Media24Media.com: अम्बिकापुर

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label अम्बिकापुर. Show all posts
Showing posts with label अम्बिकापुर. Show all posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अम्बिकापुर सहित देशभर के 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों किया लोकार्पण

No comments Document Thumbnail

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आज देशभर के 103 स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन किया। इनमें छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर सहित 5 रेल्वे स्टेशन शामिल हैं। इन रेल्वे स्टेशनों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया गया है। यह भारतीय रेलवे के विकास की नई संस्कृति है, जिसमें चुनिंदा रेल्वे स्टेशनों को पुनर्विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस वर्चुअल कार्यक्रम में अम्बिकापुर रेल्वे स्टेशन से जुड़े।

गौरतलब है कि भारतीय रेल और देश के प्रधानमंत्री मोदी की दूरदृष्टि का परिणाम रहा है कि इन विकास कार्यों से स्थानीय यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र में पर्यटन एवं आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। भारतीय रेलवे द्वारा 1337 स्टेशनों के कायाकल्प की शुरुआत की है, इनमें 103 स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य पूर्ण हो चुका है। उनमें छत्तीसगढ़ राज्य के पांच स्टेशन बिलासपुर मंडल का अम्बिकापुर, रायपुर मंडल का उरकुरा, भिलाई, भानुप्रतापपुर तथा नागपुर मंडल का डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन शामिल हैं।


 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि सम्माननीय लरंग साय जी के प्रयासों के कारण ही अम्बिकापुर में रेलवे स्टेशन की स्थापना हुई है। देश के प्रधानमंत्री मोदी 140 करोड़ देशवासियों को अपना परिवार मानते हुए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले 2047 तक छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाना है। अमृत काल के तहत रेलवे स्टेशन का लगातार विकास किया जा रहा है। आज प्रदेश के जिन पांच स्थानों का लोकार्पण हुआ है, वह विकसित हो रहे भारत की झलक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब जशपुर जिले को भी रेल कनेक्टिविटी से जोड़ने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद चिंतामणि महाराज, विधायक राजेश अग्रवाल, श्रीमती शकुंतला पोर्ते, श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा, राम कुमार टोप्पो, प्रबोध मिंज, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, महापौर मंजूषा भगत मुख्य सचिव अमिताभ जैन, सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में सरगुजा अंचल के नागरिक शामिल हुए।

 अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन

छत्तीसगढ़ की आदिवासी सांस्कृतिक विरासत का केंद्र रहा अम्बिकापुर का रेलवे स्टेशन देश की जीवनरेखा भारतीय रेल का एक अभिन्न अंग है। इस रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। यात्रियों को पूरी तरह से सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से इस नए स्टेशन भवन में कई नए प्रावधान भी किए गए हैं। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन में 6 करोड़ 29 लाख रुपए की लागत से उन्नयन तथा आधुनिकीकरण के कार्य किए गये हैं, जिसमें सर्कुलेटिंग क्षेत्र को बेहतर बनाते हुए रोड का चौड़ीकरण, यात्रियों के स्वागत के लिए सुसज्जित प्रवेशद्वार, 3900 वर्गमीटर सड़क, 3677 वर्गमीटर पर  दोपहिया, तिपहिया एवं चारपहिया वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था भी की गई है।

अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन में उन्नत व आधुनिक सुविधाओं से युक्त द्वितीय श्रेणी, उच्च श्रेणी प्रतीक्षालय एवं वीआईपी कक्ष, 6 नए आधुनिक छायादार प्लेटफार्म शेड, महिलाओं, पुरुषों और दिव्यांगजनों हेतु आधुनिक शौचालय, वॉटर फाउंटेन, ट्रेन/कोच डिस्प्ले बोर्ड, सीसीटीवी कैमरे, रैम्प एवं टैक्टाइल टाइल्स, 300 मीटर स्टेनलेस स्टील रेलिंग, 58 स्ट्रीट लाइट्स, बेहतर प्रकाश व्यवस्था हेतु हाई मास्ट लाइट, नवीनतम पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम का लाभ यहाँ के यात्रियों को मिलेगा।

रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर एक बड़ा तिरंगा झंडा लगाया गया है साथ ही स्टेशन में यात्रियों के लिए सरगुजा की प्रसिद्ध सीताबेंगरा गुफा की तर्ज पर सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया है। अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन पर भव्य प्रवेश द्वार, आकर्षक फसाड, हाई मास्ट लाइटिंग, आधुनिक प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, मॉर्डन टॉयलेट और दिव्यांगजन के लिए सुगम रैंप जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। प्लेटफॉर्म पर शेल्टर, कोच इंडिकेशन सिस्टम और सूचना के लिए डिजिटल डिस्प्ले लगाए गए हैं। सभी सुविधाओं को दिव्यांगजन अनुकूल बनाया गया है। वहीं, हर स्टेशन पर स्थानीय लोक कला, संस्कृति और परंपराओं की झलक भी देखने को मिलेगी।

 

 

जीत-हार की चिंता किए बिना खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलना चाहिए : मंत्री अमरजीत भगत

No comments Document Thumbnail

रायपुर। खाद्य और संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने सरगुजा जिले के अम्बिकापुर स्थित में शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान में चार दिवसीय 23वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। राज्य स्तरीय स्पर्धा में सभी सम्भाग से आए खिलाड़ियों द्वारा अपने जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए मार्चपास्ट किया गया, ततपश्चात खेल भावना के साथ खेल खेलने की शपथ ली गई।

मंत्री भगत ने इस मौके पर कहा कि जीत-हार की चिंता किए बिना खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलना चाहिए। छत्तीसगढ़ शासन खेलों के प्रति बेहद सजग है जिससे प्रतिभाओं को मौका मिल रहा है। लोक खेलों को पुनर्जीवित करने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

प्रतियोगिता में राज्य के पांचों संभाग दुर्ग, रायपुर, बस्तर बिलासपुर और सरगुजा संभाग के खिलाड़ी शामिल हिस्सा ले रहे है। प्रत्येक संभाग से 78 खिलाड़ी अर्थात कुल 390 खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। संभाग स्तरीय खेल के विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस अवसर पर सीजीएमएससी के अध्यक्ष एवं लुण्ड्रा विधायक डॉ. प्रीतम राम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन कार्यक्रम के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता एवं कलेक्टर कुन्दन कुमार, तेलघानी विकास बोर्ड के सदस्य लक्ष्मी गुप्ता, खाद्य संरक्षण एवं नागरिक आपूर्ति आयोग के सदस्य अभिषेक सिंह, नगर निगम आयुक्त अभिषेक कुमार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, सभी संभाग से आए खिलाड़ी उपस्थित थे।

केन्द्रीय जेल अंबिकापुर की घटना की होगी जांच

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर (सरगुजा) में महिला कैदियों के साथ हुई घटना की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठन कर दिया है। इस टीम को सात दिनों के भीतर घटना स्थल केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर पर जाकर जांच कर प्रकरण की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

सरगुजा (अंबिकापुर) केन्द्रीय जेल की घटना के संबंध में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने पुलिस महानिरीक्षक से फोन के माध्यम से चर्चा की और उन्हें अवगत कराया कि 28 जून को आयोग द्वारा गठित जांच टीम अंबिकापुर केन्द्रीय जेल पहुंचकर जांच करेगी।

ज्ञात हो कि 24 जून को समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार में केन्द्रीय जेल अंबिकापुर मे महिला कैदियों के साथ हुई घटना को छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने स्वतः संज्ञान में लिया है। उन्होंने मामले की घटना स्थल पर पहुंचकर जांच करने के लिए आयोग की दो सदस्यों का टीम गठन किया है। इस टीम में महिला आयोग की सदस्य श्रीमती नीता विश्वकर्मा एवं श्रीमती अर्चना उपाध्याय के साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक जिला सरगुजा (अंबिकापुर) को सात दिवस के अंदर जांच करके रिपोर्ट आयोग को प्रेषित करने कहा गया है।

