Media24Media.com: #बेरहमी से हत्या

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #बेरहमी से हत्या. Show all posts
Showing posts with label #बेरहमी से हत्या. Show all posts

अंधविश्वास बना जानलेवा, भतीजे ने चाचा की कुल्हाड़ी से हत्या

No comments Document Thumbnail

 दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जादू-टोना के शक में एक भतीजे ने अपनी मां की मौत का बदला लेने की भावना से अपने ही चाचा की टंगिया (कुल्हाड़ी) से बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


मां की मौत का शक बना हत्या की वजह

घटना 3 फरवरी 2026 की है। मृतक की पहचान कोसा मंडावी (50 वर्ष) निवासी ग्राम पोंदुम-2, गोटखुटापारा के रूप में हुई है। आरोपी भतीजा मुड़ा उर्फ मनकू मंडावी (27) को शक था कि उसकी मां सुकड़ी मंडावी की मौत जादू-टोना के कारण हुई है और इसके पीछे उसके चाचा कोसा मंडावी का हाथ है।

इसी संदेह को लेकर आरोपी और मृतक के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

टंगिया से ताबड़तोड़ वार कर की हत्या

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बदला लेने की नीयत से हत्या की साजिश रची। 3 फरवरी को वह मौका पाकर अपने चाचा के घर पहुंचा और टंगिया से सिर, कंधे और शरीर के अन्य हिस्सों पर ताबड़तोड़ वार कर उनकी मौके पर ही हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया।

जांच में जुटी पुलिस, जंगल से पकड़ा गया आरोपी

घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घर के आंगन में मृतक का शव खून से लथपथ मिला। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी ग्राम पोंदुम और जारम के बीच जंगल में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस और डीआरजी की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

 जुर्म कबूल, हथियार बरामद

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से

  • हत्या में प्रयुक्त टंगिया (कुल्हाड़ी)
  • खून से सना हाफ नेकर

जब्त किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

 पुलिस का बयान

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के. बर्मन ने बताया कि यह जघन्य वारदात जादू-टोना के अंधविश्वास के चलते की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

CG NEWS : मां-बहन की गाली पर तीन दोस्तों ने साथी की बेरहमी से हत्या, पहले गला घोंटा फिर पत्थर से कुचलकर दी मौत

No comments Document Thumbnail

 धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में दोस्ती को कलंकित करने वाली एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां तीन दोस्तों ने मिलकर अपने ही साथी की गला घोंटकर हत्या कर दी, फिर शव को पुल के नीचे फेंक दिया, और जब देखा कि वह ज़िंदा है तो पत्थर से सिर कुचलकर मार डाला।


 बिरेझर चौकी क्षेत्र की वारदात

यह दर्दनाक घटना बिरेझर चौकी क्षेत्र के चटौद-करगा नाला पुल के पास हुई। मृतक की पहचान करगा गांव निवासी 26 वर्षीय मनीष कुमार मिथलेश के रूप में की गई है। पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में की गई थी।

 शराब पार्टी में बिगड़ी बात, गुस्से में लिया जान

21 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे, मुख्य आरोपी होमेश कुमार साहू अपने दोस्त चाहत यादव के साथ मनीष को शराब पिलाने के बहाने पुल के पास ले गया। शराब पीते समय किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, और मनीष ने गुस्से में होमेश को मां-बहन की गालियां दे दीं।
गुस्से में तिलमिलाए होमेश ने गमछे से मनीष का गला दबा दिया। उसे मरा समझकर दोस्तों ने शव को पुल के नीचे फेंक दिया, लेकिन जब देखा कि वह अब भी ज़िंदा है, तो पत्थर उठाकर सिर कुचल दिया।

 मोबाइल लोकेशन से खुला राज

अगली सुबह स्थानीय लोगों ने पुल के नीचे शव और बाइक देखी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
मोबाइल और कॉल डिटेल्स की जांच में पता चला कि मृतक के आखिरी संपर्क में होमेश साहू था। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया, जहां पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली।

 पहले से चल रही थी रंजिश

एसपी सूरज सिंह परिहार ने बताया कि मनीष और होमेश के बीच पहले से विवाद चल रहा था। रायपुर से लौटने के बाद जब मनीष ने फिर से गाली दी, तो होमेश ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर साजिश रचकर हत्या कर दी।

छत्तीसगढ़ में नरसंहार: पति-पत्नी और दो बच्चों की बेरहमी से हत्या, घर के अंदर दफनाए शव

No comments Document Thumbnail

 रायगढ़। खरसिया थाना क्षेत्र के राजीव नगर मोहल्ले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक ही परिवार के चार सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर शव घर के अंदर दफना दिए गए। घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।


ऐसे खुला राज

ग्रामीणों के मुताबिक, घर पिछले 2-3 दिनों से बंद था और अंदर से तेज बदबू आ रही थी। पड़ोसियों ने आशंका जताई और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा खोला तो अंदर का दृश्य देखकर सबके होश उड़ गए। चारों तरफ खून के छींटे थे और कमरे में मिट्टी खोदकर शव दफनाए गए थे।

पहचान और हत्या का अंदाज

शवों की पहचान बुधराम उरांव, उनकी पत्नी सोहद्रा, बेटा अरविंद और बेटी शिवांगी उरांव के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि हत्या कुल्हाड़ी और रॉड जैसे धारदार और भारी हथियार से की गई है।

फोरेंसिक जांच और पुलिस की कार्रवाई

फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की है। पुलिस ने पूरे घर को सुरक्षा घेरे में लेकर सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इस नरसंहार के पीछे पारिवारिक रंजिश है, आपसी विवाद या कोई और वजह।

इलाके में दहशत

रायगढ़ में इस सनसनीखेज वारदात से लोगों में खौफ का माहौल है। हर कोई यही सवाल पूछ रहा है कि आखिर इतने बड़े कत्ल के पीछे कौन हो सकता है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.