Media24Media.com: #Corona news

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #Corona news. Show all posts
Showing posts with label #Corona news. Show all posts

Balodabazar News : कोरोना जांच शिविर में मिले 48 नये पॉजिटिव मरीज, कल पलारी एवं भाटापारा के 5 गांवों में लगेगी शिविर

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले के कलेक्टर सुनील कुमार जैन के निर्देश पर आज से सघन कोरोना जांच शिविरो का आयोजन किया गया है। इसके अंतर्गत आज बलौदाबाजार, कसडोल, बिलाईगढ़  विकासखण्डों के कुल 7 स्थानों पर कोरोना जाँच शिविरों का आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें कुल 48 नये संक्रमित मरीज मिले है। बलौदाबाजार विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम रिसदा के शिविर में 170 टेस्ट किये गये है जिसमे 04 पॉजिटिव मरीज, ग्राम पंचायत करमदा 108 टेस्ट जिसमें 06 पॉजिटिव मरीज एवं ग्राम पंचायत खैन्दा (द) में  111 टेस्ट जिसमें 02 संक्रमित मरीज मिले है।





यह भी पढ़ें : http://lockdown : प्रदेश में यहाँ लगा एक हफ्ते का संपूर्ण लॉकडाउन





कटगी में 101 टेस्ट में 17 पॉजिटिव मरीज





कसडोल विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम बोरसी में 34 टेस्ट किये गये जिसमें 01 संक्रमित मरीज, ग्राम कटगी में 101 टेस्ट में 17 संक्रमित मरीज एवं ग्राम हसुवा में 34 टेस्ट में 08 नये पॉजिटिव मरीज मिले है। बिलाईगढ़ विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम जोरा में 100 टेस्ट किये गये है। जिसमें 10 संक्रमित मरीज मिले है। इसमें से 02 मरीज विद्युत् विभाग के कर्मचारी एवं 08 आम नागरिक शामिल है।





यह भी पढ़ें : http://छत्तीसगढ़ में कोरोना ने तोड़ा रिकॉर्ड, रायपुर में 756 सहित प्रदेश में रिकॉर्ड 3336 नए कोरोना मरीज की हुई पहचान





एंटीजन रैपिड टेस्ट के साथ RTPCR टेस्ट





कोरोना जाँच शिविर आज सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक चलता रहा। जिसमें एंटीजन रैपिड टेस्ट के साथ कुछ आरटीपीसीआर टेस्ट भी किया गया है। जिसके परिणाम कुछ दिनों बाद प्राप्त होते है। इन शिविरों में ग्रामीण क्षेत्रों के निवासी, मजदूर, किसानों के साथ ही शासकीय कर्मचारी, आम व्यक्ति भी बढ़-चढ़ कर  हिस्सा लिया। कलेक्टर जैन के निर्देश पर सभी एसडीएम इन शिविरों का सतत निगरानी रखें हुए है। इस तरह तीनों विकासखण्डों में आज कुल 658 टेस्ट किया गया। जिसमें 48 संक्रमित मरीज मिले है।





कल पलारी एवं भाटापारा में होगा कोरोना जांच शिविर

कल पलारी एवं भाटापारा विकासखण्डों के 5 गाँवो में होगा कोरोना जांच शिविर का आयोजन किया जायेगा। पलारी तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत भवानीपुर, ग्राम पंचायत देवसुन्द्रा एवं ग्राम पंचायत सैहा आयोजित किये जायेंगे, उसी तरह भाटापारा विकासखण्ड के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला तरंगा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोपका में शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर का समय सुबह 10 बजे से लेकर दोहपर 3 बजे तक तय किया गया हैं।

कोरोना कहर जारी : छत्तीसगढ़ में आज फिर 2564 नए कोरोना पॉजिटिव की हुई पहचान, ऐक्टिव केस की संख्या 28041 हुई

No comments Document Thumbnail

रायपुर : प्रदेश में कोरोना महामारी की रफ़्तार कम नहीं हो रही हैं, दिन प्रतिदिन लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही हैं. प्रदेश में आज बुधवार को एक दिन में 2564 नए पॉजिटिव केस की पहचान की गई हैं. स्वास्थ्य विभाग में मेडिकल बुलेटिन जारी कर नए पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि की हैं.





यह भी पढ़ें : Balodabazar News : जिले में आज कोरोना पॉजिटिव 57 नए मरीजों की हुई पहचान, ऐक्टिव केस की संख्या अब 587 https://media24media.com/corona-positive-57-new-patients-identified-in-balodabazar-district-today/





आज एक दिन में 13 मरीजों की हुई मौत





छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कोरोना वायरस के परीक्षण हेतु कुल 719630 सैम्पल का जाँच की गई हैं, जिसमें 52932 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं. जिनमें अब तक 24414 मरीज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए तथा अब एक्टिव केस की संख्या 28041 मरीज हो गई हैं. आज एक दिन में 13 मरीजों की मौत हुई वही प्रदेश में अब तक कुल 477 मरीजों की जान जा चुकी हैं.





