Media24Media.com: #PM Modi Mann Ki Baat

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #PM Modi Mann Ki Baat. Show all posts
Showing posts with label #PM Modi Mann Ki Baat. Show all posts

मन की बात: पीएम मोदी ने Gen-Z के जज्बे की तारीफ की, राम मंदिर और संविधान दिवस का किया उल्लेख

No comments Document Thumbnail

PM Modi Mann Ki Baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 128वें एपिसोड के माध्यम से देश को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने खाद्यान्‍न उत्पादन में रिकॉर्ड उपलब्धि, अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े कार्यक्रम, संविधान दिवस, अंतरिक्ष विज्ञान में नवाचार, और भारतीय पारंपरिक शिल्पकला जैसे कई विषयों पर चर्चा की।


युवाओं और इसरो की ‘ड्रोन प्रतियोगिता’ की तारीफ

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा आयोजित अनोखी ड्रोन प्रतियोगिता का उल्लेख करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता मंगल ग्रह जैसी कृत्रिम परिस्थितियों में आयोजित की गई, जिसमें देशभर के युवा, विशेषकर Gen-Z की भागीदारी उल्लेखनीय रही।

उन्होंने बताया कि मंगल पर जीपीएस उपलब्ध नहीं होता, इसलिए प्रतियोगिता में शामिल ड्रोन को कैमरा और इनबिल्ट सॉफ्टवेयर की सहायता से दिशा, ऊंचाई और बाधाओं का अनुमान लगाना था। कई ड्रोन विफल होते देखे गए, लेकिन युवाओं का धैर्य और तकनीकी कौशल प्रेरणादायक रहा।

पीएम मोदी ने पुणे की एक युवा टीम की विशेष रूप से सराहना की, जिसने कई प्रयासों के बाद कृत्रिम मंगल परिस्थिति में ड्रोन उड़ाने में सफलता प्राप्त की। उन्होंने कहा कि यह जज्बा उन्हें चंद्रयान-2 की असफलता और चंद्रयान-3 की सफलता से जुड़ी वैज्ञानिक लगन की याद दिलाता है।

“वीडियो में युवाओं की आंखों में वही दृढ़ता और चमक दिखी, जो हमारे वैज्ञानिकों में रहती है। यही जुनून विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है।” — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी


संविधान दिवस और सांस्कृतिक पर्वों का उल्लेख

प्रधानमंत्री ने कहा कि नवंबर का महीना कई प्रेरणादायक अवसर लेकर आया।
उन्होंने बताया कि 26 नवंबर को संसद के सेंट्रल हॉल में संविधान दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ, वहीं वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर देशभर में कार्यक्रमों की शुरुआत की गई।
उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर पर धर्मध्वजा आरोहण और कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में पांचजन्य स्मारक के लोकार्पण का भी उल्लेख किया।

अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय शिल्पकला का सम्मान

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि G-20 शिखर सम्मेलन के दौरान विदेशी नेताओं को भारतीय पारंपरिक शिल्पकला से निर्मित प्रतीक भेंट किए गए, जिनमें—

  • दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति को तंजावुर की चोल कालीन शैली की कांस्य नटराज प्रतिमा
  • कनाडा के प्रधानमंत्री को उदयपुर की चांदी के अश्व की प्रतिकृति
  • जापान की प्रधानमंत्री को तेलंगाना- करीमनगर की चांदी की बुद्ध प्रतिमा

उन्होंने कहा कि ये शिल्पकृतियां भारत की समृद्ध विरासत और कला परंपरा का प्रतीक हैं।

पीएम मोदी की ‘मन की बात’: शुभांशु शुक्ला की सराहना से लेकर मराठा किलों के इतिहास तक हुई चर्चा

No comments Document Thumbnail

 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 124वें संस्करण को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की वापसी पर खुशी जताई, मराठा किलों को यूनेस्को से मिले सम्मान पर देशवासियों को बधाई दी और खुदीराम बोस जैसे वीर स्वतंत्रता सेनानियों की याद दिलाई।


शुभांशु की वापसी से देश में उमंग

कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानमंत्री ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का ज़िक्र करते हुए कहा, - "शुभांशु जैसे ही अंतरिक्ष से लौटे, देश में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। पूरा भारत गर्व से भर गया।

उन्होंने कहा कि अगस्त 2023 में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद देश में विज्ञान और अंतरिक्ष को लेकर नई जागरूकता पैदा हुई है, और अब छोटे बच्चे भी कहने लगे हैं – “हमें भी स्पेस में जाना है।”

बच्चों के आइडिया और स्टार्टअप्स की बात

पीएम मोदी ने ‘इंस्पायर मानक’ योजना का भी जिक्र किया, जिसके तहत हर स्कूल से 5 बच्चों को चुना जाता है जो नए-नए आइडिया प्रस्तुत करते हैं। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 के बाद इस योजना में बच्चों की भागीदारी दोगुनी हो गई है। साथ ही उन्होंने 23 अगस्त को मनाए जाने वाले नेशनल स्पेस डे पर अपने विचार ‘नमो भारत ऐप’ के माध्यम से साझा करने की अपील की।

12 मराठा किलों को मिला यूनेस्को से गौरव

प्रधानमंत्री ने बताया कि यूनेस्को ने भारत के 12 मराठा किलों को विश्व धरोहर का दर्जा दिया है। इनमें से 11 किले महाराष्ट्र में और एक किला तमिलनाडु में स्थित है।
उन्होंने कहा, -“हर किला इतिहास की एक जीवित कहानी है। मैं देशवासियों से आग्रह करता हूं कि इन किलों की यात्रा करें और देश के गौरवशाली अतीत को जानें।”

खुदीराम बोस की शहादत को किया याद

मन की बात में पीएम मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस को श्रद्धांजलि देते हुए कहा –
"11 अगस्त 1908, बिहार का मुजफ्फरपुर… एक 18 साल का नौजवान, जिसने अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह किया, हंसते-हंसते फांसी पर झूल गया। वह वीर थे – खुदीराम बोस।"

अगस्त को बताया क्रांति और बलिदान का महीना

पीएम मोदी ने अगस्त को “क्रांति का महीना” बताते हुए इसके ऐतिहासिक महत्व की चर्चा की। उन्होंने कहा –

1 अगस्त – लोकमान्य तिलक की पुण्यतिथि
7 अगस्त – नेशनल हैंडलूम डे, जिसे इस साल 10 साल पूरे हो रहे हैं
8 अगस्त – भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत
14 अगस्त – विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस
15 अगस्त – स्वतंत्रता दिवस

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.