रीपा से मिले सहयोग से महिलाएं गलीचा बुनकर जीवन का ताना बाना करेंगी मजबूत

No comments Document Thumbnail

अम्बिकापुर। ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने शुरू की गई रीपा योजना के द्वारा जिला प्रशासन द्वारा मुहैया कराए गए सुविधाओं से महिलाओं के हौसले बुलंद है। लुण्ड्रा जनपद के बटवाही गोठान में रीपा के तहत गलीचा बुनाई केंद्र शुरू किया गया है जिसमें समूह की महिलाओं के लिए सुविधायुक्त वर्किंग शेड उपलब्ध कराया गया है। इस वर्किंग शेड में बुने गए गलीचों की बिक्री से महिलाओं को आय अर्जित होगी जिससे वे अपने जीवन का ताना-बाना मजबूत कर पाएंगी।

छत्तीसगढ़ हस्तकला बोर्ड एवं बिहान के द्वारा महिलाओं को गलीचा बुनाई का प्रशिक्षण दिया गया है। शुरुआत में कच्चा माल भी उपलब्ध कराया गया है। रीता स्व सहायता समूह के सदस्यों द्वारा यहां गलीचा निर्माण का कार्य शुरू किया गया है। समूह की सदस्य श्रीमती कमला साय ने बताया कि शासन द्वारा रीपा शुरू कर महिलाओं को उद्यमी बनने का बहुत अच्छा अवसर दिया है। अब महिलाएं केवल घर के काम तक ही सीमित नहीं रहेंगी बल्कि बाहर निकलेंगी तो उन्हें रोजगार मिलेगा। अतिरिक्त आय से घर-परिवार खुशहाली होगा। उन्होंने बताया कि गलीचा बुनाई का प्रशिक्षण मिलने के बाद अब स्वयं गलीचा का निर्माण कर रहे हैं। एक गलीचा करीब 2200 रुपये तक में बिक्री होगा।

कलेक्टर कुन्दन कुमार ने बताया कि प्रत्येक विकासखण्ड में 2-2 गोठानों को  रीपा हेतु चयन किया गया है। उद्यमियों की सुविधा के लिए रीपा में प्रशासनिक भवन, भण्डारण कक्ष, वर्किंग शेड का निर्माण कराया गया है। शासकीय संस्थाओं सहित निजी संस्था या व्यक्ति भी रीपा में उद्यम स्थापित कर सकता है। रीपा आने वाले समय मे जीविकोपार्जन का केंद्र बनेगा। उन्होंने बताया कि रीपा में स्थानीय कच्चा माल की उचित प्रोसेसिंग के साथ  पैकेजिंग, ब्रांडिंग भी किया जाएगा तथा सी-मार्ट में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा।

मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना का वर्चुअल शुभारंभ आज

No comments Document Thumbnail

अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर ‘‘मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना’’ का वर्चुअल शुभारंभ 21 फरवरी 2023 को किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सखौली अंतर्गत ग्राम पोड़िपा में प्रातः 11 बजे से किया गया है।

कार्यक्रम के की अध्यक्षता जिले के प्रभारी मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया करेंगे एवं वन मंत्री मोहम्मद अकबर, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम, खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा, छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, बीस सूत्रीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद, महापौर डॉ अजय तिर्की, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह, उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, अपेक्स बैंक के संचालक अजय बंसल, राज्य मदरसा बोर्ड उपाध्यक्ष इरफान सिद्धिकी,

राज्य गौ-सेवा आयोग के सदस्य अटल बिहारी यादव, छत्तीसगढ़ तेल घानी बोर्ड के सदस्य लक्ष्मी गुप्ता, राज्य बीज प्रमाणिकरण बोर्ड के सदस्य अरविंद गुप्ता, राज्य कृषक कल्याण परिषद के सदस्य संजय गुप्ता, राज्य उर्दू एकादमी के सदस्य बदरूद्दीन एराकी, राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती नीता विश्वकर्मा, राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य अमृत टोप्पो, जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता, वन स्थायी श्रीमती के सभापति अनिमा केरकेट्टा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

