Media24Media.com: चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय में महिला से मारपीट, CCTV फुटेज वायरल; यूट्यूबर गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय में महिला से मारपीट, CCTV फुटेज वायरल; यूट्यूबर गिरफ्तार

Document Thumbnail

 दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय के भीतर एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। आरोप है कि एक यूट्यूबर ने विवाद के दौरान महिला को थप्पड़ मारे और लात से हमला किया। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के मुताबिक, पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय की टीम ने नेहरू नगर चौक पर कारों के शीशे साफ कर रही 14-15 वर्षीय किशोरी को संरक्षण में लिया था। इसके बाद किशोरी की मां को समझाइश देने के लिए कार्यालय बुलाया गया था।

बताया जा रहा है कि किशोरी के स्कूल नहीं जाने को लेकर बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया। इसी दौरान आरोपी यूट्यूबर ने कथित तौर पर अपना आपा खो दिया और महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उसने महिला को थप्पड़ मारे और लात भी चलाई। इतना ही नहीं, महिला को गांजा रखकर झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने की बात भी सामने आई है।

CCTV फुटेज वायरल होने के बाद मामला चर्चा में

चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय में हुई इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। बच्चों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए संचालित कार्यालय में महिला के साथ मारपीट की घटना को गंभीर माना जा रहा है। मामले में कार्यालय प्रबंधन ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ASP ने की मामले की पुष्टि

इस मामले में एएसपी शोभराज अग्रवाल ने बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय में एक व्यक्ति के घुसकर अधिकारियों के साथ मारपीट करने की सूचना मिली थी। कार्यालय में मौजूद एक महिला के साथ भी मारपीट की गई है। उन्होंने बताया कि पद्मनाभपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस मामले में सीसीटीवी फुटेज और संबंधित लोगों के बयानों के आधार पर कार्रवाई कर रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.