Media24Media.com: धनतेरस पर ज्वेलरी शॉप में महिला का हाथ साफ! ग्राहक बनकर आई, सोने का हार लेकर हुई रफूचक्कर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

धनतेरस पर ज्वेलरी शॉप में महिला का हाथ साफ! ग्राहक बनकर आई, सोने का हार लेकर हुई रफूचक्कर

Document Thumbnail

 रायपुर। धनतेरस के मौके पर रायपुर के सराफा बाजार में चोरी की वारदात सामने आई है। सदर बाजार स्थित हलवाई लाइन के आनंद ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर पहुंची एक महिला ने शातिर तरीके से सोने का हार पार कर दिया। महिला ने पहले दुकान के कर्मचारियों का ध्यान भटकाया और फिर मौका मिलते ही काउंटर पर रखा हार अपने पास छिपाकर वहां से निकल गई। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, धनतेरस के कारण दुकान में ग्राहकों की आवाजाही बनी हुई थी। इसी दौरान साड़ी पहने एक महिला ग्राहक बनकर आनंद ज्वेलर्स पहुंची। उसने गहने देखने के बहाने कर्मचारियों को उलझाए रखा। इसी बीच मौका पाकर काउंटर पर रखा सोने का हार उठाया और चुपचाप अपने पास छिपा लिया। इसके बाद वह बिना किसी को शक हुए दुकान से बाहर निकल गई।

स्टॉक मिलान में खुली चोरी की पोल

दुकान संचालक आनंद पारख के मुताबिक, शुरुआत में किसी को भी चोरी का पता नहीं चला। बाद में जब कर्मचारियों ने गहनों का स्टॉक मिलाया तो एक सोने का हार गायब मिला। इसके बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गई। फुटेज में महिला की संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं। वह काउंटर के पास खड़ी होकर मौका मिलते ही हार उठाकर छिपाती नजर आ रही है।

CCTV फुटेज के आधार पर महिला की तलाश में पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच शुरू की। पुलिस महिला की पहचान करने के साथ ही उसके आने-जाने के रास्ते का पता लगाने में जुटी है। इसके लिए आसपास की दुकानों और अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

धनतेरस जैसे बड़े त्योहार पर सराफा बाजार में हुई इस घटना से व्यापारियों में चिंता का माहौल है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध महिला की तलाश कर रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.