Media24Media.com: आवागमन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label आवागमन. Show all posts
Showing posts with label आवागमन. Show all posts

मुख्यमंत्री की पहल से जशपुर जिले में होगा आवागमन की सुविधा सुगम

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर वासियों को स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी और सड़कों के विस्तार हेतु सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रयास कर रहे हैं जिसका साकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहा है जशपुर में नागरिकों के आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए छः सड़कों के निर्माण कार्य हेतु 18 करोड़ 46  लाख 87 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। इन मार्गो के निर्माण से लोगों के आवागमन में सुगमता होगी। जिले के लोगों में मिलने वाली सुविधा से खुशी की लहर है।

राज्य शासन से स्वीकृति कार्यो में वर्ष 2024-25 के बजट में शामिल जिला जशपुर के ग्राम चटकपुर से रेंगारबहार पहुंच मार्ग लम्बाई 2.46 किमी. के निर्माण हेतु 02 करोड़ 89 लाख 86 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसी प्रकार कुनकुरी-औरीजोर-मतलूटोली-पटेलापारा पहुंच मार्ग लंबाई 2.54 किमी. निर्माण कार्य हेतु 03 करोड़ 01 लाख 95 हजार, एन.एच.43 के किमी. 540/4 से मयाली डेम तक मार्ग लंबाई 2.28 किमी. निर्माण हेतु 02 करोड़ 85 लाख 01 हजार, मयाली नेचर कैम्प से मधेश्वर मंदिर तक मार्ग लंबाई 2.20 किमी. निर्माण हेतु 2 करोड़ 71 लाख 89 हजार, रानीबंध चौक से चिडराटांगर होते हुए पंडरीआमा-उपरकछार मार्ग लंबाई 3.44 किमी. निर्माण कार्य हेतु 3 करोड़ 29 लाख 58 हजार और जोकरी से मधेश्वर पहाड़ तक पहुंच मार्ग लंबाई 2.88 किमी. निर्माण कार्य हेतु 3 करोड़ 68 लाख 58 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है।

जल्द शुरू होगा सगनीघाट और सिल्लीघाट के बीच बन रहे नए पुल पर आवागमन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। दुर्ग जिले के सगनीघाट और सिल्लीघाट के बीच शिवनाथ नदी पर निर्माणाधीन नए पुल का काम पूर्ण होने के कगार पर है। 14 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बन रहे पुल का 95 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। अभी पुल के दोनों ओर सीसी रोड निर्माण का काम प्रगति पर है। अगले कुछ दिनों में पुल के ऊपर बीटी वर्क के बाद पुल आवागमन के लिए तैयार हो जाएगा।

लोक निर्माण विभाग द्वारा दुर्ग-धमधा मार्ग को जालबांधा-खैरागढ़ मार्ग से जोड़ने वाली सड़क में शिवनाथ नदी पर सगनीघाट और सिल्लीघाट के बीच 400 मीटर लंबे नए पुल का निर्माण किया जा रहा है। इससे क्षेत्र के 12 गांवों की करीब 20 हजार आबादी के साथ ही इस मार्ग का उपयोग कर जिला मुख्यालय दुर्ग, विकासखंड मुख्यालय धमधा, जालबांधा एवं खैरागढ़ की ओर आने-जाने वालों को फायदा होगा। धमधा, ननकट्ठी, सगनी, लिटिया, बोरी और सिल्ली जैसे कई गांवों के लोग अब नदी के उस पार के गांवों में बारहों महीने निर्बाध आवागमन कर सकेंगे। इससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

