Media24Media.com: उज्ज्वल भविष्य

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label उज्ज्वल भविष्य. Show all posts
Showing posts with label उज्ज्वल भविष्य. Show all posts

’बच्चों से जुड़ी योजनाओं का हो शत.प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन’

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि नौनिहालों के पोषण और उनको सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य प्रदान करने के लिए राज्य सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध है। बच्चों के समुचित विकास हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग को आपसी समन्वय के साथ मिलकर कार्य करना होगा।

मुख्यमंत्री साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की प्रगति एवं क्रियान्वयन की उच्च स्तरीय समीक्षा की और अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों पर केंद्रित योजनाओं की जिलेवार नियमित मॉनिटरिंग सचिव स्तर से की जाए तथा आगामी कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में इसकी गहन समीक्षा की जाएगी।

मुख्यमंत्री साय ने बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग की आधारभूत संरचनाए बजट और संचालित योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विभाग बच्चोंए किशोरियों और महिलाओं के पोषण एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने यह भी कहा कि छोटे बच्चों की देखभाल और पोषण जितनी संवेदनशीलता और कुशलता से की जाएगीए उनका शारीरिक और मानसिक विकास उतना ही प्रभावी और सुदृढ़ होगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बच्चे हमारे देश के भविष्य की नींव हैं और इस नींव को मजबूत करने के लिए सभी की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने विभागीय अमले को जमीनी स्तर पर सक्रियता और स्वप्रेरणा के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह सुनिश्चित करने पर बल दिया कि राज्य के प्रत्येक बच्चे को पूरक पोषण आहार और विभागीय योजनाओं का समुचित लाभ प्राप्त हो।

उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में वितरित किए जाने वाले पोषण आहारए गर्म भोजनए उसकी मात्राए गुणवत्ता और कैलोरी मानकों सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की और वितरण की प्रक्रिया की निरंतर निगरानी की आवश्यकता बताई।

मुख्यमंत्री साय ने पीएम जनमन योजना अंतर्गत संचालित 197 आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन की जानकारी ली तथा विशेष पिछड़ी जनजाति ;च्टज्ळद्ध समुदाय के बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री साय ने बच्चों के पोषण से संबंधित महत्वपूर्ण सूचकांकों की समीक्षा करते हुए अपेक्षित सुधार लाने हेतु ठोस प्रयास करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सूचकांकों के माध्यम से वास्तविक स्थिति का आंकलन संभव होता हैए और जहां भी कमी दिखाई देए वहां त्वरित सुधारात्मक कदम उठाए जाएं।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में बेहतर प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि यह प्रगति इसी प्रकार सतत बनी रहे। उन्होंने कहा कि बच्चों के मानसिक विकास पर छोटी.छोटी बातों और व्यवहार का गहरा प्रभाव पड़ता हैए इसलिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संवेदनशीलता के साथ बच्चों से भावनात्मक जुड़ाव बनाएं।

मुख्यमंत्री साय ने विभागीय अमले के नियमित प्रशिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहाए ताकि वे तकनीकी रूप से दक्ष और अनुसंधानपरक दृष्टिकोण के साथ परिणामोन्मुखी कार्य कर सकें।

बैठक में बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियानए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनाए सखी वन स्टॉप सेंटरए शक्ति सदनए महिला एवं चाइल्ड हेल्पलाइनए महिला कोषए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओए मिशन वात्सल्य तथा अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की गई।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़ेए मुख्य सचिव अमिताभ जैनए मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंहए मुख्यमंत्री के सचिव पीण् दयानंदए राहुल भगतए महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदीए संचालक पीण् एसण् एल्मा सहित विभाग के अधिकारी.कर्मचारी उपस्थित थे।

विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल वार्षिकोत्सव में हुए शामिल..

