Media24Media.com: आचार संहिता

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label आचार संहिता. Show all posts
Showing posts with label आचार संहिता. Show all posts

व्हाइट कोट सेरेमनी के अवसर पर नवप्रवेशित चिकित्सा छात्रों ने ली चिकित्सा आचार संहिता की शपथ

No comments Document Thumbnail

रायपुर। पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में एम. बी. बी. एस. प्रथम वर्ष में नव प्रवेशित विद्यार्थियों को चिकित्सा आचार संहिता की शपथ दिलाने के लिए ‘‘व्हाइट कोट सेरेमनी’’ का वृहद गौरवशाली आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य के राज्यपाल रमेन डेका की गरिमामयी उपस्थिति रही।

पं. नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. विवेक चौधरी ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि एम. बी. बी. एस. प्रथम वर्ष के नवप्रवेशित 230 छात्र - छात्राओं को राज्यपाल महोदय की उपस्थिति में चिकित्सा आचार संहिता महर्षि चरक शपथ दिलाया जाना महाविद्यालय के लिए बड़े गौरव की बात हैं। मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अरविंद नेरल ने मेडिकल प्रोफेशन के क्रियान्वयन के समय निभाये जाने वाले नैतिक मूल्यों और आदर्शों की जानकारी दी। डॉ. नेरल ने कहा कि मरीज दवाइयों के अलावा एक आदर्श चिकित्सक से अपनत्व, मुस्कुराहट और मित्रवत व्यवहार की अपेक्षा रखते हैं। मेडिकल साइंस सभी विज्ञानों में सबसे अधिक मानवीय और सभी मानविकी में सबसे अधिक वैज्ञानिक होता है। एक डॉक्टर ताउम्र विद्यार्थियों की तरह सीखता रहता है।

अधिष्ठाता डॉ. विवेक चौधरी ने चरक आचार संहिता की शपथ विद्यार्थियों को दिलाई, उनके द्वारा कहे गए शब्दों को नवप्रवेशित 230 छात्र-छात्राओं ने अपना दाहिना हाथ उठाकर दोहराया। मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेन डेका ने चिकित्सा छात्रों को व्हाइट कोट समारोह की महत्ता बताते हुए कहा कि आज आपने जो शपथ लिया है उसका सदैव स्मरण करना अति आवश्यक है। चिकित्सा का क्षेत्र सेवा के साथ-साथ एक गरिमामयी प्रोफेशन है जिसमें ‘‘यह व्हाइट कोट बेदाग रहे,’’ इस बात का ध्यान रखना आवश्यक होता है।

चरक संहिता एवं व्यक्तिगत जीवन से जुड़े कुछ अनुभवों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि एक चिकित्सक को बीमारी के मूल कारणों (रूट कॉज ऑफ डिजीज) को जानने की कला में निपुण होना चाहिए। बतौर चिकित्सक मरीज के गोल्डन ऑवर में जीवन रक्षा के लिए बेहतर निर्णय लेने की क्षमता होनी चाहिए। राज्यपाल ने वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौरान चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों के चिकित्सा सेवा, साहस और कार्य की सराहना करते हुए कहा कि आप सभी ने मानव सेवा के लिए जो कुछ भी किया वह अतुलनीय है।

राज्यपाल के उद्बोधन पश्चात विद्यार्थियों द्वारा अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों का ज़िक्र करते हुए ‘‘हम तुम्हारे साथ हैं, वी आर द डॉक्टर्स, वी आर आलवेज देयर फार यू'' की संगीतमय प्रस्तुति दी गई। एम. बी. बी. एस. चिकित्सा पाठ्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया।

छत्तीसगढ़ : आचार संहिता खत्म होने के बाद उपभोक्ताओं को मिलेगा रुका हुआ राशन कार्ड

