Media24Media.com: छत्तीसगढ़ : 31 अगस्त से 15 सितम्बर तक कई ट्रेनें रहेंगी घंटों लेट, रेलवे ने जारी की सूची

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ : 31 अगस्त से 15 सितम्बर तक कई ट्रेनें रहेंगी घंटों लेट, रेलवे ने जारी की सूची

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें आने वाले दिनों में अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चलेंगी। दरअसल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के तहत बिलासपुर रेल मंडल के रायगढ़ स्टेशन को चौथी रेल लाइन से जोड़ा जा रहा है। यह कार्य 31 अगस्त से 15 सितम्बर 2025 तक अलग-अलग तारीखों में किया जाएगा। इसी वजह से कई यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।


रेलवे ने पहले भी 4 अगस्त को प्रभावित ट्रेनों की जानकारी साझा की थी। अब उसका संशोधित शेड्यूल जारी किया गया है।

चौथी लाइन प्रोजेक्ट

बता दें कि बिलासपुर–झारसुगुड़ा के बीच 206 किमी लंबी चौथी रेल लाइन परियोजना पर काम चल रहा है। इसमें 150 किमी से अधिक हिस्सा पूरा हो चुका है। यह व्यस्त रेलमार्ग उत्तर और दक्षिण भारत को जोड़ने में बेहद अहम भूमिका निभाता है।

देरी से रवाना होंगी ये ट्रेनें

  • 02 सितम्बर 2025 – पूरी से चलने वाली 18477 पूरी–योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस – 06 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी

  • 03 सितम्बर 2025 – हावड़ा से चलने वाली 12262 हावड़ा–मुंबई दुरन्तो एक्सप्रेस – 06 घंटे देरी से रवाना होगी

  • 03 सितम्बर 2025 – आरा से चलने वाली 13288 आरा–दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस – 04 घंटे देरी से रवाना होगी

  • 03 सितम्बर 2025 – पूरी से चलने वाली 20472 पूरी–श्री गंगानगर एक्सप्रेस – 03 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी

  • 03 सितम्बर 2025 – योगनगरी ऋषिकेश से चलने वाली 18478 योगनगरी ऋषिकेश–पूरी उत्कल एक्सप्रेस – 06 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी

  • 03 सितम्बर 2025 – दुर्ग से चलने वाली 13287 दुर्ग–आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस – 06 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी

  • 02 सितम्बर 2025 – सिकन्दराबाद से चलने वाली 17007 सिकन्दराबाद–दरभंगा एक्सप्रेस – 02 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी

  • 02 सितम्बर 2025 – इंदौर से चलने वाली 20917 इंदौर–पूरी एक्सप्रेस – 06 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.