No comments Document Thumbnail

बसना। ग्राम भगतदेवरी स्थित न्यु क्रिएशन इंग्लिश मीडियम स्कूल में बुधवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल शामिल हुए। मुख्य अतिथि व आयोजकों के द्वारा माँ सरस्वती के छाया चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कार्यक्रम की शुरुआत की गई। विद्यालय परिवार की ओर से विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा स्वागत गीत, गीत एवं नृत्य प्रस्तुति सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।


भगतदेवरी न्यु क्रिएशन इंग्लिश मीडियम स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन

इस अवसर पर विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने संबोधित करते वार्षिक उत्सव के आयोजन का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ ही कला, संस्कृति से जोड़ना है। इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने में मददगार साबित होते हैं। विद्यार्थी देश के भावी नागरिक हैं, विद्यार्थी भारत का भविष्य है। हम सभी को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ कर योगदान देना चाहिए। क्योंकि बिना शिक्षा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करना असंभव है। उन्होंने आगे शिक्षा के महत्व को बताया और कहा आज के समय सभी को शिक्षित होना बहुत जरूरी है। शिक्षा से व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक व्यवहारिक एवं सांसारिक ज्ञान की प्राप्ति होती है। 

यदि हमारे पास ज्ञान ना हो तो हमारा जीवन सुख सुविधा व मान सम्मान से वंचित रह जाता है। इसलिए हम सभी को मिलकर शिक्षा क्षेत्र में और अधिक जोर देना होगा। इस मौके पर संचालक मंजीत कनेर, नगर पंचायत बसना अध्यक्ष गजेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल,प्राचार्य तारेन साहू, सरोजिनी कनेर, जनपद सदस्य हेमंत कौशिक, सरपंच ललित सिदार, पूर्व सरपंच सानमोती चौहान, दुर्गा शंकर जोशी, रामचंद्र नायक, किरण पटेल, अन्नु साहू,  मुकेश प्रधान, विद्यालय परिवार सहित छात्र छात्राओं के अभिभावक उपस्थित रहें।

‘उज्ज्वल भारत-उज्ज्वल भविष्य, पावर @2047’ कार्यक्रम 29 जुलाई को

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 25 जुलाई से 31 जुलाई 2022 तक देश के प्रत्येक जिले में उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य, पावर @2047 कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके अंतर्गत जिला मुख्यालय महासमुंद के शंकराचार्य भवन में 29 जुलाई को ‘‘उज्ज्वल भारत-उज्ज्वल भविष्य पावर @2047’’ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव एवं विधायक महासमुंद विनोद चंद्राकर होंगे। 



संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष यतेंन्द्र साहू, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर एवं कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष हीरा बंजारे शामिल होंगे।

 

 

बिजली महोत्सव शुरू, पीएम मोदी 30 को वीसी से जुड़ेंगे

No comments Document Thumbnail

रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत “उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य ऊर्जा 2047 - बिजली महोत्सव“ की कल प्रदेश के तीन जिलों - धमतरी, गरियाबंद और बलरामपुर से शुरूआत हुई। आगामी तीस जुलाई तक हर जिले की दो जगहों पर बिजली महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बिजली से आम लोगों के जीवन में आए बदलाव को रेखांकित करने पर जोर दिया जाएगा। आज सुकमा और सुरजपुर जिले में आयोजित बिजली महोत्सव में लोगों को बिजली के क्षेत्र में किये गये कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी दी गई। 



महोत्सव के दौरान छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं के अलावा केंद्र सरकार की सौभाग्य योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, कुसुम योजना और उपभोक्ताओं के अधिकार सहित अन्य योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है। रायपुर जिले में यह महोत्सव सत्ताईस जुलाई को इंजीनियरिंग कॉलेज, सेजबहार और अट्ठाईस जुलाई को मंगलभवन धरसींवा में मनाया जाएगा। महोत्सव में नुक्कड़ नाटक, फिल्मों की स्क्रीनिंग, प्रदर्शनी जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 

इसके अलावा सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी भी इसमें शामिल होंगे। महोत्सव में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी सहित केंद्रीय विद्युत उपक्रम आरईसी लिमिटेड, एनटीपीसी और अन्य उपक्रम संयुक्त रूप से शामिल हो रहे हैं। इसमें जिला प्रशासन भी सक्रिय भागीदारी निभा रहा है। तीस जुलाई को बिजली महोत्सव के समापन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के सौ जिलों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधे जुड़ेंगे। इसमें छत्तीसगढ़ के पांच जिलों - रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर और धमतरी को शामिल किया गया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.