Media24Media.com: महासमुंद में 19 नवंबर को लगेगा जिला स्तरीय रोजगार मेला, 299 पदों पर भर्ती; 10वीं पास युवाओं को भी मौका

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महासमुंद में 19 नवंबर को लगेगा जिला स्तरीय रोजगार मेला, 299 पदों पर भर्ती; 10वीं पास युवाओं को भी मौका

Document Thumbnail

 महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला मुख्यालय में आगामी 19 नवंबर को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले के माध्यम से निजी क्षेत्र की पांच कंपनियां कुल 299 रिक्त पदों पर भर्ती करेंगी। खास बात यह है कि भर्ती प्रक्रिया में 10वीं पास अभ्यर्थियों को भी शामिल होने का अवसर मिलेगा।


रोजगार मेला शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मचेवा महासमुंद में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। उप संचालक रोजगार डॉ. शशिकला अतुलकर ने बताया कि विभिन्न निजी नियोजक संस्थाओं द्वारा अलग-अलग पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

पांच कंपनियों में इन पदों पर होगी भर्ती

रोजगार मेले में शामिल होने वाली संस्थाओं में स्टार आदर्श होम हेल्थ केयर सर्विसेस सोसायटी, पुष्कल एग्रोटेक लिमिटेड, अलर्ट एसजीएस प्राइवेट लिमिटेड, एनआईआईटी लिमिटेड और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC), महासमुंद शामिल हैं।

इन कंपनियों में बेबी सिटर, केयरटेकर, नर्सिंग स्टाफ, सेल्स रिप्रेजेंटेटिव, सिक्योरिटी गार्ड, पर्यवेक्षक, सहायक पर्यवेक्षक और रिलेशनशिप मैनेजर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। कुल 299 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

10वीं, 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक कर सकेंगे आवेदन

इस रोजगार मेले में अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यर्थियों को अवसर मिलेगा। पदों के अनुसार 10वीं, 12वीं, स्नातक, बीएससी नर्सिंग और बीएससी कृषि उत्तीर्ण उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इससे जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बेरोजगार युवाओं को रोजगार पाने का अवसर मिलेगा।

रोजगार मेले में जाने से पहले करें ऑनलाइन आवेदन

रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय अपने साथ शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा की छायाप्रति और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर पहुंचना होगा।

प्रशासन ने इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों से निर्धारित तारीख और समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ रोजगार मेले में शामिल होने की अपील की है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.