Media24Media.com: उत्तराखंड सड़क हादसा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label उत्तराखंड सड़क हादसा. Show all posts
Showing posts with label उत्तराखंड सड़क हादसा. Show all posts

अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 6 लोगों की मौत

No comments Document Thumbnail

उत्तराखंड में सड़क हादसों का ग्राफ दूसरे राज्यों की तरह ही तेजी से बढ़ रहा है। इसी बीच टिहरी जनपद के गंगोत्री राजमार्ग पर कंडीसौड़ तहसील के पास एक बोलेरो अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में पांच लोग पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं, जो ट्रैकिंग के लिए आए थे। पश्चिम बंगाल के यात्रियों का बोलेरो ट्रैकिंग के लिए गंगोत्री उत्तरकाशी जा रहे थे। इसी दौरान कमांद के पास खाई में गिर गया।

खाई में गिरते ही वाहन में आग लग गई। इससे सभी 6 सवार यात्रियों की झुलसने और खाई में गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक दंपती और उनका बेटा भी शामिल है। जिस स्थान पर दुर्घटना हुई वहां पर सिंगल रोड है और सड़क भी खराब हालत में थी। उत्तरकाशी की तरफ जा रहा बोलेरो वाहन ऋषिकेश-गंगोत्री राजमार्ग पर कमांद से पांच किमी पहले कोटीगाड़ में अनियंत्रित होकर पैराफीट तोड़ते हुए खाई में गिर गया।

आलवेदर रोड में काम कर रहे श्रमिकों ने गाड़ी गिरते हुए देखा। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे। उन्‍होंने वाहन में लगी आग पानी डालकर बुझाई और हादसे की सूचना प्रशासन को दी। वहीं मौके पर पहुंचे तहसीलदार किशन सिंह महंत ने बताया कि वाहन में 6 लोग सवार थे। इनमें पांच पुरुष और एक महिला शामिल हैं। तीन शव वाहन के अंदर ही थे, जो आग में झुलस गए और तीन शव वाहन से बाहर पड़े थे।

पहाड़ी पर नीचे की सड़क पर गिरा वाहन

वाहन सड़क से पहाड़ी पर नीचे की सड़क पर गिरा और उसके बाद लगभग 70 मीटर नीच खाई में गिर गया। मृतकों के साथी एक अन्य वाहन में चल रहे थे। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे। मृतकों के साथ आए यात्री कुशल ने बताया कि वह सभी कोलकाता के गंगोत्री माउंटेयरिंग क्लब के सदस्य हैं और गंगोत्री केदारताल ट्रैक के लिए आये थे। हर साल क्लब के सदस्य ट्रैकिंग के लिए उत्तरकाशी आते रहते हैं। बुधवार सुबह ही वे सभी ट्रेन से रायवाला पहुंचे और वहां से दो वाहनों में सवार होकर उत्तरकाशी के लिए निकले थे। इनमें से प्रदीप दास रेलवे में सेक्शन इंजीनियर थे और मदन मोहन कोलकाता में लाइब्रेरियन के पद पर कार्यरत थे।  

राजस्थान में 4 लोगों की मौत

इससे पहले राजस्थान के कोटा के सिमलिया थाना क्षेत्र में एक यात्री बस ने खड़े ट्रेलर को टक्कर मार दी। हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई। निजी ट्रेवल्स की बस अहमदाबाद से कानपुर जा रही थी। बस में करीब 45 यात्री सवार थे। इसी बीच कोटा-बारां हाईवे 27 पर सिमलिया के पास बस ड्राइवर ने गुटखा थूकने की कोशिश की और उसका बैलेंस बिगड़ गया। बस अनियंत्रित होते ही सड़क पर खड़े ट्रेलर को टक्कर मार दी।

बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, 14 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

No comments Document Thumbnail

उत्तराखंड हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश में किसी न किसी दुर्घटना की खबर रोजाना सामने आ रही है। ताजा मामला चंपावत जिले का है, जहां के सुखीढांग-डांडामिनार मार्ग पर बारातियों से भरी बस खाई में गिर गई, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक बस में 16 लोग सवार थे, जिनमें से 14 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल गंभीर रूप से घायल ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।




पुलिस के मुताबिक ये भीषण हादसा बुडम से करीब 3 किलोमीटर आगे हुआ। सभी लोग काकनाई के रहने वाले लक्ष्मण सिंह के बेटे मनोज सिंह की शादी से लौट रहे थे। मरने वालों में ज्यादातर लक्ष्मण सिंह के रिश्तेदार हैं। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी 14 लोगों के शवों को खाई से बाहर निकाला।  हादसे में घायल वाहन चालक की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है।

डंडा और कठौती गांव के रहने वाले थे सभी मृतक 

पुलिस के मुताबिक मृतक काकनाई के डंडा और कठौती गांव के हैं। हालांकि हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि मैक्स ओवर राइडिंग के कारण हादसा हुआ है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक बस में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे।

PM मोदी ने जताया शोक 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में एक दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजन को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दिए जाने की मंगलवार को घोषणा की। उत्तराखंड के चंपावत जिले में सुखीढांग-डांडामिनार मार्ग पर सोमवार देर रात एक वाहन के गहरे खड्ड में गिरने से उसमें सवार 11 बारातियों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हुए हैं। कुमाऊं के DGP नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि सुखीढांग रीठा साहिब रोड के तड़के उस समय हुआ हादसा हुआ जब हादसे के शिकार लोग शादी समारोह से लौट रहे थे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने मोदी के हवाले से ट्वीट किया कि 'उत्तराखंड के चंपावत में हुई दुर्घटना हृदयविदारक है। इसमें जिन लोगों की मृत्यु हुई है, मैं उनके परिजन के प्रति अपनी शोक-संवेदना व्यक्त करता हूं। स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है।' कार्यालय ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दिए जाने की घोषणा की है। घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।’’ हादसा उस समय हुआ जब वे लोग टनकपुर में एक विवाह समारोह में शिरकत कर डांडा ककनाई गांव लौट रहे थे। 

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.