Media24Media.com: साड़ी खरीदने के बहाने दुकान में चोरी! 10 महिलाओं समेत 12 गिरफ्तार, 36 हजार का माल बरामद

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

साड़ी खरीदने के बहाने दुकान में चोरी! 10 महिलाओं समेत 12 गिरफ्तार, 36 हजार का माल बरामद

Document Thumbnail

 सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में साड़ी खरीदने के बहाने कपड़ा दुकान से चोरी करने के मामले में पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में राजस्थान के बारां जिले की 10 महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, दुकान और उससे लगे गोदाम से करीब 36 हजार रुपये की साड़ियां चोरी हुई थीं। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई साड़ियां भी बरामद कर ली गई हैं।


खरीदारी के बहाने दुकानदार को उलझाया

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 17 अक्टूबर की शाम कुछ महिलाएं दो कारों से लटोरी चौकी क्षेत्र के करवां स्थित एक कपड़ा दुकान पहुंचीं। आरोप है कि महिलाओं ने साड़ी खरीदने के बहाने दुकानदार को बातचीत और सामान दिखाने में उलझाए रखा। इसी दौरान दुकान से साड़ियां चोरी कर ली गईं। दुकान से लगे गोदाम से भी साड़ियों के बंडल गायब होने की बात सामने आई।

महिलाओं के जाने के बाद दुकानदार ने जब सामान का मिलान किया, तो कई साड़ियां गायब मिलीं। जांच के दौरान करीब 36 हजार रुपये की साड़ियों की चोरी का पता चला। इसके बाद दुकानदार ने लटोरी चौकी में शिकायत दर्ज कराई।

बनारस रोड किनारे तंबू से पकड़े गए आरोपी

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और संदिग्धों की तलाश में जुट गई। इसी दौरान बनारस रोड के किनारे तंबू लगाकर रह रहे कुछ महिला और पुरुषों के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की और कार्रवाई करते हुए 12 लोगों को गिरफ्तार किया।

चोरी की साड़ियां बरामद

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में राजस्थान के बारां जिले की 10 महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। उनके पास से चोरी की गई साड़ियां बरामद की गई हैं। मामले में पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

खरीदारी के बहाने दुकान में पहुंचने और वहां से सामान चोरी होने की इस घटना के बाद क्षेत्र में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Next Story Older Post Home
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.