Media24Media.com: अमरजीत भगत

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label अमरजीत भगत. Show all posts
Showing posts with label अमरजीत भगत. Show all posts

कवासी लखमा और अमरजीत भगत AICC के सदस्य मनोनित, जारी किया आदेश

No comments Document Thumbnail

 रायपुर. पूर्व मंत्री कवासी लखमा और अमरजीत भगत को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का सदस्य मनोनित किया गया है. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दोनों पूर्व मंत्रियों को सदस्य बनाया है.


AICC ने कुल 30 लोगों की सूची जारी की है. जिसमें पूर्व मंत्री अमरजीत भगत और पूर्व मंत्री कवासी लखमा को आदिवासी कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्य समिति का सदस्य बनाया गया है.

देखे आदेश



जीत-हार की चिंता किए बिना खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलना चाहिए : मंत्री अमरजीत भगत

No comments Document Thumbnail

रायपुर। खाद्य और संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने सरगुजा जिले के अम्बिकापुर स्थित में शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान में चार दिवसीय 23वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। राज्य स्तरीय स्पर्धा में सभी सम्भाग से आए खिलाड़ियों द्वारा अपने जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए मार्चपास्ट किया गया, ततपश्चात खेल भावना के साथ खेल खेलने की शपथ ली गई।

मंत्री भगत ने इस मौके पर कहा कि जीत-हार की चिंता किए बिना खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलना चाहिए। छत्तीसगढ़ शासन खेलों के प्रति बेहद सजग है जिससे प्रतिभाओं को मौका मिल रहा है। लोक खेलों को पुनर्जीवित करने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

प्रतियोगिता में राज्य के पांचों संभाग दुर्ग, रायपुर, बस्तर बिलासपुर और सरगुजा संभाग के खिलाड़ी शामिल हिस्सा ले रहे है। प्रत्येक संभाग से 78 खिलाड़ी अर्थात कुल 390 खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। संभाग स्तरीय खेल के विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस अवसर पर सीजीएमएससी के अध्यक्ष एवं लुण्ड्रा विधायक डॉ. प्रीतम राम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन कार्यक्रम के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता एवं कलेक्टर कुन्दन कुमार, तेलघानी विकास बोर्ड के सदस्य लक्ष्मी गुप्ता, खाद्य संरक्षण एवं नागरिक आपूर्ति आयोग के सदस्य अभिषेक सिंह, नगर निगम आयुक्त अभिषेक कुमार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, सभी संभाग से आए खिलाड़ी उपस्थित थे।

मंत्री अमरजीत भगत ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में खाद्य विभाग, नागरिक आपूर्ति, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ और छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के कार्यों और गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। मंत्री भगत ने नवीन धान खरीदी केंद्रों, पीडीएस दुकानों के आबंटन, पीडीएस दुकानों में चावल की उपलब्धता, नमक, गुड़, चना के संग्रहण की अद्यतन स्थिति कस्टम मिलिंग, बारदानों की उपलब्धता सहित विभिन्न विषयों पर अधिकारियों से चर्चा कर जरूरी निर्देश दिए।

खाद्य मंत्री भगत ने अधिकारियों से नवीन धान खरीदी केन्द्रों के लिए जिलेवार प्राप्त प्रस्तावों की जानकारी ली। उन्होंने पीडीएस दुकानों के आबंटन तथा दुकानों में पीओएस मशीन लगाने में आ रही दिक्कतों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए। मंत्री ने किसान पोर्टल में पंजीयन, खाद्य विभाग के अंतर्गत रिक्त पदों पर भर्ती, नवीन खाद्य निरीक्षकों की पदस्थापना के संबंध में अधिकारियों से चर्चा कर उचित कार्यवाही करने को कहा। नागरिक आपूर्ति निगम के कार्यों की समीक्षा करते हुए मंत्री भगत ने नमक, गुड़, चना के संग्रहण और पीडीएस हेतु चावल की उपलब्धता की जानकारी लेकर मांग व आपूर्ति के अनुरूप भण्डारण सुनिश्चित करने को कहा। 

उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ के कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित कस्टम मिलिंग के जिलेवार भुगतान राशि के संबंध में अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। मंत्री भगत ने खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान खरीदी के तैयारियों की समीक्षा करते हुए नये पुराने बारदानों की उपलब्धता, धान खरीदी केन्द्रों के भौतिक सत्यापन की स्थिति के बारे में चर्चा की और इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। भगत ने बैठक छत्तीसगढ़ राज्य भण्डार गृह निगम के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि नवनिर्मित गोदामों का संयुक्त टीम बनाकर निरीक्षण करें और वहां आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने फूड टेस्टिंग लैब के संबंध में अद्यतन स्थिति की भी जानकारी ली।

इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा, राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा और खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य भण्डार गृह निगम के मैनेजिंग डायरेक्टर धर्मेश साहू, एमडी मार्कफेड मनोज सोनी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।


