Media24Media.com: 2028 चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ भाजपा का संगठनात्मक मंथन, 25 अक्टूबर को आएंगी स्मृति ईरानी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

2028 चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ भाजपा का संगठनात्मक मंथन, 25 अक्टूबर को आएंगी स्मृति ईरानी

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी 25 अक्टूबर को दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचेंगी। उनके साथ प्रदेश सह प्रभारी सिद्धार्थ शंभू भी आएंगे। प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने के बाद स्मृति ईरानी का यह पहला छत्तीसगढ़ दौरा होगा। इस दौरान पार्टी संगठन की गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।


स्मृति ईरानी के दौरे को लेकर प्रदेश भाजपा संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 25 और 26 अक्टूबर को प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में अलग-अलग स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में प्रदेश पदाधिकारियों से लेकर जिला स्तर के नेताओं तक की भागीदारी रहेगी।

मुख्यमंत्री, मंत्रियों और संगठन के नेताओं से करेंगी चर्चा

दौरे के दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और अन्य संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक प्रस्तावित है। इसके अलावा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा सहित प्रदेश के मंत्रियों, सांसदों तथा विधायकों के साथ भी चर्चा होने की संभावना है।

बैठकों में संभाग और जिला प्रभारी, सह प्रभारी, जिलाध्यक्ष, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष तथा प्रकोष्ठों के संयोजकों को भी शामिल किया जाएगा। इन बैठकों के जरिए संगठन के कामकाज, पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों का आकलन किया जाएगा। दौरे के दौरान पार्टी की कोर ग्रुप बैठक भी प्रस्तावित बताई जा रही है।

2028 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर रहेगा जोर

प्रदेश में अगले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना भाजपा की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। बैठकों में पार्टी की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक प्रभावी बनाने, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श हो सकता है।

प्रदेश प्रभारी के रूप में स्मृति ईरानी संगठन की वर्तमान स्थिति का आकलन करेंगी। साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों में पार्टी की गतिविधियों और नेताओं की जिम्मेदारियों को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है।

वरिष्ठ नेताओं से अलग-अलग बातचीत की संभावना

दौरे के दौरान उन वरिष्ठ नेताओं के साथ भी संवाद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिन्हें फिलहाल संगठन में बड़ी जिम्मेदारी नहीं मिली है। ऐसे नेताओं से अलग-अलग बातचीत कर उनके अनुभव और संगठन में संभावित भूमिका पर विचार किया जा सकता है।

प्रदेश भाजपा में नए प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति के बाद यह पहला बड़ा संगठनात्मक दौरा है। ऐसे में स्मृति ईरानी की बैठकों को प्रदेश संगठन की प्राथमिकताएं तय करने और आगामी चुनावों के लिए तैयारियों की दिशा निर्धारित करने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.