Media24Media.com: अबूझमाड़ का बड़ा एनकाउंटर : 40-40 लाख के दो टॉप नक्सली ढेर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

अबूझमाड़ का बड़ा एनकाउंटर : 40-40 लाख के दो टॉप नक्सली ढेर

Document Thumbnail

 नारायणपुर। बस्तर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा से लगे अबूझमाड़ इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में CPI (माओवादी) केंद्रीय समिति के दो वरिष्ठ नेता ढेर हो गए। मारे गए कैडरों की पहचान राजू दादा उर्फ कट्टा रामचंद्र रेड्डी और कोसा दादा उर्फ कादरी सत्यनारायण रेड्डी के रूप में हुई है। दोनों पर 40-40 लाख रुपये का इनाम घोषित था।


नारायणपुर एसपी रॉबिन्सन ने बताया कि माओवादी गतिविधियों की सूचना मिलने पर 22 सितंबर की सुबह सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। दिनभर चली मुठभेड़ में दोनों कुख्यात नक्सली मारे गए। राजू दादा (63) और कोसा दादा (67) तेलंगाना के करीमनगर जिले के निवासी थे और पिछले तीन दशक से दंडकारण्य विशेष क्षेत्रीय समिति में सक्रिय थे। इन पर कई हिंसक घटनाओं, सुरक्षा बलों पर हमलों और नागरिक हत्याओं में शामिल होने के आरोप हैं।

मुठभेड़ स्थल से बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं। बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी. ने इसे सरकार और जनता की उम्मीदों के अनुरूप बड़ी सफलता बताया। उन्होंने माओवादियों से हिंसा छोड़कर आत्मसमर्पण करने और पुनर्वास नीति का लाभ उठाने की अपील की।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.