Media24Media.com: बिलासपुर में सड़क किनारे मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप; FSL ने जुटाए साक्ष्य

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बिलासपुर में सड़क किनारे मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप; FSL ने जुटाए साक्ष्य

Document Thumbnail

लालखदान के संत नगर में मिला शव, मृतक की रायगढ़ निवासी उत्तम कुमार के रूप में हुई पहचान; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस


बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। लालखदान के संत नगर क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने युवक को मृत अवस्था में पड़ा देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। मृतक की पहचान रायगढ़ जिले के घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार के रूप में हुई है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने आसपास के क्षेत्र की बारीकी से जांच कर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। शव के नजदीक पानी की बोतल, पर्स और गमछा भी मिला है। पुलिस ने इन सामानों को जब्त कर जांच में शामिल किया है।

हत्या समेत सभी पहलुओं पर जांच

युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी मौत की वजह की पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, FSL टीम द्वारा जुटाए गए भौतिक साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

CCTV फुटेज से सुराग तलाश रही पुलिस

मामले की जांच आगे बढ़ाने के लिए पुलिस आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। इसके अलावा स्थानीय लोगों और घटनास्थल के आसपास से गुजरने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

फिलहाल पुलिस युवक की मौत के पीछे की वजह और घटनाक्रम का पता लगाने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के नतीजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.