Media24Media.com: #CCTV

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #CCTV. Show all posts
Showing posts with label #CCTV. Show all posts

रायपुर में 70 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, 12 दिन पहले रखे गए कुक ने दिया वारदात को अंजाम

No comments Document Thumbnail

रायपुर- राजधानी रायपुर में एक कारोबारी के घर हुई करीब 70 लाख रुपये की नकदी और जेवरात चोरी के मामले का पुलिस ने महज छह घंटे में खुलासा कर दिया। इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि सिर्फ 12 दिन पहले काम पर रखा गया कुक निकला।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने घर की गतिविधियों और कीमती सामान की पूरी जानकारी जुटाने के बाद मौके का फायदा उठाकर लाखों रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों का पीछा किया। लगातार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का बड़ा हिस्सा बरामद कर लिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने नौकरी के दौरान घर की सुरक्षा व्यवस्था और दिनचर्या को अच्छी तरह समझ लिया था, जिसके बाद उसने वारदात की योजना बनाई।

पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि चोरी की वारदात में आरोपी के साथ कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं। इस त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस की सराहना की जा रही है।

5 सेकेंड में 10 गोलियां दाग जिम मालिक की हत्या, वारदात CCTV में कैद

No comments Document Thumbnail

 हांसी (हरियाणा): फव्वारा चौक के पास बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े एक जिम मालिक की अंधाधुंध गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। वारदात को बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने अंजाम दिया, जिन्होंने महज 5 सेकंड के भीतर 10 राउंड फायरिंग की। घटना के वक्त जिम मालिक खुले मैदान में कुछ युवक-युवतियों को ट्रेनिंग दे रहा था। इस हमले में एक अन्य युवक भी घायल हुआ है। पूरी वारदात वहां लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है, जिसका फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


ताबातोड़ फायरिंग से फैली दहशत

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान जिम संचालक के रूप में हुई है। वह रोज की तरह युवाओं को एक्सरसाइज करवा रहा था, तभी मोटरसाइकिल पर आए हमलावरों ने बेहद नजदीक से उस पर गोलियां दागनी शुरू कर दीं। अचानक हुई इस गोलीबारी से मौके पर भगदड़ और दहशत का माहौल बन गया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।

जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शूटरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

माँ दंतेश्वरी मंदिर चोरी केस: CCTV में कैद हुआ चोर, 5 हजार का इनाम घोषित

No comments Document Thumbnail

जगदलपुर बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी मंदिर में हुई चोरी की घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मंदिर में चोरी को अंजाम देने वाले आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी का फोटो सार्वजनिक करते हुए उसकी जानकारी देने वाले को 5 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।


यह घटना शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात की है, जब अज्ञात चोरों ने मंदिर के पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोर माँ दंतेश्वरी सहित अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों से सोने-चांदी के आभूषण और तीन मूर्तियां चुराकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। जांच के दौरान सुरक्षा कारणों से मंदिर को कुछ समय के लिए श्रद्धालुओं के लिए बंद रखा गया।

पुलिस द्वारा मंदिर परिसर और आसपास लगे 100 से अधिक शासकीय व निजी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसके बाद आरोपी की पहचान सुनिश्चित की गई। फॉरेंसिक टीम की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने 9 विशेष टीमें गठित की हैं। इनमें से 5 टीमें सीमावर्ती राज्य ओडिशा में आरोपी की तलाश के लिए रवाना की गई हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इनाम की घोषणा का उद्देश्य स्थानीय लोगों की सहभागिता बढ़ाना है, ताकि आरोपी को जल्द पकड़ा जा सके और चोरी गया सामान बरामद किया जा सके। पुलिस को उम्मीद है कि मामले का शीघ्र ही खुलासा होगा।

छत्तीसगढ़ दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से तीन मजदूरों की मौत, दो गंभीर

No comments Document Thumbnail

 बेमेतरा। जिले में देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में पश्चिम बंगाल के तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में उस समय हुआ, जब काम से लौट रहे मजदूरों से भरी पिकअप वाहन को तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।


पुलिस के अनुसार सभी मजदूर केरल फ्लावर्स बेमेतरा में काम करते थे। 24 नवंबर की रात वे कबीरधाम जिले से पिकअप वाहन में लौट रहे थे। बेमेतरा के करीब पहुँचते ही ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप सड़क किनारे दूर जा गिरी और उसका अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक पश्चिम बंगाल के निवासी बताए गए हैं। घायल मजदूरों में

  • अजय विश्वकर्मा (22), निवासी बेमेतरा

  • शुभाशीष चक्रवर्ती (42), निवासी पश्चिम मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल
    शामिल हैं। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों का आक्रोश, सड़क पर रोक दिया आवागमन

हादसे के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। स्थानीय लोग देर रात सड़क पर जमा हो गए और दुर्घटनास्थल पर आवागमन रोक दिया। लोगों का आरोप है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण लगातार दुर्घटनाएँ हो रही हैं।

प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर

  • स्पीड कंट्रोल

  • हाइवे पेट्रोलिंग

  • बैरिकेडिंग
    बढ़ाने की मांग की। यह घटना सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर एक पब्लिक इंटरेस्ट स्टोरी के रूप में भी सामने आई है।

पुलिस ने दिए आश्वासन, CCTV खंगाले जा रहे

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और लोगों को समझाइश देकर शांत कराया। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि दुर्घटना स्थल पर जल्द ही

  • अतिरिक्त बैरिकेडिंग

  • संकेतक

  • रात्रि गश्त
    की व्यवस्था बढ़ाई जाएगी। साथ ही अज्ञात ट्रक की तलाश शुरू कर दी गई है और आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

