Media24Media.com: #पारिवारिक विवाद

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #पारिवारिक विवाद. Show all posts
Showing posts with label #पारिवारिक विवाद. Show all posts

पहली पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप: दूसरी पत्नी, बहन और जीजा गिरफ्तार, पति फरार

No comments Document Thumbnail

 भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई में पारिवारिक विवाद ने सनसनीखेज मोड़ ले लिया। सुपेला थाना क्षेत्र में पहली पत्नी को कथित तौर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जलाने की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने दूसरी पत्नी, उसकी बहन और जीजा को गिरफ्तार किया है। वहीं घटना का मुख्य आरोपी पति अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।


पुलिस के अनुसार मामला सुपेला थाना क्षेत्र की स्मृति नगर चौकी का है। गिरफ्तार आरोपियों में परी खान (23), उसकी बहन मुस्कान (24) और जीजा राहुल यादव (35) शामिल हैं। जबकि मुख्य आरोपी लक्की सरदार फरार है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि 2 जुलाई की रात करीब 8 बजे परी खान ने अपने पति लक्की सरदार, बहन मुस्कान और जीजा राहुल यादव के साथ मिलकर कथित तौर पर पहली पत्नी के घर पहुंचकर विवाद किया। आरोप है कि चारों ने पहले महिला के साथ मारपीट की और फिर उस पर तथा घर के भीतर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने का प्रयास किया।

बताया जा रहा है कि पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर मौके से भागने में सफल रही, जिससे उसकी जान बच गई। घटना के बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पहली पत्नी से विवाद के बाद की थी दूसरी शादी

पुलिस के मुताबिक, लक्की सरदार की पहली शादी शीतल वर्मा से हुई थी। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके बाद शीतल अपने मायके चली गई थी। दहेज और पैसों के विवाद को लेकर मामला पुलिस तक भी पहुंचा था।

बाद में दोनों अलग हो गए। वर्ष 2025 में लक्की सरदार ने परी खान से प्रेम विवाह कर लिया और दोनों खम्हरिया क्षेत्र में रहने लगे। इसी बीच पहली पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल पुलिस फरार आरोपी लक्की सरदार की तलाश में जुटी हुई है। मामले की जांच जारी है।

शराब पीने से मना करने पर बहू ने ससुर पर किया हमला, बुजुर्ग घायल

No comments Document Thumbnail

 दुर्ग। स्मृतिनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में पारिवारिक विवाद का एक मामला सामने आया है, जहां कथित रूप से शराब पीने से मना करने पर एक महिला ने अपने ससुर पर हमला कर दिया। घटना में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना बीती रात की बताई जा रही है। आरोप है कि महिला नशे की हालत में थी। इसी दौरान उसके ससुर ने उसे शराब पीने से मना किया, जिससे वह नाराज हो गई।

बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर महिला ने पास में रखी ईंट उठाकर अपने ससुर पर हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग को गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने का प्रयास किया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला ने बीच-बचाव करने पहुंचे कुछ लोगों के साथ भी कथित रूप से अभद्र व्यवहार और मारपीट की, जिससे कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घायल बुजुर्ग को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। उनकी स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।

स्मृतिनगर पुलिस चौकी की टीम मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि शिकायत और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

लोन नहीं चुका पाया पति, पत्नी ने दे दी खौफनाक मौत..

No comments Document Thumbnail

 मुजफ्फरपुर (बिहार)। जिले के सकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत केशवपुर गांव में 32 वर्षीय युवक अंशु कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों ने मृतक की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार, अंशु कुमार की शादी वर्ष 2021 में हुई थी और उसके दो छोटे बच्चे हैं। उसने मकान निर्माण के लिए बैंक से करीब 18 लाख रुपये का लोन लिया था। आर्थिक तंगी के चलते वह किस्त नहीं चुका पा रहा था, जिसके कारण हाल ही में उसके घर पर नोटिस भी चस्पा किया गया था।

परिजनों का आरोप है कि पारिवारिक विवाद और आर्थिक दबाव के चलते पत्नी ने पहले अंशु को जहर दिया और बाद में साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से कमरे में आग लगाने की कोशिश की। हालांकि, मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने देखा कि कमरे का सामान जला हुआ था, जबकि मृतक का शरीर पूरी तरह झुलसा नहीं था।

घटना के दौरान कमरे से धुआं उठता देख ग्रामीणों ने अंशु को बाहर निकाला और तत्काल एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे दूसरे अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक के भाई उदय सिंह सहित अन्य परिजनों ने पत्नी स्वीटी भारती पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि परिवार में लंबे समय से आर्थिक तनाव और विवाद चल रहा था।

पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला जहर सेवन से मौत का प्रतीत हो रहा है, वहीं आग लगाने की भी पुष्टि के प्रयास किए जा रहे हैं। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया था।

उल्लेखनीय है कि करीब दो वर्ष पूर्व एक हादसे में अंशु का दाहिना पैर टूट गया था, जिसके कारण वह ठीक से चल-फिर नहीं पाता था। इसी वजह से वह कुछ समय से इमादपुर स्थित ससुराल में रह रहा था और हाल ही में केशवपुर लौटा था।

फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।

पत्नी मायके गई तो नाराज पति ने जेसीबी से गिरा दी ससुराल की चहारदीवारी

No comments Document Thumbnail

 गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले में पारिवारिक विवाद के कारण एक व्यक्ति ने जेसीबी मशीन से अपनी ससुराल की चहारदीवारी तोड़ दी। घटना के बाद पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला जमुआ थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव का है।


जानकारी के अनुसार, गादी चंगुलो गांव निवासी पिंटू मंडल बुधवार रात जेसीबी लेकर ससुराल पहुंचा और मकान की दीवार गिरा दी। इससे गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों के जुटने पर वह जेसीबी लेकर मौके से फरार हो गया।

पिंटू मंडल का कहना है कि शादी के साढ़े चार साल बाद भी उसकी पत्नी बार-बार मायके चली जाती है और ससुराल भेजने में उसके परिजन सहयोग नहीं करते। कई समझाइश के बावजूद पत्नी के वापस नहीं आने से वह तनाव में था।

वहीं पत्नी उर्मिला देवी ने आरोप लगाया कि पति रोज शराब पीकर मारपीट करता है। इसी कारण वह दोनों बच्चों के साथ मायके में रह रही है। उनका कहना है कि पंचायत में समझौते की कोशिश भी हुई, लेकिन पति ने हंगामा किया और गहने ले लिए।

जमुआ थाना प्रभारी विभूतिदेव कुमार ने बताया कि लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दोनों पक्षों के बयान और साक्ष्यों के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.