Media24Media.com: अनुसुइया उइके

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label अनुसुइया उइके. Show all posts
Showing posts with label अनुसुइया उइके. Show all posts

प्रधानमंत्री मोदी से मिली मणिपुर की राज्यपाल उईके

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली। सुश्री अनुसुइया उइके  राज्यपाल मणिपुर ने 22 फरवरी 2023 को अपना कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  से आज नई दिल्ली में भेंट की।

उन्होंने छत्तीसगढ़ के उपरांत मणिपुर में राज्यपाल पद पर कार्य करनै अवसर प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्र का आभार व्यक्त करते हुए मणिपुर में कार्य करने के लिए मार्गदर्शित करने एवं अपना आशीर्वाद प्रदान करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर छायाचित्र भेंट कर  और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।

सबसे महत्वपूर्ण समय में साथ देने वाला केवल गुरु - राज्यपाल

No comments Document Thumbnail

दुर्ग। गुरु का सदैव सम्मान करें उन्होंने सबसे महत्वपूर्ण समय में आप का साथ दिया है। गुरुओं एवं वरिष्ठ जनों की सदेव जीवन में आवश्यकता होती है जब भी अवसर मिले अपने गुरुओं एवं वरिष्ठ जनों से अवश्य मिलते रहना चाहिए। उन्हें समय देना चाहिए उपरोक्त बातें राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके ने आज बीआईटी दुर्ग के वर्ष 97 बैच के छात्र छात्राओं द्वारा आयोजित रजत जयंती समारोह के अवसर पर कहीं।

  बीआईटी दुर्ग के वर्ष 97 बैच के एलुमनी रजत जयंती समारोह में शामिल हुई राज्यपाल

रजत जयंती समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल ने कहा कि बीआईटी के छात्र-छात्राएं आज देश-विदेश में जाकर समाज, राज्य एवं राष्ट्र का नाम रोशन कर रहे हैं। जिस संस्था में शिक्षा एवं दीक्षा प्राप्त की है उससे निकलकर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचना बहुत ही गौरव एवं सम्मान का कार्य है। ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से संस्थान के अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा मिलती है। उन्होंने अपने अनुभव भी साझा करते हुए कहा कि उनके द्वारा भी अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत महाविद्यालय की राजनीति से ही की है और वे अनेक पदों पर रहते हुए आज राज्यपाल तक पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी लक्ष्य प्राप्ति के लिए संकल्प लें और पूरी चुनौती के साथ सामना करते हुए आगे बढ़े निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होगी।

आसानी से जीवन में कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जीवन के शीर्ष में पहुंचे परंतु कभी भी यह भूलना नहीं चाहिए कि जिसने हमें शिक्षा दीक्षा दी उसी के कारण यह सफलता प्राप्त हुई है। सदैव अहंकार से दूर रहें। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान में वांछित कौशल एवं ज्ञान अर्जित कर देश की प्रगति में अपनी भूमिका निभाने के लिए युवा तैयार होते हैं वह संस्थान किसी पुण्यभूमि से कम नहीं है। भारत आज विशाल स्वरूप के कारण विश्व गुरु की उपाधि मिल चुकी है। भारत में सदैव से ही परंपरा रही है गुरुओं को ईश्वर के समान माना गया है। गुरु का सदैव सम्मान करें।

उन्होंने सबसे महत्वपूर्ण समय में आप का साथ दिया है इसलिए हमें भी अपने गुरुओं का वरिष्ठ जनों का सदैव सम्मान करना चाहिए। गुरुओं एवं वरिष्ठ जनों को जब भी अवसर मिले अवश्य मिले उन्हें समय देवें अंत में राज्यपाल ने कहा कि ईमानदारी से की गई कोशिश एवं परिश्रम का प्रतिसाद अवश्य ही प्राप्त होता है इस अवसर पर बीआईटी संस्थान की ट्रस्टी आई पी मिश्रा डायरेक्टर, बिलासपुर विधायक एवं एलुमनी शैलेश पांडे बीआईटी दूर के डायरेक्टर डॉ अरुण अरोरा प्राचार्य डॉ मोहन गुप्ता भी उपस्थित थे।

राज्यपाल अनुसुइया उइके को मिला गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र

No comments Document Thumbnail

राज्यपाल अनुसुइया उइके(Anusuiya Uikey) को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड(Golden book of world record) संस्था ने वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र दिया है। पिछले साल 17 दिसंबर को हुए वर्चुअल बैठक के लिए अनुसुइया उइके को ये प्रमाण पत्र दिया गया है। राज्यपाल ने इसके लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि इसके लिए छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग और उनके अध्यक्ष शिववरण शुक्ल बधाई के पात्र हैं।






https://twitter.com/GovernorCG/status/1346470139806371845




इसमें प्रदेश के 15 निजी विश्वविद्यालय जुड़े हुए थे और उच्च शिक्षा की गुणवत्ता पर सार्थक संवाद हुआ था।राज्यपाल ने कहा ऐसे आयोजन से अच्छे विचारों का आदान-प्रदान होता है। यह बैठक राज्यपाल के मार्गदर्शन में हुई थी।





लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक संचालक जनसंपर्क अंग्रेजी माध्यम के लिए गए परीक्षा का परिणाम जारी





ऑनलाइन बैठक ने दर्ज किया रिकार्ड(Golden book of world record)





बीते 17 दिसंबर को हुई बैठक में प्रदेश के 15 निजी विश्वविद्यालय जुड़े हुए थे। ऐसा पहला अवसर था कि किसी वेबिनार और निजी विश्वविद्यालय एक साथ शामिल हुए हों और लंबे समय तक ऑनलाइन बैठक हुई हो। इस बैठक को वर्ल्ड रिकार्ड(Golden book of world record) में दर्ज किया गया है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष शिववरण शुक्ल, आयोग के सचिव रामजी द्विवेदी और आयोग की प्रशासनिक सदस्य रेणु देशमुख भी उपस्थित थीं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.