खाद्य मंत्री भगत की पहल पर सरगुजा जिले के विभिन्न गांवों में विकास कार्य के लिए 2.21 करोड़ रूपए मंजूर

No comments Document Thumbnail

रायपुर। खाद्य और संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत की विशेष पहल पर सरगुजा (अंबिकापुर) जिले अंतर्गत अंबिकापुर, सीतापुर, मैनपाट और बतौली क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों के लिए मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत 2 करोड़ 21 लाख 22 हजार रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन कार्यो के स्वीकृति पर जिले के ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए मंत्री अमरजीत भगत के प्रति आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत अंबिकापुर विकासखण्ड के ग्राम नवापारा खुर्द में मेन रोड पुलिया से बस्ती की ओर 300 मीटर गली कांक्रीटीकरण के लिए 7 लाख 80 हजार रूपए, भालूकछार में पुलिया से बस्ती की ओर 300 मीटर गली कांक्रीटीकरण के लिए 7 लाख 80 हजार रूपए कुम्हारता में ठाकुर पारा रोड में पुलिया निर्माण के लिए 8 लाख रूपए और मोतीपुर में शहीस दास के घर से सुखराम के घर तक 300 मीटर गली कांक्राटीकरण के लिए 7 लाख 80 रूपए की स्वीकृति मिली है।

इसी प्रकार सीतापुर विकासखण्ड के ग्राम देवगढ़ में मेन रोड प्रभु के घर से रामनंदन के घर तक 300 मीटर की गली कांक्रीटीकरण के लिए 7 लाख 80 हजार रूपए, पेटला में दुर्गा पंडाल के पास रंगमंच निर्माण के लिए 10 लाख रूपए, उलकिया में बरबहला से ईमलीमुड़ा पहुंच मार्ग में पुलिया निर्माण के लिए 7 लाख रूपए, केसला में समुदायिक भवन के निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए, सरगा में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए, बगडोली में डांडपारा मेन रोड मोहन के घर से आशीष के घर तक 300 मीटर गली कांक्रीटीकरण के लिए 7 लाख 80 हजार रूपए, भुसू में आंगनबाड़ी केंद्र डोमिनीपारा गाराडाड मार्ग में 300 मीटर गली कांक्रीटीकरण के लिए 7 लाख 80 हजार रूपए कुनमेरा में खुर्शीपारा के नेहरू के घर के पास वाली गली में 300 मीटर गली कांक्रीटीकरण के लिए 7 लाख 80 हजार रूपए, मुरता में मुगुल के खेत के पास पुलिया निर्माण के लिए 8 लाख रूपए और हर्रामार से सरसपारा मार्ग में पुलिया निर्माण के लिए 8 लाख रूपए की मंजूरी प्रदान की गई है।

मैनपाट विकास खण्ड के ग्राम रोपाखार में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए, पैगा में मनोरंजन के घर से टुकिया की ओर 300 मीटर गली कांक्रीटीकरण के लिए 7 लाख 80 हजार रूपए, कमलेश्वरपुर में चमपरवा मुख्य मार्ग से बिजली मार्ग तक 300 मीटर गली कांक्रीटीकरण के लिए 7 लाख 80 हजार रूपए, रजखेता में देवराम के खेत के पास पुलिया निर्माण के लिए 8 लाख रूपए, राजापुर में सुकवासुपारा से पंचायत भवन पहुंच मार्ग में 300 मीटर गली कांक्रीटीकरण के लिए 7 लाख 80 हजार रूपए, हर्रामार में खालपारा में 300 मीटर लंबाई की नाली निर्माण के लिए 5 लाख 91 हजार रूपए, कतकलो में कोठापारा में 300 मीटर गली कांक्रीटीकरण के लिए 7 लाख 80 हजार रूपए, कोटछाल में सलेहापारा बस्ती में 300 मीटर नाली निर्माण के  लिए 5 लाख 91 हजार रूपए, केसरा के मेन रोड तक 300 मीटर गली कांक्रीटीकरण के लिए 7 लाख 80 हजार रूपए और जजगा में सुखदेव के घर से आंगनबाड़ी केंद्र तक 300 मीटर गली कांक्रीटीकरण के लिए 7 लाख 80 हजार रूपए की स्वीकृति मिली है।

इसी प्रकार विकाखण्ड बतौली के ग्राम गोविन्दपुर में आश्रम कोरवा बस्ती खिरावन नाला में पुलिया निर्माण के लिए 7 लाख रूपए तेलाईधार में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए, बेलकोटा में प्राइमरी स्कूल बस्ती से रेखा के घर तक 300 मीटर की गली कांक्रीटीकरण के लिए 7 लाख 80 हजार रूपए, नकना में शिवा के घर से सुखीराम के घर तक 400 मीटर गली कांक्रीटीकरण के लिए 10 लाख 40 हजार रूपए और ग्राम घोघरा में ठोलो के घर से मुटरू कंवर के घर तक 300 मीटर गली कांक्रीटीकरण के लिए 7 लाख 80 हजार रूपए की स्वीकृति मिली है।  

