Media24Media.com: #स्वयंसेवी संस्था पीपला वेलफेयर फाउंडेशन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #स्वयंसेवी संस्था पीपला वेलफेयर फाउंडेशन. Show all posts
Showing posts with label #स्वयंसेवी संस्था पीपला वेलफेयर फाउंडेशन. Show all posts

रीवा में गहराया जल संकट, नारा लेखन कर दिया जा रहा है जल संरक्षण का संदेश

No comments Document Thumbnail

 आरंग। शुक्रवार को स्वयंसेवी संस्था पीपला वेलफेयर फाउंडेशन व ग्राम पंचायत रीवा के संयुक्त संयोजन में जल जागरूकता पर नारा लेखन कराया गया। जिसके तहत् ग्राम के मुख्य गली मोहल्ले, जल स्रोतों के आसपास जल ही जीवन है , जल है तो कल है, जल अनमोल है,जल बचाओ, जीवन बचाओ, इत्यादि जागरूकता नारे लिखाया गया। ग्राम के सरपंच घसिया राम साहू ने बताया ग्राम रीवा वर्षों से जल संकट जूझ रहा हैं।


बरसात निकलते ही यहां पानी की समस्या विकराल रूप धारण कर लेता है। लोगों को आसपास के गांव से पानी लाकर गुजारा करना पड़ता है। इसलिए नारा लेखन के माध्यम से जल संरक्षण और जल जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है।


वहीं पीपला फाउंडेशन के संयोजक महेन्द्र कुमार पटेल ने बताया गत वर्ष यहां जल संरक्षण को लेकर कार्यशाला आयोजित किया गया था।जिसमें भूगर्भ के विशेषज्ञो को आमंत्रित कर यहां जल की उपलब्धता पर संगोष्ठी कराया था।जिसे लोगों ने काफी सराहा।इस बार भी फाउंडेशन ग्राम रीवा में जल समस्या को लेकर भूगर्भ वैज्ञानिकों से संपर्क कर पानी की उपलब्धता हेतु शोध अध्ययन कर रहे हैं।

आरंग क्षेत्र के इतिहास पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम जारी, हिमांशी,दामन,दुर्गा ने मारी बाजी

No comments Document Thumbnail

 आरंग‌ । स्वयंसेवी संस्था पीपला वेलफेयर फाउंडेशन और संस्कार भारती छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में आरंग क्षेत्र के ऐतिहासिक, पुरातात्विक एवं सामान्य ज्ञान पर आधारित प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन अक्टूबर में किया गया । जिसमें आरंग नगर के समस्त हाई, हायर सेकंडरी स्कूलों के कक्षा नवमी से बारहवी तक के सभी संकाय के 2000 हजार से अधिक छात्र - छात्राओं ने भाग लिया ।




परीक्षा में सृजन सोनकर हायर सेकंडरी स्कूल आरंग से कक्षा बारहवीं के छात्रा हिमांशी पटेल 100 में 91अंक प्राप्त कर प्रथम, ग्यारहवीं के छात्र दामन साहू 88 अंक लेकर द्वितीय तथा दसवीं की छात्रा दुर्गा साहू 85 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त की। जिसमें प्रथम पुरस्कार स्वर्गीय आर एस सोनपिपरे सेवा निवृत्त तहसीलदार आरंग की स्मृति में 3001 एक रूपए, द्वितीय पुरस्कार समाजसेवी योगेश साहू की ओर से 2001 रूपए तथा तृतीय पुरस्कार पीपला वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से 1001 रूपए नगद एवं तीनों विजेताओं को मुरली मनोहर देवांगन डायरेक्टर थिंक आईएएस कोचिंग की ओर से प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया‌।


प्रतियोगिता में विजेता छात्र -छात्राओं को राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव में प्रतिभा सम्मान समारोह में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और नपाध्यक्ष संदीप जैन, जनपद अध्यक्ष टाकेश्वरी मुरली साहू व पीपला फाउंडेशन के संरक्षक आनंदराम पत्रकारश्री अध्यक्ष दूजेराम धीवर,संयोजक महेन्द्र कुमार पटेल, रीति शर्मा सोनपिपरे के कर कमलों से पुरस्कृत किया गया।

 वहीं कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा है यह आयोजन मात्र प्रश्नोत्तर की प्रतियोगिता नहीं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में एक अतुलनीय योगदान है, जिसने बच्चों को उनके अपने नगर आरंग की धरोहर, संस्कृति और इतिहास से साक्षात्कार कराया। दोनों संस्थाओं की यह पहल नगर व क्षेत्र में पुरातात्विक महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मिल का पत्थर साबित होगी।

महामंडलेश्वर डॉक्टर प्रकाशानंद ने बाबा बागेश्वरनाथ मंदिर में किया आशीर्वाद, कहा यह चौंसठ योगिनियों का मंदिर

No comments Document Thumbnail

 आरंग। आज रविवार को स्वयंसेवी संस्था पीपला वेलफेयर फाउंडेशन के अनुरोध पर ऋषिकेश से महामंडलेश्वर डॉक्टर प्रकाशानंद आरंग पहुंचे। उन्होंने बाबा बागेश्वर नाथ महादेव मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक और श्रीफल चढ़ाकर आशीर्वाद लिया।


तत्पश्चात उन्होंने मंदिर का अवलोकन करते हुए कहा यह मंदिर चौंसठ योगिनियों का मंदिर है। पहले यह मंदिर साधना का केंद्र था।आज भी यहां साधना से अनेक सिद्धियां प्राप्त की सकती है।इस अवसर पर फाउंडेशन के सदस्यों ने महामंडलेश्वर डॉक्टर प्रकाशानंद स्वामी जी का फूल मालाओं और श्रीफल भेंटकर आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया।


उन्होंने फाउंडेशन के सदस्यों की पहल व रचनात्मक कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए आशीर्वाद दिया और भविष्य में पुनः आरंग पधारने की इच्छा जताए हैं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.