Media24Media.com: CG NEWS : निर्वाचन कार्य में लापरवाही पड़ी भारी, पंचायत सचिव निलंबित

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : निर्वाचन कार्य में लापरवाही पड़ी भारी, पंचायत सचिव निलंबित

Document Thumbnail

 रायपुर। प्रदेश में आचार संहिता लगते ही सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के विज्ञापन और पोस्टरों को हटाया जा रहा है। वहीं राजधानी रायपुर में एक पंचायत भवन में राजनीतिक पेंटिंग को आचार संहिता के बाद भी नही हटाया गया था। इस गंभीर लापरवाही पर जिला पंचायत सीईओं ने पंचायत संचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।


दरअसल आयोग ने सभी निकायों को आचार संहिता लगने के 24 घण्टे के अंदर सभी स्थानों से पॉलिटिकल पार्टी के बैनर,पोस्टर हटाने के निर्देश दिए थे। लेकिन रायपुर के कुर्रा ग्राम पंचायत की सचिव संगीता ध्रुव ने अपने ही पंचायत भवन की दीवार से राजनीतिक पेंटिंग को नही हटाया गया था।

शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर जिला पंचायत सीईओं ने पंचायत सचिव संगीता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में ग्राम पंचायत सचिव को जनपद पंचायत अभनपुर के मुख्यालय में रिपोर्ट करने कहा गया है।

गौरतलब है कि प्रदेश में आचार संहिता लगने के बाद से निर्वाचन आयोग के सख्त निर्देश के बाद लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.