदान में हैं। पहले चरण में राज्य के कुल 40 लाख 78 हजार 681 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 19 लाख 93 हजार 937 पुरुष मतदाता, 20 लाख 84 हजार 675 महिला मतदाता तथा 69 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। पहले चरण में कुल 5304 मतदान केंद्रों में वोट डाले जाएंगे।

विधानसभा आम निर्वाचन के लिए पहले चरण में 7 नवम्बर को पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट विधानसभा क्षेत्रों में सवेरे आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। वहीं मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा विधानसभा क्षेत्रों में सवेरे सात बजे से दोपहर तीन बजे तक वोट डाले जाएंगे। 

राज्य में प्रथम चरण में मतदान वाले अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 13, भानुप्रतापपुर में 14, कांकेर में 9, केशकाल में 10, कोंडागांव में 8, नारायणपुर में 9, बस्तर में 8, जगदलपुर में 11, चित्रकोट में 7, दंतेवाड़ा में 7, बीजापुर में 8 , कोंटा में 8, खैरागढ़ में 11, डोंगरगढ़ में 10, राजनांदगांव में 29, डोंगरगांव में 12, खुज्जी में 10, मोहला-मानपुर में 9, कवर्धा में 16 तथा पंडरिया में 14 अभ्यर्थी निर्वाचन में भाग ले रहे हैं।

 

अग्निवीर भर्ती आवेदन के लिए केवल 06 दिन शेष

No comments Document Thumbnail

जगदलपुर। अग्निवीर भर्ती के लिए अधिसूचना 16 फरवरी 2023 को जारी गई थी। इस भर्ती में आवेदन करने की तिथि 15 मार्च को समाप्त हो जाएगी। आकांक्षी उम्मीदवार जल्द से जल्द ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट-www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

पंजीकरण प्रश्नों के लिए उम्मीदवार www.joinindianarmy@gov.in  पर ईमेल कर सकते हैं और ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा’ (सीईई) प्रश्नों के लिए  jiahelpdesk2023@gmail.com  पर ईमेल और मोबाइल क्रमांक- +91-7996157222 पर संपर्क कर सकते हैं। किसी भी प्रकार अन्य जानकारी और समस्या के लिए सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के दूरभाष क्रमांक-0771-2965213 पर संपर्क किया जा सकता है।

भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव: कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी सहित सात उम्मीदवार शेष

No comments Document Thumbnail

जगदलपुर। भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नाम वापसी के अंतिम दिन आज चौदह प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस लिया। अब इस सीट पर कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी सहित सात उम्मीदवार शेष रह गए हैं। आज प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी वितरित कर दिए गए। इस उपचुनाव के तहत पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं, मतगणना और चुनाव परिणाम की घोषणा आठ दिसंबर को होगी। इस बीच, भारत निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव के मद्देनजर एक्जिट पोल करने और इसके परिणामों के प्रकाशन तथा प्रसारण को पांच दिसंबर की शाम साढ़े छह बजे तक के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।



इस बीच, कांग्रेस ने इस सीट से भाजपा के उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम के नामांकन को निर्वाचन आयोग में चुनौती दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने आज कांकेर में निर्वाचन अधिकारी को लिखित शिकायत की। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि ब्रह्मानंद नेताम के खिलाफ झारखंड में सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो और अनैतिक देह व्यापार निषेध कानूनों के तहत मामला दर्ज है। नामांकन के समय दिये गये शपथपत्र में नेताम ने इस मामले की जानकारी नहीं दी है। यह लोक प्रतिनिधित्व कानून का उल्लंघन है। मरकाम ने मांग की है कि सूचना छिपाने की वजह से ब्रह्मानंद नेताम का नामांकन खारिज किया जाये। मरकाम ने कांकेर के पुलिस अधीक्षक से भी मुलाकात कर इस मामले में कार्रवाई के लिए एक ज्ञापन सौंपा।

वहीं, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शिव सिंह ठाकुर सहित कई पदाधिकारी रायपुर में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने झूठा शपथपत्र देने के आधार पर भाजपा प्रत्याशी का नामांकन रद्द करने की मांग की। दूसरी ओर, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने आरोप लगाया है कि लोगों का चरित्र हनन करना कांग्रेस के चरित्र में है। चुनाव में हार की आशंका को देखते हुए कांग्रेस ने आदिवासी प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के ऊपर निम्न स्तर का आरोप लगाया है। रायपुर में एक पत्रकारवार्ता में चंदेल के अलावा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम और प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप भी मौजूद थे। भाजपा नेताओं ने कहा कि जिस प्रतिवेदन को कांग्रेस के नेता दिखा रहे हैं, उस प्रतिवेदन में कहीं पर भी भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम का अपराध क्या है, यह स्पष्ट नहीं है?

भानुप्रतापपुर उपचुनाव : नाम वापस लेने का कल आखिरी दिन

No comments Document Thumbnail

जगदलपुर। भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नाम वापस लेने का कल आखिरी दिन है। इस उपचुनाव में इक्कीस उम्मीदवार मैदान में हैं। अब तक किसी भी उम्मीदवार ने अपना नाम वापस नहीं लिया है। नामांकन पत्रों की जांच में कांग्रेस की उम्मीदवार सावित्री मंडावी, भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के घनश्याम जुर्री के साथ ही पांच विभिन्न पार्टियों और सोलह निर्दलियों को मिलाकर इक्कीस उम्मीदवारों के नाम निर्देशन पत्र विधिमान्य पाए गए थे।



इस उपचुनाव में पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं, मतगणना और चुनाव परिणाम की घोषणा आठ दिसंबर को होगी। इस बीच, भारत निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव के मद्देनजर एक्जिट पोल करने और इसके परिणामों के प्रकाशन तथा प्रसारण को पांच दिसंबर की शाम साढ़े छह बजे तक के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।

भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के लिएमुकाबले की तस्वीर साफ

No comments Document Thumbnail

भानुप्रतापपुर। भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए आज भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ब्रम्हानंद नेताम, कांग्रेस की प्रत्याशी सावित्री मंडावी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के घनश्याम जुर्री और दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। कल नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। इस बीच, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने कांग्रेस की सावित्री मंडावी को अपना समर्थन देने की घोषणा की है।



वहीं, आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने कहा कि उनकी पार्टी भानुप्रतापपुर उपचुनाव नहीं लड़ेगी। कल कांग्रेस द्वारा निकाली जाने वाली रैली में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह कांकेर में भाजपा द्वारा आयोजित की जाने वाली रैली में शामिल होने के साथ ही चारामा में आयोजित सभा को भी संबोधित करेंगे।

जिला स्तरीय सम्मेलन में भाजपा - प्रवेश

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ में भाजपा द्वारा जिला स्तरीय अनुसूचित जाति सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, सांसद गुहाराम अजगले, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और पूर्व विधायक पुन्नूलाल मोहले सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता शामिल हुए। सम्मेलन के दौरान विभिन्न पार्टियों के करीब साढ़े तीन सौ लोगों ने भाजपा में प्रवेश किया। इस मौके पर बहुजन समाज पार्टी के भी अनेक कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष साव ने कहा कि भाजपा ने हमेशा गरीबां के हक और उनके विकास के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि देश में सिर्फ भाजपा ही विचारधारा वाली पार्टी है। श्री साव ने कहा कि केवल भाजपा में ही गरीब और छोटे कार्यकर्ताओं को भी पूरा महत्व दिया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस शासनकाल में गरीब और युवा सहित हर वर्ग के साथ अन्याय हो रहा है और प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ा है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.