Media24Media.com: रायपुर कलेक्टोरेट की सीढ़ियों पर फंदे से लटका मिला चौकीदार का शव, 20 लाख से अधिक कर्ज की चर्चा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

रायपुर कलेक्टोरेट की सीढ़ियों पर फंदे से लटका मिला चौकीदार का शव, 20 लाख से अधिक कर्ज की चर्चा

Document Thumbnail

 रायपुर। राजधानी रायपुर के कलेक्टोरेट परिसर में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सीढ़ियों पर एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान कलेक्टोरेट में चौकीदार के पद पर कार्यरत दिनेश कुमार पटेल (50) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी में मृतक पर 20 लाख रुपये से अधिक का कर्ज होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और मौत के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है।


सुबह परिसर पहुंचे लोगों ने देखा शव

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह कलेक्टोरेट परिसर पहुंचे लोगों की नजर सीढ़ियों पर फंदे से लटके व्यक्ति पर पड़ी। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने मृतक की पहचान दिनेश कुमार पटेल, पिता प्रभु राम पटेल, निवासी श्री साईं नगर, बोरिया खुर्द, आरडीए कॉलोनी, थाना टिकरापारा के रूप में की है। वह कलेक्टोरेट परिसर में चौकीदार के तौर पर कार्यरत थे।

20 लाख रुपये से अधिक कर्ज होने की चर्चा

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दिनेश पटेल पर 20 लाख रुपये से अधिक का कर्ज होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि आमदनी की तुलना में अधिक कर्ज और लोन होने के कारण वह आर्थिक परेशानी से जूझ रहे थे। हालांकि, कर्ज को ही घटना की वजह मानने की अभी पुष्टि नहीं हुई है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच

सिविल लाइन थाना प्रभारी यामन देवांगन ने बताया कि शनिवार सुबह घटना की सूचना मिली थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या वजह रही।

फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.