वन मंडलाधिकारी पंकज कमल ने बताया है कि शुभारम्भ अवसर पर जिले के 30 किसानों की 94 एकड़ भूमि जिसमें सिंचाई सुविधा उपलब्ध है में रोपण किया जाएगा। शेष भूमि में वर्षा ऋतु के समय रोपण किया जाएगा। उन्होंने बताया है कि अब तक जिले में 600 हितग्राहियों के 1 हजार 29 एकड़ भूमि में रोपण हेतु चयन किया गया है। ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना का मुख्य उद्देश्य वाणिज्यिक वृक्षारोपण को बढ़ावा देना है। इसके तहत राज्य के सभी कृषकों, शासकीय, गैर शासकीय, अर्द्धशासकीय, पंचायतें अथवा स्वायत्व संस्थानों की भूमि पर वाणिज्यिक प्रजातियों के वृक्षारोपण उपरांत सहयोगी संस्था,

निजी कंपनियों के माध्यम से निर्धारित समर्थन मूल्य पर वनोपज के क्रय की व्यवस्था करते हुए एक सुदृढ़ बाजार व्यवस्था आदि सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना अंतर्गत समस्त वर्ग के सभी इच्छुक भूमि स्वामी पात्र होंगे। इसके अलावा शासकीय, अर्द्धशासकीय तथा शासन के स्वायत्त संस्थान जो अपने स्वयं के भूमि पर रोपण करना चाहते हैं, पात्र होंगे। इसी तरह निजी शिक्षण संस्थाएं, निजी ट्रस्ट, गैर शासकीय संस्थाएं, पंचायतें, भूमि अनुबंध धारक, जो अपने भूमि में रोपण करना चाहते हैं, वे पात्र होंगे। योजना के तहत टिशू कल्चर सागौन, टिशू कल्चर बांस, मिलिया डूबिया, चंदन एवं क्लोनल नीलगिरी के पौधों का रोपण किया जाएगा। 5 एकड़ तक के वृक्षारोपण में शत प्रतिशत तथा 5 एकड़ से अधिक भूमि पर वृक्षारोपण हेतु 50 प्रतिशत अनुदान शासन द्वारा दिया जाएगा।


सैलानियों का पसंदीदा हिल स्टेशन बनता मैनपाट

No comments Document Thumbnail

अम्बिकापुर। समुद्र तल से करीब 1085 मीटर की ऊंचाई पर स्थित तथा विलग जलवायु के कारण छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले मैनपाट अब सैलानियों का पसन्दीदा हिल स्टेशन बनते जा रहा है। चारो ओर से पहाड़ी व सुरम्य वादियों से घिरा मैनपाट प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर होने के साथ तिब्बती व जनजातीय संस्कृति का संगम स्थल भी है। यहां संस्कृतियां सद्भाव के साथ फल-फूल रही हैं। मैनपाट में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा विकास को गति देने के लिए हर वर्ष मैनपाट महोत्सव का आयोजन किया जाता है जिसमें देश के नामी कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति व विभागीय स्टॉलों के द्वारा विकास की झलक देखने को मिलती है।

मैनपाट को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए प्रशासन ने सड़क विकास के साथ सुविधायें और टूरिस्ट पॉइंट को बेहतर करने का प्रयास प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। पर्यटकों के ठहरने के लिए रिजॉर्ट व विश्राम गृह भी बनाये गए हैं। अम्बिकापुर से दरिमा होते हुए मैनपाट जाते जैसे ही घाट शुरू होता है दूर-दूर तक हरियाली नजर आती है। पहाड़ी पर घुमावदार रास्ते के दोनों ओर ऊंचे-ऊंचे पेड़ व नयनाभिराम दृश्य देखते ही बनता है। मैनपाट पुंहचने पर बौद्ध मंदिर, तिब्बती, लामा को देखकर अलग ही एहसास होता है। इस वर्ष जिला प्रशासन द्वारा 14 से 16 फरवरी तक मैनपाट महोत्सव का आयोजन रोपाखार जलाशय के समीप किया जा रहा है।