राशन कार्डधारियों को सुगमता पूर्वक किया जाए राशन वितरण : मंत्री भगत

No comments Document Thumbnail

रायपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत ने आज यहां अपने निवास कार्यालय सरगुजा कुटीर में ,खाद्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय काम-काज की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में राशन कार्डधारियों को सुगमतापूर्वक राशन वितरण, पिछले वर्ष उर्पाजित धान की कस्टम मिलिंग और आगामी खरीफ विपणन वर्ष में धान खरीदी के लिए आवश्यक तैयारियों के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मंत्री भगत बैठक में प्रदेश में संचालित 13,665 शासकीय उचित मूल्य के दुकानों के माध्यम से राज्य के 74 लाख 76 हजार राशन कार्डधारियों को हर महीने वितरित की जा रही राशन वितरण की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने सभी राशन कार्डधारियों की संवेदनशीलता के साथ सुगमता पूर्वक राशन वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

मंत्री भगत ने कहा कि अत्यधिक वृद्ध और शारीरिक रूप से निःशक्त व्यक्तियों को बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के जरिए राशन सामग्री प्राप्त करने में कोई असुविधा न हो, इसके लिए राज्य शासन द्वारा राशन सामग्री के उठाव के लिए उन्हें अपना प्रतिनिधि या नामिनि नियुक्त करने का प्रावधान किया है। प्रदेश में 1.06 लाख ऐसे हितग्राही लाभान्वित हो रहे हैं।

खाद्य मंत्री भगत ने कहा कि वन नेशन वन राशनकार्ड योजना के अंतर्गत राज्य के अस्थाई प्रवास करने वाले मजदूर परिवारों को अन्य राज्यों में राशन प्रदाय करने की सुविधा भी राज्य शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। माह मई में छत्तीसगढ़ के 515 प्रवासी परिवारों द्वारा अन्य राज्यों में बॉयोमेट्रिक प्रमाणीकरण के जरिए राशन सामग्री का उठाव किया गया।

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने धान खरीदी व्यवस्था और कस्टम मिलिंग के संबंध में भी अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर उपार्जित 107.53 लाख टन धान की कस्टम मिलिंग का कार्य तेजी से जारी है। शीघ्र ही कस्टम मिलिंग कार्य पूर्ण कर शेष चावल केन्द्रीय पुल में जमा कराया जाएगा। उन्होंने कस्टम मिलिंग में प्रगति लाने अधिकारियों को निर्देशित भी किया। बैठक में आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान खरीदी व्यवस्था की आवश्यक तैयारियों को भी प्रारंभ करने के निर्देश दिए। बैठक में खाद्य विभाग के सचिव टी.पी. वर्मा सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

पुरखौती मुक्तांगन में नई साज-सज्जा के साथ बढ़ायी जाएगी सुविधाएं

No comments Document Thumbnail

रायपुर। पुरखौती मुक्तांगन में नई साज-सज्जा कर इसे भव्य और आकर्षक बनाया जाएगा। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने आज विभागीय कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों से कहा कि पुरखौती मुक्तांगन में पर्यटक सुविधाएं बढ़ायी जाए। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले पर्यटक एवं सैलानियों को बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए।

संस्कृति मंत्री भगत ने कहा कि पुरखौती मुक्तांगन में आने के लिए पर्यटकों को ऑनलॉइन टिकिट की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा टिकिट काउन्टर की संख्या बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने  कहा कि पुरखौती मुक्तांगन में नई साज-सज्जा की जाए। यहां प्रवेश द्वारा को और अधिक भव्य और आकर्षक बनाया जाए। यहां पार्किंग-स्पेस को भी बढ़ाया जाए।

चिन्हारी योजना की समीक्षा में उन्होंने अधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा स्थानीय कलाकारों को मौका दिया जाने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने कलाकारों का पंजीयन, वरिष्ठता व राष्ट्रीय स्तर पर दिए गए कार्यक्रमों के आधार पर उनका ग्रेडेशन करने और कलाकारों की प्रोत्साहन राशि बढ़ाए जाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कलाकारों के पंजीयन, चिकित्सा सुविधा, पेंशन संबंधी प्रकरणों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

संस्कृति मंत्री भगत ने बैठक में छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परम्परा के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए पर्यटन केन्द्रों तथा सूचना केन्दों में आदिम कला संस्कृति व राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव की ब्रोशर, पोस्टर लगाने के निर्देश दिए। मंत्री भगत ने गढ़ कलेवा की प्रगति की भी समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के 33 जिलों में से 16 जिलों में गढ़ कलेवा का संचालन किया जा रहा है। शेष जिलों में भी इस वर्ष गढ़ कलेवा का संचालन शुरू हो जाएगा। इस मौके पर संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के सचिव अन्बलगन पी., संचालक विवेक आचार्य सहित अन्य संबंधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री के प्रयासों से पुष्पित-पल्लवित हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति : मंत्री अमरजीत भगत