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में 14 लाख से अधिक राशन कार्डों नवीनीकरण आचार संहिता की वजह से रोक दिया गया है। इस वक्त PDS के अंतर्गत हैं 77 लाख राशनकार्ड हैं। इसके साथ ही 62.69 लाख कार्डधारियों ने नवीनीकरण कराया है। वहीं अब तक 45 लाख नए राशन कार्ड बांटे गए हैं। आचार संहिता खत्म होने के बाद बचे कार्ड बांटे जाने वाले हैं।


राशन कार्ड नवीनीकरण को लेकर राज्य सरकार ने छूटे हुए हितग्राहियों को मोहलत देते हुए इसकी तारीख 15 मार्च तक बढ़ा दी थी। अब तक प्रदेश में 15 प्रतिशत और जिले के करीब 25 प्रतिशत राशनकार्ड धारकों का नवीनीकरण नहीं हो पाया था। कार्डधारकों को चिंता सताने लगी थी कि उन्हें नया कार्ड और राशन मिल पाएगा या नहीं, लेकिन अब उन्हें थोड़ी राहत मिल गई थी।

राशनकार्ड नवीनीकरण कराने के लिए कार्डधारकों को ऑनलाइन पोर्टल पर दो ऑप्शन दिए गए थे। पहला, राशनकार्ड में पंजीकृत मोबाइल नंबर और दूसरा कार्ड में चस्पा बारकोड स्कैनर। इन दोनों में से किसी भी तरीके से कार्डधारक अपने कार्ड के नवीनीकरण के लिए आवेदन कर सकता है, लेकिन कई कार्डधारकों के राशनकार्ड में चस्पा बारकोड स्कैनर पुराना हो गया है, जिसके कारण बारकोड काम नहीं कर रहा है, वहीं कई कार्डधारकों का पंजीकृत नंबर गलत बता रहा है। इन कारणों से लोग राशन दुकान से लेकर खाद्य विभाग कार्यालयों तक के भी चक्कर लगा रहे थे।


Chhattisgarh : आचार संहिता के बाद प्रदेश में अब तक 25 करोड़ रुपए व 41 लाख की शराब जब्त

No comments Document Thumbnail

 CG Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ के 11 सीटों पर होने जा रहे लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जा रहा हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने लोकसभा आम निर्वाचन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्यवाही किए जाने के संबंध में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन दिशा-निर्देशों के परिपालन में राज्य में विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के माध्यम से धन और वस्तुओं के अवैध परिवहन तथा संग्रहण पर कड़ी नजर रखी जा रही है। प्रदेश में लागू आदर्श आचार संहिता के अंतर्गत निगरानी दलों द्वारा सघन जाँच की कार्यवाही लगातार जारी है।


राज्य में लोकसभा आम निर्वाचन के लिए आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के बाद से अब तक 25 करोड़ 8 लाख रुपए की अवैध धन राशि तथा वस्तुएं जब्त की गई हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा निगरानी के दौरान 28 मार्च तक 5 करोड़ 28 लाख रुपए की नगद धन राशि जब्त की गई हैं।

इस दौरान 17311 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 41 लाख रुपए है। सघन जाँच अभियान के दौरान एक करोड़ 48 लाख रुपए कीमत के 784 किलोग्राम मादक पदार्थ तथा 94 लाख रुपए कीमत के 23 किलोग्राम कीमती आभूषण भी जब्त किए गए हैं। इनके अतिरिक्त 16 लाख 96 हजार रुपए कीमत की अन्य सामग्रियां भी जब्त की गई हैं।


चुनाव से पहले कांग्रेस प्रत्यासी कवासी लखमा को झटका, आचार संहिता के उल्लंघन मामले में FIR दर्ज

No comments Document Thumbnail

Lok Sabha Election 2024 : बस्तर में कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. पूर्व मंत्री कवासी लखमा पर आरोप है कि उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन किया है. उनके साथ कांग्रेस के जगदलपुर शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य पर भी FIR दर्ज की गई है. दरअसल, बीते रविवार के दिन कवासी लखमा कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित होने के बाद रायपुर से जगदलपुर आए हुए थे.


