Media24Media.com: एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी से हड़कंप, विमान से उतारे गए 93 यात्री; जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी से हड़कंप, विमान से उतारे गए 93 यात्री; जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

Document Thumbnail

 कोलकाता। कोलकाता से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट में हाईजैक की धमकी मिलने से हवाई अड्डे पर अफरा-तफरी मच गई। विमान के अंदर संदिग्ध धमकी भरा संदेश मिलने के बाद पायलट ने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को इसकी सूचना दी। सुरक्षा को देखते हुए विमान में सवार सभी 93 यात्रियों को नीचे उतार लिया गया। इसके बाद विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया, जहां सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी।


विमान के वॉशरूम में मिला धमकी भरा संदेश

मिली जानकारी के अनुसार, एयरबस A320neo विमान मुंबई के लिए उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान विमान के वॉशरूम में लगे शीशे पर हाथ से लिखा हाईजैकिंग से जुड़ा संदेश मिला। पायलट को इसकी जानकारी मिलते ही उन्होंने ATC को अलर्ट किया।

धमकी की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। एहतियात के तौर पर विमान को उड़ान भरने से रोक दिया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल संदिग्ध संदेश की जांच की जा रही है।

आइसोलेशन बे में पहुंचाया गया विमान

घटना के बाद विमान को निर्धारित आइसोलेशन बे में ले जाया गया। सुरक्षा एजेंसियां विमान की गहन तलाशी लेने के साथ ही धमकी भरे संदेश की जांच कर रही हैं। हवाई अड्डे के अधिकारियों की ओर से घटना को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है।

पहले भी मिल चुकी हैं विमानों को धमकियां

विमानों में धमकी भरे संदेश मिलने की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। अक्टूबर में कोलकाता एयरपोर्ट पर फुकेट से आए एक विमान के वॉशरूम में 'Bomb inside aircraft' लिखा संदेश मिला था। इसके बाद एयरपोर्ट पर आपातकालीन सुरक्षा प्रक्रिया लागू की गई थी।

इंडिगो की फ्लाइट को भी मिली थी हाईजैक की धमकी

इससे पहले 7 नवंबर को लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट को भी हाईजैक की धमकी मिली थी। उड़ान के कुछ समय बाद विमान के वॉशरूम में चालक दल के सदस्यों को धमकी भरा नोट मिला था। इसके बाद विमान की बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई थी।

लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने विमानन सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, कोलकाता-मुंबई फ्लाइट में मिले संदेश की वास्तविकता और उसके पीछे किसका हाथ है, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.