No comments Document Thumbnail

रायपुर। खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने आज ऐतिहासिक नगरी रतनपुर में 7 दिवसीय माघी पूर्णिमा एवं आदिवासी विकास मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि विस्मृत होती जा रही छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं कलाओं को पुनर्जीवित कर पुष्पित-पल्लवित करने का बीड़ा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने उठाया है। छत्तीसगढ़िया कहलाने में अब हम सबको गर्व का अनुभव होता है। समारोह की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष मनोहर राज ने की।

मुख्य अतिथि की आसंदी से मंत्री भगत ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, तीज-तिहार एवं परम्पराओं से हमारी मूल पहचान हैं। इन परम्पराओं को आगे बढ़ाना हम सबका सामूहिक जिम्मेदारी है। हमारी संस्कृति को हमें भूलना नहीं है, बल्कि इनमें उत्साह पूर्ण भागीदारी निभाकर विभिन्न माध्यमों से इसे आगे ले जाना है। राज्य सरकार हमारी संस्कृति को जीवंत बनाने एवं गरिमा प्रदान करने निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि स्थानीय कलाकारों की पहले उपेक्षा होती थी। हमारी सरकार ने उनको काफी महत्व दिया है। लगभग 12 करोड़ रूपये का काम इस साल दिया गया है। इसके पहले उन्हें साल भर में केवल 4-5 करोड़ रूपये के कार्यक्रम मिल पाते थे।

खाद्य मंत्री ने कहा कि धान के कटोरे के रूप में भी हमारी पहचान को निरंतर बनाये रखने में सफल हुए हैं। देश में सर्वाधिक कीमत पर धान खरीदी का काम छत्तीसगढ़ की सरकार कर रही है। किसानों के आमदनी बढ़ाने की बात देश में जहां पर भी आती है, तब छत्तीसगढ़ मॉडल पर जरूर विचार किया जाता है। अनेक राज्य छत्तीसगढ़ की मॉडल को बेहतर बताकर इसेे अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस साल धान खरीदी के बदले लगभग 22 हजार करोड़ रूपए का भुगतान किसानों के खातों में गया है, जो कि मेला-मड़ई उत्सव में खुशी के रूप में प्रदर्शित हो रही है। नगरपालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे एवं जनपद अध्यक्ष मनोहर सिंह राज ने भी समारोह को सम्बोधित किया। इस अवसर पर एसडीएम हरिओम द्विवेदी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सुमन जायसवाल, नगरपालिका उपाध्यक्ष कन्हैया यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि तथा ग्रामीण किसान उपस्थित थे।

सिरपुर महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ : राज्य सरकार लोक कलाकारों को कर रही प्रोत्साहित: मंत्री अमरजीत भगत

No comments Document Thumbnail

रायपुर। महानदी के सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल सिरपुर में माघ पूर्णिमा के अवसर पर होने वाले तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का आज शाम खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर विकास योजनाओं और विभागीय गतिविधियों पर आधारित विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यक्रम में कलाकारों को सम्मानित किया। मंत्री भगत और अतिथियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम डंडा नृत्य का आनंद लिया और माघी पूर्णिमा सिरपुर महोत्सव की शुभकामनाएं दी है।

मंत्री भगत ने कहा कि महोत्सव संस्कृति और परम्पराओं का हिस्सा है। कम संसाधन होने के बावजूद भी यह महोत्सव आधुनिकता के दौर में अपनी प्राचीन संस्कृति और भव्यता को बनाये हुए है। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि यहां के लोग पुरानी परम्पराओं को बनाये रखने और उसे संरक्षण दे रहे हैं। सरकार लोक कलाकारों को प्रोत्साहित कर रही है। ख़ासकर युवा पीढ़ी को यहाँ की बौद्ध विरासत तथा लोककला एवं संस्कृति को जानने का अवसर मिलता है। सिरपुर लोगों की आस्था और श्रद्धा का केन्द्र है। दूर-दूर से लोग यहां आकर अपनी कलाओं का प्रदर्शन करते हैं और इस महोत्सव में लोग जरूरत की सामग्रियों का क्रय भी करते हैं। हर किसी को अपनी संस्कृति पर गर्व करना चाहिए। उन्होंने सिरपुर की विरासत का भी ज़िक्र किया और सरकारी उपलब्धियाँ बतायी।

मंत्री भगत ने कहा कि सरकार बनने के बाद सरकार हर तरफ़ विकास के काम कर रही है। किसान के हित में फ़ैसले ले रही है। यहाँ किसान खुशहाल है। धान की बम्पर ख़रीदी की गयी है। किसान की जेब में पैसा आया है। किसान तरक्क़ी करेगा तभी छत्तीसगढ़ और आगे बढ़ेगा। गढ़बो छत्तीसगढ़ का सपना पूरा होगा।

कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर अध्यक्ष ज़िला पंचायत श्रीमती ऊषा पटेल,उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, अध्यक्ष जनपद पंचायत महासमुंद, ज़िला अध्यक्ष स्काउट गाइड दाऊलाल चंद्राकर सरपंच, जनप्रतिनिधि, मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. आलोक सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सैलानी उपस्थित थे।

संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत वन चेतना केन्द्र कुहरी और इको पर्यटन कोडार जलाशय पहुंचे

No comments Document Thumbnail

रायपुर। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने बुधवार को महासमुंद जिले के अंतर्गत वन चेतना केन्द्र कुहरी और इको पर्यटन कोडार जलाशय का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला प्रशासन एवं वन विभाग द्वारा कोडार जलाशय को इको पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित करने की सराहना की।

मंत्री भगत ने कहा कि यहां जंगल, पहाड़, नदी, जलाशय और ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के अनेक दर्शनीय स्थल है। प्रदेश में लोकल टूरिज्म को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए पर्यटन स्थल की प्रमुख भूमिका होती है। पर्यटन स्थलों पर सैकड़ो की तदाद में सैलानी प्रतिदिन पहुंचते है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने का काम लगातार कर रही है। इससे जिले में पर्यटन कारोबार को बढ़ावा मिलेगा और सैलानी यहां कि गौरवशाली विरासत और लोक संस्कृति से वाकिफ हो सकेंगे।

महासमुंद कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने बताया कि महासमुंद जिले के अंतर्गत सिरपुर अपने ऐतिहासिक पुरातात्विक महत्वता के कारण आकर्षण का केन्द्र है। कोडार जलाशय भी टूर सर्किट से जुड़ गया है। कोडार जलाशय नेशनल हाईवे-53 से नजदीक होने के कारण आने वाले पर्यटक यहां सुकून का एहसास करते है। कोडार जलाशय में बोटिंग की सुविधा के साथ ही कम दाम में टेंटिंग मे ठहरने का इंतजाम भी किए गए है। उन्होंने बताया कि टूरिस्ट और बच्चों के लिए क्रिकेट, वॉलीबॉल, कैरम, शतरंज के साथ ही निशानेबाजी की सुविधा भी इस इको पर्यटन केन्द्र में उपलब्ध है। पर्यटन सुविधाओं में और इजाफा किया जा रहा है। उन्हांेने कहा कि ऐतिहासिक नगरीय सिरपुर में भी पर्यटन को बढ़ावा देने हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है। वहां भी सैलानियों के लिए रायकेरा तालाब में बोटिंग की सुविधा शुरू हो गई है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित अधिकारी गण उपस्थित थे।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डे-भवन का अवलोकन किया

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी विवेकानंद के रायपुर प्रवास के दौरान उनका निवास रहे प्राचीन डे-भवन के जीर्णोंद्धार कार्य के शिलान्यास के पहले डे-भवन का अवलोकन किया।

उन्होंने डे-भवन में सुप्रसिद्ध समाजसेवी राय बहादुर भूतनाथ डे, समाजसेविका आभा बोस ओर आचार्य हरिनाथ डे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। 

संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य ने इस भवन को स्मारक के रूप में विकसित करने के लिए तैयार की गई रूपरेखा से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इस दौरान रामकृष्ण मिशन विवेकानंद शैक्षणिक एवं अनुसंधान संस्थान, बेलूर पश्चिम बंगाल के कुलपति स्वामी सर्वाेत्तमानंद जी महाराज ने की।

खाद्य और संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, भूतनाथ डे चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. एच.एस. उपाध्याय, विवेकानंद विद्यापीठ रायपुर के संचालक डॉ. ओमप्रकाश वर्मा, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, सचिव संस्कृति अन्बलगन पी. भी उपस्थित थे।

संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत वन चेतना केन्द्र कुहरी, इको पर्यटन कोडार जलाशय पहुंचे

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। प्रदेश के संस्कृति एवं खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने आज वन चेतना केन्द्र कुहरी, इको पर्यटन कोडार जलाशय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन एवं वन विभाग द्वारा टूरिस्टों के लिए कोडार जलाशय को इको पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित करने की सराहना की।

उन्होंने कहा कि यहां जंगल, पहाड़, नदी, जलाशय और ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के अनेक दर्शनीय स्थल है। प्रदेश में लोकल टूरिज्म को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए पर्यटन स्थल की प्रमुख भूमिका होती है। पर्यटन स्थलों पर सैकड़ो की तदाद में सैलानी प्रतिदिन पहुंचते है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने का काम लगातार कर रही है। इससे जिले में पर्यटन कारोबार को बढ़ावा मिलेगा और सैलानियों को यहां कि गौरवशाली विरासत, लोक संस्कृति से वाकिफ हो सकेंगे।

कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने बताया कि महासमुंद जिले का सिरपुर अपने ऐतिहासिक पुरातात्विक महत्वता के कारण आकर्षण का केन्द्र है। कोडार जलाशय भी टूर सर्किट से जुड़ गया है। कोडार जलाशय नेशनल हाईवे-53 से नजदीक होने के कारण आने वाले लोग यहां सुकून का एहसास करते है। कोडार जलाशय में बोटिंग की सुविधा के साथ ही कम दाम में टेंटिंग मे ठहरने के इंतजाम भी किए गए है। 