इस दौरान जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा एक बाइक रैली का आयोजन किया गया था. इसके बाद कवासी लखमा अपने कार्यकर्ताओं के साथ दंतेश्वरी मंदिर दर्शन किए, दर्शन के बाद मंदिर के सामने जलने वाली जोड़ा होलीका के पास लखमा अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे. होलिक दहन कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मंत्री कवासी लखमा द्वारा कुछ लोगों को पैसे दिए जा रहे थे. 

कवासी लखमा की पैसे बांटते हुए तस्वीर वायरल हो गई. जिसके बाद मीडिया में छपी रिपोर्ट को संज्ञान में लेते हुए बस्तर जिला प्रशासन ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन माना है और कवासी लखमा के साथ शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.


छत्तीसगढ़ समेत सभी 5 राज्यों से हटाई गई चुनावी आचार संहिता.. .

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम से आदर्श आचार सहिंता समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। 9 अक्टूबर से इन चुनावी राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू थी। जिसे निर्वाचन आयोग ने समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है।


जारी आदेश में कहा गया है कि “आदर्श आचार संहिता के प्रावधान चुनाव आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की तारीख से लागू होते है, और यह चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक लागू रहते हैं।”

अब, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना की राज्य विधानसभाओं के आम चुनाव, 2023 और नागालैंड के 43-तापी (एसटी) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए उप-चुनावों के परिणाम संबंधित रिटर्निंग द्वारा घोषित किए गए हैं। आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से हटा दी गई है।

देखिए आदेश…

भाजपा प्रत्याशी को कारण बताओ नोटिस जारी, आचार संहिता के नियम उल्लंघन करने का लगा आरोप

No comments Document Thumbnail

CG Election 2023 : दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर मुकेश रावटे ने विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी ललित चन्द्राकर को विधानसभा निर्वाचन-2023 संपत्ति विरूपण अधिनियम में उल्लेखित प्रावधानों का उल्लंघन करने के संबंध में नोटिस जारी किया है। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पीसेगांव में स्थित निजी मकान में बिना सहमति के चुनाव प्रचार का लेखन कराया गया है। जो कि आदर्श • आचरण संहिता का उल्लंघन है। उक्त लेखन को मौके पर एफएसटी दल एवं ग्राम पंचायत के सचिव व रोजगार सहायक ग्राम पंचायत पीसेगांव द्वारा आदर्श आचरण संहिता का पालन करते हुए मिटाया गया है।

 रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा चन्द्राकर को निजी मकान मालिकों से सहमति प्राप्त किए बिना चुनाव प्रचार का लेख कराए जाने को आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन मानते हुए इस संबंध में तत्काल जवाब कार्यालय को प्रस्तुत करने कहा गया है। अन्यथा इस स्थिति में निर्वाचन नियमों के तहत कार्यवाही की जाएगी ।

अवैध शराब की रोकथाम के लिए सघन अभियान चलाकर कार्यवाही कर रहा है आबकारी विभाग

No comments Document Thumbnail

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के लिए 9 अक्टूबर 2023 से लागू की गई आदर्श आचार संहिता के परिप्रेक्ष्य में तथा आयोग द्वारा विगत अगस्त माह में प्रवर्तन एजेंसियों की ली गई समीक्षा बैठक में प्राप्त निर्देशों के परिपालन में विशेष सचिव सह आबकारी आयुक्त महादेव कावरे द्वारा आबकारी विभाग के सभी उड़नदस्तों तथा सभी जिलों के अधिकारियों को समस्त आसवनी, बाटलिंग यूनिट, ब्रुअरी तथा सभी देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानों में सतत जांच कर निगरानी रखने तथा मदिरा के अवैध संग्रहण एवं परिवहन के संभावित स्थलों का चिन्हांकन कर अवैध मदिरा के धारण, परिवहन एवं विक्रय पर कठोर कार्यवाही करने के साथ-साथ राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी सघन तलाशी अभियान चलाने तथा संचालित जांच चौकियों में जांच बढ़ाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के परिपालन में आबकारी विभाग के द्वारा राज्य में आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद से 9 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2023 तक सघन कार्यवाही अभियान चलाकर 2038 छापे मारे गए हैं। इस दौरान 929 प्रकरण दर्ज कर 825 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। विभाग ने इस दौरान 11 हजार 833 लीटर मदिरा जब्त की है जिसका बाजार मूल्य 35 लाख 36 हजार 104 रुपए है। विभाग ने इस अवधि में 59 लाख 90 हजार 600 रुपए कीमत का महुआ लाहन एवं गांजा भी जब्त किया है। आबकारी विभाग द्वारा इन कार्यवाहियों के दौरान 45 वाहन भी जब्त किए गए हैं जिनका बाजार मूल्य एक करोड़ एक लाख 57 हजार रुपए है। राज्य में आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद से आबकारी विभाग ने इस तरह से कुल एक करोड़ 96 लाख 83 हजार 704 रुपए बाजार मूल्य की मदिरा, वाहन, गांजा एवं महुआ लाहन जब्त किया है।

