Media24Media.com: #बिहार विधानसभा चुनाव 2025

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #बिहार विधानसभा चुनाव 2025. Show all posts
Showing posts with label #बिहार विधानसभा चुनाव 2025. Show all posts

Bihar Election 2025 : जिन्होंने बिहार को जंगलराज दिया, वे विकास नहीं दे सकते, पीएम मोदी का जनसभा के दौरान RJD और कांग्रेस पर तीखा हमला

No comments Document Thumbnail

 Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (30 अक्टूबर) को मुजफ्फरपुर में आयोजित जनसभा में कांग्रेस और आरजेडी पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि “लालटेन युग के लोग बिहार को बिजली नहीं दे सकते। जिनका इतिहास भ्रष्टाचार, अपराध और कुशासन से जुड़ा है, वे विकास का चेहरा नहीं बदल सकते।


प्रधानमंत्री ने लालू यादव के शासन काल को जंगलराज बताते हुए कहा कि “बिहार में एक समय ऐसा था जब 40 हजार रुपये के लिए भी अपहरण हो जाता था।” उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए कानून का राज, उद्योग और कनेक्टिविटी जरूरी है।

मोदी ने आरजेडी पर तंज कसते हुए कहा, “जिनका इतिहास जमीन कब्जाने का है, वे उद्योग को जमीन कैसे देंगे? जिन्होंने बिहार को लालटेन युग में रखा, वे बिजली कैसे देंगे? जिन्होंने रेल को लूटा, वे कनेक्टिविटी कैसे बढ़ाएंगे?”

पीएम मोदी ने 2001 के चर्चित गोलू अपहरण कांड का भी उल्लेख किया और कहा कि “मुजफ्फरपुर के लोग उस दर्द को नहीं भूल सकते। अपराधियों ने एक मासूम बच्चे को किडनैप कर निर्दयता से उसकी हत्या कर दी थी। यही था उस दौर का जंगलराज।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि “जहां कट्टा और क्रूरता का राज हो, वहां कानून दम तोड़ देता है। जहां कुशासन और करप्शन हो, वहां गरीब का हक लुट जाता है। ऐसे लोग कभी भी बिहार का भला नहीं कर सकते।”

उन्होंने कहा कि बिहार का गौरव, संस्कृति और मीठी बोली देश की पहचान है। एनडीए सरकार का लक्ष्य है कि बिहार को समृद्ध और विकसित भारत की रीढ़ बनाया जाए।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : अब चुनावी रण में मैथिली ठाकुर! बेनीपट्टी से चुनाव लड़ने की जताई प्रबल इच्छा

No comments Document Thumbnail

 Bihar Assembly Elections 2025: प्रसिद्ध लोक और शास्त्रीय गायिका मैथिली ठाकुर अब राजनीति में कदम रखने की तैयारी में हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में उन्हें दरभंगा जिले के किसी सीट से, खासकर अलीनगर या अपने गृह क्षेत्र बेनीपट्टी विधानसभा सीट से, भाजपा का उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चाएँ तेज हैं।


मौजूदा विधायक मिश्री लाल यादव को अदालत से दो साल की सजा मिलने के बाद अयोग्य घोषित कर दिया गया है, जिसके चलते यह सीट खाली हुई है। इसी बीच, मैथिली ठाकुर ने खुद राजनीति में उतरने और अपने गृह क्षेत्र से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है।

भाजपा नेताओं से हुई मुलाकात

सूत्रों के अनुसार, मैथिली ठाकुर ने हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व बिहार प्रभारी विनोद तावड़े और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात की थी। इसके बाद से उनके राजनीति में आने की अटकलें तेज हो गई हैं।
नर्मदा महोत्सव में प्रस्तुति देने पहुंचीं मैथिली ने कहा — “मेरे गांव से मेरा विशेष जुड़ाव है। अगर मैं वहीं से राजनीति की शुरुआत करूंगी, तो मुझे लोगों से नजदीकी और बहुत कुछ सीखने का अवसर मिलेगा।”

बिहार चुनाव की तारीखें घोषित

निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। राज्य में दो चरणों में मतदान होगा —

  • पहला चरण : 6 नवंबर
  • दूसरा चरण : 11 नवंबर
  • गिनती : 14 नवंबर

बेनीपट्टी सीट का समीकरण

मधुबनी जिले की बेनीपट्टी सीट वर्तमान में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा के पास है। 2020 के चुनाव में उन्होंने कांग्रेस की भावना झा को 30,000 से अधिक मतों से हराया था। यह सीट ब्राह्मण बहुल मानी जाती है और यहां भाजपा का मजबूत आधार है।

मैथिली ठाकुर का सफर

  • जन्म : जुलाई 1999, बेनीपट्टी (मधुबनी, बिहार)
  • पिता : रमेश ठाकुर (संगीत शिक्षक)
  • माता : भारती ठाकुर
  • करियर : 2011 से लोक और शास्त्रीय संगीत में सक्रिय, सोशल मीडिया पर अपार लोकप्रियता

राजनीति में उतरने की इच्छा पर उन्होंने कहा — “मैं देश के विकास में हरसंभव योगदान देना चाहती हूँ। अगर राजनीति इसके लिए एक रास्ता है, तो मैं तैयार हूँ।”

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.