Media24Media.com: पत्नी को शिवनाथ नदी में धक्का देकर हत्या करने का आरोप, पति गिरफ्तार; जेल भेजा गया

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

पत्नी को शिवनाथ नदी में धक्का देकर हत्या करने का आरोप, पति गिरफ्तार; जेल भेजा गया

Document Thumbnail

 राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि घरेलू विवाद के दौरान पति ने अपनी पत्नी को शिवनाथ नदी में धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना 21 अक्टूबर की शाम मोहारा नदी के छोटे पुलिया के पास की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे न्यायिक प्रक्रिया के बाद जिला जेल भेज दिया है।


विवाद के बाद पत्नी को नदी में दिया धक्का

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान मयूर मेश्राम उर्फ रिंकू के रूप में हुई है। बताया गया है कि पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर अक्सर विवाद होता था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसी दौरान गुस्से में आकर आरोपी ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को शिवनाथ नदी में धक्का दे दिया। इस घटना में महिला की जान चली गई।

मृतका के भाई की शिकायत पर दर्ज हुई FIR

घटना के बाद मृतका के भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर बसंतपुर थाना पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का अपराध दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

न्यायालय में पेशी के बाद जिला जेल भेजा

पुलिस ने आरोपी मयूर मेश्राम उर्फ रिंकू को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और न्यायालय में पेश किया। न्यायालय से जेल वारंट जारी होने के बाद आरोपी को जिला जेल राजनांदगांव भेज दिया गया है। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.