Media24Media.com: एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय करपावंड में 'जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों का स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान विषय पर वेबिनार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय करपावंड में 'जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों का स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान विषय पर वेबिनार

Document Thumbnail

बस्तर/करपावंड- जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS), करपावंड (बस्तर, छ.ग.) के अंग्रेजी विभाग द्वारा "स्वतंत्रता आंदोलन में जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान (छत्तीसगढ़ के विशेष संदर्भ में)" विषय पर एक दिवसीय ऑनलाइन व्याख्यान एवं वेबिनार का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के संरक्षक एवं विद्यालय के प्राचार्य अमित कुमार पांडेय ने अपने उद्बोधन में बस्तर अंचल के जनजातीय सेनानियों की ऐतिहासिक महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को इन गुमनाम नायकों के बलिदान और आदर्शों से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

वेबिनार के मुख्य वक्ता, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ शिक्षक एवं जनजातीय कार्य मंत्रालय के अधीन NESTS के पूर्व अकादमिक सदस्य डॉ. प्रमोद कुमार शुक्ल ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में जनजातीय नायकों के अमूल्य योगदान पर विस्तृत प्रकाश डाला। अपने सारगर्भित व्याख्यान में उन्होंने छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह, परलकोट विद्रोह के नायक गेंद सिंह, ऐतिहासिक भूमकाल विद्रोह के महत्व तथा देश के अन्य प्रमुख जनजातीय क्रांतिकारियों की वीरगाथाओं को रेखांकित किया।

कार्यक्रम का सफल संयोजन एवं संचालन विद्यालय के अंग्रेजी विभाग की शिक्षिका कृतिका मंडल द्वारा किया गया। इस ज्ञानवर्धक ऑनलाइन सत्र में विद्यालय के वर्तमान एवं पूर्व विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकगण और अन्य विद्वानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इस कार्यक्रम में अन्य महाविद्यालय के प्राध्यापकगण सहित विद्यालय के शिक्षक कमलेश देंजारे, ओमप्रकाश चंद्रवंशी,प्यारेलाल लहरे, ऐश्वर्य, सुभाष साहू, कृष्ण डडसेना, डॉ राजय देवांगन अन्य शिक्षक कर्मचारी शामिल हुए।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Next Story Older Post Home
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.