Media24Media.com: #दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे. Show all posts
Showing posts with label #दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे. Show all posts

छत्तीसगढ़ : 31 अगस्त से 15 सितम्बर तक कई ट्रेनें रहेंगी घंटों लेट, रेलवे ने जारी की सूची

No comments Document Thumbnail

 रायपुर छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें आने वाले दिनों में अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चलेंगी। दरअसल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के तहत बिलासपुर रेल मंडल के रायगढ़ स्टेशन को चौथी रेल लाइन से जोड़ा जा रहा है। यह कार्य 31 अगस्त से 15 सितम्बर 2025 तक अलग-अलग तारीखों में किया जाएगा। इसी वजह से कई यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।


रेलवे ने पहले भी 4 अगस्त को प्रभावित ट्रेनों की जानकारी साझा की थी। अब उसका संशोधित शेड्यूल जारी किया गया है।

चौथी लाइन प्रोजेक्ट

बता दें कि बिलासपुर–झारसुगुड़ा के बीच 206 किमी लंबी चौथी रेल लाइन परियोजना पर काम चल रहा है। इसमें 150 किमी से अधिक हिस्सा पूरा हो चुका है। यह व्यस्त रेलमार्ग उत्तर और दक्षिण भारत को जोड़ने में बेहद अहम भूमिका निभाता है।

देरी से रवाना होंगी ये ट्रेनें

  • 02 सितम्बर 2025 – पूरी से चलने वाली 18477 पूरी–योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस06 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी

  • 03 सितम्बर 2025 – हावड़ा से चलने वाली 12262 हावड़ा–मुंबई दुरन्तो एक्सप्रेस06 घंटे देरी से रवाना होगी

  • 03 सितम्बर 2025 – आरा से चलने वाली 13288 आरा–दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस04 घंटे देरी से रवाना होगी

  • 03 सितम्बर 2025 – पूरी से चलने वाली 20472 पूरी–श्री गंगानगर एक्सप्रेस03 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी

  • 03 सितम्बर 2025 – योगनगरी ऋषिकेश से चलने वाली 18478 योगनगरी ऋषिकेश–पूरी उत्कल एक्सप्रेस06 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी

  • 03 सितम्बर 2025 – दुर्ग से चलने वाली 13287 दुर्ग–आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस06 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी

  • 02 सितम्बर 2025 – सिकन्दराबाद से चलने वाली 17007 सिकन्दराबाद–दरभंगा एक्सप्रेस02 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी

  • 02 सितम्बर 2025 – इंदौर से चलने वाली 20917 इंदौर–पूरी एक्सप्रेस06 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी

रेलवे अपडेट: 31 अगस्त से 15 सितंबर तक 29 ट्रेनें रद्द, 6 ट्रेनों के रूट में बदलाव

No comments Document Thumbnail

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर-झारसुगुड़ा रेलखंड पर अधोसंरचना विकास के तहत चौथी रेल लाइन परियोजना पर कार्य किया जा रहा है। यह खंड उत्तर और दक्षिण भारत को जोड़ने वाले व्यस्त मार्गों में से एक है। इसी परियोजना के तहत रायगढ़ स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ने के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य 31 अगस्त से 15 सितंबर तक किया जाएगा।


रेल प्रशासन का कहना है कि यह कार्य ट्रेनों की समयबद्धता और संचालन क्षमता को बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। कार्य के दौरान 29 गाड़ियां रद्द रहेंगी और 6 गाड़ियां परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।

रद्द की गई एक्सप्रेस ट्रेनें (अलग-अलग तारीखों में):

  • 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस (30 अगस्त–2 सितंबर)
  • 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस (31 अगस्त–3 सितंबर)
  • 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस (3 सितंबर)
  • 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस (3 सितंबर)
  • 20822 सांतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस (30 अगस्त)
  • 20821 पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस (1 सितंबर)
  • 22512 कामाख्या-कुर्ला एक्सप्रेस (31 अगस्त)
  • 22511 कुर्ला-कामाख्या एक्सप्रेस (2 सितंबर)
  • 22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस (29 अगस्त और 1 सितंबर)
  • 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस (31 अगस्त और 3 सितंबर)
  • 20813 पूरी-जोधपुर एक्सप्रेस (27 अगस्त)
  • 20814 जोधपुर–पूरी एक्सप्रेस (30 अगस्त)
  • 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस (30 अगस्त)
  • 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस (31 अगस्त)
  • 13425 मालदा-सूरत एक्सप्रेस (30 अगस्त)
  • 13426 सूरत-मालदा एक्सप्रेस (1 सितंबर)
  • 12905 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस (27 व 28 अगस्त)
  • 12906 शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस (29 व 30 अगस्त)
  • 17321 वास्को-द-गामा-जसीडीह एक्सप्रेस (29 अगस्त)
  • 17322 जसीडीह-वास्को-द-गामा एक्सप्रेस (1 सितंबर)
  • 22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस (29 अगस्त)
  • 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस (31 अगस्त)
  • 12262 हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस (2 सितंबर)
  • 12261 मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस (3 सितंबर)
  • 12101 कुर्ला–शालीमार एक्सप्रेस (29 अगस्त)
  • 12102 शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस (31 अगस्त)
  • रद्द की गई पैसेंजर ट्रेनें:
    68737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू (31 अगस्त–15 सितंबर)
  • 68738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू (31 अगस्त–15 सितंबर)
  • 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू (31 अगस्त–15 सितंबर)
  • 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू (30 अगस्त–14 सितंबर)

परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें:

  • 12222 हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस (30 अगस्त): झारसुगुड़ा, टिटलागढ़, लाखोली, रायपुर होकर
  • 12221 पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस (1 सितंबर): रायपुर, लाखोली, टिटलागढ़, झारसुगुड़ा होकर
  • 12262 हावड़ा-मुंबई दुरंतो (29 अगस्त व 1 सितंबर): वही बदला मार्ग
  • 12261 मुंबई-हावड़ा दुरंतो (31 अगस्त व 2 सितंबर): वही बदला मार्ग
  • 12101 कुर्ला–शालीमार एक्सप्रेस (30 अगस्त व 1 सितंबर): रायपुर होकर
  • 12102 शालीमार–कुर्ला एक्सप्रेस: (पूरा मार्ग विवरण उपलब्ध नहीं, लेकिन यही रूट से)

रेलवे की अपील:

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और मार्ग की जानकारी IRCTC वेबसाइट या 139 हेल्पलाइन से जांच लें। कार्य के पूर्ण होने के बाद इस मार्ग पर ट्रेनों की समयबद्धता और गति में सुधार होगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.