उन्होंने बताया कि टूरिस्ट और बच्चों के लिए क्रिकेट, वॉलीबॉल, कैरम, शतरंज के साथ ही निशानेबाजी की सुविधा भी इस इको पर्यटन केन्द्र में उपलब्ध है। कलेक्टर ने कहा कि आने वाले समय में और सुविधाओं का भी इजाफा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक नगरीय सिरपुर में भी पर्यटन को बढ़ावा देने हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है। वहां भी सैलानियों के लिए रायकेरा तालाब में बोटिंग की सुविधा शुरू हो गई है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित अधिकारी गण उपस्थित थे।

गरीब-अमीर सभी परिवारों को पात्रतानुसार वितरित किया जा रहा है राशन: मंत्री अमरजीत भगत

No comments Document Thumbnail

रायपुर। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के अंतिम छोर तक गरीब-अमीर सभी परिवारों को राशन मुहैया कराया जा रहा है। प्रदेश के 63.24 लाख गरीब राशनकार्डधारी परिवार हैं, जिन्हें निःशुल्क चावल का प्रदाय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से राशन कार्डधारियों को राशन वितरण का कार्य निरंतर जारी है। प्रदेश में माह नवम्बर में राशन कार्डधारी अंत्योदय, प्राथमिकता वाले परिवारों तथा सामान्य परिवारों को राशन वितरण किया जा रहा है।



साथ ही पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत माह अक्टूबर और नवम्बर का चावल भी दिया जा रहा है। मंत्री भगत ने प्रदेश के शासकीय उचित मूल्य दुकानों में राशन वितरण एवं राशन भंडारण आदि की विस्तारपूर्वक समीक्षा की एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मंत्री भगत ने कहा कि  वर्तमान में राज्य में 13,501 उचित मूल्य की दुकानें संचालित हैं। सभी राशनकार्डधारियों को समय पर राशन वितरण हो इसके लिए मंत्री भगत ने उचित मूल्य दुकानों में चावल के बचत राशन स्टॉक का सत्यापन कराने व निर्धारित समय-सीमा में राशन भंडारण के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

खाद्य मंत्री भगत ने यह भी कहा है कि सभी उचित मूल्य दुकानों के बचत स्टॉक का सत्यापन कर 14 नवम्बर तक संचालनालय को राशन सामग्री के स्टॉक की जानकारी उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने वर्तमान माह में अन्त्योदय तथा प्राथमिकता राशनकार्ड पर हितग्राहियों को प्रदाय निःशुल्क चावल के समुचित प्रचार-प्रसार के भी निर्देश दिए। बैठक में खाद्य विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा, संचालक सत्यनारायण राठौर, सहित नागरिक आपूर्ति निगम (नान) एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू

No comments Document Thumbnail

रायपुर। प्रदेश में आज से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो गई है। खाद्यमंत्री अमरजीत भगत ने रायपुर जिले के मंदिरहसौद सहकारी समिति से इस अभियान का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान खरीदी अभियान शुरू होने पर किसानों और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। खाद्य विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा ने बताया है कि धान खरीदी के लिए प्रदेश में लगभग ढाई हजार उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। किसानों को धान बेचने में किसी भी तरह की दिक्कत न आए, इसके लिए सभी केन्द्रों में बेहतर प्रबंध किए गए हैं। व्यवस्था की मॉनिटरिंग के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी  लगाई गई है।



इस बार एक सौ दस लाख मीटरिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए प्रदेश में पच्चीस लाख बहत्तर हजार किसानों ने अपना पंजीयन कराया है, जिसमें लगभग एक लाख सड़सठ हजार से ज्यादा नये किसान हैं। इस बार पंजीकृत किसानों को धान बेचने के लिए घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने की सुविधा दी जा रही है। इसके लिए एनआईसी द्वारा एंड्रायड ऐप ‘‘टोकन तुंहर हाथ’’’ विकसित किया गया है। इस ऐप की मदद से पंजीकृत किसान संबंधित उपार्जन केन्द्र में स्वयं के द्वारा निर्धारित तिथि में धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर सकेंगे।

इस साल किसानों से सामान्य धान दो हजार चालीस रूपए प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान दो हजार साठ रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। उपार्जित धान की कस्टम मिलिंग के लिए मिलर्स का पंजीयन किया जा रहा है। संवेदनशील उपार्जन केन्द्रों पर निगरानी के लिए नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। साथ ही सीमावर्ती सोसायटियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ में धान का अवैध परिवहन न हो, इसकी रोकथाम के लिए चेकपोस्ट भी बनाए गए हैं, जहां अधिकारियों की टीम मालवाहक वाहनों पर कड़ी निगरानी रख रही है। धान खरीदी के पहले दिन आज करीब चार हजार किसानों ने दस हजार मीटरिक टन से अधिक धान बेचा है। आज सात सौ पचहत्तर उपार्जन केन्द्रों में खरीदी की गई।