टाइगर प्वाइंट- मैनपाट के महत्वपूर्ण प्रमुख टूरिस्ट स्पॉट में टाइगर प्वाइंट का अपना विशेष महत्व है। टाइगर प्वाइंट एक खूबसूरत प्राकृतिक झरना है जिसमंे पानी इतनी तेजी से गिरता है कि शेर के गरजने जैसी आवाज आती है। टाइगर प्वाइंट देखने के लिए बहुत ही अच्छी जगह है यहां का ठण्ड भी अच्छा लगता है तथा देखने के लिए चारों तरफ घनघोर जंगलों के बीच पहाड़ से गिरता हुआ झरना बहुत ही आकर्षक लगता है। टाइगर प्वाइंट दर्शनीय स्थल में बहुत पहले शेर हुआ करते थे जो झरने का पानी पीने आते थे। इसलिए इस स्थान का नाम टाइगर प्वाइंट पड़ा। टाइगर प्वाइंट इको प्वाइंट के नाम से भी जाना जाता है।

उल्टापानी- मैनपाट के बिसरपानी गांव में स्थित उल्टापानी छत्तीसगढ़ की सबसे ज्यादा अचंभित और हैरान करने वाला दर्शनीय स्थल है। यहां पर पानी का बहाव नीचे की तरफ न होकर ऊपर यानी ऊँचाई की ओर होता है। यहां सड़क पर खड़ी न्यूट्रल चारपहिया गाड़ी 110 मीटर तक गुरूत्वाकर्षण के विरूद्ध पहाड़ी की ओर अपने आप लुढ़कती है। यहां से घाटी का खूबसूरत नजारा देखकर मन तृप्त हो जाता है। वास्तव में उल्टापानी अदभुत तथा अकल्पनीय है।

जलजली- मैनपाट में प्रकृति के नियमों से दूर जलजली वह पिकनिक स्पॉट है जहाँ दो से तीन एकड़ जमीन काफी नर्म है और इसमें कूदने से धरती गद्दे की तरह हिलती है। आस-पास के लोगों के मुताबिक कभी यहां जल स्त्रोत रहा होगा जो समय के साथ उपर से सूख गया तथा आंतरिक जमीन दलदली रह गई। इसी वजह से यह जमीन दलदली व स्पंजी लगती है। यहां पर पास में ही जंगलों तथा पहाड़ों के बीच एक झरना प्रवाहित होता है। यहां पर्यटक घुड़सवारी का भी आनन्द लेते हैं।

फिश प्वाइंट- मैनपाट मेंपर्यटकों के लिए जंगलों के बीच एक रोमांचकारी और मन को लुभाने वाला मशहूर जगह फिश प्वाइंट (मछली) स्थित है। फिश प्वाइंट में जलधारा में तैरती रंगीन मछलियां मन को मोह लेती हैं।

मेहता प्वाइंट- मैनपाट में स्थित मेहता प्वाइंट एक अद्भुत झरना तथा दर्शनीय स्थल के पास स्थित है जो चारो तरफ लम्बे पहाड़ों तथा घाटियों से घिरा हुआ है। मैनपाट की खूबसूरत वादियों में प्रकृति का आनंद लेने के लिए मेहता प्वाइंट प्रसिद्ध है। यहां पर ऊँचे और लम्बे पहाडियां, गहरी खाईयां, घाटियां तथा वन मनोरम दृश्यों से भरपूर हैं। मेहता प्वाइंट में छत्तीसगढ़ व भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। मैनपाट आने वाले पर्यटक प्रकृति के अनसुलझे रहस्यों का आनन्द लेने के लिए इस पिकनिक स्पॉट मंे अवश्य पहुंचते हैं।

करमा एथनिक रिसॉर्ट एवं जोहार मोटल - स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत 21 करोड़ 37 लाख 38 हजार रुपये की लागत से मैनपाट विकासखंड के कमलेश्वरपुर में ’’इको एथनिक टूरिस्ट डेस्टीनेशन’’ के रूप में करमा एथनिक रिसॉर्ट विकसित किया गया है। पर्यटकों के लिए सरगुजा क्षेत्र के ग्रामीण परिवेश की थीम पर एथनिक रिसॉर्ट का विकास किया गया है जिससे पर्यटक स्थानीय जनजाति एवं ग्रामीण परिवेश में रहने एवं यहां की आदिवासी संस्कृति तथा यहां के इको टूरिस्ट स्थलों को करीब से जानने का अनुभव एवं आनंद प्राप्त कर सकेंगे।

 

