Media24Media.com: पत्नी मायके गई तो नाराज पति ने जेसीबी से गिरा दी ससुराल की चहारदीवारी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

पत्नी मायके गई तो नाराज पति ने जेसीबी से गिरा दी ससुराल की चहारदीवारी

Document Thumbnail

 गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले में पारिवारिक विवाद के कारण एक व्यक्ति ने जेसीबी मशीन से अपनी ससुराल की चहारदीवारी तोड़ दी। घटना के बाद पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला जमुआ थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव का है।


जानकारी के अनुसार, गादी चंगुलो गांव निवासी पिंटू मंडल बुधवार रात जेसीबी लेकर ससुराल पहुंचा और मकान की दीवार गिरा दी। इससे गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों के जुटने पर वह जेसीबी लेकर मौके से फरार हो गया।

पिंटू मंडल का कहना है कि शादी के साढ़े चार साल बाद भी उसकी पत्नी बार-बार मायके चली जाती है और ससुराल भेजने में उसके परिजन सहयोग नहीं करते। कई समझाइश के बावजूद पत्नी के वापस नहीं आने से वह तनाव में था।

वहीं पत्नी उर्मिला देवी ने आरोप लगाया कि पति रोज शराब पीकर मारपीट करता है। इसी कारण वह दोनों बच्चों के साथ मायके में रह रही है। उनका कहना है कि पंचायत में समझौते की कोशिश भी हुई, लेकिन पति ने हंगामा किया और गहने ले लिए।

जमुआ थाना प्रभारी विभूतिदेव कुमार ने बताया कि लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दोनों पक्षों के बयान और साक्ष्यों के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.