Media24Media.com: #धमतरी जिला न्यूज

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #धमतरी जिला न्यूज. Show all posts
Showing posts with label #धमतरी जिला न्यूज. Show all posts

धमतरी न्यूज : बीकेटी ग्रुप की ओर से स्वास्थ्य विभाग को पीपीई किट, बेडशीट, टेबलशीट व मास्क प्रदान किया गया

No comments Document Thumbnail

धमतरी : बीकेटी ऑफ कंपनी की ओर से आज जिला प्रशासन व् स्वास्थ्य विभाग को पीपीई किट, बेडशीट, टेबल शीट व मास्क प्रदान किया गया. आज आमापारा स्थित मंगल भवन में एक समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क की अनिवार्यता का भी पालन किया गया. कार्यक्रम अध्यात्म योगी महेंद्र सागर जी, युवा मनीषी मनीष सागर जी के सानिध्य में हुआ.





यह भी पढ़ें : http://धमतरी न्यूज : जिले में आज कोरोना के 106 नए मरीज, अब ऐक्टिव केस की संख्या 844 हुई





कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य, अध्यक्षता जिला पंचायत सीईओ नम्रता गांधी व विशिष्ठ अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना रहे. कार्यक्रम के माध्यम से बीकेटी ग्रुप द्वारा 60 पीपीई किट, 150 बेडशीट, 5 टेबल शील्ड एवं 100 मास्क प्रदान किए गये। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी  डॉ. डीके तुर्रे को बीकेटी कंपनी के डिस्ट्रीब्युटर व रजत इक्विपमेंट्स रायपुर के मैनेजिंग डायरेक्टर महावीर गोलछा एवं उनकी टीम की ओर से सामान को प्रदान किया गया. इस दौरान सिद्धार्थ परिहार, सुपारस गोलछा, नीरज गुप्ता एवं शरद लोहाना आदि उपस्थित रहे। इस सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के लिये सीएचएमओ डॉ डीके तुर्रे ने पूरी टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया।





यह भी पढ़ें : http://कृषि सुधार विधेयकों को राष्ट्रपति की मंजूरी





अध्यात्म योगी महेंद्र सागर, युवा मनीषी मनीष सागर ने इस अवसर पर कहा की न सिर्फ भारत बल्कि पूरा विश्व इस महामारी से जूझ रहा है. इस दौरान कई चुनौतियाँ आयी साथ कई चीजों को सीखने का मौका मिला. शासन प्रशासन जागरूकता के साथ इस संकट से  निपट रहा है लेकिन आम नागरिको को भी इस संकट से निपटने आगे आना होगा. बीकेटी व रजत ग्रुप द्वारा अपनी सामजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन किया जा रहा है कंपनी द्वारा सुरक्षा सामान दिए जा रहे है. यह मानवता के लिए प्रेरणा है. इस दौर में व्यक्ति सकारात्मक विचारो का पालन करें, सकारात्मकता से ही बुराइयों से लड़ा जा सकता है. भविष्य में ऐसे सेवाभावी कार्यो के लिए शुभकामनाये भी दी गयी.





यह भी पढ़ें : http://पत्नी को पीटने वाले DG शर्मा को सरकार ने किया कार्यमुक्त , बेटे ने की थी सख्त कार्रवाई की मांग





इस अवसर पर महावीर गोलछा ने बताया कि बालकृष्ण इंडस्ट्रीज लिमिटेड यानी बीकेटी ग्रुप के द्वारा किये जा रहे जान हितेषी कार्यों की जानकारी दी. भविष्य में भी कंपनी द्वारा इस तरह के सामाजिक उत्तरदायित्व के कार्यक्रम किये जाते रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान आध्यात्मिक गुरु के हाथों कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य व जिला पंचायत सीईओ नम्रता गांधी का स्मृति चिन्ह से सम्मान भी किया गया. इस अवसर पर विजयलाल बरडिया, संतोष पारख, लक्ष्मीलाल लुनिया, विजय गोलछा, अजय बरडिया, आशीष मिन्नी, संजय लोढ़ा, रितेश लोढ़ा, संजय संकलेचा, प्रदीप गोलछा आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन शिशिर सेठिया ने किया.


धमतरी न्यूज : जिले में बुधवार को कोरोना के 112 नए मरीज, अब ऐक्टिव केस की संख्या 790 हुई

No comments Document Thumbnail

धमतरी : जिले में बुधवार को कोरोना के 112 नए मरीज की पहचान की गई है। इन्हें मिलाकर जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 1 हज़ार 811 हो गई है। कोरोना महामारी से तीन मौत भी दर्ज की गई है। अच्छी खबर यह कि, कल एक दिन में 209 मरीज़ों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई।






जिले में अब तक कोरोना वायरस के परिक्षण हेतु कुल 24138 सैंपल जांच किया गया हैं, जिसमें 1811 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं। बुधवार को 209 मरीजों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए, वही अब तक कोरोना के कुल 994 मरीज़ ठीक हो चुके हैं। कोरोना महामारी से कल तीन मौत भी दर्ज की गई है। जिले में अब तक कुल मरने वालों की संख्या जिले में 27 हो गई है। सक्रिय मरीज़ों की संख्या अब 1 हजार 811 है, जिनका कोविड अस्पताल और होम आइसोलेशन में इलाज़ चल रहा है।






यह भी पढ़ें : http://छत्तीसगढ़ न्यूज : प्रदेश में कोरोना के 2434 नए मरीज, ऐक्टिव केस की संख्या 35850 हुई





धमतरी ग्रामीण से सर्वाधिक 43 नए मरीज






जिले में आज कोरोना के 112 नए पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं. जिसमें गुजरा ( धमतरी ग्रामीण ) ब्लॉक से 43, कुरुद ब्लॉक से 27, मगरलोड से 03, नगरी ब्लॉक से 01 तथा धमतरी शहरी क्षेत्र से 38 नए पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं।





यह भी पढ़ें : http://कोरोना से बचाव में सावधानी ही समझदारी, बचाव के सरल उपाय






प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 93351 हुई






स्वास्थ्य विभाग की ओर से देर रात जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार आज कुल 2434 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं. जिसमें जिला रायपुर से 748, दुर्ग से 292, बस्तर से 187, राजनांदगांव से 162, दंतेवाड़ा से 118, धमतरी से 112, बालोद से 83, सुकमा से 70, सरगुजा से 60, बलरामपुर ऐसे 53, बिलासपुर से 52, रायगढ़ व बीजापुर से 51 – 51, बेमेतरा से 49, सूरजपुर से 48, महासमुंद से 47, कबीरधाम से 44, गरियाबंद से 42, जांजगीर चांपा से 35, कांकेर से 28, मुंगेली से 26, नारायणपुर से 22, जशपुर से 17, कोंडागांव से 16, कोरबा से 13, बलौदाबाजार व गौरेला पेण्ड्रा मरवाही से 02 – 02, कोरिया से 01 व अन्य राज्य से 03 मरीज मिले हैं.






यह भी पढ़ें : http://Balodabazar News : जिले में आज कोरोना के 86 नए मरीज, अब ऐक्टिव केस की संख्या 1379 हुई






प्रदेश में नए मरीजों के साथ ही प्रदेश में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 93351 हो गई है, जिनमें अब तक कुल 56580 मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए तथा अब एक्टिव केस की संख्या 35850 हैं। एक दिन में 19 मरीजों की मौत के बाद प्रदेश में अब कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 728 हो गई है।



Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.