Media24Media.com: आतिशबाजी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label आतिशबाजी. Show all posts
Showing posts with label आतिशबाजी. Show all posts

पटाखों पर बैन के बावजूद जमकर हुई आतिशबाजी, हवा हुई खराब

No comments Document Thumbnail

 Pollution in Delhi: दिवाली की रात और अगले दिन दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण फिर से बढ़ गया है। दिवाली के बाद हवा की गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में आ गई। वहीं एनसीआर के प्रमुख जगहों में हवा की गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में रही। सीपीसीबी के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को सुबह वायु गुणवत्ता का स्तर 300 पर आ गया है।


सुप्रीम कोर्ट के पटाखे फोड़ने पर बैन लगाने के बावजूद भी दिल्ली में जमकर पटाखे फोड़े गए। इससे राजधानी और इसके आस-पास के क्षेत्रों में प्रदूषण खतरनाक स्तर पहुंच चुका है। दिल्ली के शाहपुर जाट, हौज खास, डिफेंस कॉलोनी, छतरपुर, ईस्ट ऑफ कैलाश, मंदिर मार्ग और पहाड़गंज उन कुछ इलाकों में शामिल हैं, जहां शाम 6 बजे के बाद जमकर आतिशबाजी हुई।

पटाखों के जलने के बाद दिल्ली के अलग अलग इलाकों में सड़कों पर घनी धुंध छाई हुई दिखाई दे रही है, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। 100 मीटर से आगे देखना भी मुश्किल हो गया है।

गौरतलब है कि प्रदूषण से जुड़े पिछले आंकड़े बताते हैं कि अक्टूबर के आखिरी हफ्ते से ही दिल्ली की वायु गुणवत्ता सबसे खराब स्थिति में है। शहर में WHO द्वारा निर्धारित 2.5PM की सीमा से 20 गुना अधिक दर्ज की गई है।


डॉ. अंबेडकर जयंती पर निकली शोभायात्रा में पहुंचे : किसान नेता अशवन्त तुषार साहू

No comments Document Thumbnail

महासमुंद: विधानसभा क्षेत्र के महासमुंद शहर में डॉ.भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समारोह बौद्ध समाज के तत्वावधान में 14 अप्रैल बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती शोभायात्रा निकाली गई जिसमें किसान नेता अशवन्त तुषार साहू शामिल हुआ। बैंडबाजों और आतिशबाजी के साथ में शोभायात्रा एकता चौक से प्रारंभ हुई और सर्वप्रथम आतिशबाजी के साथ यात्रा का शुभारंभ किया।


जिसमें हाथों में संविधान लिए डॉ. भीमराव आंबेडकर, गौतम बुद्ध आदि की झांकियां बरबस ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थीं। डॉ. आंबेडकर व गौतम बुद्ध की प्रतिमा रथ पर शोभायमान थी। आंबेडकर चौक स्थित आंबेडकर प्रतिमा पर पहुंचकर जनसभा में परिवर्तित हो गई। कई स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

डॉ. अंबेडकर की जयंती पर उनके जनकल्याण के लिए किए गए अभूतपूर्व योगदान को याद कर बाबा साहेब निचले तबके से तालुक रखते थे. बचपन से ही समाजिक भेदभाव का शिकार हुए. यही वजह थी कि समाज सुधारक बाबा भीमराव अंबेडकर ने जीवन भर कमजोर लोगों के अधिकारों के लिए लंबा संघर्ष किया .

कार्यक्रम सफल बनाने में जिला अध्यक्ष शंकर नांनदेश्वर, महामंत्री बी.पी.मेसराम, देवेंद्र मेसराम,कुणाल रंगारी, सदस्यगण व अत्यधिक संख्या में माताएं बहने उपस्थित रहे :

महासमुंद : भव्य कलश यात्रा के साथ दो दिवसीय कुर्मी संझा का आगाज

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। भव्य कलश यात्रा के साथ दो दिवसीय कूर्मि संझा का आज शनिवार को आगाज हुआ। श्रीराम जानकी मंदिर से निकली कलश व शोभायात्रा का शहर में जगह-जगह विभिन्न समाज प्रमुखों द्वारा आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। प्रांतीय अधिवेशन के प्रथम सत्र में आज शनिवार को श्रीराम जानकी मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश व शोभायात्रा में समाज के महिला-पुरूषों व युवक-युवतियों ने हजारों की संख्या में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। शोभायात्रा गांधी चौक, महामाया मंदिर चौक, विठोबा टाकीज चौक, बस स्टैंड चौक, अंबेडकर चौक, स्वामी चौक, कांग्रेस भवन चौक, नगरपालिका चौराहा, जनपद पंचायत चौक,