राज्य के सीमावर्ती जिलों में स्थापित आबकारी विभाग के 31 चेकपोस्टों में अन्य राज्यों से अवैध शराब का परिवहन रोकने के लिए वाहनों की नियमित जांच की जा रही है। आबकारी अमले द्वारा विभिन्न स्थानों पर रोड चेकिंग के साथ ही रेल्वे पुलिस तथा राज्य पुलिस के साथ मिलकर रेल्वे स्टेशनों, ट्रेनों, बस अड्डों और बसों पर भी जांच की जा रही है। आबकारी विभाग द्वारा टोल-फ्री नम्बर 14405 का संचालन किया जा रहा है, जिस पर अवैध मदिरा से संबंधित या मदिरा दुकानों से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाता है।

आचार संहिता के दौरान निगरानी दलों ने 5 करोड़ 57 लाख रूपए की नकद और वस्तुएं की जब्त

No comments Document Thumbnail

 रायपुर :  प्रदेश में निगरानी दलों की सघन जाँच के दौरान अवैध धनराशि तथा वस्तुओं की बरामदगी का आँकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। 16 अक्टूबर तक यह आंकड़ा 5 करोड़ 57 लाख रूपए से अधिक हो गया है। निगरानी दल, धन और वस्तुओं के अवैध परिवहन तथा संग्रहण पर नजर रख रही है जिसमें 16 अक्टूबर तक 5 करोड़ 57 लाख 18  हजार 352 रूपए की राशि तथा वस्तु बरामद की गई है। इसमें 85 लाख 2 हजार 655 रूपए से अधिक नकद राशि बरामद की गई है।


निगरानी के दौरान अब तक 11 हजार 851  लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 37 लाख 57 हजार 549 रूपए है। साथ ही 1838 किलोग्राम अन्य नशीली वस्तुएं जिसकी कीमत लगभग 62 लाख रुपए है भी बरामद किया गया है। सघन जाँच अभियान के तहत अधिकारियों ने अवैध रूप से अन्य सामग्रियों जिनकी कीमत 2 करोड़ 03 लाख 563 रूपए है जब्त की हैं। इसके अतिरिक्त  1 करोड़ 70 लाख रूपए कीमत के  63 किलोग्राम से अधिक कीमती आभूषण तथा रत्न भी तलाशी के दौरान जब्त किया गया है।

CG NEWS : निर्वाचन कार्य में लापरवाही पड़ी भारी, पंचायत सचिव निलंबित

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। प्रदेश में आचार संहिता लगते ही सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के विज्ञापन और पोस्टरों को हटाया जा रहा है। वहीं राजधानी रायपुर में एक पंचायत भवन में राजनीतिक पेंटिंग को आचार संहिता के बाद भी नही हटाया गया था। इस गंभीर लापरवाही पर जिला पंचायत सीईओं ने पंचायत संचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।