सड़क सुरक्षा पर फिर उठा सवाल

हादसा एक बार फिर इस बात को रेखांकित करता है कि क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की निगरानी को लेकर मजबूत व्यवस्थाओं की सख्त जरूरत है। स्थानीय स्तर पर ऐसी घटनाएँ लगातार ट्रेंडिंग न्यूज बन रही हैं, जो सड़क हादसों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग करती हैं।

मोबाइल दुकान में चोरी: 3 आरोपी गिरफ्तार, 14 मोबाइल और बाइक जब्त

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। थाना आरंग पुलिस और एंटी क्राइम- साइबर यूनिट ने संयुक्त कार्रवाई कर शुभकामना मोबाइल दुकान चोरी मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14 मोबाइल फोन और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। जब्त सामान की कीमत करीब 2.20 लाख रुपए आंकी गई है।


प्रार्थी यशवंत साहू ने बताया था कि 4-5 जुलाई की रात उसकी दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर मोबाइल ले गए। शिकायत के बाद पुलिस ने CCTV फुटेज और मुखबिर की जानकारी के आधार पर कार्रवाई शुरू की।

गिरफ्तार आरोपियों में मंदिर हसौद निवासी नवीन बंजारे (18), अश्वनी बंजारे उर्फ बंटी (20) और एक नाबालिग शामिल हैं। पूछताछ में तीनों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना आरंग में अपराध क्रमांक 384/25, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।

मेडिकल स्टोर में दबंगई का वीडियो वायरल: दवा देने में देरी पर वकील ने की स्टाफ से मारपीट, बोला– "विधायक मेरा पड़ोसी है"

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में एक बार फिर दबंगई का मामला सामने आया है। लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल परिसर में संचालित धन्वंतरि जेनेरिक मेडिकल स्टोर में शुक्रवार देर रात एक युवक ने दवा देने में हुई मामूली देरी पर मेडिकल स्टाफ के साथ मारपीट की। पूरा घटनाक्रम CCTV में कैद हो गया है और इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


दवा लेने पहुंची महिला ने की बहस, पति को बुलाकर हंगामा


सूत्रों के मुताबिक, रात करीब 10 बजे एक महिला बीपी और शुगर की दवा लेने स्टोर पर पहुंची। भीड़ अधिक होने के कारण दवा देने में कुछ मिनटों की देरी हुई। इस पर महिला ने स्टाफ से बहस शुरू कर दी और फिर फोन कर अपने पति को बुला लिया।

कुछ ही देर में युवक कार से मेडिकल स्टोर पहुंचा और बिना कुछ सुने मारपीट शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने खुद को वकील बताया और कहा कि वह स्थानीय विधायक का पड़ोसी है, इसलिए उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

CCTV फुटेज में कैद हुई घटना, पुलिस में शिकायत दर्ज

मेडिकल स्टाफ ने घटना की सूचना अस्पताल प्रबंधन और पुलिस को दी है। CCTV फुटेज के आधार पर सुपेला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी है।

स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा पर सवाल

इस घटना ने एक बार फिर मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां एक ओर स्वास्थ्यकर्मी दिन-रात मरीजों की सेवा में जुटे रहते हैं, वहीं दूसरी ओर ऐसी घटनाएं उनके मनोबल को तोड़ती हैं।

छत्तीसगढ़ में बड़ी चोरी: स्कूटी की डिक्की से नकदी भरा बैग उड़ाया, CCTV में कैद वारदात

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर के गंजपारा इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दिनदहाड़े एक कलेक्शन एजेंट की स्कूटी की डिक्की से 18 लाख रुपए पार कर दिए गए। यह पूरी वारदात पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।

नकदी भरा बैग उड़ाया

पैसे चोरी होने की शिकायत ओमप्रकाश टंडन ने दुर्ग कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। ओमप्रकाश एक निजी कंपनी में कलेक्शन एजेंट के तौर पर काम करता है। रोज की तरह सोमवार को भी वह कलेक्शन से मिले रुपयों को बैंक में जमा करने निकला था। उसने पहले एक बैंक में कैश जमा किया, फिर बाकी रकम लेकर दूसरे बैंक की ओर जा रहा था।

करीब ढाई बजे ओमप्रकाश ने अपनी स्कूटी गंजपारा स्थित लक्ष्मी ट्रेडर्स दुकान के सामने कुछ देर के लिए खड़ी की। इसी दौरान एक अज्ञात चोर स्कूटी की डिक्की तोड़कर उसमें रखे 18 लाख से भरे बैग को लेकर चंपत हो गया।


जैसे ही एजेंट वापस लौटा और स्कूटी की डिक्की खोली, उसके होश उड़ गए। पैसों से भरा बैग गायब था। यह देख वह घबराया हुआ सीधे दुर्ग कोतवाली पहुंचा और घटना की जानकारी दी।

 शहर की सीमाओं पर की नाकेबंदी

सूचना मिलते ही दुर्ग सीएसपी चिराग जैन मौके पर पहुंचे। हालात का जायजा लेने के बाद वायरलेस के जरिए तुरंत शहर की सीमाओं पर नाकेबंदी के निर्देश दिए गए। सभी थानों को अलर्ट किया गया और CCTV फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।

पुलिस को CCTV फुटेज से कुछ अहम सुराग मिले हैं। शक के आधार पर कुछ लोगों को थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही है। जांच अभी जारी है और जल्द ही आरोपी के पकड़े जाने की उम्मीद है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.