राज्योत्सव : राज्य अलंकरण सम्मान पाने वाली हस्तियों के नामों की घोषणा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण सम्मान और पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने आज रायपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में तैंतीस राज्य अलंकरण सम्मान पाने वाली हस्तियों के नामों की घोषणा की। इस साल आदिवासी और पिछड़ा वर्ग उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए शहीद वीरनारायण सिंह सम्मान नारायण मरकाम को दिया जाएगा। वहीं, पंडित लखनलाल मिश्र सम्मान - लक्ष्मी प्रसाद मिश्रा, यतियतन लाल सम्मान - खरसिया की मदन मोहन गौशाला, गुंडाधूर सम्मान - अमितेश मिश्रा, मिनीमाता सम्मान - डॉक्टर मीरा शुक्ला, गुरू घासीदास सम्मान - खेमचंद भारती, ठाकुर प्यारेलाल सिंह सम्मान - अशोक अग्रवाल, हाजी हसन अली सम्मान - जनाब युनूस खान, पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान - सीताराम अग्रवाल और पंडित सुंदरलाल शर्मा सम्मान - रामेश्वर वैष्णव को दिया जाएगा।



इसी तरह, चक्रधर सम्मान के लिए - वेदमणि सिंह ठाकुर को चुना गया है। वहीं, दाऊ मंदराजी सम्मान - जयंती यादव और पंडित राम को संयुक्त रूप से दिया जाएगा। डॉक्टर खूबचंद बघेल सम्मान - खेदूराम बंजारे, महाराजा अग्रसेन सम्मान - ईश्वर प्रसाद अग्रवाल, दानवीर भामाशाह सम्मान - गंगोत्री वर्मा, श्रीमती बिलासाबाई केंवटीन मत्स्य विकास पुरस्कार - रूपचंद धीवर, संस्कृत भाषा सम्मान - डॉक्टर बालकृष्ण तिवारी, डॉक्टर भंवर सिंह पोर्ते सम्मान - टुकेश्वर कंवर और महाराजा रामानुज प्रताप सिंहदेव पुरस्कार - एनटीपीसी सीपत और पालूराम साहू को संयुक्त रूप से प्रदान किया जाएगा। इसी तरह, बिसाहूदास महंत पुरस्कार के लिए चार लोगों का चयन किया गया है। ये हैं आनंद देवांगन, पदमचरण देवांगन, राजन देवांगन तथा कृष्ण कुमार देवांगन। राज राजेश्वरी करूणा माता हाथकरघा प्रोत्साहन पुरस्कार - नरसिंह देवांगन और श्रीपति मेहेर देवांगन को संयुक्त रूप में प्रदान किया जाएगा।

वहीं, देवदास बंजारे स्मृति पुरस्कार - द्वारिका बर्मन तथा देवदास बंजारे स्मृति पंथी नृत्य पुरस्कार - मिलाप दास बंजारे को दिया जाएगा। किशोर साहू सम्मान के लिए मनु नायक और किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण के लिए पलाश वासवानी का चयन किया गया है। धनवंतरी सम्मान इस बार डॉक्टर मनोज चौकसे, बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान - डॉक्टर प्रिया राव और विवेक सारस्वत को संयुक्त रूप से, छत्तीसगढ़ अप्रवासी भारतीय सम्मान - गणेश कर, लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कार - जीवन यदु, प्रिंट मीडिया के लिए चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार - धनंजय वर्मा, वहीं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए यह पुरस्कार अमितेष पांडेय तथा डॉक्टर वैभव शिव पांडेय को संयुक्त रूप से दिया जाएगा। इसी तरह, मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार - डॉक्टर के.एन. किशोर और पंडित माधवराव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मक सम्मान - सुदीप ठाकुर को प्रदान किया जाएगा।

धान खरीदी में किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए

No comments Document Thumbnail

रायपुर। प्रदेश में समर्थन मूल्य पर एक नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी। इसके लिए विभाग स्तर पर सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। इस संबंध में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने विभागीय बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि नये बने जिलों में धान खरीदी प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए अधिकारियों की पदस्थापना की जा रही है। खाद्य मंत्री ने कहा कि किसानों को धान सूखाकर लाने के लिए जागरूक किया जाएगा, ताकि किसानों को धान बेचने में कोई परेशानी न हो।धान खरीदी के लिए इस बार प्रति एकड़ पंद्रह क्विंटल की मात्रा निर्धारित की गई है। 



इसी प्रकार, ढाई एकड़ तक के रकबा वाले किसानों को एक ही टोकन जारी किए जाएंगे। पांच एकड़ तक के किसान दो बार और पांच एकड़ से अधिक के रकबे वाले किसान को तीसरा टोकन जारी करने से पूर्व नोडल अधिकारी से परीक्षण कराया जाएगा।  पड़ोसी राज्यों और पड़ोसी जिलों से आने वाले धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए अलग-अलग चेकपोस्ट तैयार किए गए हैं और अन्य मार्गों पर भी निगरानी के लिए आवश्यक व्यवस्था बनाई गई है। धान खरीदी के दौरान किसानों को पंजीयन, रकबा, टोकन और धान खरीदी से संबंधित किसी प्रकार की शिकायत होने पर वे खाद्य विभाग और जिला कलेक्टर कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम में सम्पर्क कर अपनी समस्या से अवगत करा सकते हैं।