छत्तीसगढ़ सरकार जनजाति समाज का हक छीन रही- कुलस्ते

No comments Document Thumbnail

अम्बिकापुर। केंद्रीय कोयला और उद्योग राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की राज्य सरकार जनजाति समाज का हक छीन रही है। उन्होंने कहा कि जनजातियों की संस्कृति को मिटाने के लिए राज्य सरकार धर्मांतरण को संरक्षण और बढ़ावा दे रही है। कुलस्ते कल अंबिकापुर में भाजपा जनजाति अधिकार रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बीते चार वर्ष के कार्यकाल में राज्य की कांग्रेस सरकार ने आदिवासियों के लिए ऐसा कोई काम नहीं किया है, जिसे याद रखा जा सके। कुलस्ते ने कहा कि आदिवासियों के अधिकारों को लेकर चल रहे आंदोलन को और तेज करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के पंद्रह वर्षों के कार्यकाल में जनजाति वर्ग के विकास में बेहतर काम हुआ था। आदिवासी बहुल क्षेत्रों को सड़कों से जोड़ने का काम तेजी से हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को आदिवासी गौरव दिवस के रूप में मनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया, जिससे जनजाति समाज गौरवान्वित हुआ है। रैली को पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरूण साव ने भी संबोधित किया।

भाजपा कार्यसमिति की बैठक में छत्तीसगढ़ के लिए रणनीति बनाने पर चर्चा

No comments Document Thumbnail

अम्बिकापुर। भारतीय जनता पाटी की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक आज से अंबिकापुर में शुरू हुई। इस बैठक में दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुरूप छत्तीसगढ़ के लिए रणनीति बनाने पर चर्चा की जा रही है। आज हुई बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया गया। 

इसमें कहा गया है कि कांग्रेस ने पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान अपने जनघोषणा पत्र में जो छत्तीस वायदे किए थे, उन्हें पूरा न करके राज्य की जनता के साथ वादाखिलाफी की है। इसमें कहा गया है कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने किसानों के साथ छल किया है और वर्मी कम्पोस्ट के नाम पर भी घोटाला हुआ है। साथ ही कहा गया है कि कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ में तुष्टिकरण और धर्मांतरण को प्रश्रय दे रही है और कांग्रेस का रवैया आरक्षण विरोधी है।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी केन्द्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों और राज्य में भाजपा के पंद्रह वर्ष के कार्यकाल में हुए विकास के एजेंडे पर लड़ेगी। इस बैठक में पार्टी के प्रदेश सहप्रभारी नितिन नबीन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह और महामंत्री संगठन पवन साय सहित वरिष्ठ नेता शामिल हो रहे हैं।

अवैध प्लाटिंग को रोकने खरीदी-बिक्री एवं नामांतरण पर लगी रोक

No comments Document Thumbnail

अम्बिकापुर। अम्बिकापुर तहसील अंतर्गत भगवानपुर खुर्द एवं अजिरमा क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग को रोकने के लिए एसडीएम द्वारा जमीन की खरीदी, बिक्री, नामांतरण, निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया गया है। एसडीएम श्रीमती शिवानी जायसवाल ने बताया है कि ग्राम भगवानपुर खुर्द एवं अजिरमा की जमीनों का जांच कराया गया।

जांच में ग्राम भगवानपुरखुर्द पटवारी हल्का नम्बर 56 स्थित भूमि खसरा नंबर 80 रकबा 0.350 हेक्टेयर भूमि में से कुल 3 विक्रय पत्र निष्पादित किया गया है। इसीतरह ग्राम अजिरमा स्थित भूमि खसरा नंबर 967/1 रकबा 1.100 हेक्टेयर भूमि में से 2 विक्रय पत्र निष्पादित किया गया है जिसका नामांतरण न्यायालय नायब तहसीलदार अम्बिकापुर 2 में लंबित है। उक्त भूमि का भविष्य में अवैध प्लाटिंग की संभावना को देखते  हुए खरीदी, बिक्री नामांतरण, निर्माण व स्वरूप परिवर्तन पर आगामी आदेश तक  रोक लगा  दी गई है।

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज : डॉक्टरों पर गिरी अनुशासनात्मक कार्यवाही की गाज