सड़कों का नवीनीकरण होने से मिलेगी बेहतर आवागमन की सुविधा- कैबिनेट मंत्री अकबर

No comments Document Thumbnail

रायपुर। प्रदेश के वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने अपने एक दिवसीय कबीरधाम प्रवास के दौरान कवर्धा विधानसभा के समुचित विकास और गांव से कनेक्टिविटी करने सड़क नवीनीकरण कार्यों के लिए करोड़ों रूपए की सौगात दी। उन्होंने ग्राम पोड़ी में सड़क नवीनीकरण कार्याे के भूमिपूजन कार्यक्रम में कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के लिए लगभग 02 करोड़ 9 लाख 26 हजार रूपए की लागत से 03 सड़कों के नवीनीकरण कार्यों का भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री अकबर ने कहा कि कबीरधाम जिले में अब ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए पुराने और खराब हो चुके सड़कों का नवीनीकरण कर जिला मुख्यालय से सुगम सीधा संपर्क स्थापित होगा। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि सड़कों से क्षेत्र के विकास की गति को मिलती है साथ ही बसावटों को आपस में जोड़ने का कार्य करती है। कार्यक्रम में वनमंत्री अकबर ने  मेनरोड़ बैरख-टी 03 से ढोलबज्जा लागत 1 करोड़ 02 लाख 82 हजार रूपए, बोदा से लब्दा लागत 75 लाख 85 हजार रूपए और लालपुर से बोल्दाखुर्द लागत 12 लाख 99 हजार रूपए की लागत से 03 सड़कों के नवीनीकरण कार्यों का भूमिपूजन किया।

वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि वनांचल सहित मैदानी क्षेत्रों में विकास के लिए लगातार निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। एक गांव से दूसरे गांव कनेक्ट करने के लिए पुल-पुलिया और सीसी रोड निर्माण कार्य भी किए जा रहे हैं जिससे ग्रामवासी को आवागमन में सुविधा मिले। उन्होंने कहा कि  मेनरोड़ बैरख-टी 03 से ढोलबज्जा, बोदा से लब्दा और लालपुर से बोल्दाखुद में सड़को का मरम्मत होने से ग्रामवासियों को आने-जाने में सुविधा होगी। इससे बरसात के दिनों में होने वाली दिक्कतों से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि कबीरधाम जिले के वनांचल क्षेत्रों को शहरो से जोड़ने के लिए सड़कों का जाल बिछाने का कार्य चल रहा है।

वहीं जर्जर सड़कों का मरम्मत कार्य तीव्रगति से किया जा रहा है। सड़क निर्माण जल्द पूर्ण और मरम्मत से जिले में वनांचल क्षेत्रों तक सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि होरी साहू, पितांबर वर्मा, अगम दास अनंत, रामकुमार पटेल, जनपद सदस्य विजय राजपुत, राजकुमार तिवारी, विजय पाण्ेडय, विनायक द्विवेदी, इदरीश खान सरपंच-पंच सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

 


दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक सड़क बनने से खुले संभावनाओं के द्वार

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सड़कों के निर्माण, चौड़ीकरण एवं मरम्मत को लेकर लगातार कार्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश से प्रदेश की जनता के सुमम आवागमन के लिए सभी जिलों में सड़कों के कार्य लगातार जारी है। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक सड़क निर्माण होने से आवागमन सुगम होने के साथ ही वहां विकास के द्वार खुले हैं। राज्य शासन द्वारा आवागमन को सुगम बनाने के लिए सड़क निर्माण, सड़क चौड़ीकरण, नवीनीकरण एवं मरम्मत को प्राथमिकता देते हुए कार्य किया जा रहा है। विभिन्न मार्गों का चौड़ीकरण, नवीन सड़क निर्माण एवं मार्गों का डामर नवीनीकरण कार्य हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है।


मार्गों में डामरीकरण कार्य पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों एवं ग्रामवासियों को आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो रही है। शासन द्वारा बीते 4 वर्षों में राजनांदगांव, डोंगरगांव एवं छुरिया विकासखण्ड के अंतर्गत 64 मार्ग लंबाई 193.49 किलोमीटर के निर्माण एवं नवीनीकरण हेतु 128 करोड़ 18 लाख 91 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई थी। अब तक 30 करोड़ 89 लाख 93 हजार रूपए की लागत से 22.55 किलोमीटर सड़क डामरीकरण, 54.80 किलोमीटर लंबी सड़क का डामर तथा नवीनीकरण कार्य किया गया है।

मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के अंतर्गत कुल 99 मार्गों के लंबाई 19.77 किलोमीटर हेतु 11 करोड़ 55 लाख 20 हजार रूपए का पहुंच मार्ग के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसमें 5 करोड़ 68 लाख 93 हजार रूपए की लागत से 11.60 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है। भवनों के अंतर्गत 26 भवनों के निर्माण हेतु 19 करोड़ 67 लाख 21 हजार रूपए स्वीकृति प्रदान की गई है। 6 करोड़ 80 लाख 20 हजार रूपए की लागत से भवन निर्माण किया गया है। 2 करोड़ 33 लाख 98 हजार रूपए की लागत से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के भवन निर्माण का कार्य किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश, बचाव दल सक्रिय

