Media24Media.com: #IDAS

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #IDAS. Show all posts
Showing posts with label #IDAS. Show all posts

भारतीय रक्षा लेखा सेवा (2024 बैच) के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राष्ट्रपति से भेंट की

No comments Document Thumbnail

भारतीय रक्षा लेखा सेवा (आईडीएएस) के 2024 बैच के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने आज (24 दिसंबर 2025) राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट की।

अधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय रक्षा लेखा सेवा के अधिकारी भारतीय सशस्त्र बलों और संबद्ध संगठनों के वित्तीय संसाधनों के प्रबंधन में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बजट निर्माण और लेखांकन से लेकर लेखा परीक्षा, भुगतान, वित्तीय परामर्श और रक्षा व्यय में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तक, उनकी भूमिका सीधे तौर पर परिचालन तैयारियों और रक्षा अवसंरचना के विकास को प्रभावित करती है। उन्होंने अधिकारियों को सलाह दी कि रक्षा सेवाओं के प्रमुख लेखा एवं वित्तीय प्राधिकरण के रूप में उनसे अपेक्षा की जाती है कि वे सशस्त्र बलों के समक्ष आने वाली विशिष्ट चुनौतियों, कठिनाइयों और परिचालन वास्तविकताओं को भली-भांति समझें।

राष्ट्रपति ने कहा कि हम तीव्र परिवर्तन के दौर में रह रहे हैं। बदलता भू-राजनीतिक परिदृश्य और उभरती सुरक्षा चुनौतियां त्वरित, स्मार्ट और अधिक सटीक निर्णयों की मांग करती हैं। साथ ही, व्यावसायिक प्रक्रियाएं भी अधिक जटिल और प्रौद्योगिकी आधारित होती जा रही हैं। इस संदर्भ में रक्षा लेखा विभाग को निरंतर स्वयं को अनुकूलित, नवोन्मेषी और आधुनिक बनाते रहना चाहिए। उन्होंने सरकार के महत्वाकांक्षी ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ को सक्रिय रूप से समर्थन देने की आवश्यकता पर भी बल दिया, जिसमें स्वदेशी उत्पादन को प्रोत्साहन देना, स्थानीय आपूर्ति श्रृंखलाओं को सुदृढ़ करना और घरेलू उद्योग को बढ़ावा देना शामिल है। राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय रक्षा लेखा सेवा के अधिकारी आत्मनिर्भर और सुदृढ़ रक्षा इकोसिस्टम के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

राष्ट्रपति ने आईडीएएस अधिकारियों से आजीवन सीखते रहने, जिज्ञासु बने रहने और आत्मविश्वास के साथ परिवर्तन को अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने उन्हें यह भी याद दिलाया कि सेवा का वास्तविक मापदंड पद या पहचान में नहीं, बल्कि संस्थानों के प्रभावी संचालन और नागरिकों के कल्याण के लिए उनके निरंतर और समर्पित योगदान में निहित है।

विश्वजीत सहाय ने नियंत्रक जनरल रक्षा लेखा (CGDA) का कार्यभार संभाला

No comments Document Thumbnail

रक्षा वित्त एवं लोक प्रशासन में तीन दशकों से अधिक का अनुभव रखने वाले विश्वजीत सहाय, भारतीय रक्षा लेखा सेवा (IDAS) के 1990 बैच के अधिकारी, ने 01 नवम्बर 2025 को नियंत्रक जनरल रक्षा लेखा (Controller General of Defence Accounts - CGDA) का कार्यभार ग्रहण किया।

विश्वजीत सहाय ने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने भारत सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है, जिनमें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में अतिरिक्त सचिव एवं वित्तीय सलाहकार, भारी उद्योग विभाग में संयुक्त सचिव, और रक्षा मंत्रालय के अधिग्रहण प्रकोष्ठ में वित्त प्रबंधक (Finance Manager - Acquisition Wing) शामिल हैं।

रक्षा लेखा विभाग में, उन्होंने प्रिंसिपल कंट्रोलर ऑफ डिफेन्स अकाउंट्स (पेंशन), प्रयागराज, संयुक्त CGDA, तथा विशेष CGDA के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं।

विश्वजीत सहाय ने भारत का प्रतिनिधित्व अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण मंचों पर भी किया है, जिनमें कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय (यूके) तथा जॉर्ज सी. मार्शल यूरोपियन सेंटर फॉर सिक्योरिटी स्टडीज़ (जर्मनी) प्रमुख हैं।

राज कुमार अरोड़ा ने वित्त सलाहकार (रक्षा सेवाएँ) [FADS] का कार्यभार संभाला

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली-भारतीय रक्षा लेखा सेवा (IDAS) के 1990 बैच के अधिकारी राज कुमार अरोड़ा ने आज, 1 नवंबर 2025 को वित्त सलाहकार (रक्षा सेवाएँ) [Financial Advisor (Defence Services) – FADS] का कार्यभार संभाला।

राज कुमार अरोड़ा को रक्षा अधिग्रहण, वित्तीय नीति, लेखांकन, लेखा परीक्षा, बजटिंग और कार्मिक प्रबंधन के क्षेत्रों में व्यापक अनुभव है।

अपने वर्तमान दायित्व से पूर्व, वे नियंत्रक जनरल रक्षा लेखा (CGDA) के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने इससे पूर्व भारत सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है, जिनमें संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में अतिरिक्त सचिव, रक्षा मंत्रालय के अधिग्रहण प्रकोष्ठ में वित्त प्रबंधक (वायु) तथा वित्त मंत्रालय में निदेशक के पद शामिल हैं।

उन्होंने पूर्व आयुध निर्माणी बोर्ड (Ordnance Factory Board) में सदस्य (वित्त) के रूप में भी कार्य किया है तथा रक्षा लेखा विभाग के विभिन्न कमांड और क्षेत्रीय कार्यालयों में एकीकृत वित्तीय सलाहकार (IFA) के रूप में अपनी सेवाएँ दी हैं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.