यह भी पढ़ें : Unlock : 21 सितम्बर से हाई स्कूल खोलने की तैयारी https://media24media.com/unlock-preparation-to-open-high-school-from-21-september/





आज फिर जिला रायपुर से सर्वाधिक मरीज मिले





स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार जिला रायपुर से 869, दुर्ग से 308, राजनंदगांव से 281, बिलासपुर से 255, जांजगीर चांपा से 69, रायगढ़ से 66, बलौदाबाजार से 64, नारायणपुर से 59, कबीरधाम से 56, कोरिया व बस्तर से 50 - 50, सुकमा से 49, सरगुजा से 45, बलरामपुर से 41, कोरबा से 39, कांकेर से 36, धमतरी व सूरजपुर से 35 - 35, जशपुर से 32, दंतेवाड़ा से 28, बेमेतरा से 23, बालोद से 22, मुंगेली से 21, गरियाबंद से 19, कोंडागांव से 18, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 13, महासमुंद से 03 व अन्य जिला से 08 मरीज मिलने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई हैं. आज पाए गए नए पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी हैं.


Balodabazar News : जिले में आज कोरोना पॉजिटिव 57 नए मरीजों की हुई पहचान, ऐक्टिव केस की संख्या अब 587

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा हैं. लगातार पॉजिटिव केस मिलने से हड़कंप मचा हुआ हैं. जिले में आज कोरोना के 57 नए मामलों की पहचान आज की गई है। अब तक 1416 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं, वही आज 35 मरीजों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए हैं. अब तक कुल 818 मरीजों को डिस्चार्ज किये जा चुके हैं. जिले में अब एक्टिव केस की संख्या 587 हो गई हैं. इनमें बलौदाबाजार और पलारी विकासखण्ड से 16 - 16 मरीज, बिलाईगढ़ में 10, सिमगा में 8, कसडोल में 5 और भाटापारा में 2 मरीज शामिल हैं। वहीं इलाज़ के बाद ठीक होने पर 35 लोगों को डिस्चार्ज किया गया।





यह भी पढ़ें : Unlock : 21 सितम्बर से हाई स्कूल खोलने की तैयारी https://media24media.com/unlock-preparation-to-open-high-school-from-21-september/





कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 11 हो गई





जिले में आज कोरोना से आज 3 मौत भी दर्ज की गई।  इसमें बलौदाबाजार के नवापारा निवासी 79 वर्षीय बुज़ुर्ग महिला, कसडोल की 65 वर्षीय महिला और परसापाली (लवन) निवासी 45 साल के पुरुष शामिल हैं। उन्हें कोरोना के साथ अन्य बीमारी की भी शिकायत थी। इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 11 हो गई है।





यह भी पढ़ें : Corona News Update: अब खून के नमूनों से जांचेंगे रोग प्रतिरोधक क्षमता https://media24media.com/corona-news-update-now-blood-samples-will-test-immunity/





मुख्य चिकित्सा एवं अधिकारी से मिले जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार शहर के वार्ड 2 मेन रोड से 1, सेंट्रल बैंक के बाजू से 1, कमल कॉलोनी से 1 तथा अन्य वार्डों से 3 मरीज़ों की पॉजिटिव पहचान की गई है। ग्रामीण बलौदाबाजार अंचल से पेण्डारी (पामगढ़) से 1, रवान अम्बुजा लेबर कॉलोनी से 7, भरुवाडीह से 1 और कोलिहा से 1 मरीज़ शामिल हैं।





पलारी विकासखण्ड के पलारी शहर के वार्ड 11 से 2 तथा ग्रामीण अंचल से हरिनभट्टा से 5, रोहांसी एवं सुंदरी एम से 2 - 2 और बेल्हा, छीराही, अछोली, भरवाडीह एवं लटेरा से 1-1 मरीज़ पॉजिटिव कोरोना पाए गये हैं। 





बिलाईगढ़ विकासखण्ड के नगर पंचायत भटगांव वार्ड 5 से 3, बिलाईगढ़ वार्ड 5 से 1 और नगर पंचायत से 1 मरीज़ तथा गोविंद वन से 3, खरसुल और बनाहील से 1 - 1 मरीज़ की पहचान हुई है। कसडोल शहर में बलार रोड से 1, आकाश मेडिकल से 1, रामसागर पारा से 1, चाटीपाली से 1 और छरछेद से 1 शामिल हैं। सिमगा के अन्तर्गत वार्ड 13 से 2, बिजली कॉलोनी से 1, फोकट पारा से 5 और भाटापारा के संत माता कर्मा वार्ड और लखन कॉलोनी से 1-1 मरीज़ पॉजिटिव मिले हैं।