No comments Document Thumbnail

अम्बिकापुर। अंबिकापुर के राजमाता देवेन्द्रकुमारी सिंहदेव चिकित्सा महाविद्यालय में बीते दिनों चार नवजात शिशुओं की मौत के मामले में शिशु रोग विभाग के सीनियर रेसीडेंट को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनको जिला चिकित्सालय सूरजपुर में संलग्न किया गया है। वहीं, अस्पताल अधीक्षक को भी हटा दिया गया है। उनके स्थान पर पैथोलॉजी विभाग के संचालक-सह-प्राध्यापक डॉक्टर आर.सी. आर्या को नया अस्पताल अधीक्षक बनाया गया है।



गौरतलब है कि बीते पांच दिसंबर को शिशु रोग विभाग में चार नवजात शिशुओं की मौत हो गई थी, जिस पर स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने मामले की जांच का आदेश दिया था। जांच में शिशु रोग विभाग के सीनियर रेसीडेंट डॉक्टर कमलेश प्रसाद विश्वकर्मा की लापरवाही सामने आई है। वहीं, अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर लखन सिंह पर भी जिम्मेदारी तय करते हुए उन्हें अधीक्षक पद से हटा दिया गया है।

नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ें युवा और नाम रोशन करें- मंत्री डॉ डहरिया

No comments Document Thumbnail

अम्बिकापुर। संभाग स्तरीय युवा महोत्सव एवं छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ सोमवार को पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में हुआ। समारोह का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व राजगीत के साथ किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने वर्चुअल माध्यम से संभाग स्तरीय युवा महोत्सव एवं छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के शुभारंभ की विधिवत घोषणा की। उन्होंने इस अवसर पर टीम भावना व अनुशासन के साथ प्रतिभा प्रदर्शन हेतु प्रतिभागियों को शपथ दिलाया। इस अवसर पर प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन के लिए जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने रस्साकसी में दमखम दिखाया। 12 से 15 दिसम्बर तक आयोजित संभाग स्तरीय आयोजन में 6 जिलों के करीब 5800 प्रतिभागी अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे।



समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ डहरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य में विकास कार्य तेजी से संचालित हो रहा है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश की पारंपरिक खेलों को पुनर्जीवित करने को तथा सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक एवं युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेंगे जिससे वे नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेंगे और अपना तथा देश-प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि इस  प्रतियोगिता में प्रतिभागी ग्राम पंचायत, क्लस्टर, विकासखंड तथा जिला स्तर के बाद संभाग स्तर पर पहुंचे हैं। सभी प्रतिभागी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। यहां से चयनित होने के बाद राज्य स्तर पर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।



समारोह के विशिष्ट अतिथि एवं खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश से विलुप्त हो रही पारंपरिक खेल को जीवंत रखने तथा युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़े रखने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक एवं युवा महोत्सव शुरू करने का निर्णय लिया। इस आयोजन से सभी वर्ग के लोगों को अपनी हुनर प्रदर्शन के लिए मंच मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में संस्कृति विभाग द्वारा पहली बार अन्तराष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें देश-विदेश के लोक कलाकारों ने प्रदेश को जाना। छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को धान के समर्थन मूल्य के अतिरिक्त आदान राशि भी दे रही है जिससे किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिल रहा है। 

उन्होंने कहा कि अब 65 प्रकार के वनोपज की खरीदी हो रही है तथा तेंदूपत्ता का दर 4000 रुपये मानक बोरा हो गया है। उन्होंने कहा की प्रतियोगिता के विजेता टीम को संस्कृति विभाग की ओर से प्रथम पुरस्कार 10 हजार, द्वितीय पुरस्कार 7500 तथा तृतीय पुरस्कार 5 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसी प्रकार एकल प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 1 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 750 रुपये एवं तृतीय पुरस्कार 500 दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि संस्कृति विभाग के चिन्हारी पोर्टल में पंजीकृत जिले के करीब 200 मंडलियों को 5-5 हजार दिए जाएंगे।

