Media24Media.com: अवैध रेत

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label अवैध रेत. Show all posts
Showing posts with label अवैध रेत. Show all posts

महासमुंद : अवैध रेत परिवहन पर कड़ी कार्रवाई, 02 हाइवा वाहन जप्त

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने हेतु खनिज विभाग द्वारा सतत कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में 26 जून को संयुक्त टीम द्वारा महासमुंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम सिरपुर में रेत का अवैध परिवहन करते हुए 02 हाइवा वाहन को जप्त किया गया। दोनों वाहनों को जब्त कर सुरक्षार्थ तुमगांव थाना में खड़ा किया गया है।

खनिज अधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि उक्त वाहनों पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के अंतर्गत कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। इस प्रकरण में 2 से 5 वर्षों की सजा का प्रावधान है और संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कर न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया जाएगा। पूर्व में भी खनिज पट्टेदारों एवं खनिज परिवहनकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं कि बिना वैध अभिवहन पास के खनिज का उत्खनन, परिवहन या भंडारण करना कानूनन अपराध है। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खनिज विभाग का विशेष अभियान सतत जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिर पकड़ाए 13 हाईवा, अवैध रेत परिवहन के मामले में संयुक्त टीम की कार्रवाई

No comments Document Thumbnail

रायपुर। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार धमतरी जिले में अवैध रेत परिवहन, भण्डारण और उत्खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना पिटपास रेत का परिवहन कर रहे 13 हाईवा वाहनों को जब्त किया गया है।

जिला खनिज अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये हाईवा जिले के बोरसी, राजपुर, दोनर, मंदरौद, ढीमरटिकुर सहित विभिन्न भंडारण क्षेत्रों से रेत भरकर बिना वैध दस्तावेजों के परिवहन कर रहे थे। अवैध परिवहन की पुष्टि होने पर संबंधित वाहनों को छत्तीसगढ़ गौण खनिज अधिनियम के तहत जब्त कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई।

जब्त वाहनों में से 7 हाईवा कम्पोजिट भवन के पास, एक हाईवा भखारा थाना परिसर में, 2 हाईवा बिरेझर चौकी में तथा 3 हाईवा कुरुद मंडी में अभिरक्षा में रखे गए हैं। खनिज विभाग का कहना है कि जिले में खनिजों के अवैध परिवहन के मामले में जीरो टालरेंस की नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि बिना वैध पिटपास या अनुमति के खनिज परिवहन करने वालों पर कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई जारी, 4 हाइवा सहित 8 वाहन जब्त

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर अवैध रेत उत्खनन  एवं परिवहन के मामलों में जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को राजस्व एवं खनिज विभाग की टीम द्वारा अवैध रेत परिवहन करते 4 हाइवा  सहित 8 वाहन ज़ब्त किया गया है।

जिला खनिज अधिकारी के. के. बंजारे ने बताया कि अनुभाग कसडोल अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आर. आर. दुबे के नेतृत्व में राजस्व की टीम ने बुधवार शाम को कसडोल क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन की जांच की गई।जांच के दौरान महानदी क्षेत्र में हो रहे अवैध उत्खनन में संलिप्त 4 हाइवा और 2 ट्रेक्टर जब्त किया गया। तहसील पलारी अंतर्गत ग्राम गिधपुरी क्षेत्र में खनिज विभाग की टीम की जाँच में अवैध रेत उत्खनन में संलिप्त 2 ट्रेक्टर  जब्त कर वाहन नजदीकी थाना के सुपुर्दगी में रखा गया है।

यह सभी कार्रवाई छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं एमएमडीआर एक्ट 1957 की धारा 21 से 23 के अंतर्गत किया गया है। इन वाहन मालिकों पर नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है। ज्ञातव्य है कि राज्य शासन की मंशानुरूप अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर जिला प्रशासन द्वारा कड़ी निगरानी की जा रही है। राजस्व एवं खनिज विभाग की टीम द्वारा अवैध रेत उत्खनन की जाँच की जा रही है।

अवैध रेत खनन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओ, जनप्रतिनिधियों ने खोला मोर्चा

No comments Document Thumbnail

तुमगांव। अवैध रेत उत्खनन का मामला लगातार आम जनमानस शासन प्रशासन का सर दर्द बन कर रह गया है। और कई कार्यवाही के बाद भी रेत माफिया रात के अंधेरे में नदी का सीना चीर कर रेत उत्खनन कर रहे है। तुमगांव सिरपुर मंडल क्षेत्र के बरबसपुर, बड़गांव, केढियाडीह, जैसे कई ग्रामो में अवैध रेत उत्खनन का मामला लगातार चल रहा है। कुछ रेत माफिया अवैध रेत खनन को लेकर कार्यकर्ता जनप्रतिनिधियों के साथ दुर्व्यवहार भी करते है। 

                                   

रात में आने जाने वाले नागरिको को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बिरकोनी क्षेत्र में रात के अंधेरे में सैंकड़ो हाइवा वाहन नदी का सीना चीर रेत का अवैध रूप से परिवहन ओवरलोड हाई स्पीड से करते हैजिससे कई दुर्घटनाए होती है। लेकिन प्रशासन गहरी नींद में सोई हुई है। तुमगांव सिरपुर मंडल अध्यक्ष पप्पू पटेल के नेतृत्व में महासमुन्द विधायक जिला कलेक्टर जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौपा अवैध रेत उत्खनन पर विराम नही लगेगा तो जल्द ही तुमगांव सिरपुर मंडल के कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करेंगे।


विधायक, कलेक्टर को सौपा ज्ञापन, कार्यवाही नही होने पर करेंगे उग्र आंदोलन 

ज्ञापन सौपने वाले में कीर्ति बघेलविकास चन्द्राकर,धर्मेन्द्र यादवलाला निषाद सरपंच पासिदजयप्रकाश यादव सरपंच अमलोरश्रीमति वन्देश्वरी सरपंच चुहरीविश्वनाथ रैलाडिगेश साहूउमेश साहूविजय साहूदामोदार पटेलसंतोष साहूमिथलेश साहू, भुनेश्वर साहू द्रोणाचार्य साहू, डोमार पटेलविनोद गहरवालअनिल ढ़ीढ़ीदिनेश टंडन, यादराम साहू, भानुअर्जुन साहू, संदीप साहूमाणिक सोनवानी, कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

अवैध रेत खनन व परिवहन के मामले में प्रशासन ने की बड़ी कार्यवाही

No comments Document Thumbnail

मुंगेली। आज विकासखण्ड लोरमी के नवागांव जैत में अवैध रेत खनन व परिवहन के मामले में प्रशासन द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई है। एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल ने बताया कि लोरमी क्षेत्र में अवैध रेत खनन व परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी कड़ी में आज राजस्व विभाग की टीम द्वारा नवागांव जैत के नदी में चल रहे अवैध खनन के बाद परिवहन करने वाले दो ट्रैक्टर सहित 142 ट्राली डंप रेत को जब्त किया गया है। जब्त रेत और ट्रेक्टरों को माइनिंग विभाग को सुपुर्द किया जाएगा। जिनके द्वारा नियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि कलेक्टर राहुल देव ने जिले में अवैध रेत खनन व परिवहन के मामले में  सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अवैध रेत खनन व परिवहन के मामले में शासन के नियमानुसार संबंधितों पर कार्यवाही की जाएगी। इसी परिप्रेक्ष्य में यह कार्यवाही की गई।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.