   शोभायात्रा का विभिन्न समाज के प्रतिनिधि मंडल ने किया जगह-जगह स्वागत

बरोंडा चौक होते हुए छत्तीसगढ़ हाईस्कूल परिसर में समाप्त हुई। जहां सर्वप्रथम महापुरूषों की पूजा-अर्चना के बाद सामाजिक ध्वजारोहण किया गया। बाद इसके प्रांतीय अधिवेशन शुरू हुआ। प्रांतीय अधिवेशन के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्ही एस निरंजन थे। अध्यक्षता छत्तीसगढ़ प्रदेश कूर्मि क्षत्रिय समाज के प्रदेशाध्यक्ष व दुर्ग सांसद विजय बघेल ने की। विशेष अतिथि के रूप में छग चंद्रनाहू कूर्मि क्षत्रिय समाज के प्रदेशाध्यक्ष व संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर, राष्ट्रीय महिलाध्यक्ष लता ऋषि चंद्राकर, लेखनी सोनू चंद्राकर, नीलम निरंजन, चंद्रहास चंद्राकर, केशव चंद्राकर, वीरेंद्र चंद्राकर, योगिता चंद्राकर, अमर अरूण चंद्राकर, अलका नरेश चंद्राकर, तारा चंद्राकर, तारिणी चंद्राकर,

सुरेखा चंद्राकर, रामदयाल वर्मा, ईश्वर चंद्राकर थे। वहीं द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि बिल्हा विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक थे। अतिथि के रूप में महेंद्र चंद्राकर, पूर्व विधायक मकसूदन चंद्राकर, तुमगांव नगर पंचायत के अध्यक्ष राकेश चंद्राकर, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर, नपा उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर, चित्रा चंद्रा व राजेश वर्मा मौजूद थे। इस दौरान अतिथियों ने समाज को मजबूत करने के लिए सामाजिक एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक उत्थान हम सबको मिलकर करना है। अतिथियों ने समसामयिक विषयों अपने विचार रखते हुए फिजुलखर्ची पर रोक लगाने व नशामुक्त समाज के लिए जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने का आव्हान किया।

समाज के प्रतिभावानों का किया गया सम्मान



कुर्मि संझा कार्यक्रम के पहले दिन द्वितीय सत्र में समाज के प्रतिभावानों का सम्मान किया गया। जिसमें कूर्मि गौरव सम्मान से गोपाल चंद्राकर आरंग, रामरतन चंद्रा डभरा, डॉ तृप्ता कश्यप भिलाई, रामानंद व मानकी चंद्राकर तथा गोपाल वर्मा व राजेंद्र चंद्राकर, छात्र प्रतिभा सम्मान से प्रियल वर्मा, निधि वर्मा, योगेश्वरी वर्मा, राशि चंद्राकर, आदित्य देशमुख, तुषार वर्मा, जयप्रकाश कश्यप, ग्रीतु चंद्रा, मुस्कान वर्मा, इंदु चंद्रवंशी, रेणुका चंद्रा, संजना वर्मा, अमन कश्यप व भाव्या चंद्राकर शामिल हैं।

 आज निकलेगी  बाइक रैली

20 नवंबर को प्रांतीय अधिवेशन के पूर्व युवाओं द्वारा भव्य बाइक रैली निकाली जाएगी। कलश स्थापना के बाद कार्यक्रम की शुरूआत होगी। इस दिन दोपहर तीन बजे युवा प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। शाम को छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम लोक छाया का आयोजन किया गया है। जिसकी पूरी तैयारी कर ली गई है।

रंगारंग प्रस्तुतियों ने मनमोहा

प्रांतीय अधिवेशन के दौरान महिलाओं व युवतियों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मनमोह लिया। राउत नाचा, सुवा नृत्य, गरबा के साथ ही छत्तीसगढ़ की संस्कृति से जुड़े विधाओं पर प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। शानदार प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों को नगद राशि से पुरस्कृत किया गया।

चंदखुरी स्थित माता कौशल्या मंदिर में दीपदान के बाद आतिशबाजी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। रायपुर के पास चंदखुरी स्थित माता कौशल्या मंदिर को कल इकतीस हजार दीयों से रौशन किया गया। दीयों की सजावट से ही जय सियारामउकेरा गया और दीपदान के बाद आतिशबाजी की गई। इस दौरान विधायक देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में राजीव युवा मितान क्लब के लगभग दो सौ सदस्य दीपदान के लिए माता कौशल्या मंदिर पहुंचे। दीपदान से पहले इन सदस्यों ने माता कौशल्या मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया और परिसर को रंगोली तथा फूलों से सजाया।



गौरतलब है कि रायपुर से लगे चंदखुरी को माता कौशल्या की जन्मभूमि माना जाता है, जो भगवान राम के ननिहाल के रूप में प्रसिद्ध है। मान्यता है कि भगवान राम ने अपने बाल्यपन का काफी समय अपने ननिहाल में ही बिताया है। वहीं, भगवान राम वनवास के चौदह वर्ष में से लगभग दस वर्ष की अवधि के दौरान छत्तीसगढ़ के अलग-अलग स्थानों पर रहें। इसे देखते हुए राज्य सरकार द्वारा भगवान राम की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाने और उन स्थलों के धार्मिक महत्व को समझते हुए उन्हें धर्मस्थल के साथ ही पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है।



इधर, नवगठित सक्ती जिले के घिवरा गांव में दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर यहां माता लक्ष्मी, सरस्वती, भगवान गणेश और कुबेर की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। इस दौरान रात के समय जसगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उधर, दीपावली के दौरान भीड़ को देखते हुए दुर्ग जिले के बी.आई.टी. कॉलेज से एन.एस.एस. और शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज तथा साईंस कॉलेज के एन.सी.सी. के कैडेट दुर्ग-भिलाई शहर के विभिन्न चौराहों पर यातायात व्यवस्था में सहयोग दे रहे हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.