सीजीएमएससी के अध्यक्ष व लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम ने कहा कि जब से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार बनी है तब से प्रदेश में त्यौहार का मौसम है। सभी तरह उल्लास और उमंग है। उन्होंने कहा कि छत्तसगढ़िया ओलाम्पिक व युवा महोत्सव के आयोजन से लोगों का मनोबल बढ़ता है। शारीरिक व मानसिक रूप से लोग स्वास्थ होते हैं।

ऑडिटोरियम होगी वातानुकूलित- इस अवसर पर खाद्य मंत्री ने पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में एयर कंडीशन एवं साउंड सिस्टम लगवाने हेतु राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। वर्तमान में ऑडिटोरियम में साउंड सिस्टम नहीं होने से किराए से लेना पड़ता है।

मांदर बजाकर किया उत्साहवर्धन-  खाद्य मंत्री ने प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे प्रतिभागियों के साथ मांदर बजाई व फोटो भी खिंचवाई।

कार्यक्रम को खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह, छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के उपाध्यक्ष इरफान सिद्दीकी, तेल घानी बोर्ड के सदस्य लक्ष्मी गुप्ता, बीज प्रमाणीकरण बोर्ड के सदस्य अरविंद गुप्ता, गौ सेवा आयोग के सदस्य अटल बिहारी यादव ने भी संबोधित किया। प्रभारी कलेक्टर विश्वदीप ने बताया कि 4 दिवसीय संभाग स्तरीय आयोजन में सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, कोरिया तथा मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर जिले के प्रतिभागी शामिल होंगे। यहाँ से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे।

इस अवसर पर कृषक कल्याण परिषद के सदस्य संजय गुप्ता, जनपद उपाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह, नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगई, अपर कलेक्टर एएल ध्रुव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित थे।

नायब तहसीलदार एवं सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख की नवीन पदस्थापना

No comments Document Thumbnail

अम्बिकापुर। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुंदन कुमार द्वारा जिले में पदस्थ नायब तहसीलदारों एवं सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख के कार्यों में प्रशासनिक दृष्टिकोण से नवीन पदस्थापना किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नायब तहसीलदार रघुनाथपुर अनिरुद्ध मिश्रा को अब तहसील अम्बिकापुर में नायब तहसीलदार, संजय कुमार को नायब तहसीलदार कार्यालय दरिमा



सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख प्रांजल गोयल को प्रभारी नायब तहसीलदार लखनपुर एवं सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख भुवनेश्वर टोप्पो को प्रभारी नायब तहसीलदार रघुनाथपुर के पद पर पदस्थ किया है।

आरएसएस के सर संघचालक डॉक्टर मोहन भागवत दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉक्टर मोहन भागवत दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे चौदह नवंबर को जशपुर में और पंद्रह नवंबर को अम्बिकापुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित पथ संचलन और सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वे चौदह नवंबर को जशपुर में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर मार्ल्यापण करेंगे और जनजाति गौरव दिवस पर वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे।



इस मौके पर डॉक्टर भागवत पूर्व सांसद स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। इसके बाद वे पंद्रह नवंबर को अंबिकापुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दो विभाग सरगुजा और कोरिया के संयुक्त पथ संचलन में भाग लेंगे और सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यह जानकारी संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख कनिराम ने दी है।

PIB द्वारा अंबिकापुर में मीडिया कार्यशाला ‘‘वार्तालाप‘‘ का आयोजन

No comments Document Thumbnail

अम्बिकापुर। केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पत्रकारों के लिए अंबिकापुर में मीडिया कार्यशाला ‘‘वार्तालाप‘‘ का आयोजन किया गया। पत्र सूचना कार्यालय रायपुर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय की राज्यमंत्री रेणुका सिंह थी। इस मौके पर श्रीमती सिंह ने केन्द्र सरकार की योजनाओं और प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए पांच संकल्पों के बारे में पत्रकारों को जानकारी दी उन्होंने पत्रकारों का आह्वान किया कि वे योजनाओं के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दें,



ताकि हितग्राही, शासकीय योजनाओं का लाभ ले सके, जिससे देश का भी विकास होगा। कार्यशाला में पत्र सूचना कार्यालय रायपुर के निदेशक कृपाशंकर यादव ने जिला, ग्रामीण और आदिवासी अंचल के पत्रकारों को केन्द्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.