कोरोना रफ़्तार तेज : बलौदाबाजार जिले में आज 75 नए पॉजिटिव मरीजों की हुई पहचान, ऐक्टिव केस की संख्या 510

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले में कोरोना महामारी की रफ़्तार बहुत तेज हो गई हैं, लगातार नए पॉजिटिव मरीजों की पहचान की जा रही हैं। जिले में आज कोरोना के 75 नए पॉजिटिव पाए गए हैं। वही आज 09 अमरीज़ों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए. जिले अब तक कुल 1252 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं, जिसमें 735 मरीजों को डिस्चार्ज किये गए हैं. अभी तक कोरोना महामारी से कुल 08 व्यक्तियों की मौत हो चुकी हैं.





मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी ने आज यहां बताया कि जिले में आज 75 नये मरीज़ों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। सबसे ज्यादा 23 पॉजिटिव कसडोल विकासखण्ड से हैं। पलारी से 13 मरीज़, बलौदाबाजार से 11 मरीज़, भाटापारा और बिलाईगढ़ से 10-10 मरीज़ और सिमगा विकासखण्ड से आज 8 मरीज़ों की पहचान आज की गई है।





कसडोल विकासखंड से सर्वाधिक 23 पॉजिटिव केस





डॉ सोनवानी ने बताया कि कसडोल शहर के राम सागर पार से 4 मरीज़, पारस नगर वार्ड 5 से 3 मरीज़, इंदिरा कॉलोनी वार्ड 3 से 1 मरीज़ तथा बलार रोड से 1 मरीज़ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ग्रामीण इलाके से छेछर वार्ड 11 से 3, चिखली नीचे पारा से 3, कटगी से 3 तथा डतांग, रामपुर, पिकरी, मटिया, मुड़पार से एक-एक मरीज़ मिले हैं। बलौदाबाजार विकासखण्ड के अन्तर्गत बलौदाबाजार शहर के मंगलम कॉलोनी से 1, यालेन्ट डिपार्टमेंट से 1, इंदिरा कॉलोनी से 3, समृद्धि कॉलोनी से 1, लवन नगर के वार्ड 1 से 1 एवं एक मरीज़ अन्य वार्ड से, ग्रामीण इलाके में दशरमा, सुनसुनिया एवं बरदा से 1-1 मरीज़ शामिल हैं। 





पलारी विकासखण्ड से 13 पॉजिटिव मरीज





पलारी विकासखण्ड के पलारी शहर के वार्ड 14 से 4 और वार्ड 1 बस्तिपारा से 1 मरीज़ शामिल हैं। ग्रामीण क्षेत्र में अमेरा से 3, कोदवा से 2 तथा तेलासी, बिनौरी एवं खरतोरा संडी से 1-1 मरीज़ की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। भाटापारा शहर के स्टेशन वार्ड से 3 और सदर बाजार, सिटी थाना, नगरपालिका, महासती वार्ड एवं सदर वार्ड से 1-1 रिपोर्ट पॉजिटिव और सुरखी बस्ती एवं निपनिया से 1-1 मरीज़ शामिल हैं। सिमगा के बिजली कॉलोनी एवं वार्ड 12 से 2-2, हिरमी सुहेला से 2, सुहेला सीएचसी से 1 और हिरमी थाना से 1 मरीज़ शामिल हैं। बिलाईगढ़ के अंतर्गत नगर के  वार्ड 10 से 3, वार्ड 7 से 1 और ग्रामीण इलाके में खैरझिटी से 2 तथा रोहिना, पथरिया, लिमतरी एवं सूती उरकुली से 1-1 मरीज़ को रिपोर्ट धनात्मक आया है।





प्रदेश में कल मिले थे 2100 नए केस





छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ़्तार कम नहीं हो रही हैं, दिन प्रतिदिन लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही हैं. कल रविवार को एक दिन में 2100 नए पॉजिटिव केस की पहचान की गई हैं.





छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने रविवार रात 11.30 बजे मीडिया बुलेटिन जारी कर बताया कि कुल नए 2100 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है जिसमें जिला रायपुर से से 711, बिलासपुर से 203, राजनांदगांव से 182, रायगढ़ से 167, महासमुंद से 125 दुर्ग से 109, बस्तर से 86, जांजगीर-चांपा से 84, बलौदाबाजार से 53, दंतेवाड़ा से 48, बालोद से 41, कांकेर से 35, सुकमा से 31, सूरजपुर से 28, सरगुजा व कोण्डागांव से 26-26, कोरबा से 25, बेमेतरा से 24, कबीरधाम व गरियाबंद से 22, धमतरी से 16, बलरामपुर से 14, बीजापुर से 12, जशपुर से 11, कोरिया व नारायणपुर से 06-06, अन्य राज्य से 07 मरीज मिलने की पुष्टि की गई हैं. मिले पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी है


छत्तीसगढ़ में रविवार को मिले 2100 नए कोरोना पॉजिटिव, अब एक्टिव केस की संख्या 23685 हो गई

No comments Document Thumbnail

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ़्तार कम नहीं हो रही हैं, दिन प्रतिदिन लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही हैं. कल रविवार को एक दिन में 2100 नए पॉजिटिव केस की पहचान की गई हैं.





छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कोरोना वायरस के परीक्षण हेतु कुल 669541 सैम्पल का जाँच की गई हैं, जिसमें 45263 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं. जिनमें अब तक 21198 मरीज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए तथा अब एक्टिव केस की संख्या 23685 मरीज हो गई हैं. कल रविवार को एक दिन में 24 मरीजों की मौत हुई वही प्रदेश में अब तक कुल 380 मरीजों की जान जा चुकी हैं.









छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने रविवार रात 11.30 बजे मीडिया बुलेटिन जारी कर बताया कि कुल नए 2100 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है जिसमें जिला रायपुर से से 711, बिलासपुर से 203, राजनांदगांव से 182, रायगढ़ से 167, महासमुंद से 125 दुर्ग से 109, बस्तर से 86, जांजगीर-चांपा से 84, बलौदाबाजार से 53, दंतेवाड़ा से 48, बालोद से 41, कांकेर से 35, सुकमा से 31, सूरजपुर से 28, सरगुजा व कोण्डागांव से 26-26, कोरबा से 25, बेमेतरा से 24, कबीरधाम व गरियाबंद से 22, धमतरी से 16, बलरामपुर से 14, बीजापुर से 12, जशपुर से 11, कोरिया व नारायणपुर से 06-06, अन्य राज्य से 07 मरीज मिलने की पुष्टि की गई हैं. मिले पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी है.






छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी, शनिवार को एक दिन में फिर मिले 2529 नए पॉजिटिव मरीज

No comments Document Thumbnail

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा हैं. लगातार पॉजिटिव मरीज मिलने से शासन प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ हैं. कल शनिवार को एक दिन में कोरोना पॉजिटिव के 2529 नए मरीजों की पहचान की गई हैं. प्रदेश में अब तक कुल 43163 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं, जिसमें से अब तक कुल 20847 मरीजों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये जा चुके हैं. वही कोरोना महामारी से 356 लोंगो की जान जा चुकी हैं. अब प्रदेश में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 22320 हो गई हैं.





यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Wheather Update: भारी बारिश की चेतावनी https://media24media.com/chhattisgarh-wheather-update-warning-of-heavy-rain/





शनिवार को देर रात को अपडेटेड मेडिकल बुलेटिन किया गया जिसमें 1357 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई. जिसमें जिला रायपुर से 480, दुर्ग से 178, रायगढ़ से 169, राजनांदगांव से 100, बिलासपुर से 99, बलौदाबाजार से 70, सूरजपुर से 58, जांजगीर चांपा से 34, कोरबा से 33, जशपुर से 21, धमतरी से 16, दंतेवाड़ा से 15, कबीरधाम से 14, बलरामपुर व सुकमा से 13 - 13, सरगुजा से 09, बेमेतरा व कोरिया से 08 - 08, महासमुंद से 05, गरियाबंद से 03, बालोद व कोंडागांव से 02 - 02, मुंगेली, कांकेर व नारायणपुर से 01 - 01 मरीज मिले हैं.









कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग के द्वारा शाम को जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 1172 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. जिसमे जिला रायपुर से 398, दुर्ग से 155, बिलासपुर से 96, बालोद से 69, राजनांदगांव व रायगढ़ से 54-54, जांजगीर-चांपा से 46, सूरजपुर से 28, बलरामपुर से 27, महासमुंद व कोण्डागांव से 25-25, धमतरी से 23, सरगुजा व बस्तर से 21-21, बलौदाबाजार से 20, गरियाबंद से 18, बेमेतरा से 15, कोरिया से 14, कबीरधाम से 13, कांकेर से 12, मुंगेली से 11, नारायणपुर से 10, बीजापुर से 09, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से 05, अन्य राज्य से 03 मिले थे.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.