गौरतलब है कि इस वर्ष मोटा धान दो हजार चालीस रुपये प्रति क्विंटल और पतला-सरना धान दो हजार साठ रूपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। इधर, धमतरी जिले में धान खरीदी केंद्रों पर टोकन कटवाने किसानों की भीड़ शुरू हो गई है। इसके लिए जिले के सभी छियानवे केंद्रों में तैयारी पूरी हो गई है। इस बीच, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि धान खरीदी में किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

संस्कृति मंत्री भगत ने विदेशी कलाकारों का किया आत्मीय स्वागत

No comments Document Thumbnail

रायपुर। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने छत्तीसगढ़ की धरती पर पहुंचे न्यूजीलैण्ड, रसिया, टोगा और मोजांबिक के विदेशी कलाकारों का आत्मीय स्वागत किया। मंत्री भगत इन विदेशी कलाकारों की आगुवानी के लिए आज स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना रायपुर पहुंचे थे। उन्होंने फूलों का गुलदस्ता देकर राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने आने के लिए बधाई दी।



गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के 23वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव इस साल 1 से 3 नवंबर तक राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित होगा। राज्योत्सव एवं राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने विदेशी कलाकारों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। आज न्यूजीलैण्ड, रसिया, टोगा और मोजांबिक के कलाकार छत्तीसगढ़ पहुंच गए हैं।

नाचा से छत्तीसगढ़ी संस्कृति ने बनाई सात समुंदर पार अपनी पहचान : अमरजीत भगत

No comments Document Thumbnail

रायपुर. उत्तर अमेरिका में छत्तीसगढ़ संस्कृति की छटा बिखेरने के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई जा रही है. नार्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ संघ (नाचा) उत्तर अमेरिका द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका शिकागो, न्यूयॉर्क, ह्यूस्टन, कैरोलिना, डेनवर और कनाडा के टोरंटो में 5 दिवसीय सम्मेलन 12 से 21 नवम्बर तक  प्रस्तावित किया गया है. इस परिप्रेक्ष्य में संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत और नाचा के पदाधिकारियों के बीच ऑनलाईन बैठक हुई.  मंत्री अमरजीत भगत ने नाचा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह अच्छी बात है कि नार्थ अमेरिका नाचा संस्था छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए उल्लेखनीय कार्य कर रही है.


छत्तीसगढ़
की विरासत को बढ़ावा देने के लिए एक ग्लोबल मीट का आयोजन किया जाएगा. इसमें प्रस्ताव दिया गया है कि वेबसाइट में अंग्रेज़ी से हिन्दी, हिन्दी-अंग्रेज़ी से छत्तीसगढ़ी भाषा तक विस्तारित करने के लिए कई अध्याय जोड़े जाएँगे. संस्कृति मंत्री ने कहा, छत्तीसगढ़ सरकार उनके इस नेक काम में सदैव उनके साथ है. छत्तीसगढ़ी संस्कृति के विकास की दिशा में नाचा के आयोजनो में सरकार संयुक्त रूप से नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ संघ के साथ काम करेगी ताकि सात समंदर पार भी छत्तीसगढ़ी संस्कृति अपनी पहचान मज़बूत करें.

बैठक में नाचा के सदस्यों ने बताया कि समय-समय पर नाचा द्वारा छत्तीसगढ़ी व आदिवासी संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. शहीद वीर नारायण सिंह की वीरता की कहानी को भी नाचा ने अमेरिका में प्रस्तुत किया था. सन 2020 में नाचा द्वारा एक बड़ा आयोजन किया गया था. छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देने वाले इस आयोजन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए थे. साथ ही प्रतिवर्ष 15 अगस्त को शिकागो में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झांकी प्रस्तुत की जाती है. 

उन्होंने बताया कि गांव-गांव तक छत्तीसगढ़ की विविध संस्कृति को पहुँचाने के लिए और अन्य सदस्यों को जोड़ने के लिए नाचा द्वारा समन्वयकों का गठन किया जा रहा है. साथ ही छत्तीसगढ़ी कला-संस्कृति, साहित्य को बढ़ावा देने के लिए नाचा द्वारा स्थानीय स्तर पर छत्तीसगढ़ी फिल्मों का प्रसारण किया जा रहा है. बैठक में नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ संघ (नाचा) के अध्यक्ष गणेश कर, महासचिव सोनल अग्रवाल, संस्थापक दीपाली सरावगी, कार्यकारी उपाध्यक्ष शत्रुघ्न बरेथ, कोषाध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा, वरिष्ठ सलाहकार चंद्रकांत पटेल शामिल हुए थे.

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.