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बीते दो-तीन दिनों से हो रही बारिश से अधिकांश नदी-नाले उफान पर है। दुर्ग जिले में लगातार बारिश के कारण शिवनाथ का जलस्तर काफी बढ़ गया है। इससे दुर्ग-धमधा, दुर्ग-गंडई, दुर्ग-जालबांधा और दुर्ग-बेरला मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ है। वहीं, कई क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है। एसडीआरएफ की टीम ने आज जिले में बाढ़ में फंसे बीस लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। इनमें भरदा कोनारी गांव से तीन, डंडेसरा से दो, जंजंगिरी से सात और हरदी गांव से आठ लोगों को सुरक्षित निकाला गया। 



इसी तरह, राजनांदगांव-डोंगरगांव से लगे रूदगांव के एक ही परिवार के छह सदस्य बीती रात बाढ़ में फंस गए थे, जिसकी सूचना के बाद डोंगरगांव पुलिस ने सभी सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया है। इधर, बेमेतरा जिले में पिछले चौबीस घंटे से हो रही लगातार बारिश के कारण मोंगरा बैराज सहित अन्य बांधों के गेट खोल दिए गए हैं, जिससे शिवनाथ ,खारुन नदी और हाफ, सुरही, करूवा नाला का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने नदी के किनारे बसे गांव के लोगों को अलर्ट जारी कर दिया है।

इसके अलावा प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। उधर, जांजगीर-चांपा जिले में महानदी का जलस्तर बढ़ने से शिवरीनारायण में शबरी सेतू से एक फीट नीचे पानी बह रहा है। प्रशासन ने खतरे की आशंका को देखते हुए तटीय क्षेत्र में मुनादी करा दी है और लोगों को सतर्क रहने कहा है। इस बीच, प्रदेश में कल बारह अगस्त को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में भारी बारिश, जनजीवन प्रभावित

No comments Document Thumbnail

रायपुर। बीजापुर, दंतेवाड़ा और जगदलपुर में बीते तीन दिनों से लगातार हो रही तेज बारिश की वजह से नदी-नाले उफान पर है। इसके चलते बीजापुर-जगदलपुर के बीच सड़क संपर्क टूट गया है। इस मार्ग पर पड़ने वाली मरी नदी उफान पर है, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-तिरसठ पर आवागमन बंद हो चुका है। जिले के छोटे-बड़े नदी-नालों में पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है और कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। 


इस बीच
, दोरनापाल-दुब्बाटोटा के बीच नाले का पानी पुल के ऊपर से बहने के कारण इस मार्ग पर घंटों आवागमन बाधित होने की खबर है। वहीं, दंतेवाड़ा जिले में डंकिनी नदी में पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। वहीं, कटेकल्याण मार्ग पर भी पानी पहुंच चुका है। जलभराव की स्थिति निर्मित होने के कारण जगह-जगह बाढ़ के हालात बने हुए हैं। पुलिस और प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

देखिए वीडियो...



स्कूलों को बंद करने का आदेश

जगदलपुर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए जिला कलेक्टर चंदन कुमार ने आज जिले के स्कूलों को बंद करने के आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि ऐहतियात के तौर पर यह निर्णय लिया गया है। इस बीच, मौसम विभाग ने कल प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है। वहीं, दुर्ग, रायपुर और बस्तर संभाग में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा तथा एक-दो स्थानों पर अति भारी वर्षा होने की चेतावनी भी दी गई है।

 किसान और फसल प्रभावित

जांजगीर-चांपा जिले में पामगढ़ क्षेत्र के बारगांव में नहर फूटने से कई एकड़ खेतों में लगी फसल खराब हो गई है। इतना ही नहीं नहर  का पानी लोगों के घरों में भी घुस गया है। जिला कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा  के निर्देश पर एसडीएम और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर ने नहर के क्षतिग्रस्त हिस्से को सुधारने और फसलों को हुई क्षति का आंकलन करने के निर्देश दिए हैं। 

दूसरी ओर, महासमुंद जिले में इस वर्ष खंड वर्षा होने से किसान फसलों की सिंचाई को लेकर परेशान हैं। इसे देखते हुए किसानों की मांग पर जिला प्रशासन ने खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए कोडार बांध का गेट खोल दिया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.