दरअसल आयोग ने सभी निकायों को आचार संहिता लगने के 24 घण्टे के अंदर सभी स्थानों से पॉलिटिकल पार्टी के बैनर,पोस्टर हटाने के निर्देश दिए थे। लेकिन रायपुर के कुर्रा ग्राम पंचायत की सचिव संगीता ध्रुव ने अपने ही पंचायत भवन की दीवार से राजनीतिक पेंटिंग को नही हटाया गया था।

शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर जिला पंचायत सीईओं ने पंचायत सचिव संगीता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में ग्राम पंचायत सचिव को जनपद पंचायत अभनपुर के मुख्यालय में रिपोर्ट करने कहा गया है।

गौरतलब है कि प्रदेश में आचार संहिता लगने के बाद से निर्वाचन आयोग के सख्त निर्देश के बाद लगातार कार्रवाई की जा रही है।

अपेक्स बैंक में भर्ती के लिए 15 अक्टूबर को आयोजित परीक्षा स्थगित

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) रायपुर द्वारा प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) नवा रायपुर द्वारा प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर भर्ती परीक्षा का आयोजन 15 अक्टूबर 2023 को दो पालियों में किया जाना था, जिसे स्थगित कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) में सहायक प्रबंधक (फील्ड ऑफिसर), कार्यालय सहायक, सामान्य सहायक, समिति प्रबंधक (नवीन संवर्ग), कनिष्ठ प्रबंधक-2, कनिष्ठ प्रबंधक संवर्ग (ट्रेजरी विशेषज्ञ, मुख्य लेखापाल), उप प्रबंधक, सहायक प्रबंधक भर्ती के लिए परीक्षा होनी थी।

व्यापम से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता घोषित होने के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा इस परीक्षा के आयोजन हेतु निर्वाचन आयोग से सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, अटल नगर नवा रायपुर के माध्यम से अनुमति मांगी गई है। अनुमति प्राप्त होने की स्थिति में व्यापम द्वारा इस परीक्षा के आयोजन की तिथि पुनः घोषित की जाएगी। अतः यह भर्ती परीक्षा आगामी आदेश तक स्थगित की जा रही है।


भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव की घोषणा के साथ ही कांकेर जिले में आदर्श आचार संहिता लागू

No comments Document Thumbnail

कांकेर। भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव की घोषणा के साथ ही कांकेर जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। इसे देखते हुए कलेक्टर और जिला दंडाधिकारी डॉक्टर प्रियंका शुक्ला ने कांकेर जिले के सीमा क्षेत्र के भीतर रहने वाले सभी लाइसेंसधारियों को अपने अस्त्र-शस्त्र को नजदीकी पुलिस थाने में आगामी नौ नवंबर तक जमा करने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश जिले में निवासरत् दूसरे जिले से आए लाइसेंसधारियों पर भी लागू होगा। सभी लाइसेंसी दस दिसंबर के बाद अपने अस्त्र-शस्त्र वापस ले सकेंगे। इस आदेश से मान्यता प्राप्त बैंकों के सुरक्षा गार्ड, राष्ट्रीय रायफल व जिला रायफल संघ तथा जिले के औद्योगिक और शैक्षणिक संस्थाओं पर तैनात सुरक्षा गार्ड मुक्त रहेंगे, लेकिन उन्हें अपने अस्त्र-शस्त्र की सूचना संबंधित थाने में देना अनिवार्य होगा।



गौरतलब है कि निर्वाचन कार्यक्रम के मुताबिक आगामी दस नवंबर को भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी किए जाने के साथ ही नामांकन पत्र भरने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। सत्रह नवंबर तक नामांकन भरे जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच अट्ठारह नवंबर को होगी। वहीं, नाम वापसी की अंतिम तिथि इक्कीस नवंबर निर्धारित की गई है। मतदान पांच दिसंबर को होगा। मतगणना और चुनाव परिणाम की घोषणा आठ दिसंबर को की जाएगी। इस विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशी चयन हेतु भारतीय जनता पार्टी के पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। वहीं, कांग्रेस की ओर से कल सात नवंबर को भानुप्रतापपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम भी शामिल होंगे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.