Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, ठंड की रफ्तार पर लगा ब्रेक; जानिए अगले दिनों कैसा रहेगा तापमान

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, ठंड की रफ्तार पर लगा ब्रेक; जानिए अगले दिनों कैसा रहेगा तापमान

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में आने वाली हवाओं की दिशा बदलने लगी है। इसके चलते न्यूनतम तापमान में जारी गिरावट का सिलसिला फिलहाल थम गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में रात के तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव हो सकता है। फिलहाल प्रदेश में ठंड बढ़ने की रफ्तार धीमी रहने की संभावना है।


अंबिकापुर में 11.5 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

पिछले 24 घंटे के दौरान अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिवाली से पहले ही प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट शुरू हो गई थी। इसके चलते सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ने लगा था। हालांकि, अब न्यूनतम तापमान में गिरावट की रफ्तार कम होती दिखाई दे रही है।

पश्चिमी विक्षोभ से बदल सकती है हवाओं की दिशा

प्रदेश में अब तक उत्तर दिशा से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण रात के तापमान में लगातार कमी दर्ज की जा रही थी। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवाओं की दिशा में बदलाव होने के आसार हैं। मौसम में इस बदलाव का असर न्यूनतम तापमान पर पड़ सकता है और कुछ स्थानों पर रात का पारा थोड़ा ऊपर जा सकता है।

अगले कुछ दिनों तक तापमान में बड़ा बदलाव नहीं

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी दिनों में छत्तीसगढ़ के न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, अलग-अलग इलाकों में पारे में हल्का उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। ऐसे में फिलहाल प्रदेशवासियों को कड़ाके की ठंड के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Next Story Older Post Home
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.